100+ Shocking Facts About Rat in Hindi

Rabbit Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको चूहे (Rat/Mouse) के बारे में कुछ रोचक जानकारी देंगे। दोस्तों चूहा एक सामाजिक और स्नेही जानवर है। चूहे अन्य चूहों की कंपनी का आनंद लेते है और घरेलू चूहों तो मनुष्यों के साथ भी प्यार करते है। चूहे अपने समूह में घायल और बीमार चूहों की देखभाल करते हैं। जब चूहे अकेले होते है तो बिना साथी के उदास हो जाते है। तो चलिए अब हम आपको चूहों के बारे में कुछ ख़ास तथ्य (Facts About Rat in Hindi) बताएंगे।

Shocking Facts About Rat in Hindi

चूहें से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य - Rat Facts in Hindi

  • बच्चे को जन्म देने के पूर्व चूहे अपने रहने के स्थान में उपलब्ध सामग्रियों जैसे टहनियों, कचरे और पेपर आदि से घोंसले का निर्माण करते है।
  • चूहे लगभग 1 पाउंड तक का वजन उठा सकते है, जो उनके शरीर के औसत वजन से भी अधिक है।
  • चूहे खड़ी स्थिति से 2 फीट ऊपर तक हवा में कूद सकते है।
  • चूहे की दृष्टि क्षमता बेहद कमज़ोर होती है। वे कलर ब्लाइंड भी होते है।
  • चूहों का आकार आमतौर पर 5 इंच (12 सेंटीमीटर), या उससे अधिक होता है।
  • चूहों की सबसे बड़ी प्रजाति ‘बोसावी वूली चूहा’ (Bosavi woolly rat) है, जिसे 2009 में पापुआ न्यू गिनी के वर्षावन में खोजा गया था। चूहे की यह प्रजाति लगभग बिल्ली के आकार की होती है। इसकी नाक से पूंछ तक की लंबाई 32.2 इंच (82 सेमी) होती है और वजन लगभग 3.3 पाउंड (1.5 किलोग्राम) होता है।
  • चूहों की सबसे छोटी प्रजाति वियतनाम के ‘ऑसगूड चूहा’ (Osgood’s Rat) है। यह आमतौर पर 5 से 7 इंच (12 से 17 सेमी) तक लंबा होता है।
  • वैज्ञानिकों के एक अध्ययन में पाया कि चूहे बहुत जल्द लुका-छिपी (hide-and-seek) खेलना सीख जाते है।
  • चीनी राशि चक्र के बारह जानवरों में चूहा सबसे पहले आता है। माना जाता है कि इस वर्ष जन्मे लोगों में चूहों से जुड़ी विशेषताएं होती है, जैसे: रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और उदारता।
  • प्राचीन रोम में सफेद चूहे का रास्ता काटना शुभ और काले चूहा का रास्ता काटना अशुभ माना जाता था।
  • हिंदू धर्म में चूहों को भगवान गणेश के वाहन के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • कंगारू चूहे बिना पानी की एक बूँद पीए अपना पूरा जीवन गुजार सकते है।
  • गुदगुदी चूहे भी हँसते है और चूहे खुश होने पर अपनी आंखे कंपकपाते है।
  • चूहों के दांत उम्र भर बढ़ते रहते है।
  • चूहे चूहे मारने की दवा का स्वाद केवल थोड़ा सा चखकर हमेशा के लिए याद कर सकते है।

चूहें के बारे में मज़ेदार रोचक जानकारी - Rat In Hindi

  • चूहा उन जानवरों से एक है, जिन्हें सबसे पहले अंतरिक्ष में भेजा गया। अंतरिक्ष में सबसे पहला चूहा 1961 में फ्रांस ने भेजा था।
  • चूहों का गर्भधारण काल (gestation time) 21 से 24 दिनों तक होता है।
  • चूहों को बच्चे पैदा करने की मशीन कहा जाये, तो गलत नहीं होगा। 6 घंटे में मादा चूहे लगभग 500 बार संबंध स्थापित कर सकती है। भूरे चूहे (Brown Rat) वर्ष भर में लगभग 2000 बच्चे पैदा कर सकते है।
  • चूहे (Rat) एक बार में 20 से अधिक बच्चे जन्म दे सकते है।
  • 2011 के एक प्रयोग में चूहे के सामने चॉकलेट, चिप्स और पिंजरे में बन्द एक चूहा पेश किया गया था, परिणाम सामने ये आया कि उसने पहले पिजरे में बंद चूहे को आज़ाद कराया और फिर खाना भी साझा किया।
  • कनाडा के शहर अल्बार्टा में एक भी चूहा नही है। इस शहर में हर साल लगभग 12 चूहे कही न कही से प्रवेश कर ही जाते है लेकिन वो प्रजनन करने से पहले ही विशेषज्ञों द्वारा मार दिए जाते है।
  • दुनिया में चूहों की 60 से भी अधिक ज्ञात प्रजातियाँ है।
  • चूहे को अच्छे से दिखाई नही देता है।
  • चूहे की सूंघने की शक्ति बड़ी कमाल की होती है।
  • चूहें 3 से 4 महीने की उम्र में सेक्स के लायक हो जाते है।
  • प्लेग से लेकर वायरल बुखार तक लगभग 35 बीमारियों के लिए चूहें जिम्मेदार होते है।
  • चूहों के पास नाभि होती है लेकिन पित्त की थैली नही होती।
  • चूहे पकड़ने वाले कुत्ते का सबसे पहला ज्ञात रिकॉर्ड “हैच” (Hatch) नामक कुत्ते का है। हेनरी VIII के मैरी रोज नामक जहाज से उसके अवशेष प्राप्त हुए थे। चूहों की संख्या पर नियंत्रण के लिए उसे लाया गया था।
  • चूहों द्वारा मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की संख्या 35 से भी अधिक है। चूहों द्वारा काटे जाने या उनके मल-मूत्र, लार आदि के संपर्क के आने से मनुष्य इन रोगों से संक्रमित हो सकता है। चूहों द्वारा प्रसारित प्रमुख रोग है – प्लेग (Plague), लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis), हंटावायरस (Hantavirus), तुलारेमिया (Tularemia) आदि।

Facts About Rat In Hindi। Information About Rat In Hindi

  • एक समय ईरान में चूहों का आतंक इतना बढ़ गया था कि उनका ख़ात्मा करने वहाँ निशानेबाज़ (snipers) तैनात किए गए थे।
  • बिल्ली और चूहों दोनों समु्ंद्र का पानी भी पी सकते है।
  • चूहा लगातार 3 दिन तक पानी में तैर सकता है।
  • चूहे तीन मिनट तक अपनी सांस रोक सकते है।
  • टाॅयलेट फ्लश करने के बाद भी चूहे जिंदा बच सकते है।
  • चूहों की याद्दाशत बहुत तेज होती है।
  • चूहों का पाचन तंत्र बहुत अधिक विकसित नहीं होता। इस कारण बहुत से पोषक तत्व मल द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते है, जिन्हें वे दोबारा खाकर पचाते है और पोषण प्राप्त करते है।
  • चूहों की याददाश्त काफ़ी तेज़ होती है। एक बार किसी कमरे का नक्शा समझ में आ जाने पर उन्हें वहाँ के सारे रास्ते लंबे समय तक याद रहते है।
  • चूहे ख़ुश होने पर हंसी के समान आवाज निकालते है।
  • चूहे अपने समूह में घायल और बीमार चूहों की देखभाल करते है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा चूहा छोटे कुत्ते के आकार का है इसकी सिर से पूंछ तक की लंबाई 3 फीट है। और दुनिया के सबसे भारी चूहे का वजन लगभग 4 किलो है (ये दोनों अलग-अलग चूहे है)।
  • अगर चूहों को सिखाया जाए तो ये अपने नाम को याद रख सकते है और जमीन में दबी माइन्स को सूँघकर खोज सकते है।
  • “Naked Mole” चूहे को दर्द नही होता और ये कैंसर का भी प्रतिरोधी है।
  • कंगारू चूहा (Kangaroo rat) बिना पानी पिए लगभग 10 वर्ष तक जीवित रह सकता है।
  • बिना भोजन के चूहे 4 दिन से ज्यादा जीवित नहीं रह सकते।
  • अधिकांश चूहे निशाचर (nocturnal) होते है। हालांकि भूरे चूहे (Brown Rat) अक्सर दिन या रात में जागते हुए देखे जाते है।

चूहें के बारे में रोचक तथ्य - Amazing Facts About Rat In Hindi

  • चूहे सर्वभक्षी (omnivores) होते है। वे अनाज, कीड़े, जल जीव जैसे घोंघे, मछली छोटे पक्षी आदि को भी भोजन के रूप में ग्रहण करते है।
  • एक अमेरिकी रिपोर्ट की माने तो वहाँ साल भर में 14,000 लोगों पर चूहों द्वारा हमला होता है।
  • यूरोप के शहरी क्षेत्रों में चूहा पकड़ना एक लोकप्रिय काम हुआ करता था। चूहों द्वारा फैलने वाले रोगों की रोकथाम हेतु इन पर नियंत्रण आवश्यक था। चूहे पकड़ने वालों के पास “ratters” हुआ करते था। Ratters को चूहों का शिकार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता था।
  • 1954 में भारत के मुंबई शहर में चूहों की समस्या इतनी बढ़ गई थी। वहाँ करों के स्थान पर मृत चूहों को स्वीकार करना प्रारंभ कर दिया गया था। इसका लाभ उठाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर चूहों का प्रजनन और हत्या करने लगे थे। इसलिए बाद में यह योजना बंद कर दी गई।
  • बिना साथी के चूहे अकेले और उदास हो जाते है।
  • दुनिया भर में प्रति वर्ष लगभग 20% कृषि उत्पाद चूहों द्वारा नष्ट कर दिए जाते है।
  • भारत के देशनोक, बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple) 25,000 से अधिक काले चूहे निवास करते है। उन चूहों की पूजा की जाती है, उन्हें प्रसाद खिलाया जाता है। उनके द्वारा खाया गया प्रसाद पवित्र माना जाता है।
  • कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और फिलीपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, घाना, चीन और वियतनाम के कुछ हिस्सों में चूहों का मांस खाया जाता है।
  • चूहों में 4 incisors और 12 molars दांत होते है। उनमें canines दांत नहीं पाए जाते।
  • चूहों के incisors का tooth enamel स्टील, प्लैटिनम, कॉपर से अधिक कठोर और मजबूत होता है।
  • जैसे-जैसे चूहों की उम्र बढ़ती जाती है, उनके दांतों का रंग पीला होता जाता है।
  • चूहों की पूंछ उन्हें संतुलन बनाने और शरीर का तापमान विनियमित करने में सहायता करती है।
  • हवाई द्वीप में चूहों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए वर्ष 1883 में नेवले भेजे गए थे। लेकिन आज स्थिति यह है कि अब वहाँ चूहों और नेवलों दोनों का आतंक है।

Facts About Rat In Hindi

  • ऊंट से भी ज्यादा दिन चूहा बिना पानी के रह सकता है।
  • अगर चूहे को नार्मल और ड्रग वाला पानी पीने को दिया जाए, तो वह ड्रग वाला पानी ही पीएगा।
  • चूहे को English में Mouse, Rat या Mice कहते है, English शब्द Mouse संस्कृत के शब्द मस (mus) से बना है जिसका अर्थ होता है – चोर।
  • चूहे 50 फीट की ऊंचाई से कुंद जाए, तो भी इनको चोट नहीं लगेगी।
  • चीनी ज्योतिष के अनुसार जो लोग 1912, 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, या 1996 में पैदा हुए है, वह लोग चूहे थे।
  • चूहें उल्टी भी नही कर सकते।
  • चूहा कैंसर का प्रतिरोधी है।
  • 19वीं शताब्दी में, लंदन में “Rat Baiting” खेल बहुत प्रसिद्ध था। इसमें सैंकडो चूहों के पीछे उन्हें मारने के लिए एक आदमी या कुत्ते को लगाया जाता था। इस खेल में “जैको” नाम के एक आदमी ने सन् 1862 में 5 मिनट 28 सैकेंड में 100 चूहें मारकर रिकाॅर्ड बनाया था।
  • चूहों को पसीना नही आता। ये अपनी पूँछ में मौजूद रक्त वाहिकाओं को फैलाकर और सिकोड़कर शरीर का तापमान नियंत्रण करते है।
  • एक चूहे का दिल एक मिनट में औसतन 632 बार धड़कता है जबकि मनुष्यों का प्रति मिनट सिर्फ 60 से 100 बार।
  • चूहे ध्वनि की गति से भी तेज़ अल्ट्रासॉनिक तरंगे पैदा करते है जिनकी तीव्रता 50 से 100 किलोहर्ट्ज़ के बीच होती है। इंसानों के कान इस तीव्रता की ध्वनि तरंगें नही सुन सकते है। जब इन तरंगों को इस लायक बनाया गया कि इंसान सुन सके, तो ये आवाजें सीटियों जैसी थी।
  • अंटार्कटिका एकमात्र महाद्वीप है, जहाँ चूहे नहीं पाए जाते।

Interesting Facts About Mouse In Hindi

  • पालतू जानवर के रूप में रखा जाने वाला सबसे आम चूहा ‘फैंसी रैट’ (Fancy rat) है। जिसे ‘रैटस नॉर्वेजिकस डोमेस्टिका’ (rattus norvegicus domestica) भी कहा जाता है।
  • नर चूहों को ‘bucks’, मादा को ‘does’ और चूहों ने बच्चों को ‘pups’ या ‘kittens’ कहा जाता है।
  • चूहों के समूह को ‘mischief’ कहा जाता है।
  • चूहों का जीवनकाल (Life span) इस बार पर निर्भर करता है कि वे जंगली है या पालतू। यदि चूहों को पालकर उनकी अच्छी तरह देख-रेख की जाए, तो वे 4 वर्ष तक जीवित रह सकते है। जंगली चूहे बमुश्किल 1 या 2 वर्ष तक जी पाते है।
  • ‘सुलावेसी वाइट-टेल रैट’ (Sulawesi white-tailed rat) और ‘हॉफमैन रैट’ (Hoffman’s rat) शाकाहार को प्राथमिकता देते है, जैसे बीज और फल आदि।
  • जन्म के समय चूहों के बच्चों का वजन लगभग 6 से 8 ग्राम (.21 to .28 औंस) तक होता है।
  • नये जन्मे चूहे की आँखें बंद रहती है। उनकी आँखें खुलने में 12 से 17 दिन का समय लगता है।
  • तीन वर्ष की उम्र तक भूरे चूहों (Brown Rat) में यौन परिपक्वता आ जाती है और वे बच्चे पैदा करने में सक्षम हो जाते है।
  • चूहों के जबड़े एलिगैटर (alligator) की तरह होते है। वे उसे 7000 पाउंड प्रति वर्ग इंच तक फैला सकते है।
  • चूहों के दांत जीवन भर बढ़ते रहते है। उनके सामने के दांत हर साल 4.5 से 5.5 इंच तक बढ़ जाते है।
  • चूहों के दांत बहुत मजबूत होते है। वे इससे कांच, सिंडर ब्लॉक, तार, एल्यूमीनियम और सीसे तक को आसानी से चबा सकते है।
  • 20वीं सदी में दक्षिण अमेरिका के कई तानाशाहों द्वारा पूछताछ के लिए चूहों द्वारा यातना दिए जाने का क्रूर तरीका इस्तेमाल किया जाता था।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Shocking Facts About Rat in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments