40+ Information Facts About Koyal (Koel) in Hindi

Facts About Koyal in Hindi - दोस्तों आज हम आपको कोयल के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। कोयल या कोकिल 'कुक्कू कुल' का पक्षी है, जिसका वैज्ञानिक नाम 'यूडाइनेमिस स्कोलोपेकस' है। आप सभी ने कोयल को गाते हुए तो सुनना ही होगा पर क्या आप जानते हो कि सिर्फ नर कोयल ही गाता है। कोयल की आंखें लाल और पूंछ के पंख लंबे होते है। नीड़ परजीविता इस कुल के पक्षियों की विशेष नेमत है यानि ये अपना घोसला नहीं बनाती। ये दूसरे पक्षियों विशेषकर कौओं के घोंसले के अंडों को गिरा कर अपना अंडा उसमें रख देती है। तो चलिए अब हम आपको कोयल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें बताते है।

40 Information Facts About Koyal (Koel) in Hindi

कोयल के रोचक तथ्य और जानकारी - Koayal Facts in Hindi

  • कोयल अपने घोंसले नहीं बनाती।
  • यह कीट पतंगों को खाना ज्यदा पसंद करती है
  • कोयल ज्यादातर एशिया और अफ्रीका में पाई जाती है।
  • मादा कोयल 12 से 20 अंडे देती है।
  • कोयल की आवाज निकालने वाली एक घड़ी भी है जिसे ‘Cuckoo Clock’ कहा जाता है। इसका अविष्कार सन् 1730 में ‘Franz Anton Ketterer’ द्वारा किया गया था।
  • कोयल, झारखंड की राजकीय पक्षी भी है।
  • दुनिया के अलग अलग देशों में कोयल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे: फ्रांस में Coucou, हॉलैंड में Koekoek, जर्मनी में Kuckuk, रूस में Kukush-ka, जापान में Kak-ko और भारत में कोयल (Koyal)।

Facts About Koyal in Hindi

  • क्या आप जानते है गाने का शौक केवल नर कोयल को ही होता है। अक्सर पेड़ो से आने वाली कुहू कुहू की मधुर आवाज नर कोयल ही निकालता है।
  • कोयल अंटार्कटिका को छोड़कर विश्व के सभी स्थानों पर पाया जाने वाला पक्षी है। परंतु अलग अलग स्थानों पर इनकी प्रजातियों में विभिन्नता देखी गई है।
  • कोयल सर्वाहारी जीवों की श्रेणी में आने वाला पक्षी है। क्योंकि यह फल -फूल, कंद - मूल के इलावा छोटे कीड़े मकोड़े भी खाती है।
  • कोयल दिखने में कोए जैसी लगती है। प्रन्तु यह कौए से कुछ दुबली पतली और लम्बी पूछ वाली होती है।
  • क्या आप जानते है नर और मादा कोयल की आँखे लाल और पाँव गहरे स्लेटी रंग के तथा चोंच हरी होती है।
  • कोयल कभी जमीन पर नही उतरती। यह हमेशा पेड़ों पर ही रहती है।
  • कोयल का रहने का स्थान जंगल ही है और जंगलों में यह लगभग 6 साल जीती है।

Information About Koyal in Hindi

  • कोयल की बोली सभी पक्षियों में सबसे मधुर होती है। लेकिन केवल नर कोयल ही आवाज करता है।
  • दुनिया की सबसे छोटी कोयल ‘Little Bronze Cuckoo’ की लंबाई मात्र 6 इंच और वजन 17 ग्राम के बराबर है।
  • कोयल की लगभग 120 तरह की प्रजातियां पाई जाती है।
  • आधे से ज्यादा कोयल ऐसी है जो दूसरे पक्षियों के घोंसलों में अंडे सेती है।
  • कोयल का भोजन छोटे-मोटे कीड़े ही बनते है। यह ज्यादात्तर बालों वाले कीड़े, सूंडी, झींगे और चीटियाँ खाती है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी कोयल ‘Channel Billed Cuckoo’ की लंबाई 25 इंच और वजन 630 ग्राम है।

कोयल के बारे में रोचक तथ्य - Koyal, Cuckoo in Hindi

  • मधुर आवाज वाली यह पक्षी स्वभाव से बेहद चालाक पक्षी की श्रेणी में आती है। उदाहरण के तौर पर कोयल दूसरे पक्षियों जैसे कौवे के अंडे उसके घोसले से बाहर फेंक देती है और वहां पर अपनी अंडे ले जाकर रख देती है। जिससे कोवा कोयल के अंडे को अपना अंडा समझकर सेता है।
  • बसंत के आरम्भ होते ही आम, जामुन, बढ़ के पेड़ो पर जब भोर व् फुल आने लगते है। तो कोयल मंजरी और फलो के रस का स्वाद लेने इन पेड़ो पर पहुँचती है और अपनी मधुर आवाजों के साथ एक डाल से दूसरी पर नाचती, गाती है।
  • कोयल का वैज्ञानिक नाम युडाईनेमिस स्कोलोपेकिस है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information Facts About Koyal in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments