Information & 40 Facts About Mermaid in Hindi

Facts About Mermaid in Hindi - Mermaids हमेशा रहस्य में डूबे रहे है, इतने आकर्षक, फिर भी हमेशा लोगों की नज़रों से बचते रहे। लेकिन बहुत से लोग दावा करते हैं कि उन्होंने उन्हें देखा है। क्या वे 1800 के नाविकों की तरह थके हुए, बीमार और संभावित रूप से भ्रमित है? या वे झूठ बोल रहे है?
Mermaids दर्शन बहुत पीछे जाते है। यहां तक ​​कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने भी अपनी यात्रा पर Mermaids को देखने के बारे में लिखा था। क्या Mermaids वास्तव में मौजूद हो सकती है और वे कैसी होंगी? इस लेख में मैं Mermaids के बारे में सवालों के जवाब दूंगा और Mermaids इतिहास, पौराणिक कथाओं, पॉप संस्कृति और मीडिया के बारे में साझा करूंगा।
Mermaid Underwater

जलपरी से जुड़ें रहस्यमय तथ्य - Mysterious Facts About Mermaid in Hindi

  • शब्द "जलपरी", जिसे अंग्रेज़ी में मर्मेड कहते है, फ़्रेंच शब्द मर याने "सागर" और मेड याने स्त्री या युवा लडकी से बना है। हालांकि कुछ फ़िल्मों में इनका पुरुष रूप जलमानव भी दिखाया गया है परन्तू सभी दंत कथाओं के अनुसार यह केवल स्त्रियां ही होती है।
  • कहानियों के अनुसार जलपरियां मधुर धुन में गाना गा कर इंसानों या देवताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है जिससे उनका ध्यान भटक जाता है। उनके इस बरताव के कारण कईं इंसान जहाज़ से समुंदर में कूद जाते है या पूरा जहाज़ ही ले डूबते हैं।
  • Animal Planet द्वारा बनाई गई Documentary के अनुसार जब कुछ लोग पानी की गहराई में रहने वाले जीवों के बारे में पता लगा रहे थे। तब उनको एक ऐसा जीव भी दिखा जिसका आधा शरीर इंसानों की तरह और आधा मछलियों की तरह दीखता था। इसकी फुटेज को वीडियो में भी दिखाया गया था। लेकिन बाद में इसको एक काल्पनिक वीडियो घोषित किया गया था।
  • इसके बाद सन 2016 में भारत में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसका आधा शरीर इंसानों की तरह और बाकी का हिस्सा मछलियों की तरह दीखता था। यह बच्चा दिखने में हुबहू जलपरियों जैसा ही दीखता था। हालांकि यह बच्चा सिर्फ 10 मिनट ही ज़िन्दा रहा था। बाद में डॉक्टर ने बताया की यह एक तरह की बीमारी थी जिसका नाम “Sirenomelia” है  जिसको ” Mermaid Syndrome” के नाम से भी जाना जाता है।
  • एक अन्य अरेबियन नाइट्स की कहानी "Abdullah the Fisherman and Abdullah the Merman" में मुख्य किरदार अबदुल्ला को पानी में सांस लेने की काबिलियत मिल जाती है और वह तैर कर जलमग्न विश्व में प्रवेश करता है जहां पैसे और कपडे कोई मायने नहीं रखते। अन्य अरेबियन नाइट्स की कहानियों में ऐसी कईं सभ्यताओं का ज़िक्र है जो तकनीकी रूप से कईं ज़्यादा उन्नत थी परन्तू अपने मतभेदों के चलते ध्वस्त हो गई।

जलपरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य - Mermaid Facts in Hindi

  • पुरानी चीनी कहानियों में जलपरियां एक खास जीव थी जिनके आंसू मोतियों में बदल जाते थे। इन करणों के चलते मछुआरे उन्हें पकडने का निरंतर प्रयास करते थे परन्तु जलपरियां अपने गानों से उन्हे पानी की गहराइयों में खींच लेती थी।
  • भारतीय रामायण के थाई व कम्बोडियाई संस्करणों में रावण की बेटी सुवर्णमछा (सोने की जल परी) का उल्लेख किया गया है। वह हनुमान का लंका तक सागर सेतू बनाने का प्रयास विफ़ल करने की कोशिश करती है पर अंततः उससे प्यार करने लगती है। भारतीय दंत कथाओं में भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का उल्लेख है जिसके शरीर का उपरी भाग मानव का व निछला भाग मछली का है।
  • जुलाई 1842 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में British Lyceum Nature of History के Member डॉ. जे. ग्रीफिन ने यह दावा किया कि उनके पास एक असली जलपरी है। जिसको उन्होंने दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद फ़ीजि आईलैंड से पकड़ा है। इस Mermaid के कंकाल को एक म्युज़ियम में रखा गया था जिसको “Feejee Mermaid” नाम दिया गया था।
  • इस कंकाल की तस्वीर को देखकर साफ पता चलता है कि यह एक mermaid है। लेकिन सन 1865 में इस म्यूजियम में आग लगने की वजह से यहाँ की सारी चीजें नष्ट हो गई थी लेकिन इस Mermaid की तस्वीर आज भी इंटरनेट पर मौजूद है जो इस बात का सबूत है की जलपरियों जैसी चीजें भी सच में होती है।
  • जलपरियों के सबसे पहली कहानियां असायरिया में 1000 ईसा पूर्व पाई गई है। देवी अटार्गेटिस, जो असायरियन और रानी सेमिरमिस की माँ थी, एक चरवाहे से बेहद प्यार करती थी पर ना चाहते हुए भी उसे उसको मारना पडा। इस बात से शर्मिंदा होकर उसने तलाब में छलांग लगा दी और एक मछली का रूप ले लिया, परन्तू पानी भी उसकी सुंदरता को छिपा न सका। इस कारण उसने एक जलपरी का रूप ले लिया। ग्रीक कहानियों में अटार्गेटिस को डेरकेटो माना जाता है।

Information About Mermaid in Hindi

  • एक लोकप्रिय ग्रीक कहानी के अनुसार महान अलेक्सैंडर की बहन थेसालॉयनिक मरने के बाद एक जलपरी बन गई। जलपरी के रूप में वह ज़िंदा रही और हर जब उसने एक जहाज़ को देखा तो उसने उसके नाविकों से एक ही सवाल पूछा: "क्या महान अलेक्सैंडर जीवित है", जिसका सही जवाब था: "वह जीवित है और विश्व पर राज करता है"। इस जवाब से वह बेहद खुश हुई और उसने पानी को शांत करके जहाज़ को जाने दिया। यदि दुसरा कोई जवाब मिलता तो वह गुस्से में आकर समुंदर में तुफ़ान व बवंडर ला कर जहाज़ को डुबो देती।
  • इस तरह सन 2012 में Animal Planet द्वारा बनाई गई Documentary जिसका नाम था “Mermaids the Body Found” ने एक बार फिर से दुनिया के लोगो को जलपरियों के होने का अहसास दिलाया।
  • ऐसी कई सारी घटाने सामने आई है लेकिन वैज्ञानिको ने जलपरी के मिलने के सभी सबूतों को गलत माना है। यहाँ तक की Christopher Columbus द्वारा देखि गई Mermaids की घटना को भी Scientist जुठ मान रहे है।
  • सच तो यह है की हमारी धरती पर 70 प्रतिसद पानी है। इसमें से 80 प्रतिसद से भी ज्यादा समुद्र में अभी तक खोज हो ही नहीं पाई है। जिसके कारन समुद्री जीवों की दुनिया आज भी अपने अन्दर कई सारे राज छुपाए हुए है। जिसका कोई भी ठोस सबूत हमको आज तक नहीं मिला है। तो जब तक वैज्ञानिको को जलपरियों का कोई पक्का सबूत नहीं मिलता है तब तक इस बात को एक काल्पनिक कथा ही माना जाएगा।
  • जलपरियों की कथाए दुनियाभर में फैमस है लेकिन सन 1493 में क्रिस्टोफर कोलंबस (Christopher Columbus) ने डोमिनिकन रिपब्लिक के करीब समुद्री यात्रा के दौरान तीन जलपरियों को देखने का दावा किया था। उन्होंने अपने लेख में लिखा था कि उनकी आँखों के सामने मानव मछली की तरह जीव दिखाई दिया था।

Facts About Mermaid in Hindi

  • वैसे क्रिस्टोफर कोलंबस ऐसे इन्सान थे जो महान समुद्री नाविक थे, उन्होंने अटलांटिक समुद्र सहित बहुत सारी समुद्री यात्राए भी की थी जिसके कारन उनकी बातों को जुठलाया भी नहीं जा सकता था।
  • जलपरियों की काल्पनिक कथाए दुनियाभर की लोककथाओ में पाई जाती है जिनमें यूरोप, अफ्रीका और एशिया जैसे महाद्वीप शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जलपरियाँ सच में होती है?
  • जलपरी (Mermaid) एक म्रिथक जलीय जीव है जिसका सिर एवं धड़ औरत का होता है और निचले भाग में पैरों के स्थान पर मछली की दुम होती है। जलपरियां कईं कहानियों व दंत कथाओं में पाई जाती है।
  • कुछ कहानियों में जलपरियां डूबते हुए इंसानों की मदद करने के प्रयास में उनकी जान भी ले लेती है। यह भी कहा जाता है कि वे इंसानों को अपने जलमग्न विश्व में लेकर जाती है। Hans Christian's The Little Mermaid में यह कहा गया है कि जलपरियां यह भुल जाती है कि इंसान पानी के भीतर सांस नहीं ले सकते हैं, कुछ कहानियों के अनुसार वे इंसानों को जानबूझ कर डुबो देती है। जलपरियों का गाना उनके लिए श्राप माना जाता है।
  • आधुनिक युग में जलपरियां समुंदर और लुटेरों की कहानियों में पाई जाती है और कईं बार इन्हे जलगाय, जिन्हे मैनेटी कहते है, के रूप में देखा जाता है। नाविक इन जीवों को डूर से देख कर उन्हें जलपरी समझ बैठते है।
  • सांस्कृतिक तौर पर जलपरियां बिना कपडों के बताई गई है पर सेंसरशिप के चलते, जो अधिकतर फ़िल्मों में विवाद का विषय होता है, यह प्रयास किया जाता है कि जलपरियों के लम्बे बाल उनके स्तनों को ढक लें। जहां सेंसरशिप की कड़ी शर्तें लागू होती है वहां जलपरियां विभिन्न प्रकार की जल सामग्री, जैसें सिप्पियां या पौधों, से बने कपडे पहनी हुई दिखाई जाती है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 40 Facts About Mermaid in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments