30+ ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य - Facts about Taj Mahal in Hindi

Facts About Taj Mahal in Hindi - ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है और भारत की सबसे लोकप्रिय भव्य ऐतिहासिक भवनों में से एक है। ताजमहल एक उत्तम उदाहरण है जो भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। इस अद्भुत इमारत को देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं जो भारतीय संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए उत्सुक होते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि ताजमहल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Amazing Unbelievable Facts about Taz Mahal in Hindi) और बातें नीचे लिखे है।

[30+] Amazing Secret Facts About Taj Mahal in Hindi

ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य - Facts about Taj Mahal in Hindi

  • ताज़महल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने, अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।
  • ताज़महल के चारों मीनारों को इस तरह से बनाया गया है, कि चाहे भूकंप आए या बिजली गिरे ये बीच वाले गुबंद पर नही गिरेगी।
  • ताजमहल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इमारत है। हर रोज पूरी दुनिया से लगभग 12,000 लोग इसे देखने आते हैं।
  • ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली भारतीय, फ़ारसी, तुर्क और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा मिश्रण है।
  • क्या आप जानते हो ताज़महल लकड़ियों पर खड़ा हुआ है। ये ऐसी लकड़ी है जिसे मजबूत रहने के लिए नमी की जरूरत होती है जो यमुना नदी से मिलती रहती हैं।
  • वर्ष 1908 के लगभग यहाँ के बागों को ब्रिटिश शैली में बदला गया था। वही शैली आज भी दर्शित हैं।
  • ताज़महल का रंग बदलता रहता है। सुबह-सुबह देखने पर गुलाबी, रात को दुधिया सफेद और चाँदनी रात को सुनहरा दिखाई देता हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण ताजमहल का रंग हल्का पीला पड़ने लगा है। इसलिए इसके आसपास पेट्रोल और डीजल के वाहन बंद है।
  • वर्ष 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
  • विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को बनाने में 22 साल लगे थे। इसे बनाने का काम 1632 में शुरू हुआ और 1653 में खत्म हुआ। इसे पूरा करने में लगभग 22,000 मजदूरों का हाथ था।
  • 1632 में ताजमहल को बनाने में 3.2 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। लेकिन यदि आज ताज़महल बनाया जाता तो लगभग 6800 करोड़ रूपए खर्च होते।

Interesting Facts About Taj Mahal in Hindi

  • ताजमहल के सभी फव्वारें एक साथ काम करते है। क्योकिं सभी फव्वारों के नीचे एक तांबे का टैंक है। ये सभी टैंक एक साथ भरते है और दबाव बनने पर एक साथ पानी छोड़ते हैं।
  • ताज़महल को बनाने में 28 अलग-अलग पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इसमें लगा हुआ संगमरमर पत्थर राजस्थान, चीन, अफगानिस्तान और तिब्बत से आया था। ताजमहल की सजावट का समान ले जाने के लिए 1,000 हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।
  • क्या आप जानते हो कि ताज़े महल दुनिया के सात अजूबों में किस नंबर पर है। अगर नहीं तो आप को बता दें कि ताज़महल तीसरे नंबर पर आता हैं।
  • सफेद ताजमहल बनने के बाद शाहजहाँ का सपना था, कि वह अपने लिए एक ऐसा ही काला ताज़महल भी बनवाएँ। लेकिन उनके बेटे औरंगजेब ने उन्हें घर में ही कैद कर दिया और उसका सपना पूरा नही हो सका।
  • बचपन से सुनते आए है, कि शाहजहाँ ने ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ काट दिए थे, ताकि वो कोई दूसरा ताजमहल ना बना सकें। लेकिन ये एक अफवाह सी लगती है क्योकिं “अहमद लौहरी” जिसने ताजमहल बनाने वाले दल में काम किया था, ने लाल-किले के निर्माण में सहयोग किया था।
  • शाहजहाँ चाहता था कि ताज़महल में कोई कमी नही रहें। लेकिन ताजमहल में एक छेद है जिसका पानी सीधा मुमताज़ की कब्र पर गिरता हैं। कहा जाता है कि जब कारीगरों के हाथ काटने का आदेश दिया गया तब एक कारीगर ने यह छेद किया था। ताजमहल में एक कमी ये भी है कि दीवारों पर बने 11 नक्काशीदार पिल्लरों में से एक का आकार गोल है बल्कि बाकी दस तिकोनी डिजाइन में हैं।
  • क्या आप जानते हो कि ताजमहल ऊँचा है या कुतुब मीनार ? तो ज़्यादातर लोगों का जवाब होगा कि कुतुब मीनार। लेकिन आपको बता दें कि ताजमहल, कुतुब मीनार से 5 फुट ऊँचा हैं।
  • ताजमहल के प्रवेश द्वार पर लिखा है- हे आत्मा, तू ईश्वर पास विश्राम कर। ईश्वर के पास शांति के साथ रह तथा उसकी पूर्ण शांति तुझ पर बरसे। ताजमहल के द्वार पर कुरान की आयतें उकेरी गई हैं।
  • ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की दो कब्रे हैं। ऊपर असली कब्रें हैं, जिनकी नक्काशी देखते ही बनती है। इसके नीचे असली कब्रें हैं। ये साधारण है।
  • ताजमहल आगरा नगर के दक्षिण छोर पर एक छोटे भूमि पठार पर बनाया गया था। इतिहासकारों के अनुसार शाहजहाँ ने इसके बदले जयपुर के महाराजा जयसिंह को आगरा शहर के मध्य एक वृहत महल दिया था।

Amazing Facts about Taj Mahal in Hindi

  • ताजमहल प्रत्येक वर्ष 20 से 40 लाख दर्शकों को आकर्षित करता है, जिसमें से 2,00,000 से अधिक विदेशी होते हैं। 
  • ताजमहल से एक साल में लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई होती है।
  • ताजमहल को बनाने में 22 वर्ष लगे थे और इसके निर्माण में लगभग 22 हजार से भी अधिक मजदूरों ने काम किया था।
  • हिंदुओं के अनुसार ताजमहल वास्तव में एक शिव मंदिर है जिसका असली नाम तेजोमहालय है।
  • औरंगाबाद में ताजमहल की डुप्लीकेट इमारत बनी हुई है जो कि ‘मिनी ताज’ के नाम से प्रसिद्ध है। असल मे ये बीवी का मकबरा है।
  • इस कॉम्प्लेक्स को घेरे है विशाल 300 वर्ग मीटर का चारबाग, एक मुगल बाग। इस बाग में ऊँचा उठा पथ है। यह पथ इस चार बाग को 16 निम्न स्तर पर बनी क्यारियों में बांटता है।
  • बाग के मध्य में एक उच्चतल पर बने तालाब में ताजमहल का प्रतिबिम्ब दृश्यमान होता है। यह मकबरे एवं मुख्यद्वार के मध्य में बना है। यह प्रतिबिम्ब इसकी सुंदरता को चार चाँद लगाता है।
  • मुमताज और शाहजहां की असली कब्रें साल में सिर्फ तीन दिन शाहजहां के उर्स के मौके पर आम पर्यटकों के लिए खोली जाती हैं। पहले ये कब्रें आम पर्यटकों के लिए भी खोली जाती थीं। इन कब्रों पर चढ़ावा भी चढ़ाया जाता था, जो बंद कर दिया गया है। विशिष्ट अतिथियों को भी असली कब्रें दिखाई जाती हैं।
  • ताज़महल का केन्द्र बिंदु है, एक वर्गाकार नींव आधार पर बना श्वेत संगमर्मर का मक़बरा। जिसमें एक विशाल वक्राकार द्वार है। इस इमारत के ऊपर एक वृहत गुम्बद सुशोभित है। मुख्य आधार के चारो कोनों पर चार विशाल मीनारें स्थित हैं।
  • द्वितीय विश्व युद्ध 1971 भारत-पाक युद्ध और 9/11 के हमले के बाद ताज़महल को बांस के घेरों से ढक दिया था। ताकि ताजमहल को क्षति से बचाया जा सके।
  • ताज़महल शाहजहाँ ने बनवाया था। शाहजहाँ ने कुल 7 शादियाँ की थी और ताज़महल का निर्माण अपनी चौथी बेगम मुमताज़ की याद में करवाया था। मुमताज़ की मौत 14वें बच्चें को जन्म देते हुए हुई थी। मुमताज की मौत के बाद शाहजहाँ ने उसकी बहन से शादी कर ली थी।
  • 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, ताजमहल को ब्रिटिश सैनिकों एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा काफी विरुपण सहना पड़ा था। इन्होंने बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न को खोद कर दीवारों से निकाल लिया था। 
  • प्रशंसित पर्यटन स्थलों की सूची में ताजमहल सदा ही सर्वोच्च स्थान लेता रहा है। अब यह आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों में प्रथम स्थान पाया है। यह स्थान विश्वव्यापी मतदान से प्राप्त हुआ था जहाँ इसे दस करोड़ मत मिले थे।
  • ताज़महल को सम्पूर्ण भारत एवं एशिया से लाई गई सामग्री से निर्मित किया गया था। कुल मिला कर अठ्ठाइस प्रकार के बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न श्वेत संगमर्मर में जड़े गए थे।

इसलिए, ताजमहल देश की गरिमा का प्रतीक है जो सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का उदाहरण है। इस इमारत के बारे में 30 से अधिक रोचक तथ्य हैं जो इस इमारत के बारे में हमें और जानने का मौका देते हैं। इस विश्व प्रसिद्ध भव्य इमारत को अपनी सौंदर्य के लिए जाना जाता है, जो दुनिया भर के लोगों को इसकी खूबसूरती और भारत की ऐतिहासिक विरासत का एक अद्भुत नमूना देता है।

दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट [30+] Amazing Secret Facts about Taj Mahal in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर लें। ताकि आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह वेबसाइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर लें।

Post a Comment

0 Comments