100+ Unbelievable Facts About Human Brain In Hindi

Human Brain Facts in Hindi - दोस्तों आज हम मनुष्य के सबसे जटिल अंग दिमाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों (Unknown Facts About Human Brain In Hindi) के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। दिमाग (मस्तिष्क) जन्तुओं के केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नियंत्रण केन्द्र है। यह उनके आचरणों का नियमन एंव नियंत्रण करता है। स्तनधारी प्राणियों में दिमाग (मस्तिष्क) सिर में स्थित होता है तथा खोपड़ी द्वारा सुरक्षित रहता है।
दिमाग (मस्तिष्क) सभी रीढ़धारी प्राणियों में होता है परंतु अमेरूदण्डी प्राणियों में यह केन्द्रीय दिमाग (मस्तिष्क) या स्वतंत्र गैंगलिया के रूप में होता है। कुछ जीवों जैसे निडारिया एंव तारा मछली में यह केन्द्रीभूत न होकर शरीर में यत्र तत्र फैला रहता है, जबकि कुछ प्राणियों जैसे स्पंज में तो दिमाग (मस्तिष्क) होता ही नही है। उच्च श्रेणी के प्राणियों जैसे मानव में दिमाग (मस्तिष्क) अत्यंत जटिल होते हैं। मानव दिमाग (मस्तिष्क) में लगभग 1 अरब (1,00,00,00,000) तंत्रिका कोशिकाएं होती है, जिनमें से प्रत्येक अन्य तंत्रिका कोशिकाओं से 10 हजार (10,000) से भी अधिक संयोग स्थापित करती हैं। दिमाग (मस्तिष्क) सबसे जटिल अंग है। तो चलिए अब दिमाग से जुड़े कुछ खास तथ्यों को जानते है।
[100+] Interesting Unbelievable Facts About Human Brain In Hindi

दिमाग के बारे में रोचक तथ्य - Amazing Facts About Brain In Hindi

  • आपका दिमाग कोई भी दर्द महसूस नहीं करता क्योकि आपके दिमाग में कोई भी दर्द बताने वाला रिसेप्टर यानि तंतु नहीं होते।
  • आपका दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते 100% विकसित हो जाता है ओर उसके बाद बढ़ना रूक जाता है।
  • महिलाओं के ब्रेन के मुकाबले पुरुषों का ब्रेन 10% बड़ा होता है।
  • दिमाग की 10% प्रयोग करने वाली बात भी सच नहीं है। बल्कि दिमाग के सभी हिस्सों का अलग-अलग काम होता है।
  • शोधों से पता चला है कि पुरूषों और महिलायों के दिमाग की संरचना भिन्न होती है।
  • ब्रेन का साइज लगातार कम होता जा रहा है। पिछले 20 हज़ार सालों में इसका आकार टेनिस बाल जितना घट गया है।
  • वैज्ञानिक मानते है कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्यमयी चीज मनुष्य का दिमाग है।
  • हमारा दिमाग 40 साल की उम्र तक बढ़ता रहता है।
  • हमारे दिमाग के 60% हिस्से में चर्बी होती है। इसलिए यह शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग है।
  • 30 साल की आयु के बाद हमारा दिमाग सुकड़ने लगता है।
  • आपका अवचेतन मन (दिमाग) आपके चेतन मन से 30,000 गुना शक्तिशाली होता है।
  • शराब पीने के छ: मिनटों के अन्दर दिमाग में पाए जाने वाले सेल्स प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते है।
  • जब भी आप कुछ नई सूचना लेते है। उस समय आपके दिमाग की सरंचना बदल जाती है।

Interesting Facts About Brain In Hindi

  • मशहूर वैज्ञानिक आइंस्टीन का दिमाग एक डॉक्टर द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसने उनके शरीर के साथ परीक्षण किये। उस डॉक्टर ने आइंस्टीन का दिमाग 20 वर्षों तक एक जार में संभाल कर रखा था।
  • एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार अगर आप बहुत अधिक समय तक कुछ नहीं खाते तो आपका दिमाग खुद को खाना शुरू कर देता है।
  • दिमाग में 40% भाग का रंग grey है और 60% भाग का रंग सफेद है। Grey भाग में न्युरॉन होते है जो संचार का काम करता है।
  • एक जिंदा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
  • दिमाग का आकार और वजन दिमाग की शक्ति पर कोई प्रभाव नही डालता। Albert Einstein के दिमाग का वजन 1230 ग्राम था जो कि सामान्य मनुष्य से कहीं कम था।
  • मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1 लाख रसायनिक प्रतिक्रियायें होती है।
  • हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते है।
  • हमारे दिमाग की मेमरी असीमित होती है। यह कंप्यूटर की तरह कभी नहीं कहेगा कि मेमरी फुल हो गई।
  • टी.वी. देखने की प्रक्रिया में दिमाग बहुत कम इस्तेमाल होता है और इसलिए इससे बच्चों का दिमाग जल्दी विकसित नहीं होता। बच्चों का दिमाग कहानियां पढ़ने से और सुनने से ज्यादा विकसित होता है। क्योंकि किताबों को पढ़ने से बच्चे ज्यादा कल्पना करते है।
  • दिन के मुकाबले रात में हमारा ब्रेन ज्यादा एक्टिव रहता है।
  • पढ़ने और बोलने से एक बच्चो का दिमागी विकास ज्यादा होता है।
  • जब हमे कोई इगनोर या रिजेक्ट करता है तो हमारे दिमाग को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसा चोट लगने पर।
  • हर बार जब हम कुछ नया सीखते है तो दिमाग में नई झुर्रियां विकसित होती है और यह झुरियां ही आईक्यू का सही पैमाना है।
  • अगर आप खुद को मना लें कि हमने अच्छी नींद ली है तो हमारा मस्तिष्क भी इस बात को मान जाता है।
  • हमारे पलक झपकने का समय 1 सेकंड के 16वें हिस्से से कम होता है पर दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र सेकंड के 16वें हिस्से तक बनाए रखता है।
  • हेलमेट पहनने के बाद भी दिमाग को चोट लगने की संभावना 80% होती है।

Information About Human Brain In Hindi

  • चाॉकलेट की खूशबू से दिमाग में ऐसी तरंगें उत्पन्न होती है। जिनसे मनुष्य आराम महसूस करता है।
  • जिस घर में ज्यादा लड़ाई होती है उस घर के बच्चों के दिमाग पर बिल्कुल वैसा ही असर पड़ता है जैसा युद्ध का सैनिकों पर।
  • अगर 5 से 10 मिनट तक दिमाग में ऑक्सिजन की कमी हो जाए तो यह हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल का सम्बन्ध केवल हार्ट से नहीं है। फैक्ट यह है कि बॉडी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का 25 फीसदी हिस्सा ब्रेन में होता है। ब्रेन के लिए यह जरुरी भी है।
  • ब्रेन का वजन बॉडी के वजन का करीब 2 प्रतिशत होता है। लेकिन वह बॉडी में मौजूद ऑक्सीजन और कैलोरी का 20 प्रतिशत कंज्यूम करता है।
  • अगर दिमाग से amygdala (प्रमस्तिष्क) निकाल दिया जाये तो इन्सान का किसी भी चीज से डर हमेशा के लिए खत्म हो जायेगा।
  • एक दिन में हमारे दिमाग में 70,000 विचार आते है और इनमें से 70% विचार नेगेटिव होते है।
  • हमारे आधे जीन्स दिमाग की बनावट के बारे में बताते है और बाकी बचे आधे जींस पूरे शरीर के बारे में बताते है।
  • आपके दिमाग की Right side आपकी body के left side को, जबकि दिमाग की left side आपकी body के Right side को कंट्रोल करती है।
  • दायां दिमाग/बायां दिमाग जैसा कुछ नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है। पूरा दिमाग इकट्ठा काम करता है।
  • अगर आपने पिछली रात शराब पी थी और अब आपको कुछ याद नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सब भूल गए हो बल्कि ज्यादा शराब पीने के बाद आदमी को कुछ नया याद ही नहीं होता।
  • जब आप एक आदमी का चेहरा गौर से देखते है तो आप अपने दिमाग का दायां भाग उपयोग करते है।
  • छोटे बच्चे इसलिए ज्यादा सोते है। क्योंकि उनका दिमाग उनके शरीर द्वारा बनाया गया 50% ग्लूकोज इस्तेमाल करता है।
  • मनुष्य दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा बढ़ते है। यह दिमाग के एक छोटे से भाग pituiary ग्रंथी के कारण होती है। जो रात को सोते समय एक बढ़ने वाला हारमोन छोड़ती है।
  • वजन के लिहाज से अब तक सबसे भारी दिमाग एक रूसी लेखक ‘Ivan turgenew’ का था। उसके दिमाग का वजन लगभग 2.5 किलो था और उसकी मृत्यु 1883 में हुई थी।

Fact about Human Brain In Hindi

  • ब्रेन में मौजूद ब्लड वेसल्स की कुल लंबाई करीब 645 किलोमीटर होती है।
  • ब्रेन न्यूरॉन्स के जरिए काम करता है। इसका वही रोल होता है जैसे कंप्यूटर में CPU का होता है। ह्यूमन ब्रेन में 10 हज़ार करोड़ न्यूरॉन्स पाए जाते है। 35 की उम्र के बाद हर दिन 7000 न्यूरॉन्स कम होने लगते है।
  • ह्यूमन ब्रेन में 75 से 80 प्रतिशत तक पानी की मात्रा होती है। शरीर में पानी की कमी होने पर ब्रेन सही तरह से काम करना बंद कर देता है।
  • दिमाग पूरे शरीर का केवल 2% होता है। लेकिन यह पूरी बॉडी का 20% खून और ऑक्सिजन अकेला इस्तेमाल कर लेता है।
  • दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख 6000 साल पहले सुमेर से मिलता है।
  • 90 मिनट तक पसीने में तर रहने से आप हमेशा के लिये एक मनोरोगी बन सकते हो।
  • बचपन के कुछ साल हमें याद नहीं रहते, क्योंकि उस समय तक 'HIPPOCAMPUS' विकसित नहीं होता है। यह किसी चीज को याद रखने के लिए जरूरी है।
  • वैज्ञानिक व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक शक्ति के दिमाग पर प्रभाव को सिद्ध कर चुके है। उन्होंने पाया है कि जब एक आदमी शक्तिशाली हो जाता है तब उसका दिमाग किसी से सहानुभूति की क्षमता को नष्ट कर देता है।
  • स्वाद रिसेप्टर्स यानि तंतु, जिनसे पता लगता है खाने वाली चीजों का स्वाद कैसा है, हमारे शरीर के बहुत से भागों में मौजूद होते है। हैरत की बात यह है कि यह आंतों में, अंडकोष में, फेफड़ों में, गुदा के साथ साथ दिमाग में भी होते है।
  • अगर शरीर के आकार को ध्यान में रखा जाए तो मनुष्य का दिमाग सभी प्राणियों से बड़ा है। हाथी के दिमाग का आकार उसके शरीर के मुकाबले सिर्फ 0.15% होता है, जबकि मनुष्य का 2%।
  • एक एडल्ट व्यक्ति के ब्रेन का वजन लगभग 1300 से 1400 ग्राम होता है।
  • अगर हमारी चमड़ी की तरह हमारे दिमाग के cell भी बदल जाए तो हम अपनी याददाशत गवा सकते है।
  • हमारे शरीर के भिन्न हिस्सों से सुचना भिन्न रफ़्तार से और भिन्न न्युरॉन के द्वारा हमारे दिमाग तक पहुँचती है। सारे न्युरॅान एक जैसे नही होते। कई ऐसे न्युरॅान भी होते है जो सुचना को 0.5 मीटर प्रति सैकेंड की रफ़्तार से दिमाग तक पहुँचाते है और कई ऐसे भी होते है जो सुचना को 120 मीटर प्रति सैकेंड की रफ़्तार से दिमाग तक पहुँचाते है।
  • मनुष्य के दिमाग की left side बोलने को कंट्रोल करती है और पंक्षियों के दिमाग की left side उनकी चहचहाना कंट्रोल करती है।
  • मानव का दिमाग Computer से भी ज्यादा तेज प्रतिक्रिया करता है।
  • मन (Mind) और दिमाग (Brain) दो अलग -अलग चीजे है मन दिमाग के किस हिस्से में है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।

Amazing Fact about Brain In Hindi

  • एक गर्भवती महिला के दिमाग के न्युरॉन की गिनती 2,50,000 न्युरॅान प्रति मिनट के हिसाब से बढ़ती है।
  • आपकी हर नयी स्मृति यानि याद आपके दिमाग के नए नये सिरे से जुड़ती है।
  • नशे के आदि व्यक्ति के दिमाग की बनावट वैसी ही होती है जैसी एक ओर्गास्म करने वाले की।
  • आप शराब को जितना मर्जी पीकर देख लो लेकिन आपका दिमाग हमेशा चीजों को याद रखने की क्षमता रखता है। लेकिन जब आप शराब के नशे से बाहर आते है तो आपका दिमाग उन सभी चीजों को भूल जाता है जो आपने शराब पीकर की थी।
  • आप अपने दिमाग में न्युरॉन की गिनती दिमागी क्रियाएँ करके बढ़ा सकते है। क्योंकि शरीर के जिस भी भाग का हम ज्यादा उपयोग करते है वह और विकसित होता जाता है।
  • दिमाग का सतही क्षेत्रफल लगभग 1,500 से 3,000 वर्ग सैटीमीटर तक होता है।
  • ब्रेन को दर्द नहीं होता है। यानी अगर केवल ब्रेन का ऑपरेशन हो तो एनिस्थिसिया की जरुरत नहीं होगी। परन्तु स्कल्प के लिए एनिस्थिसिया जरुरी होता है।
  • कम नींद लेने से आपके दिमाग पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. यह आपकी प्रतिक्रियाओं को धीमा कर देता है।
  • हमारा ब्रेन हर समय 12 से 25 वॉट के बराबर बिजली पैदा करता है। इससे एक छोटा LED बल्ब जल सकता है।
  • 2 साल की उम्र में किसी भी उम्र से ज्यादा ब्रेन कोशिकाएं होती है।
  • जब भी आप संगीत को सुनते है। तो आपका दिमाग डोपामाइन नामक रसायन छोड़ता है, जो आप पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
  • सर्जरी से हमारा आधा दिमाग हटाया जा सकता है और इससे हमारी यादों पर भी कुछ असर नहीं पड़ेगा।
  • जो बच्चे पांच साल का होने से पहले दो भाषाएं सीखते है। उनके दिमाग की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट [100+] Interesting Unbelievable Facts About Yourself In Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments