120+ Terrific Facts And Information About Tiger in Hindi

Tiger Facts in Hindi - बाघ एक तेज-तर्रार, खूबसूरत, ताकतवर और मांसाहारी जंगली पशु है। यह अपनी प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है। यह भारत सहित एशिया के अधिकाँश इलाकों में काफी संख्या में पाया जाता है। दोस्तों, बाघ के बारे में बहुत सी ऐसे रोचक तथ्य भी है। जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। इस लिए आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए बाघ के रोचक तथ्य लेकर आये है। उम्मीद है आपको इस पोस्ट से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
Terrific Facts And Information About Tiger In Hindi

120 बाघ से जुड़े रोचक तथ्य - Facts About Tiger in Hindi

  • बाघ एक मांसाहारी जानवर है। यह सिर्फ मांस खाता है। इसका पसंदीदा भोजन जंगली भैंस, सूअर और हिरण हैं।
  • बाघ अपने शरीर के वजन का लगभग ⅕ भाग अपने एक बार के खाने में खा सकता है – लगभग 88 पौण्ड (40 किलोग्राम)। एक साल में एक व्यस्क बाघ 8000 पौण्ड मांस खा सकता है।
  • सबसे बड़े मांसाहारी जानवरों में बाघ तीसरे स्थान पर आता है। सबसे बड़ा मांसाहारी जानवर ध्रुवीय भालू (Polar Bear) और दूसरा भूरा भालू (Brown Bear) हैं।
  • बाघ अपने शिकार को गला तोड़कर/घोंटकर मारता है।
  • शिकार के बाद ये मादा बाघ और शावकों की प्रतीक्षा करते हैं और उनके खा लेने के बाद ही शिकार को खाते हैं।
  • शेरों (Lions) के विपरीत शिकार खाने के लिए बाघ आपस में झगड़ा नहीं करते। यह अपना शिकार बांटकर खाते हैं। यह अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हैं और बारी आने पर ही खाते हैं।
  • बाघ का गर्भधारण काल 3.5 माह का होता है। मादा बाघ एक बार में 3 से 4 शावकों को जन्म देती है।
  • सफ़ेद बाघ (White Tiger) के जन्म लेने की संभावना 10000 में से 1 होती है।
  • नर शेर और मादा बाघ के mating से जन्म होने वाले बच्चों को ‘Ligers’ कहा जाता है। नर बाघ और मादा शेर के mating से जन्में बच्चों को ‘Tigons’ कहा जाता है।
  • बाघ का स्वभाव डरपोक होता है। जब तक छेड़खानी न की जाए या यह घायल न हो, यह किसी का सामना नहीं करना चाहता।
  • ऐसा कहा जाता है कि बाघ की आँखों में ऑंखें डालकर देखने पर वह हमला करने का इरादा छोड़ देता है और चला जाता है।
  • बाघ पेड़ को खरोंचकर और अपने मूत्र से अपने उस क्षेत्र की निशानदेही करते हैं।
  • 100 वर्ष पूर्व भारत के जंगलों में लगभग 40,000 बंगाल टाइगर (Bengal Tiger) थे। लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या 2967 ( वर्ष 2018 की रिपोर्ट एक अनुसार) रह गई है।
  • बाघ (Tiger) का सबसे पहले पाया गया जीवाश्म 2 मिलियन वर्ष पुराना है।

Amazing Facts about Tiger in Hindi – बाघ के बारे में रोचक तथ्य

  • 1930 में चंपावती नामक मादा बंगाल टाइगर में 400 से ज्यादा इंसानों को मार डाला था। वह इतिहास की सबसे अधिक इंसानों को मारने वाली आदमखोर बाघ थी।
  • 1960 तक 4000 से ज्यादा south china tiger चीन में रहते थे। आज ये घटकर जंगलों में 20 से भी कम और चिड़ियाघरों में 60 रह गये हैं।
  • बाघ के पैर गद्देदार होते हैं। इससे इसे घात लगाकर शिकार तक पहुँचने में आसानी होती है।
  • बाघ में पंजे 4.7 इंच (12 सेंटीमीटर) तक की लंबाई तक बढ़ सकते हैं।
  • बाघ के जबड़े और दांत इतने मजबूत होते हैं कि यह अपने शिकार का गला एक झटके में तोड़ सकता है।
  • इंसान 20-30 दिनों तक भूखा रह सकता है। लेकिन बाघ बिना खाए 2-3 हफ़्तों तक ही जिंदा रह सकता है। इससे अधिक दिनों तक भूखा रहने पर इसकी मौत हो जाती है।
  • वैसे तो बाघ इंसानों को शिकार के तौर पर नही देखते लेकिन किसी प्रकार का खतरा महसूस होने पर या शिकार के लिए अन्य जीव नही मिलने पर ये इंसानों पर भी हमला कर सकते हैं।
  • बाघ पानी में नहाना भी पसंद करते हैं, यही नही ये एक कुशल तैराक भी होते हैं। बाघ द्वारा पानी में अब तक एक दिन में सबसे लम्बी दूरी तय करने का रिकॉर्ड लगभग 30 किलोमीटर का है।
  • खुरदुरी जीभ के कारण बाघ नदी या तालाब का पानी जीभ से सोककर नहीं पी पाता। यह जीभ को कप जैसा आकार देकर उसमें पानी भरकर पीता है।
  • बाघ एक पंजे के निशान को ‘pug mark’ कहते हैं।
  • बाघ की लार में एंटीसेप्टिक होता है। अपने घावों को किटाणुरहित करने के लिए ये उसे चाटते हैं।
  • जन्म के बाद 7 दिन तक बाघ पूर्णतः अंधे होते है। आधे शावक व्यस्क होने के पहले ही मर जाते हैं।
  • जन्म देने के बाद से 2 वर्ष तक शावकों की देखभाल मादा बाघ करती है।
  • शावक जन्म के 1 माह के अंदर ही आकार में चौगुना हो जाते हैं।
  • Tigers के समूह को ‘Ambush’ या ‘Streak’ कहा जाता हैं।
  • बाघ, धरती से 3960 मीटर की ऊंचाई पर भी पाए गए है।
  • 19वीं सदी में एक टाइगर ने अकेले भारत और नेपाल में 430 जानें ली थीं। अगर 1800 से लेकर 2009 तक का हिसाब लगाया जाए तो बाघों द्वारा कुल 3,73,000 इंसान मारे जा चुके हैं।
  • भारत और बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित सुंदरवन दलदली क्षेत्र का जंगल सबसे ज्यादा tiger attack के लिए जाना जाता है। यहाँ लगभग 600 बंगाल टाइगर रहते हैं, जो प्रति वर्ष लगभग 100 इंसानों को मार डालते हैं।
  • पिछले 100 वर्षों में बाघों की आबादी का 95% विलुप्त हो गया है। वर्तमान में पूरे विश्व में मात्र 5000 बाघ रह गए हैं। अवैध शिकार इसका प्रमुख कारण है।

Facts And Information About Tiger in Hindi

  • प्राचीन चीनी धारणा के अनुसार बाघ के शरीर के अंगों में रोगों को ठीक करने की जादुई शक्ति होती है। बाघ की हड्डियाँ कमज़ोरी, मूंछें दांत के दर्द और पूंछ चर्मरोग को दूर करते हैं। यह प्राचीन अवधारणा भी चीन (China) में बाघों के अवैध शिकार का एक बहुत बड़ा कारण है।
  • बाघ के बारे में यह भी कहा जाता है की ये अपने इलाके को चिन्हित करने के लिए पेड़ों को खरोंचकर पंजे का निशान बनाते है। इसके अलावा वे इसके लिए अपने बदबूदार मूत्र का भी उपयोग करते हैं।
  • मादा की तुलना में नर बाघों का क्षेत्र बड़ा होता है। नर और मादा बाघ के क्षेत्र एक दुसरे से मिले हुए हो सकते हैं लेकिन कभी भी दो नर या दो मादा का क्षेत्र आपस में मिला हुआ नही हो सकता।
  • बाघ अन्य जानवरों की आवाजों की नकल भी कर सकते हैं। शिकार को अपनी तरफ खीचने के लिए यह तरीका इनके लिए बहुत ही कारगर होता है।
  • भारत में बाघ के शिकार पर प्रतिबंध है. साथ ही इसके शरीर के किसी भी अंग की बिक्री का निषेध है।
  • बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 29 जुलाई को ‘World Tiger Day’ मनाया जाता है।
  • बाघों की रक्षा के लिए भारत में 1973 से ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ (Project Tiger) प्रारंभ किया गया है। इसके बाद से बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
  • बाघों के समूह को “streak” या “ambush” कहते हैं।
  • बाघ की 9 प्रजातिया थी। लेकिन आज सिर्फ 6 प्रजातीया ही जीवित बची है। जिसके नाम इस प्रकार है, बंगाल टाइगर, अमूर टाइगर, साउथ चाइना टाइगर, सुमात्रन टाइगर, इंडोनिश टाइगर और मलायन टाइगर।
  • बाघ के शरीर पर जो धारिया पाई जाती है वो हमारे फिंगरप्रिंट की तरह अलग-अलग होती है।
  • बाघ ज्यादा से ज्यादा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है।
  • बाघ भारत, बांग्लादेश, मलेशिया और साउथ कोरिया का राष्ट्रीय प्राणी है।
  • पृथ्वी पर बिल्ली प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर बाघ (Tiger) है।
  • बाघ का लैटिन नाम “Panthera Tigris” है। Panthera एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ है – शिकारी (Hunter). Tigris प्राचीन पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है – तेज (fast) या तीर की तरह।
  • पूरे विश्व में बाघ शक्ति और जुझारूपन का प्रतीक माना जाता है‌।
  • जंगल में रहने वाले बाघ लगभग 10 साल और चिड़ियाघर में रहने वाला बाघ 20 साल तक जीवित रहे सकता है।
  • बाघ पानी के अंदर लगातार 6 किलोमीटर तक तैर सकता है।
  • एक व्यस्क बाघ 8 मीटर तक लंबी छलांग लगा सकता है।

Amazing Facts About Tiger in Hindi

  • बाघ के उपर के दाँत 10 सेमी तक होते है। जो इन्सानों की ऊँगली जितने बड़े होते है।
  • बिल्लियों की तरह बाघ के बच्चे भी जन्म के समय अंधे होते है।
  • बाघ के शरीर पर 100 से भी ज्यादा धारियाँ होती हैं।
  • बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली धारियाँ उसके फ़र के साथ-साथ उसकी चमड़ी पर भी होती है।
  • बाघ के माथे की धारियाँ एक चाइनीज़ अक्षर की तरह दिखाई पड़ती है, जिसका अर्थ होता है – ‘King’ या ‘राजा’।
  • साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) के शरीर में बंगाल टाइगर की तुलना में कम धारियाँ होती हैं और ये धारियाँ काले रंग की न होकर भूरे रंग की होती हैं।
  • बाघ अक्सर पीछे से हमला करता है। अपने धारीदार शरीर के कारण वह झाड़ियों में छिपा रहता है और शिकार के निकट पहुँचकर उस पर कूद पड़ता है। भारी-भरकम शरीर के कारण यह जल्दी थक जाता है। इसलिए यह कभी लंबी दूरी तक शिकार का पीछा नहीं करता।
  • बाघ दिन के 16 घंटे सोने में बिताता है।
  • याददाश्त के मामले में बाघ इंसानों से तेज होते हैं। इनकी याददाश्त इंसानों की तुलना से 30 गुना तेज होती है।
  • बाघ की जीभ खुरदुरी होती है, जिससे ये अपने शिकार की चमड़ी से मांस छील देते हैं।
  • बिल्ली के DNA का 95.6 % भाग बाघ के DNA से मेल खाता है।
  • कहा जाता है की यदि आप बाघ की तरफ देख रहे हों तो यह संभावना बहुत कम होती है की वह आप पर हमला करे। इसलिए भारत के विभिन्न इलाकों में लोग जंगलों से गुजरते समय अपने सिर के पीछे इंसान के चेहरे की तरह दिखने वाला एक मुखौटा पहनते हैं। ताकि शेर पीछे की तरफ से हमला न करे।
  • कई बार नदी पार करते समय इन पर मगरमच्छ का हमला होता है। मगरमच्छ से निपटने के लिए इन्हें कुछ अलग तरीके से काम करना पड़ता है, ये मगर के गले पर वार नही करते क्योंकि वह बहुत कठोर होता है। इसलिए ये मगरमच्छ को उल्टा करके उसके मुलायम पेट पर वार करते हैं, कई बार तो ये आँख फोड़ कर उसे अँधा भी कर देते हैं।
  • बाघ बिल्ली प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर है। इसके अलावा यह ध्रुवीय भालू और भूरे भालू के बाद पृथ्वी का तीसरा सबसे बड़ा मांसाहारी जानवर है।
  • बाघ के दिमाग का वजन करीब 300 ग्राम होता है।
  • बाघ का शरीर हल्का पीला होता है। जिस पर काली और बादामी रंग की धारिया होती है।

Interesting Facts About Tiger In Hindi

  • बाघ ज्यादातर घने जंगल में रहना ही पसंद करता है। लेकिन गर्मी के समय में वो प्यास के कारन जंगल के बहार निकलता है।
  • बाघ एक रात में 27 किलो तक मास खा सकते है।
  • वैसे तो बाघ के किसी भी अंग को बेचना गैर क़ानूनी है। पर फिर भी काले बाजार में एक मरे हुए बाघ की कीमत 10 हजार डोलर है।
  • Bengal Tiger भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal) है। भारतीय वन्य जीव प्राधिकरण द्वारा 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। उसके पहले भारत का राष्ट्रीय पशु शेर (Lion) था।
  • साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) सबसे बड़ा बाघ है।
  • Sumantran Tiger सबसे छोटा बाघ है। Male Sumantran Tiger का वजन 120 किलोग्राम होता है। जो एक मादा शेर (Female Lion) के वजन के बराबर होता है।
  • बाघ का वजन 363 किलो तक और लंबाई 13 फ़ीट तक हो सकती है।
  • बाघ की टांगे बहुत मजबूत होती है। इतनी कि मौत के बाद भी यह कुछ समय तक अपने पैरों पर खड़ा रह सकता है।
  • टाइगर के कान के पीछे सफ़ेद रंग के गोल धब्बे होते हैं, इन्हें ‘ocelli’ कहते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये धब्बे बाघ के बच्चों को घने जंगलों में उनकी माता का अनुसरण करने में मदद करते हैं।
  • बाघ एक रात्रिचर जानवर है। रात या अंधेरे में इसके देखने की क्षमता इंसानों की तुलना में 6 गुनी होती है।
  • बाघ में 18 hertz तक की आवाज़ उत्पन्न करने की क्षमता होती है। इसकी तेज दहाड़ 3 किलो मीटर की दूरी तक सुनाई पड़ती है।
  • बाघ सामान्यतः दूसरे जानवरों पर नहीं दहाड़ता। यह दूर कहीं अपने साथी बाघों से संवाद करने के लिए दहाड़ता है।
  • South China Tiger के शरीर पर सबसे कम धारियाँ होती है। Sumatran Tiger के शरीर पर सबसे ज्यादा धारियाँ होती हैं।
  • साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) के शरीर पर प्रति वर्ग इंच पर 20000 (3000 बाल प्रति वर्ग सेंटीमीटर) बाल होते हैं।

Information About Tiger in Hindi

  • बाघ के दौड़ने की रफ़्तार 65 किलो मीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
  • बिल्लियों (Cats) के विपरीत बाघ एक अच्छा तैराक होता है। पानी में बिना रुके यह 6 किलीमीटर तक तैर सकता है।
  • बाघ की पूंछ उसके शरीर की लंबाई की ⅓ होती है। यह उसे दौड़ते समय संतुलन बनाये रखने में सहायता करती है।
  • पूर्ण व्यस्क बाघ 5 यार्ड (5 मीटर) ऊँचा कूद सकता है।
  • बाघ के पिछले पैर इसके आगे के पैरों की तुलना में अधिक लंबे होते है। इससे इसे दौड़ने, कूदने और झपटने में सहूलियत होती है। इस कारण ही बाघ लंबी दूरी तक छलांग लगा सकता है।
  • बाघों की आँखों का रंग पीला होता है। लेकिन सफ़ेद बाघों (White Tigers) की आँखों का रंग नीला होता है।
  • बाघ (Tiger) एक बहुत अच्छा शिकारी होता है। इसके बावजूदयह हर 20 शिकार में से एक को ही मारने में सफ़ल हो पाता है। जहाँ शिकार की कमी होती है, वहाँ यह संख्या और कम हो जाती है।
  • शेरों के विपरीत बाघ अकेले रहने वाला जानवर है। मादा बाघ शावकों के बड़े होने तक उनके साथ रहती हैं। इसके अतिरिक्त आप बाघों को अकेला घूमता हुआ ही पाएंगे।
  • बाघ को अपना आवास प्रिय होता है। शिकार के लिए जंगल में घूमने के बाद यह अपने आवास में वापस आ जाता है।
  • 3 वर्ष की उम्र होने के बाद से बाघ mating करने लगता है। 33 वर्ष की उम्र तक यह हर 2-3 वर्ष में जोड़ा बनाता रहता है।
  • सभी बाघों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाघ बंगाल टाइगर (Bengal Tiger) है। ‘The Jungle Book’ फ़िल्म का शेर खान ‘बंगाल टाइगर’ (Bengal Tiger) ही है।
  • बाघ अपने पूंछ का इस्तेमाल एक-दूसरे से संवाद करने में भी करते हैं। जब ये रिलैक्स होते हैं, तो अपनी पूंछ को ढीला छोड़ देते हैं। जब आक्रामक होते हैं, तो अपनी पूंछ को जल्दी-जल्दी एक ओर से दूसरी ओर हिलाते हैं।
  • काले बाज़ार में एक व्यस्क बाघ या मरे हुए नर बाघ की कीमत 10,000 डॉलर तक हो सकती है।
  • मादा बाघ का गर्भाधारण 3.5 महीने का होता है यह एक बार में 3 या 4 बच्चों को जन्म देती हैं।
  • बाघ नौ तरह के होते है लेकिन पिछले 80 सालों में तीन तरह के विलुप्त हो गए।
  • इतने बाघ जंगलों में नही है। जितनें लोगो द्वारा पाल रखे हैं।
  • बाघ के शरीर का हर भाग, मूंछ से लेकर पूंछ तक बाजार में बेचना या खरीदना गैरकानूनी है।
  • भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया और साउथ कोरिया का राष्ट्रीय पशु बाघ है।
  • पूरी दुनिया के लगभग 70% बाघ भारत में ही पाए जाते हैं। सन 2006 में सिर्फ 1,411 टाइगर ही बचे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढती जा रही है और 2016 तक इनकी संख्या बढ़ कर 3,890 हो गयी थी।
  • एक वयस्क बाघ एक बार में 40 किलो तक मांस खा सकता है। इसके बाद यह चार या पांच दिनों के लिए दूसरा शिकार नहीं करता।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Terrific Facts And Information About Tiger in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

1 Comments