Information & 60 Facts About Maldives in Hindi

Facts About Maldives in Hindi - दोस्तों आज हम मालदीव से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को जानेंगे। मालदीव दुनिया के सबसे उष्णकटिबंधीय और विदेशी स्थानों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन समुदाय इस द्वीप गंतव्य की अत्यधिक सराहना करता है। इसके अलावा, दुनिया भर के पर्यटक इसे बकेट लिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में पहचानते है। मालदीव का एक अनूठा इतिहास, संस्कृति और परंपराएं है जो द्वीपों को एक के रूप में बांधती है। यह काफी दिलचस्प यात्रा गंतव्य है। मालदीव के बारे में तथ्यों को नीचे खोजें जो आपको अपना बैग जल्द से जल्द पैक करने के लिए प्रेरित करेंगे!
Maldives Flag

मालदीव के बारें में रोचक तथ्य और जानकारियाँ - Maldives Facts in Hindi

  • मालदीव गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति इब्राहीम नासिर बने।
  • मालदीव दुनिया का सबसे लघुतम उच्चतम बिंदु वाला देश है।
  • जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि में मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है।
  • मालदीव की राजधानी “माले” है। यह मालदीव का सबसे बड़ा शहर है।
  • 2004 हिंद महासागर में आए भूकंप के बाद, 26 दिसम्बर 2004 को, मालदीव सुनामी आया जिसमे मारे गए लोगों की कुल संख्या 108 थी जिनमें छह विदेशी भी शामिल थे।
  • मालदीव को व्हेल और डॉलफिन मछली की 21 प्रजातियो का घर माना जाता है।
  • मालदीव की आय का एक तिहाई हिस्सा सिर्फ टूरिस्ट से ही आता है।
  • मालदीव से भारत में भी बड़ी संख्या में वहां के नागरिक शिक्षा, उपचार और कारोबार के लिए आते है। भारत में उच्च शिक्षा या उपचार के लिए लॉन्ग टर्म वीजा हासिल करने वाले मालदीव के नागरिकों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है।
  • मालदीव की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा यह चाहता है कि इस संकट के दौर में भारत मदद करे। इनमें पूर्व राष्ट्रपति नशीद की पार्टी एमडीपी जैसे विपक्षी दल और उनके समर्थक भी है।
  • मालदीव एक मुस्लिम देश है। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। 12वीं सदी तक यह देश हिंदू राजाओं के अधीन रहा था, लेकिन बाद में यह बौद्ध धर्म का केंद्र बन गया और धीरे-धीरे समय के साथ यह पूरी तरह से मुस्लिम राष्ट्र में तब्दील हो गया।
  • यहां की सबसे खास बात ये है कि कोई भी गैर मुस्लिम व्यक्ति मालदीव का नागरिक नहीं बन सकता। मालदीव पृथ्वी पर मौजूद सभी द्वीपीय देशों में से सबसे नीचे स्थित है। यह समुद्र तल से महज 1.5 मीटर की ऊंचाई पर है। अगर कभी सुनामी आई तो इस देश के डूबने की संभावना सबसे ज्यादा है।

Information About Maldives in Hindi

  • चीन का मालदीव के साथ बढ़ता आर्थिक सहयोग भारत के लिए चिंता की बात है। मालदीव के विदेशी कर्ज में करीब 70 फीसदी हिस्सा चीन का हो गया है। इसके पहले दशकों तक मालदीव के भारत के साथ करीबी रिश्ते रहे है। वहां चीन का दूतावास 2011 में ही खुला है। भारत इसके काफी पहले 1972 में ही वहां अपना दूतावास खोल चुका था। इसलिए अब भारत को चीन के इस दबदबे को कम करने के लिए कोई कदम उठाना ही होगा। मौजूदा राजनीतिक संकट इसके लिए एक मौका है।
  • भारत और मालदीव का दशकों पुराना धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और कारोबारी रिश्ता है। मालदीव को 1965 में आजादी मिलने के बाद मान्यता देने वाले पहले देशों में भारत शामिल है। इसलिए मालदीव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
  • मालदीव में लगभग 6 लाख लोग प्रतिवर्ष घूमने आते है और यह संख्या साल-दर-साल बढ़ती ही जा रही है।
  • मालदीव जनसंख्या और क्षेत्रफल, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। 2016 की जनगणना के मुताबिक, यहां की कुल आबादी लगभग 4 लाख 28 हजार है।
  • असल में मालदीव एक द्वीप समूह है। यहां कुल 1,192 टापू है, जिसमें से सिर्फ 200 टापूओं पर ही स्थानीय बस्ती है, जबकि कुछ टापू सैलानियों के लिए है, जहां खूबसूरत रिजॉर्ट और होटल बनाए गए है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की पहली अंडरवॉटर कैबिनेट मीटिंग मालदीव में ही आयोजित की गई थी। साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • मालदीव का क्षेत्रफल करीब 298 वर्ग किलोमीटर है जिनमें से कुछ हिस्सा भारत के लक्षद्वीप टापू से बना हुआ है।
  • मालदीव करीब 1192 छोटे-बड़े टापुओ से मिलकर बना है जिसका करीब 95 प्रतिसद हिस्सा पानी से भरा हुआ है।
  • वैसे तो मालदीव बहोत ही छोटासा देश है लेकिन यह दक्षिण एसिया का सबसे अमीर देश है।
  • मालदीव में बहोत सारी Restaurant ऐसी है जो समुद्र के उपर बनाई गई है जिसके कारन लोग डिनर के वक्त समुद्र का लुप्त भी उठा सकते है।
  • मालदीव की मुद्रा का नाम मालदीवीयन रूफिया है जिसकी कीमत भारत के 4.65 रुपए जितनी होती है।
  • मालदीव में सिर्फ मालदीवीपिय जाती के लोग बसते है उनमे से ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म का पालन करते है, जो सुन्नी समुदाय के लोग है।
  • मालदीव के समुद्र में कई तरह की शार्क मछली की प्रजातिया पाई जाती है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है और लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है।
  • मालदीव हिंद महासागर में सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। यह हमारे देश के लक्षद्वीप समूह से महज 700 किमी. दूर है। मालदीव एक ऐसे महत्वपूर्ण जहाज मार्ग से सटा हुआ है जिससे होकर चीन, जापान और भारत जैसे कई देशों को ऊर्जा की आपूर्ति होती है। भारत का करीब 97 फीसदी अंतरराष्ट्रीय व्यापार हिंद महासागर के द्वारा ही होता है। इसलिए यह समझा जा सकता है कि इसके मार्गों को सुरक्ष‍ित करना भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

Facts About Maldives in Hindi

  • हिंद महासागर इलाके में 40 से ज्यादा देश और दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी रहती है। चीन ने एंटी पायरेट्स अभियान के नाम पर 10 साल पहले हिंद महासागर में अदन की खाड़ी तक अपने नौसैनिक जहाज भेजने शुरू किए। इसकी वजह से मालदीव का महत्व लगातार बढ़ता गया और अब यह अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति का केंद्र बन गया है।
  • मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन औ मछली पकड़ने पर आधारित है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 70+ द्वीपों को विकसित किया गया है।
  • मालदीव में 100 शादियों में से 70 के तलाक हो जाते है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह दर विश्व में सार्वधिक है।
  • राष्ट्रपति ने 1998 में माले में आधिकारिक रूप से एक इंटरनेट कैफे का उदघाटन किया।
  • मालदीव को आजादी 26 जुलाई 1965 को मिली और 3 साल राजशाही शासन के बाद, 11 नवम्बर 1968 को राजशाही समाप्त कर दी गयी।
  • छोटे-से देश मालदीव के क़रीब 1100 द्वीप जो पर्यटकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करते है।
  • मालदीव को 2006 में ‘व‌र्ल्ड ट्रैवल अवा‌र्ड्स ( World Travel Awards)’ में दुनिया की ‘बेस्ट डाइव डेस्टिनेशन (Best Dive Destination)’ के ख़िताब से नवाजा गया था।
  • मालदीव एक ऐसा देश है जहाँ पर भारतीय लोग बिना visa के घूम सकते है।
  • मालदीव एक मुस्लिम देश है फिर भी यहाँ की महिलाओ की मॉडर्न ड्रेस पहेनने की पूरी आजादी है।
  • मालदीव में होटल को छोड़कर सड़क पर और समुद्रतट पर शराब लेकर नहीं जा सकते है। ऐसा करना गेरक़ानूनी है।
  • मालदीव में दुसरे देशो की तरह Saturday और Sunday को weekend नहीं होता है बल्कि Friday और Saturday को होता है।
  • भारत अब दक्ष‍िण एशिया में एक महत्वपूर्ण ताकत बन गया है। हिंद महासागर इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए उसे सुरक्षा और प्रतिरक्षा के क्षेत्र में मालदीव के साथ सहयोग कायम करना होगा।
  • मालदीव में करीब 25,000 भारतीय रहते है, जो दूसरा सबसे बड़ा विदेशी समुदाय है। मालदीव में हर साल जाने वाले पर्यटकों का करीब 6 फीसदी भारत का है। वहां खासकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज छुट्टियां मनाना पसंद करते है। वहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
  • मालदीव सार्क का सदस्य देश है। सार्क में भारत की भूमिका एक अगुआ राष्ट्र की तरह है। ऐसा ही चलता रहा तो मालदीव के आगे चलकर सार्क से बाहर निकल जाने के आसार है। इसलिए भारत के लिए यह जरूरी है कि उसे किसी तरह सार्क में बनाया रखा जाए। मालदीव सार्क का एकमात्र ऐसा देश है जहां पीएम मोदी का दौरा नहीं हुआ है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 60 Facts About Maldives in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments