90+ Amazing Facts About Panda In Hindi

Facts About in Hindi - दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में पांडा के बारे में बताएंगे। विशाल पांडा (Giant Panda) को पांडा भालू या केवल पांडा के रूप में भी जाना जाता है, यह दक्षिण मध्य चीन में पाया जाता है। यह काले और सफेद रंग के होते है। “विशाल पांडा” नाम का उपयोग कभी-कभी इसे “लाल पांडा” से अलग करने के लिए किया जाता है। पांडा अपने भोजन में बांस और पत्तियों का 99% से अधिक इस्तेमाल करते है। विशालकाय पांडा एक तरह से भालू का ही रिश्तेदार होता है, पर यह काफी शांत स्वभाव के होते है। इसलिए इसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। तो चलिए अब हम आपको पांडा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Information & Facts About Panda In Hindi) बताते है।

90 Amazing Facts About Panda In Hindi

पांडा से जुड़े रोचक तथ्य - Panda Facts in Hindi

  • चीनी भाषा में पांडा को झुयांगमाओ कहा जाता है।
  • दोस्तों पांडा दक्षिण मध्य चीन के इलाकों में रहते है इनकी आंख कान और शरीर के काले धब्बों की वजह से इसे भालू की केटेगरी से अलग किया जा सकता है।
  • दोस्तों क्या आप जानते है कि विशाल पांडा चीन का राष्ट्रीय पशु है।
  • पांडा दिनभर में करीब 40 बार मल त्याग करते है। जिससे इनकी पाचन शकती अच्छी बनी रहती है।
  • पांडा के गले में बांस की खरोचों से बचने के लिए एक परत होती है।
  • पुरे दिन में एक विशाल पांडा 12 से 35 किलोग्राम बांस खा जाता है।
  • एक पांडा अपने पुरे जीवन के लगभग 55 प्रतिसद हिस्सा बांस को खाने में और खोजने में निकाल देता है।
  • विशाल पांडा कोआला की तरह ही पेड़ पर ही रहेना पसंद करते है और अपना घर भी वही बनाते है।
  • पांडा ज्यादा तेज नहीं भाग सकते वही उनके जैसे ही दिखने वाले काले भालू 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकते है।
  • जायंट पांडा अपने पुरे दिन के 14 घंटे सिर्फ खाने में ही निकाल देते है।
  • सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाली पालतू जायंट पांडा (Giant Panda) जिया जिया (jia jia) नाम की मादा पांडा थी, जो 38 वर्ष (1978 से 2016) तक जीवित रही थी।
  • कैद में पैदा होने वाला पहला जायंट पांडा (Giant Panda) 1963 में बीजिंग के एक चिड़ियाघर में पैदा हुआ था।
  • वयस्क जायंट पांडा (Giant Panda) 1.2 से 1.9 मीटर (3 फ़ीट 11 इंच से 6 फ़ीट 3 इंच) लंबा और 60 से 90 सेमी (24 से 35 मीटर) ऊँचा होता है।

Interesting Facts about Giant Panda in Hindi - विशाल पांडा के बारे में मजेदार बातें

  • शब्द “पांडा” नेपाली शब्द “पोनीया” (poonya) से विकसित हुआ है, जिसका अर्थ है “बांस खाने वाला जानवर” या “पौधे खाने वाला जानवर”।
  • पृथ्वी पर जायंट पांडा (Giant Panda) का अस्तित्व दो से तीन मिलियन वर्ष पूर्व से है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) और लाल पांडा (Red Panda) का निवास और आहार एक समान होने के बावजूद दोनों पृथक परिवार से संबंध रखते है। जहाँ लाल पांडा रैकोन परिवार (raccoon family) से संबंधित है, वहीं जायंट पांडा भालू परिवार (bear family) से संबंधित है।
  • जायंट पांडा अपने दो पैरों पर सीधे खड़े नहीं हो सकते। उनके छोटे पैर पूरे शरीर का भार उठाने लायक पर्याप्त मजबूत नहीं होते। पांडा की हड्डियां दूसरे जानवरों की उसी आकार की हड्डियों से दोगुनी भारी होती है।
  • जायंट पांडा तेज रफ़्तार से दौड़ नहीं सकता। वह धीमी गति से भाग सकता है। भालू परिवार का सबसे तेज भालू ‘काला भालू’ (black bear) है, जिसके दौड़ने की रफ़्तार 35 मील/प्रति घंटे है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) गंध की सूंघने की शक्ति तीव्र होती है। रात के समय वे सूंघकर सबसे अच्छे बांस के डंठल खोज लेते है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार जायंट पांडा (Giant Panda) 11 अलग-अलग प्रकार की आवाज़ें निकाल सकता है। उनमें से चार आवाज़ों का उपयोग वह अपने साथी की खोज के लिए करता है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) के 42 दांत होते है। एक बार टूट जाने के बाद जायंट पांडा के दांत एक बार ही आ सकते है।
  • हालांकि जायंट पांडा का फ़र रेशमी और नरम दिखता है, पर असल में यह काफी मोटा और कड़ा होता है।
  • जहाँ जायंट पांडा के फर का रंग काला होता है, उसके नीचे की चमड़ी काली होती है। जहाँ उसके फर का रंग सफेद होता है, वहाँ उसकी चमड़ी गुलाबी होत्ती है।
  • एक व्यस्क जायंट पांडा प्रतिदिन लगभग 28 किलो मल त्याग करता है।
  • प्रजनन कार्यक्रम (breeding program) के तहत दुनिया में लगभग 240 जायंट पांडा को चिड़ियाघर में रखा गया है।

Interesting Facts And Information About Giant Panda In Hindi

  • अवैध व्यापार बाजार पर एक जायंट पांडा (Giant Panda) के फर की कीमत 60,000 $ से 100,000 $ के बीच है।
  • चिड़ियाघर में जायंट पांडा (Giant Panda) को रखना और उसके देखभाल करना बहुत महंगा है। एक जायंट पांडा (Giant Panda) को पालने का खर्च हाथी जैसे जानवर से भी 5 गुना अधिक होता है।
  • जन्म के समय पांडा के बच्चों का वजन चूहों से भी कम होता है।
  • दोस्तों पांडा भोजन की तलाश में 13,000 फ़ीट ऊंचे पहाड़ों पर भी चले जाते है।
  • पूरी दुनिया में पांडा की सिर्फ दो ही प्रजातियां पाई जाती है एक विशाल पांडा और एक लाल पांडा।
  • पांडा विलुप्त होने के डर से चीन में इन्हें काफी सुरक्षित रखा जाता है।
  • पांडा मछली, अंगूर, हरी मकई और शहद भी खाना पसंद करते है।
  • विशाल पांडा (Giant Panda) दिखने में भालू की तरह विशाल और गोल मटोल होते है पर इनके शरीर पर मोजूद काले धब्बे, आंख और कान उनको भालू से अलग करता है। इसके अलावा एक और बात है। जो विशाल पांडा को भालू से अलग करती है, वो बात है कि यह जानवर भालू की तरह हिसंक नहीं होता है।
  • पांडा bears (भालू) की प्रजाति से belong करते है। Giant Panda को “Big Bear cat” के रूप में भी जाना जाता है।
  • वयस्क नर विशाल पांडा का वजन करीब 150 किलोग्राम होता है। वही मादा का वजन 100 किलोग्राम के आसपास होता है।
  • जन्म के समय पांडा का वजन 80 से 140 ग्राम होता है। उसके शरीर पर फ़र नहीं होते, उसके ऑंखें बंद होती है, और मुँह में दांत नहीं होते।
  • पांडा शावक की आँखे लगभग 4-6 सप्ताह बाद खुलती है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) के शावक की आँखें जन्म उपरांत गोलाकार होती है। लेकिन जैसे-जैसे शावक का विकास होता है, उसकी आँखों का आकार आँसू की बूँद (teardrop) की तरह हो जाता है।
  • लगभग 2-3 साल तक शावक अपनी माँ की देखरेख में रहता है। उसके बाद वह उसे छोड़ देता है।
  • मादा जायंट पांडा को वयस्क होने में 5 वर्ष और नर शावक को 7 वर्ष लगते है।
  • चीन में वर्ष 1960 के दशक से जायंट पांडा (Giant Panda) का शिकार गैरकानूनी है। लेकिन यह कानून इतना सख्त नहीं था। वर्ष 1987 में कानून को सख्त करते हुये जायंट पांडा का शिकार करने वाले को दो साल की कैद से लेकर उम्रकैद या मौत तक की सजा का प्रावधान किया गया। वर्तमान में जायंट पांडा के शिकार पर 10 से लेकर 20 साल तक के कारावास का प्रावधान है।

विशाल पांडा के बारे में मजेदार बातें – Amazing Facts About Giant Pandas In Hindi

  • वर्ष 1990 से जायंट पांडा (Giant Panda) लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में सम्मिलित है। इनके लुप्तप्राय होने का मुख्य कारण आवास की क्षति और अवैध शिकार है।
  • जायंट पांडा हाइबरनेट नहीं करते है, क्योंकि वे आहार के रूप में बांस ग्रहण करते है। यह आहार उन्हें सर्दियों के लिए पर्याप्त वसा भंडारण की अनुमति नहीं देता।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) अपने दिन का अधिकांश समय खाने और सोने में बिता देता है। वह हर दिन 14 से 16 घंटे बांस खाता रहता है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) एक बांस की कोपलों को लगभग 40 सेकंड में छीलकर खा सकता है।
  • वैसे तो पांडा बहोत ही मासूम होते है पर उनके जबड़े इतने मजबुत होते है की वो इससे एलुमिनियम की प्लेट भी चबा सकते है।
  • पांडा को बचाने के लिये दुनियाभर मे 240 पांडा को कैद मे रखा गया है, वो सभी ब्रीडिंग प्रोग्राम का हिस्सा है।
  • जंगल में जायंट पांडा (Giant Panda) का औसत जीवनकाल 15 से 20 वर्ष होता है। पालतू जायंट पांडा (Giant Panda) का औसत जीवनकाल 30 वर्ष होता है।
  • जायंट पांडा (Giant Panda) औसतन 10 से 15 सेमी (4 से 6 इंच) लंबी पूंछ के साथ के बाद भालू परिवार में दूसरा सबसे लंबी पूंछ वाला जानवर है। पहले स्थान पर sloth bear है।
  • चीन में जायंट पांडा (Giant Panda) को शांति का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व चीन में युद्ध करने वाली जनजातियाँ युद्धविराम संधि के लिए पांडा की तस्वीर वाला ध्वज फहराया करती थी।
  • किंवदंती के अनुसार, एक समय पर जायंट पांडा (Giant Panda) सफ़ेद भालू था। एक छोटी लड़की ने तेंदुए के हमले से एक पांडा के शावक को बचाने की कोशिश की, तो तेंदुए ने लड़की को मार डाला। तब पांडा काली राख हाथों में लगाए उसके अंतिम संस्कार में आए। वहाँ जब उन्होंने अपनी आँखें पोंछीं, एक-दूसरे को गले लगाया और कानों को ढक लिया, तब से काली राख का कालापन शरीर के उन भागों पर आ गया।

Facts About Panda For Kids In Hindi

  • जायंट पांडा (Giant Panda) के पंजे में 5 उंगलियाँ और एक अंगूठा होता है, जिससे ये बांस को हाथ में आसानी से पकड़कर खा सकते है।
  • जायंट पांडा बहुत अच्छे तैराक होते है।
  • जायंट पांडा पेड़ पर चढ़ने में माहिर होते है। 7 माह का होने के बाद वे पेड़ों पर चढ़ना शुरू कर देते है।
  • मादा पांडा साल में केवल एक बार डिंबोत्सर्जन (ovulate) करती है। अतः वर्ष के केवल दो या तीन दिन ही वे गर्भधारण कर पाती है।
  • जायंट पांडा के शावक अगस्त या सितंबर माह में पैदा होते है, क्योंकि उनका संभोग काल मार्च से मई महीने के बीच होता है और मादा पांडा का गर्भधारण काल 3 से 5 महीने का होता है।
  • नर जायंट पांडा की लम्बाई 6 फीट तक होती है वाही मादा पांडा की लम्बाई करीब 4 से 5 फीट होती है।
  • जायंट पांडा का 99% आहार में बांस की लकडिया और पत्तिया सामिल होती है।
  • विशाल पांडा ज्यादातर अकेले ही रहेना पसंद करता है और सिर्फ सहवास के समय ही जोड़ो में पाए जाते है।
  • 60% नर पांडा को संभोग करने की कोई इच्छा नहीं होती है। जबकि मादा पांडा साल में सिर्फ 3 बार ही संभोग करती है।
  • जायंट पांडा की उपरी त्वचा पर एक मोटी फर होती है जो उनको ठंड से बचाती है।
  • विशाल पांडा के शरीर पर पाए जाने वाले काले और सफेद धब्बे इसका छलावरण होते है। चेहरा, गर्दन, पेट, दुम सफ़ेद होते है, जो इसे बर्फीले आवासों में छिपने में मदद करते है। वहीं हाथ और पैर के काले धब्बे इसे छाया में छिपाने में मदद करते है।
  • आधे से अधिक नवजात जायंट पांडा की मृत्यु बीमारियों से या उनकी माताओं द्वारा दुर्घटनावश कुचले जाने से हो जाती है।
  • कैद में रहने वाली मादा पांडा जंगली मादा पांडा की तुलना में अधिक बार जुड़वाँ बच्चे जन्म देते है।
  • वयस्क जायंट पांडा (Giant Panda) के बाल 4 इंच (10 सेमी) तक बढ़ सकते है।
  • वयस्क जायंट पांडा एक दिन में औसतन 25-30 पाउंड बांस खा जाता है। वसंत में, जायंट पांडा (Giant Panda) एक दिन में 100 पाउंड बांस खा सकता है।
  • चीन में जायंट पांडा (Giant Panda) को राष्ट्रीय खजाना (national treasures) माना जाता है।
  • वर्ष 1974-1989 तक चीन के सिचुआन (Sichuan) क्षेत्रों में पांडा के निवास का आधा हिस्सा मानव गतिविधियों द्वारा नष्ट कर दिया गया था।
  • वर्तमान में विश्व में लगभग 1864 जायंट पांडा (Giant Panda) शेष है। वैज्ञानिक 2025 तक जंगली जायंट पांडा की आबादी 5,000 तक बढ़ाने के प्रयास में है।
  • पांडा पेड़ पर चढ़ कर अपने रहने की जगह बनाते है।
  • पांडा के शरीर पर सफ़ेद और काले रंग के ऊनी फ़र होते है जो उन्हें बर्फ़ से बचाकर रखने में उनकी मदद करते है।
  • पांडा चट्टानों की दरारों में बच्चों को जन्म देना पसंद करती है।
  • क्या आप जानते हो कि एक पांडा के 42 दांत होते है।
  • 1961 में WWF के निर्माण से अब तक जायंट पांडा को इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Amazing Facts About Panda In Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments