70+ Unkonown Facts About Jawahar Lal Nehru in Hindi

Jawahar Lal Nehru Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार माने जाते है। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते है। तो चलिए अब हम आपको जवाहरलाल नेहरू के बारे में कुछ रोचक तथ्य और बातें (Facts About Jawaharlal Nehru in Hindi) बताते है। 

70 Unkonown Facts About Jawahar Lal Nehru in Hindi

जवाहर लाल नेहरू के बारे में अनसुने तथ्य - Unknown Jawaharlal Nehru Facts in Hindi

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889  को इलाहाबाद में (ब्रिटिश भारत) में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था जो कश्मीरी पंडित समुदाय से संबंध रखते थे। वे पेशे से एक धनी बैरिस्टर (एडवोकेट) थे।
  • नेहरू जी का विवाह कमला नेहरू से वर्ष 1916 में हुआ था। 
  • इनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
  • पं० नेेहरू ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर प्राप्त की। 
  • जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे। 
  • नेहरू जी ने अपने जीवन के नौ वर्ष जेेल में बिताये थे। 
  • Jawaharlal Nehru, Nobel Prize के लिए 11 बार नाॅमिनेट हो चुके हैं। कई बार उन्हें शांति के नाॅबेल के लिए भी नाॅमिनेट किया जा चुका हैं। लेकिन एक बार भी वह पुरस्कार हासिल नही कर पाए हैं।
  • जवाहरलाल नेहरू पर चार बार जानलेवा हमला हुआ था, पहली बार 1947 में बंटवारे के दौरान उन पर हमला हुआ था। तब वे भारत–पाकिस्तान सीमा पर थे। इसके बाद 1955 में महाराष्ट्र में चाकू से हमला किया गया। 1956 में बम से रेल की पटरी उड़ाने की कोशिश भी नाकाम हो गई थी।
  • उनके दादा का नाम गंगाधर पंडित था। वह दिल्ली के आखिरी कोतवाल थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से कुछ दिनों पहले उनको नियुक्त किया गया था। जब ब्रिटिश फौज ने दिल्ली पर कब्जा करना शुरू किया तो वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ आगरा चले गए जहां 4 साल बाद 1861 में उनका निधन हो गया।
  • नेहरू के जीवनशैली पर पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव था। ऐसा कहा जाता है कि उनके कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे। वे लंदन से ही पढ़ कर आए थे। इसलिए उन्हें हिंदी बिल्कुल नहीं आती थी। भारत के गांव में घूमकर ही उन्होंने हिंदी सीखी थी।
  • चंद्रशेखर आजाद ने रूस जाने के लिए पंडित नेहरू से 1200  रूपये उधार मांगे थे।
  • उनके नाम पर दिल्ली के “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय” की स्थापना की गई है।
  • “लैक्मे” ब्रांड आजकल महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। जेआरडी टाटा ने इस ब्रांड की स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कहने पर की थी। पंडित नेहरू चाहते थे कि महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक उत्पाद) बाजार में आने चाहिए।
  • पंडित नेहरू विश्व में शांति स्थापित करना चाहते थे। उन्हें “शांति दूत” भी कहा जाता है।

Jawahar Lal Nehru Facts in Hindi

  • उन्होंने “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” नामक पुस्तक लिखी थी जो कि काफी चर्चित और लोकप्रिय है।
  • ऐसा माना जाता है कि जवाहरलाल नेहरू ने 20 सालों तक सुभाष चंद्र बोस की जासूसी करवाई थी।
  • जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर की 370 धारा तैयार करवाई थी। इसके बारे में उन्होंने किसी और मंत्री या नेता को कोई जानकारी नहीं दी थी।
  • फरवरी 1950 मैं राजस्थान के पिलानी जिले में जवाहरलाल नेहरू का स्वागत हरी सब्जियां से “स्वागत द्वार” बनाकर किया गया था। इससे जवाहरलाल बहुत नाराज हुए थे। उन्होंने सारी सब्जियां गरीबों में बटवा दी थी।
  • जवाहरलाल नेहरू अपने नाना के लिए लंदन से हाथ घड़ी लेकर आए थे।
  • वह एक असाधारण विद्वान थे। उनके नाम में जो पंडित जुड़ा है, वह इसलिए नहीं कि वह विद्वान थे।
  • दरअसल उनका संबंध कश्मीरी पंडित से था। इसलिए उनके नाम में पंडित लगता है।
  • उन्होंने भारत और विश्व पर दो किताबें लिखीं Discovery of India और Glimpses of the World। दोनों किताबों से भारत के साथ-साथ दुनिया के बारे में उनकी काफी जानकारी का पता चलता है। Glimpses of World History वाकई में 146 पत्रों का संग्रह है जो उन्होंने अपनी एकमात्र बेटी इंदिरा गांधी को लिखा था।
  • वह अपने साथ सुरक्षाकर्मी को ले जाना पसंद नहीं करते थे क्योंकि इससे ट्रैफिक में बाधा पैदा होती थी।
  • श्रीमती इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जी की पुत्री थीं जो बाद में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं। 
  • वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरु’ कहते थे।
  • बताया जाता हैं कि चंद्रशेखर आजाद ने रूस जाने के लिए जवाहर लाल नेहरू से 1200 रूपये उधार माँगे थे।
  • जवाहरलाल नेहरू एक बार लंदन जाने वाले थे। उनके नाई ने कहा ‘मेरे पास घड़ी नही हैं’ इसलिए मैं अक्सर लेट हो जाता हूँ। तो नेहरू उसके लिए लंदन से अच्छी घड़ी लेकर आए थे।
  • जवाहरलाल नेहरू की शादी 1916 में कमला नेहरू से हुई थी। 1 साल बाद बेटी इंदिरा का जन्म हुआ जो आगे चलकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
  • 1925 ई० में बाल दिवस की शुरुआत हुई थी। 1953 में पूरे विश्व में इसे मान्यता मिल गई और 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया था लेकिन 1964 के बाद बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाने लगा।
  • संसद में गौ हत्या के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने पर जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव पारित होता है तो मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।

Information About Jawaharlal Nehru in Hindi

  • महात्मा गांधी ने जब विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना शुरू किया तो जवाहरलाल नेहरू को भी अपना पसंदीदा विदेशी कोट त्यागना पड़ा। उसके बाद वह खादी के कोट पहनने लगे। नेहरू ने अपने जीवन के 9 वर्ष जेल में बिताए थे।
  • जवाहर लाल नेहरू ने हैरो और ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से पढ़ाई की। उन्होंने इनर टेंपल से अपना बैचलर ऑफ लॉ मुकम्मल किया। वहां उनको प्यार से जोए नेहरू कहा जाता था।
  • जब वह जनवरी 1934 से फरवरी 1935 तक जेल में थे तो अपनी आत्मकथा लिखी जिसका नाम 'टूवार्ड फ्रीडम' है। इसे 1936 में अमेरिका में प्रकाशित किया गया था।
  • जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्‍यु 27 मई 1964 को दिल का दौरा पडने के कारण हुई थी
  • चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  • वे दिल्ली के लाल किले से तिरंगा झंडा फहराने वाले प्रथम व्यक्ति थे।
  • पंडित नेहरू ने 1910 में कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास की थी।
  • जवाहरलाल नेहरू को देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। पंडित नेहरू की मृत्यु 27 मई 1964 को हार्ट अटैक से हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए 15 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।
  • पं० नेेहरू अपने माता पिता केे एकमात्र पुत्र थे तथा इनकी दो बहनें थी।
  • उन्होंने संसार में शांति स्थापित करने का प्रयास किया। सारा संसार उनका सम्मान करता था। वह शांति के दूत कहे जाते थे। 
  • पं० जवाहर लाल नेहरू के नाम से एक विश्वविद्यालय भी है जो ‘जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ (J.N.U.) के नाम से जानी जाती है।
  • नेहरु जी को गुलाब का फूल बेहद पसंद था जिसे वो अपनी शेरबानी में लगाकर रखते थे। 
  • JRD Tata ने ब्यूटी प्रोडक्ट लैक्मे महिलाओं के लिए नही बल्कि जवाहर लाल नेहरू के कहने पर बनाया था।
  • नेहरू को खाना खाने के बाद 555 ब्रांड का सिगरेट पीने की आदत थी। एक बार नेहरू जी भोपाल गए थे और उनकी सिगरेट खत्म हो गई ये सिगरेट पूरे भोपाल में नही मिली तो एक विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Unkonown Facts About Jawahar Lal Nehru in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments