70 Interesting Facts about Kerala in Hindi

Kerala Facts in Hindi - केरल, भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। केरल अपने लोकप्रिय हिल स्टेशनों, शानदार बैकवाटर, नारियल के पेड़, विशाल चाय के बागानों और भव्य चाय सम्पदा, नीला अरब सागर, प्राचीन शहर, कला और संस्कृति आदि के साथ बहुत प्रसिद्ध है। यह दक्षिण भारतीय राज्य अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। केरल के ऐसे बहुत सारे रोचक और चौका देने वाले तथ्य भी है। आज की इस पोस्ट में आपको केरल के बारे में बहुत सारे रोचक तथ्य मिलेंगे। आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े। आपको इस पोस्ट से बहुत अच्छी जानकारी मिलेगी।
70 Facts about Kerala in Hindi You Didn’t Know about Kerala

केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य - Kerala Facts in Hindi

  • केरल राज्य का राजकीय पशु ‘हाथी’ है।
  • केरल राज्य का राजकीय फूल ‘कनिकोन्ना’ है।
  • केरल राज्य का राजकीय वृक्ष ‘नारियल’ है।
  • केरल का पुराना नाम त्रावनकोर है पर इसको 1 जुलाई 1949 को बदल कर केरल कर दिया गया था।
  • केरल भारत का एकलौता ऐसा राज्य जहां सबसे पहले और सबसे ज़्यादा आयुर्वेदिक दवाईओं का इस्तेमाल किया जाता है।
  • एक सर्वे के मुताबिक केरल में सबसे ज़्यदा आत्महत्या के मामले सामने आते है।
  • केरल में 56 फीसदी हिंदू, 25 फीसदी मुसलमान है और 19.6 फीसदी की ईसाई है। 22 लोगों का एक छोटा सा यहूदी समुदाय भी रहता है।
  • भू-मध्य रेखा से केवल 8 डिग्री की दूरी पर स्थित होने के कारण केरल में गर्म मौसम है।
  • केरल में 14 जिले है: कासरगोड जिला, कण्णूर जिला, वयनाड जिला, कोषि़क्कोड जिला (कालीकट), मलप्पुरम जिला, पालक्काड जिला (पालघाट), तृश्शूर जिला, एर्ण्णाकुल़म जिला, इड्डुक्कि जिला, कोट्टयम जिला, आलप्पुषा़ जिला, पत्तनंतिट्टा जिला, कोल्लम जिला, तिरुवनन्तपुरम जिला (त्रिवेन्द्रम)।
  • सबरीमाला (भगवान अयप्पा का मन्दिर) केरल का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।
  • एर्नाकुलम जिले का कलाडी श्री शंकराचार्य की जन्मस्थली है।

भारत के राज्य केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Kerala Facts in Hindi

  • केरल के मुख्य शास्त्रीय नृत्य कथकली, मोहिनीअट्टम, थेयय्म और ठुलाल है।
  • केरल के मुख्य त्यौहार ओणम, विशु, क्रिसमस और अलुवा शिवरात्रि है।
  • अनामुदी केरल की सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊँचाई 2695 मीटर है।
  • केरल में 44 नदियाँ है जिसमे से 41 पश्चिम में तथा 3 पूर्व में बहती है।
  • क्षेत्रफल के आधार पर केरल का सबसे बड़ा जिला पलक्कड़ और छोटा जिला अलपुज्जा है।
  • इसके अलावा, चाय, कॉफ़ी, रबड़, काजू , नारियल, सुपारी, केला, चावल, अदरक, काली मिर्च, गन्ना आदि के साथ ही यहाँ तरह तरह की सब्जिया पैदा होती है।
  • 18वी सदी तक केरल का एक तिहाई हिस्सा घना जंगल था। लेकिन वर्तमान में एक चौथाई हिस्सा ही जंगल है।
  • इसी तरह केरल में 118 स्तनधारियों की प्रजातियाँ, 500 पक्षीयों की प्रजातिया, 189 मछलियों की प्रजातियाँ, 173 रेंगने वाले प्राणियों की प्रजातियाँ है।
  • केरल भारत के 91 प्रतिशत रबर का उत्पादन करता है।
  • केरल अदरक, केले, चाय एवं काफी उत्पादन में भारत में सबसे अग्रणी राज्य है।
  • केरल में मसालों के बड़े बड़े बाग़ है। इसलिए इसे मसालों का बगीचा भी कहा जाता है।
  • दुनिया का सागौन व्रक्षारोपण/Teak Plantation केरल में हुआ था। ये ब्रिटिश सरकार दुआर किया गया था।
  • दुनिया में सागौन /Teak म्यूजियम (नीलाम्बुर ) केरल में है ।
  • कोच्ची केरल का प्रमुख बन्दरगाह है जिसे अरब सागर की रानी भी कहते है।
  • केरल के प्रमुख खनिज लिमोनाईट, केओलिन और लाइमस्टोन है।
  • केरल (Kerala) में मुख्य उद्योग कोईर और काजू का है।
  • केरल एक ऐसा राज्य जहां आप आप एशियाई हाथियों को देख सकते है। केरल की संस्कृति हाथियों के साथ जुड़ा हुआ है ।

केरल के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts about Kerala in Hindi

  • केरल में सडकों की कुल लंबाई 138196 किमी है।
  • केरल राज्य में रेलवे लाइन की कुल लंबाई 1148 किमी है।
  • भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है।
  • इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक है।
  • अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है।
  • यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है।
  • केरलीय आयुर्वेद परम्परा अत्यन्त प्राचीन एवं समृद्ध है। यही कारण है कि विश्व भर में केरल अपनी आयुर्वेदिक चिकित्सा शैली के कारण प्रसिद्ध है।
  • केरल की कुल आबादी 3,33,87,667 है।
  • केरला की राजधानी त्रिवेंद्रम में भारत का पहला और सबसे बड़ा टेक्नो पार्क है।
  • केरला में 10,000 आयुर्वेदिक पौधों की प्रजातिया पायीं जाती है।
  • केरल अपनी पारम्परिक मार्शल आर्ट तकनीक के लिए भी खूब जाना जाता है।
  • केरल (Kerala) मैसूर वंश का घर रहा है जहां हैदर अली और टीपू सुल्तान जैसे शासको ने अंग्रेजो के खिलाफ लगातार चार लड़ाईया लड़ी।
  • केरल की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। इसके इतिहास का प्रथम काल 1000 ईं. पूर्व से 300 ईस्वी तक माना जाता है।
  • प्राचीन केरल को इतिहासकार तमिल भू-भाग का अंग समझते थे।
  • केरल के लोग light cotton के कपड़े पहनना ही पसंन्द करते है।
  • केरल में भारत भर से सबसे ज़्यादा साक्षर लोग रहते है, यहां का साक्षरता दर 96% है।
  • केरल में कन्या भ्रूण हत्या जैसा कुछ भी नहीं होता है, यहां पर 1000 पुरुष पर 1058 महिलाएं है।

Amazing Facts about Kerala in Hindi

  • आपको बता दें कि केरला में 90% लोगों के पास उनकी खुद की ज़मीन है और उसी ज़मीन पर उनके घर है।
  • 1956 अधिनियम के तहत त्रावणकोर , कोच्ची और मालाबार तट को मिलाकर केरल राज्य का गठन 01 नवम्बर 1956 को हुआ था।
  • 1991 में केरल (Kerala) भारत का पहला पूर्ण शिक्षित राज्य है।
  • जनसख्या के आधार पर केरल का सबसे बड़ा जिला एर्नाकुलम और छोटा जिला वायनाड है।
  • केरल भारत का सबसे कम करप्ट राज्यों में से एक है।
  • केरल राज्य की आधी से अधिक आबादी आय के लिए कृषि पर निर्भर है। चावल केरल की सबसे मुख्य फसल और मुख्य भोजन है।
  • केरल राज्य का राजकीय पक्षी ‘ग्रेट हॉर्न बिल’ है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Facts About Kerala in Hindi That You didn't Know about Kerala पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments