100+ Unbelievable Facts About Eagle In Hindi

Facts About Eagle in Hindi - दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताएंगे जिसे पक्षियों का राजा कहा जाता है, वो है बाज़ (Eagle)। इस पोस्ट में आपको ईगल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। 

महाश्येन (ईगल) शिकार करने वाले बड़े आकार के पक्षी है। इस पक्षी को ऊँचाई से ही प्रेम है, धरातल से नहीं। यह धरातल की ओर तभी दृष्टिपात करता है, जब इसे कोई शिकार करना होता है। इसकी दृष्टि बड़ी तीव्र होती है और यह धरातल पर विचरण करते हुए अपने शिकार को ऊँचाई से ही देख लेता है। यूरेशिया और अफ्रीका में इसकी साठ से अधिक प्रजातियाँ स्पेसीज (species) पायी जाती है। तो चलिए जानते है बाज़ के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Eagle in Hindi).
[Top 100+] Unbelievable Interesting Facts About Eagle In Hindi

बाज़ के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Eagle in Hindi

  • Eagle को सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता है।
  • विश्व में बाज़ की 60 से अधिक विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • आसमान पर बाज बहुत ऊंचाई पर उड़ सकता है। यह आकाश में 10000 फ़ीट की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है।
  • आपने इसे बिना अपने पंख को हिलाये आकाश में मंडराते हुए जरुर देखा होगा। यह आसमान में देर तक बिना पंख हिलाए उड़ सकता है।
  • एक बाज की औसत उम्र 20 साल होती है लेकिन ये 70 साल तक भी जीवित रह सकते है।
  • बाज़ के दोनों ओर के पंखों में 7000 पंख होते है, जो उनके शरीर के द्रव्यमान का 5% है।
  • ऐसा माना जाता है कि 1400 वर्ष पूर्व न्यूज़ीलैंड में विशाल बाज़ रहा करते थे। उनके पंखों का विस्तार 9.8 फीट (3 मीटर) तक हुआ करता था।
  • व्यस्क नर बाज़ का वजन लगभग 4.1 किलोग्राम (9 पौंड) होता है।
  • Bald eagle को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि उसका सिर का हिस्सा सफ़ेद होता है और बाकी हिस्सा भूरा।
  • हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार बाज को भगवान विष्णु का वाहन माना गया है।
  • मादा बाज़ 1-3 सफ़ेद रंग के अंडे देती है। जिसे वह 35 दिनों तक सेती है।
  • Eagle के बच्चे बड़ी तेजी से विकास करते है और जन्म के बाद 6 सप्ताह में ही इनका वजन 3 से 4 किलो तक हो जाता है।
  • अरब देशों में बाज पालना एक शान की बात है और यूएई देश का राष्ट्रीय पक्षी बाज ही है।
  • बाज की आवाज बहुत तेज होती है और इसे बहुत दूर तक सुना जा सकता है।
  • इनकी आँखे बहुत तेज़ होती है, अपने शिकार को 5 किलोमीटर से भी देख लेते है और ये ultraviolet light को भी देखने में सक्षम है।

Amazing Facts About Eagle in Hindi

  • कई देशों में बाज़ को ‘सौभाग्य का प्रतीक’ माना जाता है। इस कारण इसे कई देशों के झंडे में स्थान दिया गया है।
  • बाज़ की आँखें वजन में उनके दिमाग से बड़ी होती है।
  • बाज़ अपनी आँखें बहुत अधिक घुमा नहीं सकता। लेकिन उल्लू की तरह अपना सिर 270 डिग्री तक घुमा सकता है। बाज़ की पलकें उनकी आँखों को धूल और गंदगी से बचाती है।
  • बाज़ की चोंच मनुष्य के बालों और नाखूनों की तरह टूटने के बाद फिर से उग सकती है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले keratin के कारण संभव हो पाता है।
  • सभी शिकारी पक्षियों की तरह अपने शिकार के मांस को चीरने के लिए बाज़ के पास बड़ी मुड़ी हुई चोंच, मजबूत मांसल पैर और शक्तिशाली नाखून होते है।
  • बाज़ की कई प्रजातियां एक से तीन अंडे देती है। नर और मादा दोनों ही अंडों को सेते है। लेकिन मादा आम तौर पर नर की तुलना में अंडों सेने में अधिक समय व्यतीत करती है।
  • बाज़ दिनचर (diurnal) है। इसका अर्थ है कि वे दिन के दौरान सबसे अधिक सक्रिय होते है और रात में सोते है।
  • बाज़ सामान्यतः अकेले या जोड़े में पाए जाते है। हालांकि, अत्यधिक ठंडे मौसम में या भोजन की प्रचुर मात्रा की उपलब्धता होने पर यह समूहों में भी देखे जाते है।
  • सभी शिकारी पक्षियों (raptors) की तरह अपने शिकार को अपने नाखूनों से मारते है। बाज़ के नाखून का स्ट्राइक रेट (strike rate) राइफल की गोली से दोगुनी होता है।
  • Desert Eagle का उपयोग किसी भी सैन्य (military) या कानून प्रवर्तन एजेंसी (law enforcement agency) द्वारा नहीं किया जाता।
  • बाज़ ऊँचे पेड़ और ऊँची चट्टानों पर अपने घोंसले का निर्माण करते है, जिसे “Eyries” कहा जाता है। नर और मादा दोनों साथ मिलकर घोंसला बनाते है। बाज़ के घोंसले आकार में बहुत बड़े होते है। ये 5 से 6 फीट गहराई और 2 से 4 फीट चौड़ाई तक के हो सकते है।
  • Bald Eagle को 1967 में लुप्तप्राय घोषित कर दिया गया था। 50 वर्ष बाद 2007 में इसे लुप्तप्राय की सूची से हटा दिया गया और संरक्षित की सूची में डाल दिया गया। वर्तमान में 500 से भी कम बाज़ शेष है।
  • Challenger नाम के 29 वर्ष का Bald Eagle इतिहास का पहला Bald Eagle था, जिसे राष्ट्रगान (National Anthem) बजाने के दौरान प्रमुख लीग स्पोर्ट्स स्टेडियमों में फ्री-फ्लाइंग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
  • अलास्का (Alaskan) के salmon मछुआरों को डर था कि Bald Eagle उनके लिए खतरा है। परिणामस्वरुप 1917 से 1953 तक लगभग 1,00,000 Bald Eagle मार दिए गए थे।
  • बाज़ का इस्तेमाल कई बार पुलिस और आर्मी में किया गया है।

Information About Eagle in Hindi

  • शौर्य II (Courage II) नामक एक ऑस्ट्रेलियाई wedge-tailed eagle ऑस्ट्रेलियाई सेना में एक corporal था। जब उसने सहयोग करने से इनकार कर दिया, तो उस पर बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया था।
  • कोलोराडो (Colorado) में एक राष्ट्रीय Eagle रिपोजिटरी (National Eagle Repository) है, जहाँ मृत Bald Eagle और Golden Eagles भेजे जाते है। फिर उनके हिस्सों को औपचारिक उद्देश्यों के लिए मूल अमेरिकी जनजातियों के लिए पुनर्वितरित किया जाता है।
  • बाज़ को हर दिन खाने की आवश्यकता नहीं होती। उनके पास एक विशेष पाचन अंग “crop” होता है। बाज़ इसमें बड़ी मात्रा में भोजन संग्रहित कर रख सकता है। यह भोजन ऐसे समय काम आता है, जब भोजन की उपलब्धता कम होती है।
  • बाज़ एक जगह से दूसरे जगह विस्थापित नहीं होते। वे हर वर्ष एक ही घोंसले का उपयोग करते है। जैसे New England और Canada के Maritime provinces के Bald Eagles एक ही स्थान पर रहते है। उत्तरी कनाडा के बाज़ ठंड से बचने के लिए दक्षिण की ओर विस्थापित हो जाते है और गर्मियों में वापस आ जाते है। आमतौर पर बाज़ प्रवास करेगा या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी उम्र क्या है और जिस स्थान पर वह निवास कर रहा है, वहाँ कितना भोजन उपलब्ध है।
  • ग्रीस (Greece) में Golden Eagles कछुए खाते है। वे कछुए को पकड़कर ऊँची उड़ान भरते है और उनकी कठोर शैल को तोड़ने के लिए चट्टानों पर गिरा देते है।
  • मंगोलिया (Mongolia) के खानाबदोश शिकारी बुर्किट्शी (Burkitshi) चार साल की उम्र के golden eagle को पकड़कर उसे शिकार में अपना साथी बनाने प्रशिक्षित करते है। दस साल तक ये golden eagle के साथ ही रहते है और सोते है, और फिर इसकी मृत्यु से पहले इसे जंगल में छोड़ देते है।
  • कुछ बाज़ अपने भोजन की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर तक उड़ान भर सकते है।
  • कुछ बाज़ों के पंख छोटे और पूंछ लंबी होती है, जिससे उन्हें जंगल के तंग दायरे में शिकार के लिए आसानी से उड़ पाने में मदद मिलती है। जबकि कुछ बाज़ों के पंख चौड़े और पूंछ छोटी होते है, जिससे उन्हें खुले मैदानों और पानी के ऊपर ऊँची उड़ान भरने में मदद मिलती है।
  • बाज़ मांसाहारी (carnivores) होते है। इसका अर्थ है कि वे केवल मांस का सेवन करते है। वे अपना भोजन शिकार कर प्राप्त करते है। उनके शिकार में मछली, खरगोश, गिलहरी, चूहे, और कभी-कभी धीमी गति से उड़ने वाले पक्षी, सरीसृप, नेवला, लोमड़ी और यहाँ तक कि हिरण भी शामिल है। बाज़ की कुछ प्रजातियाँ पहले से मरी हुई मछलियाँ और जानवर खाती है।
  • Eagle (बाज़) को उसकी ताकत, सजगता और उड़ान की ऊँचाई की वजह से हमेशा से ही पक्षियों का राजा माना गया है।
  • बाज के घोंसले आकार में बहुत बड़े होते है जिनका व्यास लगभग 5 से 6 फीट और 2 से 4 फुट लम्बा हो सकता है। यदि पेड़ मजबूत है, तो वे एक ही घोंसले का इस्तेमाल हर बार करते है, और हर साल नए सामग्रियों को एकत्र करते है, इसलिए कुछ घोंसले बहुत भारी भी हो सकते है।
  • बहुत कम लोगों को यह पता है की बाज पानी में तैर भी सकते है। एक बार जब वे पानी में उतर जाते है तो वे तब तक उड़ नही सकते जबतक की वे पानी से बाहर न आ जाएँ।
  • बाज़ की सबसे छोटी प्रजाति दक्षिण निकोबार (South Nicobar) की serpent eagle (Spilornis klossi) है, जिसका वजन 450 ग्राम (0.99 पाउंड) और लंबाई 40 सेंटीमीटर (16 इंच) होती है।
  • लंबाई और पंखों के विस्तार के आधार पर Philippine eagle (Pithecophaga jefferyi) विश्व में बाज़ की सबसे बड़ी प्रजाति मानी जाती है। Steller’s sea eagle और harpy eagle वजन और आकार के हिसाब से सबसे बड़ी प्रजाति मानी जाती है।
  • आमतौर पर मादा Eagle दो अंडे देती है, हालांकि ज्यादातर मामलों में, उनमे से एक ताकतवर होता है और कमज़ोर वाले को मार देता है।
  • बाज़ किसी दुसरे जानवर के द्वारा किये हुए शिकार को नहीं खाता बल्कि यह अपने भोजन के लिए खुद शिकार करता है।
  • ज्यादातर आदिवासी लोग छोटे-छोटे पक्षियों के शिकार के लिए बाज़ का सहारा लेते है। वह बाज़ के पैर को रस्सी से बांधकर रखते है। छोटे शिकार को देखते ही वह बाज़ को आकाश में छोड़ देते है और बाज़ पलभर में ही उसे नीचे गिरा देता है। इसके बाद आदिवासी घायल पक्षी को पकड़ लेते है। इसके लिए बाज़ को ख़ास ट्रेनिंग दी जाती है।

Interesting Facts About Eagle In Hindi

  • विश्व का सबसे वजनी बाज़ स्टेलर समुद्री Eagle (Steller’s sea eagle) है। इसका वजन लगभग 9 किलो (20 पौंड) होता है।
  • बाज़ की सभी ज्ञात प्रजातियों की मादा नर की तुलना में आकार में बड़ी होती है। Male bald eagles का वजन मादा से 25% कम होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस अंतर का एक कारण यह हो सकता है कि नर और मादा बाज़ घोंसले के कर्तव्यों को विभाजित करते है। मादा घोंसले के लिए सामग्री की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाती है। आकार बड़ा होने से उन्हें यह काम संभालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, वे नर बाज़ की तुलना में अंडों को सेने में लंबा समय व्यतीत करती है, इसलिए उनका बड़ा आकार अंडे के चोरों को डराने में सहायक हो सकता है।
  • प्रजातियों के आधार पर बाज़ का जीवनकाल 14 से 35 वर्ष के मध्य होता है।
  • वातावरण के अनुसार बाज़ की लंबाई, वजन और आकार में विविधता होती है। जंगली क्षेत्र में रहने वाले बाज़ के पंखों का विस्तार कम होता है। वहीं मैदानी और खुले क्षेत्रों में रहने वाले बाज़ के पंखों का विस्तार अधिक होता है।
  • बाज़ एक तरह से आँख बंद कर भी देख सकते है। उनकी पलकों में एक झिल्ली होती है। अपनी आँखों की सुरक्षा के लिए वे इस झिल्ली को बंद कर सकते है, जबकि उनकी मुख्य पलकें खुली रहती है। यह झिल्ली उनकी आँखों को नम और साफ करने में भी मदद करती है।
  • बाज़ monogamous (एक साथी वाले) होते है। वे जीवन भर एक ही साथी के साथ संभोग करते है।
  • Bald Eagles उड़ते समय भी संभोग कर सकते है।
  • Bald eagle समुद्र में तैर भी सकते है। ये तैरने के लिए अपने विशाल पंखों के किनारों का इस्तेमाल करते है। इनकी हड्डियाँ खोखली और नीचे की ओर फूली होती है, जो पानी में तैरने में सहायक होती है। ऊँची उड़ान भरने वाले बाज़ पानी में जब वजनदार मछली पर झपट्टा मारते है, तो उसके भारी वजन के कारण किनारे तक लाने के लिए पानी में तैरते है।
  • तैरते समय बाज़ breaststroke भी लगा सकते है।
  • बाज़ की दृष्टि मनुष्य की तुलना में 4 से 8 गुना अधिक तीव्र होती है। साथ ही उनकी दृष्टि का क्षेत्र भी व्यापक होता है। बाज 3.2 किलोमीटर (2 मील) दूर से ही खरगोश की टोह ले लेता है। बाज का वजन मात्र 4.5 किलोग्राम (10 पाउंड) होता है, लेकिन उसकी आँखें आकार में मनुष्य की आँखों के आकार की ही होती है।
  • स्कैंडिनेविया (Scandinavia) में पाए जाने वाले कुछ बाज़ों के घोंसले इतने बड़े होते है कि उनके वजन से पेड़ तक गिर जाते है।
  • बाज़ के अंडों से बच्चे बाहर आने में 35 दिन का समय लगता है। एक युवा बाज़ को एक “Eaglet” कहा जाता है। बाज़ के बड़े बच्चे बाद में अंडों से निकलने वाले अन्य बच्चों को मार डालते है।
  • बाज़ के बच्चे बड़ी तेजी से विकसित होते है। जन्म के 6 हफ़्ते में ही इनका वजन 3 से 4 किलोग्राम तक बढ़ जाता है।
  • जन्म के समय बाज़ के बच्चे के पंख स्लेटी रंग के होते है। 4 वर्ष के होने तक उनके भूरे और सफ़ेद पंख नहीं होते।
  • बाज़ के बच्चों को अपने नाखून पूरी तरह बढ़ाने में सालों लगते है।

Baaz Ke Bare Mein Jankari Hindi Mein

  • गोल्डन Eagle (Golden eagles) 320 किलोमीटर/घंटे (200 मील/घंटे) की अधिकतम रफ़्तार से हवा में उड़ सकते है।
  • किसी भी उड़ान भरने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा वजन उठाकर उड़ने वाले पक्षी का रिकॉर्ड Bald Eagle के नाम है। इसने 6.8 किलोग्राम (15 पाउंड) के हिरण के बच्चे को उठाकर उड़ान भरी थी।
  • बाज़ के द्वारा किया गया सबसे बड़ा शिकार Duiker Deer था, जिसका वजन 37 किलोग्राम था, जो इसे मारने वाले martial eagle से 7-8 गुना अधिक था।
  • बाज पहाड़ी बकरियों को ऊँची चोटी से गिराकर मार डालते है।
  • बाज़ के पंखों में हवाईजहाज के पंखों से कहीं अधिक मजबूती, शक्ति और ताकत होती है।
  • जब bald eagle अपने एक तरफ के पंख का एक पंख भी गिरा देने पर वे अपना संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरे तरफ के पंख में से एक पंख गिरा देते है।
  • जब भी आप टीवी पर bald eagle की आवाज सुनते है, तो आप वास्तव में red-tailed hawk की आवाज़ सुन रहे होते है। bald eagle की आवाज़ वास्तव में एक चहक (Chirp) की तरह होती है।
  • Eagle की अधिक विभिन्न प्रजातियां अफ्रीका, एशिया और यूरोप से है।
  • एक बड़े से बड़ा वयस्क नर Eagle अपनी ताकत और बड़े आकार के बावजूद उसका वजन मात्र 4.1 किलोग्राम होता है।
  • Eagles का इस्तेमाल पुलिस और सेना में कई बार किया गया है और नीदरलैंड में, Eagle को ड्रोन्स को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
  • बाज़ के पंख पतले तथा मुड़े होते है जो इसे तेज़ उड़ने और दिशा बदलने में मदद करते है।
  • बाज की आंखें 30 डिग्री मुड़ी हुई होती है, जिसके कारण उनके देखने की क्षमता बढ़ जाती है। यह 5 तरह के विशेष रंग देख सकते है।
  • बाज की अधिकांश प्रजातियाँ यूरेशिया (Eurasia) और अफ्रीका (Africa) में पाई जाती है। इस क्षेत्र के बाहर मात्र 14 प्रजातियाँ है – उत्तरी अमेरिका (North America) में 2, मध्य और दक्षिण अमेरिका (Central and South America) में 9, और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में 3.
  • अमरीका में यदि आपको जमीन पर पड़ा bald eagle का पंख मिलता है, तो आपको इसे उठाने ले लिए अनुमति की आवश्यकता होगी।
  • बाज़ के पंखों की उत्तरी अमरीका में बहुत मांग है। लेकिन बाज़ का शिकार वहाँ अवैध है।
  • अमेरिका में bald eagle का पीछा करना, गोली मारना, जहर देना, चोट पहुँचाना, मारना, पकड़ना, फंसाना, या परेशान करना गैरकानूनी है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट [Top 100+] Unbelievable Interesting Facts About Eagle In Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments