100 Interesting Facts About Tanzania in Hindi

Tanzania Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको तंजानिया देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। तंजानिया अपने वन्य जीवन, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन शहरों के लिए जाना जाता है, तंजानिया यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है।
तंजानिया पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है और इसमें ज़ांज़ीबार, पेम्बा और माफिया के द्वीप शामिल है। भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में स्थित, तंजानिया हिंद महासागर और आठ देशों - केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जाम्बिया, मलावी और मोज़ाम्बिक से घिरा है।
यह खूबसूरत देश अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलामंजारो का घर है। महाद्वीप की तीन सबसे बड़ी झीलें तंजानिया में भी पाई जाती है - उत्तर में विक्टोरिया झील, पश्चिम में तांगानिका झील और दक्षिण पश्चिम में न्यासा झील। तंजानिया के बारे में कई दिलचस्प तथ्य है जिनसे ज्यादातर लोग पूरी तरह से अनजान है। यह तंजानिया के बारे में आकर्षक तथ्य है, जो आप शायद नहीं जानतें होंगे!
Tanzania Flag

तंजानिया के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी - Tanzania in Hindi

  • तंजानिया का राष्ट्रीय व्यंजन “Di-Facto” है।
  • तंजानिया के लोगों का पसंदीदा खेल फुटबॉल और रग्बी है।
  • तंजानिया अफ्रीका के कुछ सबसे सुंदर समुद्र तटों और परिदृश्य का घर है।
  • मेपिंगो ट्री (Mpingo tree) को अफ्रीका के संगीत वृक्ष (music tree) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि प्राचीन काल से इस पेड़ की लकड़ी का उपयोग पारंपरिक वाद्य यंत्र बनाने के लिए किया जाता रहा है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा केकड़ा ‘coconut crab’ तंजानिया में पाया जाता है।
  • तंजानिया में वर्ष 2003 में बंदर की एक दुर्लभ प्रजाति किपुनजी (kipunji) देखने को मिली थी। इन दुर्लभ बंदरों की संख्या एक हज़ार के आस-पास है।
  • तंजानिया की आबादी 56.3 मिलियन है। तंजानिया की अधिकांश आबादी अश्वेत लोगों की है।
  • तंजानिया को 1961 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली थी।
  • तंजानिया का आधिकारिक नाम यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया या संयुक्त गणराज्य तंजानिया है।
  • तंजानिया में पक्षियों की लगभग 1100 प्रजातियां है, जो अफ्रीका में लगभग 2500 प्रजातियों में से है।
  • तंजानिया में बाओबाब पेड़ (Baobab tree) नाम का एक पेड़ पाया जाता है। बाओबाब वृक्ष का जीवनकाल 1000 वर्षों से अधिक है। यह मुख्य रूप से तंजानिया सेरेनगेटी राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है।
  • तंजानिया के व्यंजनों में मगरमच्छ, मृग, तिलापिया मछली और यहां तक ​​कि शुतुरमुर्ग शामिल है।
  • अपने समृद्ध वन्य जीवन के बाद भी, तंजानिया दुनिया के सबसे गरीब पंद्रह देशों में से एक है।
  • तंजानिया में राहा पार्क दुनिया के शेरों की आबादी का 10 प्रतिशत रखता है।
  • तंजानिया में समय बताने का पारंपरिक तरीका सूर्य के अनुसार है। इसका मतलब है कि अगर सूरज 6 बजे उगता है, तो 7:00 बजे तंजानिया में 1 बजेगा। यह समय बताने के ‘पारंपरिक स्वाहिली तंजानिया’ के रूप में जाना जाता है।
  • पृथ्वी का कार्बोनाइट लावा उत्सर्जित करने वाला एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ओल डोन्यो लेंगई (Ol Doinyo Lengai) तंजानिया के सेरेन्गेट्टी (Serengeti) में स्थित है। इसे ‘Mountain of God’ कहा जाता है।
  • तंजानिया में एनगोंगोरो संरक्षण क्षेत्र में ओल्डुवई गॉर्ज के पास Shiftng Sand Dunes है। ये चुम्बकीय ज्वालामुखीय राख के अजीब ढेर है, जो तेज हवा चलने पर खिसकते है। इनके खिसकने की रफ़्तार अत्यंत धीमी (लगभग 17 मीटर/वर्ष) है।
  • दुनिया की सबसे लंबी नील नदी तंजानिया के विक्टोरिया झील से निकलती है।
  • तंजानिया का सबसे प्रसिद्ध उद्यान सेरेनगेटी नेशनल पार्क (Serengeti National Park) है। यह उद्यान विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित होने के साथ-साथ विश्व के 7 आश्चर्य में भी सम्मिलित है।
  • सेरेन्गेटी नेशनल पार्क (Serengeti National Park) पृथ्वी के सबसे पुराने पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यहाँ वनस्पतियों और जीवों की जो विविधता देखने को मिलती है, वो कहीं और देखने को नहीं मिलती। यहाँ दस लाख से भी अधिक बड़े स्तनधारियों पाए जाते है।
  • दुनिया की सबसे पुरानी मानव खोपड़ी पूर्वी अफ्रीका के पुरातत्वविद् डॉ. लीके (Leakey) द्वारा तंजानिया के ओल्डुवई गॉर्ज (Olduvai Gorge) में खोजी गई थी। यह मानव खोपड़ी लगभग 2 मिलियन वर्ष पुरानी थी।
  • इतिहास का सबसे छोटा युद्ध तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप में ब्रिटिश सेना और खालिद बिन बरगश के बीच लड़ा गया था। मात्र 38 से 45 मिनट चले इस युद्ध में ब्रिटिश सेना की जीत हुई थी।
  • अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) तंजानिया में है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 5,895 मीटर है।
  • तंज़ानिया संयुक्त गणराज्य 26 प्रदेशों से मिलकर बना है, जिसे ‘मिकाओ’ कहा जाता है।
  • तंजानिया (Tanzania) का सबसे बड़ा शहर इसके पूर्वी भाग में स्थित शहर ‘डार एस सलाम’ (Dar es Salaam) है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वाहिली भाषी शहर भी है।

Information About Tanzania in Hindi

  • तंजानिया में 120 से अधिक जातीय समूह है। तंजानिया की सबसे बड़ा जातीय समूह सुकुमा (Sukuma) है, जो देश के उत्तरी-पश्चिम भाग में निवासरत है। मसाई जनजाति देश के उत्तरी क्षेत्रों में निवास करती है। स्वाहिली जनजाति मुख्यतः तंजानिया तट पर निवास करती है।
  • तंजानिया अपने प्रचुर वन्य जीवन और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत सुरक्षा प्रदान करता है।
  • तंजानिया में 3.6 मिलियन वर्ष पुराने मानव पैरों के निशान पाए गए थे। वह हमारे पूर्वजों के पैरों के निशान थे।
  • लोगों का मानना ​​है कि तंजानिया की राजधानी दार-ए-सलाम (Tanzania Dar es salaam) है, जिसका अर्थ शांति का पैगाम है। लेकिन देश की आधिकारिक राजधानी 1974 से डोडोमा शहर है।
  • तंजानिया की तांगान्यीका झील (Lake Tanganyika) दुनिया की सबसे लंबी ताज़े पानी की झील (World’s Longest Freshwater lake) है। यह साइबेरिया की बैकाल झील (Lake Baikal) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी ताज़े पानी की झील (World’s Second Oldest Freshwater Lake), दूसरी सबसे गहरी झील (World’s Second Deepest Lake) और पानी की मात्रा के आधार पर दुनिया के दूसरी सबसे बड़ी झील (World’s Second Largest Lake By Volume) है। यह झील चार देशों तंजानिया, बुरुंडी, जाम्बिया और कांगो में साझा होती है। दुनिया के कुल मीठे पानी का 8% इस झील में पाया जाता है। यहाँ 500 से अधिक प्रजातियों की मछलियाँ पाई जाती है।
  • किसी का अभिवादन करते समय बाएं हाथ का इस्तेमाल करना तंजानिया में अशिष्ट माना जाता है।
  • तंज़ानिया में समलैंगिकता गैर-कानूनी है और इसकी अधिकतम सज़ा आजीवन कारावास है।
  • तंज़ानिया में ऐसा अंधविश्वास है कि अवर्णता (albinism) से पीड़ित लोगों की हड्डियाँ रखने से धन प्राप्ति होगी। इसलिए अक्सर अवर्ण (albino) लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है।
  • तंजानिया में खेत में भटकने वाले हाथियों को भगाने के लिए लोग बड़ा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाते है। वे उन पर उन पर मिर्च पाउडर से भरे हुए कंडोम फेंकते है।
  • जर्मन भूविज्ञानी हैस मेयर (Hans Meyer) किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने अक्टूबर 1889 में इस पर्वत पर चढ़ने में सफ़लता प्राप्त की थी।
  • दक्षिण अफ्रीका के बर्नार्ड गोसेन (Bernard Goosen) व्हीलचेयर पर माउंट किलिमंजारो की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • काइल मेनार्ड (Kyle Maynard), जिनके पैर और हाथ नहीं है, ने 2012 में बिना किसी प्रोस्थेटिक्स या सहायता के माउंट किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी पर पहुँचने में सफ़लता प्राप्त की थी।
  • उत्तरी तंजानिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध नागोरोंगो क्रेटर (Ngorongoro Crater) दुनिया में सबसे सुंदर प्राकृतिक वन्यजीव सफारी स्थलों में से एक है। ज्वालामुखी विस्फोट के परिणामस्वरुप निर्मित यह उपजाऊ घाटी अफ्रीका के सात प्राकृतिक आश्चर्यों में शामिल है। यहाँ शेरों की घनी आबादी के साथ ही शुतुरमुर्ग, ज़ेबरा, चीता, वाइल्डबेस्ट, गज़ेल, हिप्पोस, भैंस, हाथी, तेंदुए और गैंडे भी देखे जा सकते है।
  • तंजानिया में 120 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है, जिनमें से अधिकांश बंटू परिवार से संबंधित है।
  • तंजानिया की आधिकारिक भाषा स्वाहिली (Swahili) है, जो केन्या की भी आधिकारिक भाषा है।
  • तंजानिया में 60% ईसाई और 36% मुस्लिम के अनुयायी है। 2% पारंपरिक आस्था रखने वाले और 1% किसी भी धर्म में आस्था न रखने वाले है।
  • तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप में 98% लोग मुस्लिम धर्म के अनुयायी है।
  • तंजानिया अपने हिप-हॉप संगीत ‘बोंगो फ्लेव’ (Bongo Flava) के लिए भी जाना जाता है। रीगा, एफ्रोबेट, ब्लूज़, रस्टा और डांसहॉल जैसी अंतर्राष्ट्रीय शैलियों का स्थानीय संगीत जैसे ताराब और वंशी में समावेश कर इस संगीत की रचना की गई है।
  • विश्व की तीन सबसे बड़ी झीलों से घिरे होने के बावजूद तंज़ानिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है। वर्ष 2009 तक, देश के लगभग एक-तिहाई लोगों के पास पीने के साफ पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
  • तंजानिया में गरीबी के प्रमुख कारणों में से एक शहरीकरण की धीमी गति है। 80% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, जहाँ बिजली, स्वच्छता सुविधाओं और शिक्षा जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं का अभाव है।
  • दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले बाओबाब वृक्ष को 6000 साल पुराना माना जाता है।
  • माउंट किलिमंजारो एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है जो 200,000 साल पहले एक बार फट चुका है। इसलिए उम्मीद है कि निकट भविष्य में जल्द ही फिर से विस्फोट हो सकता है।
  • तंजानिया में लगभग 38 प्रतिशत भूमि,वन्यजीवों के लिए पार्क, भंडार और संरक्षण क्षेत्रों के लिए समर्पित है। तंजानिया में यह 38 प्रतिशत भूमि जर्मनी के आकार के लगभग बराबर है।
  • तंजानिया के टारंगायर नेशनल पार्क (Tarangire National Park) में बाओबाब (Baobabs) के पेड़ है। इस पेड़ की कुछ प्रजातियां 1,000 या उससे भी अधिक साल तक जीवित रह सकती है। दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे पुराना बाओबाब (Baobabs) का पेड़ 6,000 साल पुराना है।

Facts About Tanzania in Hindi

  • तंजानिया के प्रसिद्ध गोम्बे स्ट्रीम नेशनल पार्क (Gombe Stream National Park) में वर्ष 1960 में डॉ. जेन गुडाल (Jane Goodall) ने जंगली चिंपाजियों के सामाजिक और पारिवारिक जीवन का अध्ययन किया था, जो दुनिया का अपनी तरह का सबसे लंबा अध्ययन है।
  • 1964 में दो राष्ट्रों तन्गानिया और जंज़ीबार के विलय उपरांत स्वतंत्र तंज़ानिया राष्ट्र अस्तित्व में आया। उसी वर्ष इसका नाम तंज़ानिया संयुक्त गणराज्य किया गया।
  • तंजानिया का ध्वज (Tanzania Flag) चार रंगों (काला, पीला, हरा और नीला) से मिलकर बना है। हरा रंग प्रकृतिक सुंदरता, पीला रंग खनिज भंडार, काला रंग देशवासियों और नीला रंग झीलों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) दुनिया का सबसे ऊँचा फ़्री-स्टैंडिंग पर्वत (World’s Highest Freestanding Mountain) है अर्थात् यह किसी भी अन्य पर्वतीय श्रृंखला का भाग नहीं है।
  • तंजानिया के किलिमंजारो पर्वत पर लगभग हर तरह की पारिस्थितिक प्रणाली पाई जाती है, जैसे कृषि-भूमि, वर्षा वन, दलदली भूमि, अल्पाइन रेगिस्तान, आर्कटिक शिखर आदि।
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के अनुसार ‘humble pizza’ का सबसे ऊँचा डिलीवरी पॉइंट माउंट किलिमंजारो है। 4 दिनों में 745 किमी की यात्रा करने के बाद ‘हम्बल पेपरोनी पिज्जा’ (humble pepperoni pizza) 5897 मीटर (19,341 फीट) की ऊँचाई पर माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) में डिलीवर किया गया था।
  • तंजानिया की विक्टोरिया झील (Victoria Lake) दुनिया की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील (World’s Largest Tropical Lake) और उत्तरी अमरीका की लेक सुपीरियर (Lake Superior) के बाद क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील (World’ Second Largest Freshwater Lake) है। क्षेत्रफल के आधार पर यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील भी है।
  • तंजानिया का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा वन्यजीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान है। यह संपूर्ण हिस्सा जर्मनी के आकार से भी बड़ा है।
  • तंजानिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान रूआहा राष्ट्रीय उद्यान (Ruaha National Park) है, जहाँ हाथियों की बहुत बड़ी आबादी पाई जाती है।
  • हर साल तंज़ानिया के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क में ग्रेट वाइल्डबेस्ट माइग्रेशन (Great Wildbeest Migration) का नज़ारा देखने को मिलता है, जिसमें लगभग 2 मिलियन की संख्या में ज़ेबरा, हिरण और अन्य मृग बेहतर चराई के मैदानों की तलाश में पूर्वी अफ्रीका के मैदानी इलाकों की ओर प्रस्थान करते है।
  • तंजानिया का लेक मानयारा नेशनल पार्क (Lake Manyara National Park) पेड़ पर चढ़ने वाले शेरों के लिए प्रसिद्ध है।
  • तंजानिया के मेपिंगो ट्री (Mpingo tree) की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है। नक्काशी के लिए यह बेहतरीन मानी जाती है।
  • तंजानिया के जंजीबार द्वीप में तेंदुए की स्थानीय प्रजाति देखने को मिलती है, जिसे ‘ज़ांज़ीबार तेंदुआ’ (पैंथेरा पर्डस एडर्सी) कहा जाता है। ये तेंदुए इसी द्वीप में पाए जाते है और विलुप्ति के कगार पर है।
  • तंजानिया में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है, जो सेलोस गेम रिज़र्व (Selous Game Reserve) में देखी जा सकती है।
  • तंजानिया के सात स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची (UNESCO World Heritage Sites List) में शामिल है। (1) Kondoa Rock-Art Site, (2) Ruins of Kilwa Kisiwani & Ruins of Songo Manra (3) Stone Town of Zanzibar (4) Kilimanjaro National park (5) Selous Game Reeserve (6) Serengeti National Park (7) Ngorongoro Conservation Area
  • तंजानियाई लोग सुबह के नाश्ते के समय पेय के रूप में चाय और शाम को कॉफ़ी पीना पसंद करते है।
  • रॉक बैंड ‘क्वीन’ (Queen) के प्रसिद्ध गीतकार और गायक फ्रेडी मर्करी (Freddie Mercury) तंजानिया के ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में जन्मे थे।
  • तंजानिया की संपूर्ण आबादी का लगभग 40% अत्यधिक गरीबी में निवास करता है। यहाँ की आबादी का लगभग 60% विश्व बैंक द्वारा निर्धारित गरीबी मानक रेखा ($ 25 प्रति दिन) के नीचे निवास करती है।
  • “मानव का सबसे प्राचीन जीवाश्म” जो प्रागैतिहासिक पत्थर के औजार है और जीवाश्म, तंजानिया में पाए गए थे।
  • तंजानिया में दुनिया में प्रति वर्ग किमी जानवरों की सबसे बड़ी आबादी है। इसका मतलब है कि यहां दुनिया में जानवरों की सबसे अधिक सघनता है।
  • तंजानिया सफारी में स्कूबा डाइविंग काफी लोकप्रिय है। एक व्यक्ति अद्भुत और अनूठे पानी के नीचे के जीवों को देख सकता है, जैसे कि शेरफिश, सीहोर, ग्रीन कछुआ, मेंढक, मछली आदि।
  • तंजानिया कितना खूबसूरत है यह बात का अंदाजा आप इसके संग्रहालय और प्राकृतिक सुन्दरता को देख के लगा सकते हो।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Interesting Facts About Tanzania in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments