80 Uncanny Facts About Crow in Hindi

Facts About Crow in Hindi - दोस्तों आज हम आपको कौवा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। कौवा एक ऐसा पक्षी है जिससे आप आसानी से अपने घरों और गली-मुहल्ले में देख सकते है। कौवा की पूरी दुनिया में 40 प्रजातियां पाई जाती है। कौवे सर्वाहारी (Omnivorous) पक्षी होते है। वे आपने भोजन के रूप में 1000 से अधिक खाद्य पदार्थ खा सकते है, जिनमें कीड़े-मकोड़े, मांस से लेकर फल और बीज के साथ-साथ मृत तथा सड़े हुए जीव भी शामिल है। कौवे बहुत बुद्धिमान पक्षी होते है। अगर कौवो को मनुष्यों से या अन्य किसी जीव से कोई खतरा महसूस होता है, तो वे आवाज़ लगाकर अन्य कौवों को आगाह करते है।

80 Uncanny Facts About Crow in Hindi

कौए से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी - Crow Facts in Hindi

  • दुनिया भर में कौवे (Crow) की लगभग 40 प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • प्रजाति अनुसार कौवे का आकार भिन्न-भिन्न होता है। अमेरिकन क्रो (American Crow) 17.5 इंच (45 सेंटीमीटर) के और फ़िश क्रो (Fish Crow) 19 इंच (48 सेंटीमीटर) के होते है। काला कौवा (Raven) आकार में काफ़ी बड़ा होता है, लगभग 27 इंच (69 सेंटीमीटर)।
  • भारत में कौवे की 6 प्रजातियाँ पाई जाती है। इनमें से छोटा घरेलू कौवा (House Crow), जंगली कौवा (Jungle Crow) और काला कौवा (Raven) ही अधिकतर दिखाई पड़ते है।
  • कौवे का वजन 12 से 57 औंस (337 से 1625 ग्राम) तक हो सकता है।
  • अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर महाद्वीप में कौवे पाए जाते है।
  • कौवे का जीवनकाल उसके रहने के स्थान के आधार पर भिन्न-भिन्न होता है। जंगलों में कौवों का जीवनकाल 15 से 20 वर्ष तक का होता है। देखरेख में रखे जाने पर वे लगभग 30 वर्ष तक जीवित रह सकते है। जंगलों में पाए जाने वाले सबसे पुराने कौवे 17 साल तक जीवित रहे थे। एक जानकारी अनुसार न्यूयॉर्क में मनुष्य द्वारा देखरेख किये जाने वाला एक कौवा 59 साल तक जीवित रहा था।
  • दुनिया में कौवे की सबसे छोटी प्रजाति मेक्सिको की Dwarf Jay है। इसकी लंबाई 20-23 सेंटीमीटर और वजन मात्र 41 ग्राम होता है।
  • दुनिया में कौवे के सबसे बड़ी प्रजाति Thick-billed Raven है, जो इथोपिया में पाई जाती है। इसकी लंबाई 65 सेंटीमीटर और वजन 1.5 किलो तक होता है।
  • Big Bertha (17 मार्च 1945 से 31 दिसंबर 1993) नामक मादा कौवे के नाम जीवन भर प्रजन्न का गिनीज़ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book Of World Record) है, जिसने लगभग 49 वर्ष तक के जीवन में 39 कौवों को जन्म दिया था।

कौवे के बारे में गज़ब तथ्य - Crow Facts in Hindi

  • कौवे के समूह को ‘Murder’ कहा जाता है। वैकल्पिक रूप से इसे horde या  flock कहा जा सकता है।
  • कौवे सर्वाहारी (Omnivorous) होते है। वे अपने आहार में 1000 से अधिक खाद्य पदार्थ खा सकते है, जिनमें कीड़े-मकोड़े, मांस से लेकर फल और बीज के साथ-साथ मृत तथा सड़े हुए जीव भी शामिल है।
  • जब कौवो को मनुष्यों से या अन्य किसी जीव से कोई खतरा महसूस होता है, तो वे आवाज़ लगाकर अन्य कौवों को आगाह करते है।
  • कौवे चेतावनी देने के लिए 250 प्रकार की विभिन्न आवाज़ें निकालते है। हर किसी के लिए भिन्न आवाज़, जैसे बिल्लियों के लिए अलग, बाज़ के लिए अलग और इंसानों के लिए अलग।
  • कौवे मनुष्यों के चेहरे को याद रख सकते है। वे उनके प्रति बैर भावना भी रख सकते है।
  • जब कोई कौवा मर जाता है, तो दूसरे कौवे ख़तरे के संबंध में उस स्थान की जांच करते है, जहाँ उस कौवे की मौत हुई है। ताकि वे भविष्य में उससे बच सकें।
  • कौवे अपने साथी कौवे का अंतिम संस्कार करते है। अक्सर पड़ोसी कौवे, जो मृतक कौवे को नहीं जानते या उसे मरते हुए भी नहीं देखा, वे भी उसके अंतिम संस्कार में भाग लेते है।
  • कौवे (Crow) और उल्लू (Owl) एक-दूसरे से घृणा करते है और जब भी एक-दूसरे के सामने पड़ते है, हमला कर देते है।
  • कौवे उन कौवे के बच्चों को भी पालते है, जिन्हें उन्होंने जन्म नहीं दिया होता। एक तरह से कह सकते है कि वे बच्चे को गोद लेकर पालते है। ऐसे कौवे के बच्चे भी अपने दत्तक माँ और पिता के प्रति कृतज्ञ होते है। जब वही माता-पिता नए बच्चे जन्मते है, तो गोद लिये हुए बच्चे नए जन्मे बच्चे की देखभाल के लिए घोंसले के आस-पास रहते है।
  • अधिकांश कौवे जीवन भर अपने जन्म स्थान के आस-पास ही रहते है और आसानी से पलायन नहीं करते। लेकिन अमेरिकन कौवे (American Crow) सर्दियों के मौसम में गर्म स्थानों पर पलायन कर जाते है।
  • जहाँ उपयुक्त लगे कौवे वहाँ घोंसले बना लेते है। जैसे खंभे, पेड़ की डाली या चट्टानों के किनारे। नर और मादा दोनों मिलकर टहनियों, बाल और छाल से घोंसला बनाते है और अंडे देने के बाद घोंसले में ही मादा अंडों को सेती है।

Interesting Information About Crow in Hindi

  • कौवे आम तौर पर जीवन भर एक ही साथी के प्रति वफ़ादार होते है। लेकिन कुछ उदाहरणों में यह भी पाया गया है कि केवल मादा वफ़ादार होती है और नर कई बार धोखा देकर अन्य मादा कौवों के साथ संभोग कर लेते है।
  • कौवे एक बार में 5 से 6 अंडे देते है और उन्हें 20 से 40 दिनों तक सेते है। ये अंडे हरे या जैतून के रंग के गहरे धब्बेदार होते है।
  • मादा कौवे 3 वर्ष में और नर कौवे 6 वर्ष में यौन परिपक्वता प्राप्त कर लेते है।
  • वयस्क कौवे और किशोर कौवे में उनकी काली आँखों से अंतर किया जा सकता है। किशोर कौवे की आँखें हल्की नीली होती है। उनके शरीर पर अधिक भूरे पंख होते है, वहीं वयस्क कौवे के शरीर पर बैगनी चमक और पंखों पर हरी-नीली चमक होती है।
  • कौवे बेहद बुद्धिमान पक्षी है। तोते को छोड़ दिया जाये, तो सभी पक्षियों में सबसे बड़ा दिमाग कौवे का होता है। कौवे का मस्तिष्क अनुपात (brain ratio) चिंपैंजी (chimpanzee) के बराबर होता है।
  • कौवे के स्मृति (memory) उत्कृष्ट होती है। वे बाद में खाने के लिए भोजन छुपाकर रखते है। कभी-कभी वे 2-3 बार भोजन को इधर-उधर छुपाते है और हमेशा याद रखते है कि उन्होंने भोजन कहाँ छुपाया था।
  • कौवों को अक्सर बुनियादी उपकरणों का उपयोग करते हुए देखा गया है। जैसे, जापान में कुछ कौवे मूंगफली फोड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी कारों का इस्तेमाल करते है। कई बार भोजन तक पहुँचने के लिए कौवों को छड़ियों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है।
  • कौवे सिखाए जाने पर ये 1 से 7 तक गिन सकते है।
  • पालतू काला कौवे तोते से बेहतर बात कर सकते है। कुछ कौवे 100 शब्द और 50 पूर्ण वाक्य तक सीख जाते है। वे दूसरे जानवरों और चिड़िया की आवाजों, कार इंजन और टॉयलेट फ्लश की आवाज़ की मिमिक्री कर सकते है।
  • इज़राइल (Israel) में Wild Hooded Crow कौवे ने ब्रेड के चूरे को चारे के रूप में इस्तेमाल कर मछली पकड़ते है।

कौवा के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Crow in Hindi

  • कौवे वेंडिंग मशीन में सिक्के डालकर खाने की सामग्री निकालना सीख लेते है।
  • जापान में कुछ कौवे अपना घोंसला बनाने मेटल के कोट हैगर चोरी करते है। कुछ कौवे बिजली के तारों के ऊपर घोंसले बनाते है, जो कभी-कभी शॉर्ट सर्किटिंग के कारण ब्लैकआउट का कारण बन जाते है।
  • कौवे निडर पक्षियों में गिना जाता है। वे अपने से 9 गुना अधिक वजन वाले बाज़ का भी पीछा करते है। अपनी निडरता के बावजूद कौवे अक्सर इंसानों से सावधान रहते है, जो उनके सबसे बड़े शिकारी है।
  • कौवे अक्सर चींटियों को अपने पंखों से रगड़ते है या चींटी के बिल के पास लेट जाते है, ताकि चींटियाँ उनके पंखों में आ जाये। यह अभी तक अज्ञात है कि वे वास्तव में ऐसा क्यों करते है? कुछ का मानना है कि चींटी कौवों के पंखों में पाए जाने वाले परजीवियों को खाकर उन्हें कीटाणु-मुक्त करती है।
  • कौवे अंडे चोर होते है। वे दूसरे पक्षियों के घोंसलों और अन्य गतिविधियों की निगरानी करते है, ताकि मौका पाकर उनके अंडे चोरी कर सकें। कौवे अत्यधिक अवसरवादी भी होते है, जो अन्य पक्षियों द्वारा अपने बच्चों के लिए लाये जाने वाले भोजन को भी झपट्टा मारकर चुरा लेते है।
  • 1934 और 1954 के बीच 1,000 से अधिक फीचर फिल्मों में ‘जिमी द रेवेन’ (Jimmy the Raven) नामक एक प्रशिक्षित कौवा दिखाई दिया था।
  • भारत में कौवों को संदेशवाहक भी माना जाता है। कहा जाता है कि वे कई बार अपनी कर्कश आवाज़ में “कांव-कांव” कर भविष्यवाणी करते है या अनहोनी की चेतावनी देते है।
  • भारत में पितर पक्ष में पूर्वजों को भोजन कराने के तौर पर पहले कौवों को भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि मृत्यु उपरांत व्यक्ति सबसे पहले कौवे का जन्म लेता है। कौवों को भोजन करना उन पूर्वजों को भोजन कराने के तुल्य माना जाता है।
  • स्वीडन में कौवे को मृत लोगों की आत्मा माना जाता है।
  • जापानी, कोरियाई और चीनी पौराणिक कथाओं में तीन पैर वाले कौवे (three-legged crow) का वर्णन मिलता है।
  • The U.S Fish and Wildlife Service ने हवाईयन कौवा (Hawaiian crow) और मारियाना कौवा (Mariana crow) को संकटग्रस्त कौवों की प्रजाति में सूचीबद्ध किया है।

Facts About Crow in Hindi

  • रेवन एक प्रकार का कौआ होता है, जो साधारण कौए से बड़ा होता है। इनकी आवाज़ भी ज़्यादा कर्कश होती है, और चोंच ज़्यादा भारी।
  • इन्हें रहने के लिए खुली जगह पसंद है जहाँ बहुत सारे पेड़ हों।
  • जैसा पहले बताया गया है, कौए बहुत ही समझदार होते है। इन्हें उनके बढ़िया तरीके से सम्पर्क कर पाने के गुण के लिए जाना जाता है।
  • कौवे अक्सर अकेले रहना पसंद करते है।
  • कई कौए एक जगह से दूसरे जगह उड़ते ही रहते है। लेकिन अन्य कौए, सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर, दूसरे गरम जगह की तरफ उड़ जाते है।
  • कौए पौधे खराब कर देते है। लेकिन ये अन्य मकौड़ों से भी पौधे की सुरक्षा करते है।
  • मरे हुए जानवरों को और रस्ते पर पड़े कचरे को, कौए अक्सर साफ कर देते है।
  • एक कौवा करीबन 4 अंडे देती है।
  • कौए अभी बड़ी संख्या में पाए जाते है। यह अच्छी बात है कि इन्हें विलुप्त होने का खतरा नहीं है।
  • कौए अलग-अलग धार्मिक बातों से और प्रथाओं से जुड़े हुए है।
  • कई लोग कौओं को एक शगुन मानते है, लेकिन अन्य दूसरे उन्हें एक अपशगुन मानते है।
  • कई बार कौए इंसानों पर हमला कर देते है। लेकिन ऐसे हमले ज़्यादा गम्भीर नहीं होते है।
  • जब कौआ अपने घौंसले से बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाता है, तो थोड़े दिन के लिए वो ज़मीन पर ही उड़ने के गुण सीखने के लिए रहता है।
  • कौवे ट्राफिक लाइट को समझ पाते है।
  • किसी भी शिकारी को दूर करने के लिए, बहुत सारे कौवे इकट्ठा होकर शिकारी से लड़ते है।
  • भारत में लोग मानते है कि अगर कोई कौआ हमारे घर के सामने चिल्ला रहा हो, तो उस दिन हमारे घर में कोई अतिथि आने वाला है।
  • कौए आसानी से हार नहीं मानते है।
  • किसी इंसान के सपने में कौआ दिखना, एक बुरा संकेत माना जाता है।
  • कौए अक्सर उनके फायदे में आने वाले उपकरण बनाने में काफी अच्छे है।
  • दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग कौए को खाते है। वे कहते है कि कौआ, सुअर के मांस से ज़्यादा स्वादिष्ट और स्वस्थ होता है।
  • श्राद के महीने में कौवो (Crows) की पूजा होती है। 
  • कौवो (crow) की दिमाग की संरचना इंसानो से मिलती जुलती है। 
  • दुनिया का सबसे छोटा कौवा (crow) Mexico में पाया गया था जिसका वजन करीब 40 ग्राम था। 
  • कौवो (crow) का Scientific नाम Corvus Brachyrhynchos है। 
  • आपको जानकार हैरानी कि एक कौवे (crow) के Group को Murder बोलते है। ऐसा इसलिए क्योकि जब एक कौवा (crow) बुरी तरह घायल हो या मरने वाला हो तो सारे कौवे (Crows) मिलकर उसे जल्दी से मार देते है। 
  • कौवे (crow) और उल्लू (Owl) दोनों एक दुसरे से बहुत नफरत करते है और अगर एक दुसरे को देखले तो तुरंत हमला कर देते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Uncanny Facts About Crow in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments