100+ Unknown Information & Facts About Parrot in Hindi

Facts About Parrot in Hindi - दोस्तों इस बार हम आपके लिए एक ऐसे पक्षी के बारे में रोचक तथ्य बताएंगे जिसे हर कोई अपने घर में पालना चाहता है। वो पक्षी है तोता। तोता एक ऐसा पक्षी है जो कई प्रकार के रंगों में मिलते है और दूसरों की नकल कर सकता है। यह सबको इस लिए अच्छे लगते है क्योंकि इनकी कुछ प्रजातियां आवाजों की नकल कर सकती है। तो चलिए तोते के बारे में कुछ रोचक तथ्य और बातें (Interesting Unknown Facts About Parrot In Hindi)‌ जानते है।
[100+] Interesting Unknown Facts About Parrot In Hindi

Amazing Facts about Parrot in Hindi - तोते के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

  • भारत (India) में देशी तोतों की लगभग 12 प्रजातियाँ है।
  • तोतों की उड़ने की रफ़्तार औसतन 24 से 40 किलोमीटर/घंटा होती है।
  • तोते के पंख में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरिया तत्व पाए जाते है।
  • तोते को पढना, गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है।
  • तोते को संगीत पसंद होता है, वे संगीत की ताल को महसूस कर सकते है और समझ भी सकते है।
  • यदि आप एक तोते को बोलना सिखाते है और इसे जंगली में छोड़ देते है तो यह बाकी तोतों को भी बोलना सिखा सकता है।
  • घोंसला बनाने वाला दुनिया का एकमात्र तोता मोंक पाराकीट (monk parakeet parrot) प्रजाति का तोता है।
  • तोते का जीवनकाल इंसानों जितना होता है। तोता की उम्र 20 साल से लेकर 80 साल तक हो सकती है।
  • तोते (Parrot) एकमात्र ऐसे पक्षी है, जो अपने पैरों का उपयोग कर भोजन उठाकर अपनी चोंच तक ले जा सकते है।
  • अधिकांश तोते एक पैर पर खड़े होकर सोते है।
  • कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी होती है जो इंसानों की आवाज़ की नकल कर सकते है।
  • तोते निशाचर है या दिनचर, यह उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है। हालाँकि, अधिकांश तोतों को दिनचर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
  • तोते (Parrot) का सबसे पुराना जीवाश्म 70 मिलियन वर्ष पूर्व का है। यह तोते के निचली चोंच का एक छोटा टुकड़ा है। हालाँकि, कुछ वैज्ञानिक इसे तोते का जीवाश्म नहीं मानते।
  • अफ्रीका में पाए जाने वाले ‘grey parrot’ दुनिया के सबसे अच्छी बोली बोलने वाले तोते है। ये 4-5 साल के बच्चे के स्तर का बोल सकते है।
  • तोता फरवरी से अप्रैल के बीच घोंसला बनाते है। घोंसले के लिए जगह का चुनाव करते समय अक्सर प्रतिद्वंदी जोड़ो के साथ इनकी मुठभेड़ हो जाती है।
  • तोता इतनी स्पीड से भी उड़ सकता है कि दिल्ली को 50 मिनट में पार कर देगा।
  • दुनिया का सबसे वजनी तोता ‘Kakapo’ इतना भारी है कि उड़ भी नही सकता। यह एक बिल्ली जितने वजन का है।
  • सबसे तेज रफ़्तार से उड़ने वाला तोता कॉकैटोस (Cockatoos) प्रजाति का तोता है, जो 64 किलोमीटर/घंटे से अधिक की रफ़्तार से उड़ान भर सकते है और लंबे समय तक हवा में रह सकते है।
  • तोते केवल एक साथी के साथ ही अपना पूरा जीवन बिताते है। ये जोड़ी हमेशा साथ रहती है। गैर-प्रजनन काल में भी इन्हें साथ देखा जा सकता है।

तोते के बारे में जानकारी – Information About Parrot In Hindi

  • भारत में घरों में तोते पालना गैरकानूनी है।
  • जितनी स्पीड से Tiger दौड़ सकता है उतनी ही स्पीड से तोता उड़ सकता है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा तोता ‘Macaw’ लगभग 100cm लंबा है।
  • तोता अकेला ऐसा पक्षी है जो अपने भोजन को पैरों में पकड़कर खाता है।
  • काकापो (Kakapo) दुनिया का एकमात्र तोता है, जो उड़ने में सक्षम नहीं है। ऐसा इसके भारी शरीर के कारण है।
  • दुनिया में तोतों की लगभग 393 प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • तोते दक्षिण और मध्य अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया सहित सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महाद्वीपों और क्षेत्रों में पाये जाते है।
  • दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा पक्षी एक ‘Puck’ नाम का तोता ही है। जिसके शब्दकोश में 1728 शब्द है। यह 1995 से ही गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड (Guinness Book Of World Records) में जगह बनाए हुए है।
  • कुत्ते और बिल्ली के बाद तोते सबसे लोकप्रिय पालतू जीव है, क्योंकि ये बुद्धिमान और रंग-बिरंगे होते है। साथ ही इनकी कई प्रजातियों में “बात” करने की क्षमता होती है। तोतों को पालने का इतिहास 1000 वर्षों से भी अधिक पुराना है। इन्हें प्रतीक के रूप में रखने की परंपरा भी रही है।
  • काकापो (Kakapo) 95 वर्ष के औसत जीवनकाल के साथ दुनिया के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले तोता है। वर्तमान में इस प्रजाति पर विलुप्ति का ख़तरा मंडरा रहा है। 2018 तक ज्ञात जीवित काकापो (Kakapo) तोतों की संख्या मात्र 149 थीं।
  • दुनिया का सबसे रंग-बिरंगा पक्षी rainbow lorikeet प्रजाति का तोता है, जिसमें चमकीला नीला, हरा, लाल, पीला और नारंगी जैसे कई सुंदर रंग होते है। युवा rainbow lorikeet की चोंच काले रंग के होते है, जो उनके बड़े होने पर नारंगी रंग की हो जाती है।
  • कई वैज्ञानिकों का मानना है कि पहला तोता लगभग 50 मिलियन वर्ष पूर्व प्राचीन दक्षिणी महाद्वीप के गोंडवानालैंड में दिखाई दिया था, जबकि सबसे पुराने आधुनिक तोते यूरोप में लगभग 20 मिलियन वर्ष पूर्व दिखाई दिए थे। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मत भिन्न है। उनका मानना है कि तोते 80 मिलियन से अधिक वर्षों से पृथ्वी पर मौजूद है।
  • इंडोनेशिया में पाई जाने वाली तोते की एक प्रजाति Goffin’s cockatoo parrot जटिल से जटिल गणितीय सवालों को भी हल कर सकती है।
  • कुछ खाद्य पदार्थ तोतों को बीमार कर सकते है या उसकी मौत का कारण बन सकते है। इन खाद्य पदार्थों में एवोकाडोस, सेब के बीज, प्याज और चॉकलेट आदि शामिल है।
  • “Alex” नाम का एक अफ्रीकी तोता, धरती पर पहला ऐसा animal है जिसने खुद का कोई सवाल पूछा: इसने पूछा कि “What color he was”. यह तोता इतना चतुर है कि 6 तक गिणती गिन सकता है, 7 रंग पहचान सकता है और 35 अलग-अलग तरह के आकार पहचान सकता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला नाइट पैरेट दुनिया का सबसे अधिक छिपा हुआ और रहस्यमय पक्षी है। पिछले 100 सालों में सिर्फ 3 आदमियों ने इसे देखने की पुष्टि की है।
  • तोते दोनों में से किसी एक पैर का इस्तेमाल भोजन उठाने में करते है, जैसे मनुष्य करते है – दांया या बांया. एक अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश तोते left-handed होते है।
  • तोते की चोंच Keratin से निर्मित है, जैसे मनुष्य के बाल और नाखून। इसलिए टूटने के बाद ये फिर से बढ़ जाती है। अक्सर खाते समय, लकड़ी चबाने या चोंच के ऊपर और नीचे के हिस्से को किटकिटाने से तोतों की चोंच खराब होती और टूटती रहती है।
  • तोते की दृष्टि क्षमता तेज होती है। आँखें खोपड़ी में ऊँचाई पर स्थित होने के कारण तोते बिना सिर घुमाये सिर के ऊपर, अपने आजू-बाजू और अपनी चोंच के ठीक नीचे आसानी से देख सकते है।
  • मुर्गियों के समान एक मादा तोते को “hen” कहा जाता है। जबकि नर तोते को “cock” कहा जाता है और तोते के बच्चे को “chick” कहा जाता है।

Interesting Facts About Parrots In Hindi - Eassay On Parrot In Hindi

  • दुनिय का सबसे ज्यादा उम्र का तोता “Cookie” था। जिसकी 2016 में 82 साल की उम्र में मौत हो गई। इसका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
  • अधिकांश नर और मादा तोते में देखकर अंतर कर पाना कठिन है। इनमें बाहरी यौन अंग नहीं होते और अधिकांश वयस्क तोते आकार में एक जैसे होते है। इसलिए कोई तोता नर है या मादा यह निर्धारित करने का एकमात्र निश्चित तरीका है – सर्जरी या डीएनए विश्लेषण।
  • तोतों की कुछ ऐसी भी प्रजातियाँ है, जिन्हें देखकर नर और मादा में भेद किया जा सकता है। उनमें red-spectacled Amazon, yellow-lored Amazon और white-fronted Amazon प्रजाति के तोते शामिल है।
  • तोते के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि अन्य पक्षियों की तरह ये घोंसले का निर्माण नहीं करते। ये पेड़ की कोटर, चट्टान या दीमक के टीले के छेद आदि में अपने रहने का ठिकाना बनाते है।
  • ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक अजीबोगरीब घटना घटती है, जिसे ड्रंकन पैरट सीज़न (Drunken Parrot Season) कहा जाता है। इस सीजन में सैकड़ों तोते fermented fruits खाते है और नशे में धुत्त हो जाते है। यहाँ तक कि उनमें हैगओवर के लक्षण भी देखने को मिलते है।
  • तोते उन चुनिंदा जीवों में से एक है, जो संगीत की ताल को महसूस कर सकते है और समझ सकते है। कोई गीत बजाने पर आप तोतों को उसका आनंद लेते देख सकते है। Black-headed caiques प्रजाति के तोते बेहतरीन डांसर होते है। संगीत की ताल सुनने पर ये उछलने और नाचने लगते है।
  • कई तोते मानव की बोली और अन्य ध्वनियों की नकल कर सकते है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि तोतों में vocal cord नहीं होती। अपने windpipes से वायु निष्कासित कर और अपने windpipes की गहराई और आकार में बदलाव कर वे विभिन्न प्रकार की ध्वनियाँ निकाल पाते है।
  • विस्थापन करने वाली तोते की प्रजाति swift parrot और orange-bellied parrot है। दोनों ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। ये प्रजातियाँ तस्मानिया में प्रजनन करती है और सर्दियों के मौसम में मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया आती है। अफसोस की बात है कि दोनों प्रजातियाँ गंभीर रूप से संकटग्रस्त है। 2013 में orange-bellied parrot तोतों की संख्या मात्र 44 थी।
  • तोते (Parrot) के बड़े बड़े झुण्ड मैना के साथ ऊँचे पेड़ो पर अड्डा जमाते है।
  • तोता एक ऐसा पक्षी है जो जितना खाता है उससे कही ज्यादा बर्बाद करता है।
  • दुनिया में सबसे उत्कृष्ट बोलने वाले पक्षी का विश्व रिकॉर्ड स्पार्की विलियम्स नामक budgerigar प्रजाति के तोते के नाम है। इसे 500 से अधिक शब्दों और 8 नर्सरी राइम्स कंठस्थ थे। यह एक ऐसा तोता था, जिसे सेलेब्रिटी स्टेटस प्राप्त है। यह स्टेटस इसे 2 वर्ष तक Capern’s bird seed के विज्ञापन कैम्पेन का नेतृत्व करने पर प्राप्त हुआ था।
  • सन 1800 के अंत में, एक स्कॉच व्हिस्की कंपनी ने मार्केटिंग के लिए 500 तोते का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने प्रचार के लिए कुछ स्लोगन बनाकर तोतों को रटवा दिया था और फिर उन्हें अलग-अलग पबों को दे दिया गया था।
  • तोते मिलनसार और सामाजिक पक्षी होते है और इन्हें झुण्ड में रहना पसंद होता है।
  • सबसे जिज्ञासु प्रवृति के पक्षी Keas प्रजाति के तोते होते है। ये अक्सर कार, बैगपैक्स, जूतों के जोड़े या ऐसी वस्तुओं के आस-पास मंडराते रहते है, जो इन्हें दिलचस्प लगे। एक बार एक Keas parrot के बारे में एक व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि उसने उसका पासपोर्ट चुरा लिया है।
  • तोते पालने वालों में कई प्रसिद्ध हस्तियाँ शामिल रही है, जिनमें किंग हेनरी VIII, क्वीन विक्टोरिया, मैरी एंटोनेट, जॉन एफ. कैनेडी और विंस्टन चर्चिल जैसे ऐतिहासिक हस्तियों के साथ ही एंजेलीना जोली, हिलेरी स्वैंक और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसी हस्तियाँ भी शामिल है।
  • तोते के मुख्य शिकारियों या प्राकृतिक शत्रुओं में बाज (Eagle), उल्लू, चील और अजगर (pythons) तथा बोआ कंस्ट्रक्टर (boa constrictors) जैसे बड़े सांप सम्मिलित है। बंदर भी तोते के अंडे और बच्चे को खा जाते है।
  • तोते की कई प्रजातियाँ या तो विलुप्त हो चुकी है या फिर विलुप्ति की कगार पर है। तोतों की 393 या इतनी जीवित प्रजातियों में से 130 प्रजातियों को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) द्वारा संकटग्रस्त प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिनमें से 13 को वर्तमान में गंभीर रूप से संकटग्रस्त माना गया है।

Interesting Information about Parrot in Hindi

  • तोते (Parrots) सामाजिक पक्षी है, जो अक्सर 10 से 30 के झुंड में रहते है। झुंड में रहने से तोते को शिकारी पक्षियों पर नज़र रखने में मदद मिलती है।
  • तोते सर्वाहरी (omnivores) होते है। इसका अर्थ है कि वे मांस और वनस्पति दोनों खा सकते है। उनके आहार में बीज, फल, पराग, कलियां, और कभी-कभी आर्थ्रोपोड और अन्य जीव सम्मिलित होते है। बीज उनका पसंदीदा भोजन है। कठोर बीज और फलियों को खोलने के लिए तोतों के पास मजबूत चोंच होती है।
  • अफ्रीकी ग्रे तोते (African grey parrots) ही एकमात्र तोते है, जो जंगल में अन्य पक्षियों की आवाज़ की नकल करने के लिए देखे गए है। Tinmeh African grey parrots दो साल की उम्र तक पहुँचने से ठीक पहले बोलना या ध्वनियों की नक़ल करना सीखते है, जबकि Congo African grey parrots दो या तीन साल की उम्र में थोड़ी देर बाद में बोलना शुरू करते है।
  • Pet African grey parrots इलेक्ट्रॉनिक ध्वनियों की नकल करते हुए देखे गए है, साथ ही पानी टपकने की आवाज़ की भी। एक प्रयोग में चार African grey parrots को तीन साल तक बहुत शोर वाले एक कमरे के अंदर रखा गया था। उस दौरान वे 50,000 अलग-अलग आवाज़ें निकलने में सक्षम हो गये थे।
  • दुनिया का सबसे बड़ा तोता दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला Hyacinth Macaw Parrot है। इसकी लंबाई लगभग 1 मीटर (40 इंच) होती है। यह सबसे बड़ा अवश्य है, लेकिन सबसे वजनी नहीं है। इसका वजन 1.2 से 1.7 किलोग्राम तक हो सकता है।
  • दुनिया का सबसे वजनी तोता न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला काकापो (Kakapo) है, जिसका वजन 2 से 4 किलोग्राम तक हो सकता है। लंबाई में यह 8 सेमी (3.1 इंच) होता है।
  • दुनिया का सबसे छोटा तोता buff-faced pygmy parrot है, जो इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाया जाता है। इसका वजन मात्र 11.5 ग्राम होता है।
  • Hyacinth नाम के तोते की चोंच इतनी मजबूत होती है की यह कठोर नारियल को भी तोड़ सकती है।
  • यह भी देखा गया है की यदि तोता लम्बे समय तक अकेला रहे तो वह बोर होकर पागल भी हो सकता है। इन्हें प्यार और दुलार चाहिए होता है, ये किसी न किसी के सम्पर्क में रहना पसंद करते है, ये लम्बे समय खाली नही रह सकते। इसलिए इन्हें कभी भी लम्बे समय तक पिंजड़े में खाली नही छोड़ना चाहिए।
  • तोते आमतौर पर एक समय में दो से आठ सफेद रंग के अंडे देते है। तोतों की अधिकांश प्रजातियों में अंडे सेने का काम मादा करती है। प्रजाति अनुसार यह अवधि 17 से 34 दिनों तक हो सकती है। तोते की बड़ी प्रजातियाँ अधिक लंबे समय तक अंडों को सेती है।
  • तोते को ‘बेवफा पक्षी‘ भी कहा जाता है। इसे चाहे कितने लंबे समय पालतू बनाकर क्यों न रखा जाये? एक बार यह पिंजरे से बाहर निकल गया, तो अपने मालिक की तरफ़ पलटकर कभी नहीं देखता।
  • तोते अपने बच्चों के नाम रख लेते है और ये नाम उम्र भर रहते है।
  • तोते भी इंसानो की तरह मोटापे के शिकार होते है।
  • दुनिया का सबसे छोटा तोता ‘Pygmy’ हमारी ऊंगली के आकार का है।
  • हमारे देश में यह व्यापक रूप से हल्के वन प्रदेशो में पाया जाता है। घने जंगलो और रेगिस्तान में रहना इसे पसंद नही है।
  • पाम कॉकटोस प्रजाति के तोतों की प्रजनन दर सबसे कम होती है। ये हर दूसरे साल सिर्फ एक अंडा देते है।
  • तोते के बारे में रोचक तथ्य यह भी है की तोते पराबैंगनी प्रकाश (अल्ट्रावायलेट किरणों) को भी देख सकते है, जबकि हम मनुष्य ऐसा नहीं कर सकते।
  • इस बात का हमेशा ध्यान रखें – तोते को कभी भी चॉकलेट नही खिलाना चाहिए, यह उनके लिए जहरीला होता है और इससे उनकी जान जा सकती है।
  • तोते के बच्चे जब पैदा होते है, तब अन्य पक्षियों की तरह इनकी आँखें तो खुली हुई होती है, लेकिन पंख नहीं होते. 2 या 3 सप्ताह बाद इनके पंख आने प्रारंभ होते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Unknown Information & Facts About Parrot in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments