30+ Most Important Facts About Solar System In Hindi

Solar System Facts in Hindi - सौर मंडल की सीमाएं बहुत बड़ी है। सौर मंडल अपने ग्रहों, रहस्यमय चंद्रमाओं और अजीब घटनाओं के साथ एक विचित्र स्थान है जिसमें हमारी पृथ्वी भी शामिल है। वैज्ञानिकों ने प्लूटो पर बर्फ से बने ज्वालामुखी की खोज की है। यहां तक कि नेप्च्यून से परे एक विशाल, अनदेखा ग्रह भी हो सकता है। ग्रहों, बौने ग्रहों, धूमकेतुओं और सौर प्रणाली के आसपास अन्य अविश्वसनीय वस्तुओं के बारे में कुछ अजीब तथ्यों को जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
[30+] Most Important Facts About Solar System In Hindi

Facts About Solar System In Hindi - सौर मंडल से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

  • सौर मंडल के चार छोटे आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह जिन्हें स्थलीय ग्रह कहा जाता है, जो मुख्यतया पत्थर और धातु से बने हैं।
  • सौरमंडल सूर्य और उसकी परिक्रमा करते ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से बना है। इसके केन्द्र में सूर्य है और सबसे बाहरी सीमा पर वरुण (ग्रह) है। वरुण के परे यम (प्लुटो) जैसे बौने ग्रहो के अतिरिक्त धूमकेतु भी आते है।
  • सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है, जिसमें हमारे पूरे सौर मंडल का 99.86% द्रव्यमान निहित है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 90 हज़ार किलोमीटर है, जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक है।
  • ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है।
  • सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से 15 प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, 30 प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं।
  • सौरमंडल सौर वायु द्वारा बनाए गए एक बड़े बुलबुले से घिरा हुआ है जिसे हीलीयोस्फियर कहते है। इस बुलबुले के अंदर सभी पदार्थ सूर्य द्वारा उत्सर्जित हैं। अत्यंत ज़्यादा उर्जा वाले कण इस बुलबुले के अंदर हीलीयोस्फीयर के बाहर से प्रवेश कर सकते है।
  • सौर वायु सूर्य से हर दिशा में प्रवाहित होती है जिसकी गति कुछ सौ किलोमीटर प्रति सेकंड होती है।
  • बुध सौर मंडल का सूर्य से सबसे निकट स्थित और आकार में सबसे छोटा ग्रह है।यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 88 दिन लगाता है। यह लोहे और जस्ते का बना हुआ हैं।

Information About Solar System In Hindi

  • शुक्र सूर्य से दूसरा ग्रह है और छठंवा सबसे बड़ा ग्रह है। इसका परिक्रमा पथ 108,200,000 किलोमीटर लम्बा है। इसका व्यास 12,103•6 किलोमीटर है।
  • शुक्र सौर मंडल का सबसे गरम ग्रह है। शुक्र का आकार और बनाबट लगभग पृथ्वी के बराबर है। इसलिए शुक्र को पृथ्वी की बहन कहा जाता है।
  • पृथ्वी बुध और शुक्र के बाद सुर्य से तीसरा ग्रह है। आतंरिक ग्रहों में से सब से बड़ा, पूरी मालूम कायानात में धरती एकलौता ग्रह है जहाँ पर ज़िन्दगी है। सुर्य से पृथ्वी की औसत दूरी को खगोलीय इकाई कहते हैं। ये लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।
  • मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है।
  • बृहस्पति सूर्य सेे पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह एक गैस दानव है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है।
  • शनि सौरमण्डल का एक सदस्य ग्रह है। यह सूरज से छठे स्थान पर है और सौरमंडल में बृहस्पति के बाद सबसे बड़ा ग्रह हैं। इसके कक्षीय परिभ्रमण का पथ 14,29,40,000 किलोमीटर है। शनि के 81 उपग्रह हैं। जिसमें टाइटन सबसे बड़ा है।

Interesting Facts About Solar System In Hindi

  • अरुण या युरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है।
  • वरुण, नॅप्टयून या नॅप्चयून हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है।
  • सौरमंडल में बहुत ही छोटे- छोटे अरबों पिंड है जिन्‍हें धूमकेतू या पुच्छल तारे कहते हैं।
  • चंद्रमा 6 ग्रहों और 3 बौने ग्रहों की परिक्रमा करता है।
  • सौरमंडल में 8 ग्रह है - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण।
  • परंपरागत ग्रह में बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और वरुण है।
  • सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है।
  • ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे छोटा ग्रह बुध है।
  • सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार है किलोमीटर है और यह पृथ्वी के व्यास से 110 गुना ज्यादा है।
  • सूर्य हमारी गैलेक्सी मिल्की वे से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
  • सूर्य अपने अक्ष पर पूरब से पश्चिम की ओर घूमता है।
  • हमारा सौरमंडल करीब 4.6 बिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में आया।

Amazing Facts About Solar System In Hindi

  • बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल इन पांचों ग्रहों को खुली आंखो से देखा जा सकता है।
  • सूर्य में 71 फीसदी हाइड्रोजन, 26.5 फीसदी हीलियम और 2.5 फीसदी अन्य तत्व होते हैं।
  • सौरमंडल में पिंडों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- परम्परागत ग्रह, बौने ग्रह और लघु सौरमंडलीय पिंड।
  • सूर्य मिल्की वे के चारो ओर 250 किमी/ सेकेंड की गति से परिक्रमा कर रहा है।
  • मिल्की वे के चारो ओर घूमने में लगा वक्त 25 करोड़ वर्ष है, जिसे ब्रह्मांड वर्ष भी कहते हैं।
  • बौने ग्रहों में प्लूटो, एरीज, सेरस, माकेमाके, हॉमिया है।
  • लघु सौरमंडलीय पिंड में धूमकेतू, उपग्रह और अन्य छोटे खगोलीय पिंड शामिल है।
  • सौरमंडल में 9वां ग्रह प्लूटो था। लेकिन वैज्ञानिकों ने प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया क्योंकि यह बहुत छोटा था।
  • ग्रहों के उपग्रह भी होते हैं जो अपने ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Most Important Facts About Solar System In Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इसे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर लें। ताकि आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह वेबसाइट FactsCrush.com अच्छी लगी है तो आप इसे bookmark ज़रूर कर लें। धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments