130+ Crazy Facts About Sleep in Hindi

Facts About Sleep in Hindi - दोस्तों आज हम नींद के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानेंगे। दोस्तों नींद हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। जिस तरह हम हवा और पानी के बिना जीवित नहीं रह सकते, ठीक उसी तरह हम नींद के बिना भी जिंदा नहीं रह सकते। भोजन और पानी की कमी की तुलना में नींद की कमी काफी दर्दनाक मौत दें सकती है। मनुष्य बिना खाये 2 महीने तक और बिना पानी पिये 1 महीने तक जीवित रह सकता है। लेकिन बिना सोये मात्र 11 दिनों तक जीवित रह सकता है। इसलिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। तो चलिए अब हम नींद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें (Facts About Sleep in Hindi) जानने की कोशिश करते है।

130 Crazy Facts About Sleep in Hindi

नींद के बारे में रोचक तथ्य - Sleep Facts in Hindi

  • मनुष्य एकमात्र स्तनपायी है, जो स्वेच्छा से नींद में देरी कर सकता है।
  • बिल्ली अपने जीवन का दो-तिहाई समय सोने में बिताती है।
  • कई तिब्बती भिक्षु बैठकर भी सो सकते है।
  • एक लेख के अनुसार महात्मा गांधी में नींद को काबू में करने का हुनर था। वे अपनी मर्ज़ी से सो और जाग सकते थे। 5 मिनट की गहरी नींद ही उनके लिए पर्याप्त होती थी।
  • जापान में काम के दौरान एक झपकी लेने की अनुमति है, जिसे ‘inemuri‘ कहा जाता है। इस झपकी को बहुत अधिक कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आई थकान के प्रमाण के रूप में देखा जाता है।
  • ऊँचाई जितनी अधिक होगी, नींद में गड़बड़ी भी उतनी ही अधिक होगी। आमतौर पर 13,200 फीट या उससे अधिक की ऊँचाई पर नींद में अधिक गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है। ऊँचाई में नींद में गड़बड़ी का कारण ऑक्सीजन के स्तर में कमी होना है, जिससे श्वसन प्रभावित होता है। अधिकांश लोगों को नई ऊँचाई में समायोजित होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है।
  • सपने REM sleep के दौरान आते है, क्योंकि उस समय दिमाग ज्यादा एक्टिव होता है।
  • भारी कंबल के नीचे सोने से नींद में सुधार हो सकता है। यह उन लोगों के लिए भी मददगार साबित हुआ है, जो अनिंद्रा और अवसाद से पीड़ित है।
  • Relaxing classical music भी नींद लाने में मददगार साबित होता है।
  • आज तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला जिससे पता चले हम सोते क्यों है।
  • इंसान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा, यानि लगभग 25 वर्ष, सोने में गुजार देता है।
  • जो लोग हर रात 7 घंटे से कम सोते है उनकी समय से पहले मौत होने की संभावना 12% बढ़ जाती है।
  • जिन वयस्कों को रात में 7 घंटे से कम नींद आती है, उनमें अस्थमा, कैंसर और मधुमेह से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।
  • हर रात 7 घंटे से कम की नींद लेना आपको गुस्सा, उदास और तनाव में डाल सकता है।
  • पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक सोती है।
  • नवजात शिशु 24 घंटे में से 14 से 17 घंटे सोने में बिताते है। शिशुओं का दिमाग ग्लूकोज़ पूरी सप्लाई का 50% इस्तेमाल कर लेता है। इसलिए उन्हें अधिक सोने की आवश्यकता पड़ती है।
  • बधिर लोगों के लिए अपनी नींद में सांकेतिक भाषा का उपयोग करना असामान्य नहीं है। ऐसे कई उदाहरण है, जहाँ लोगों ने अपने बधिर साथी या बच्चों द्वारा नींद में सांकेतिक भाषा का उपयोग करने के बारे में बताया है।

नींद के बारे में रोचक तथ्य - Surprising Facts of Sleep in Hindi

  • ‘Dysania’ वह अवस्था है, जिसमें सुबह-सुबह बिस्तर से उठना बहुत मुश्किल लगता है।
  • पैरासोमनिया (Parasomnia) वह अवस्था है, जिसमें लोग नींद में विभिन्न गतिविधियाँ करते है, जैसे नींद में चलना, नींद में ड्राइविंग और कई बार तो वे पैरासोमनिया की अवस्था में हत्या जैसा अपराध भी कर जाते है।
  • सोते समय दांत किटकिटाने को ‘Bruxism’ कहा जाता है।
  • नींद की कमी भोजन और पानी की कमी की तुलना में अधिक तेज़ी से मारती है। मनुष्य बिना खाये 2 माह तक, बिना पानी पिये 30 दिनों तक जीवित रह सकता है। लेकिन बिना सोये मात्र 11 दिनों तक जीवित रह सकता है।
  • सबसे ज्यादा लगातार जागने का रिकॉर्ड 11 दिन का है, जो 1964 में रैंडी गार्डनर (Randy Gardner) नाम के कैलिफोर्निया के एक छात्र द्वारा बनाया गया था।
  • समुद्री उदबिलाव एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सोते है, ताकि एक-दूसरे से बिछड़ न जाएं।
  • ख़रगोश अपनी दोनों आँखें खोलकर सो सकते है।
  • घोड़े खड़े-खड़े सो सकते है।
  • डॉल्फ़िन अपनी एक आँख खोलकर सोती है। नींद में भी वे सचेत रहती है और शार्क जैसे शिकारी जीवों से अपनी रक्षा कर पाती है।
  • जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते है, उनके भूख-विनियमन हार्मोन लेप्टिन का स्तर (leptin levels) गिर जाता है। इस कारण उनमें अधिक भूख लगने की संभावना होती है और उनकी भूख बढ़ जाती है।
  • ‘Sleep Apnea’ नामक रोग में सोते वक़्त सांस रुक जाती है। ऐसे में व्यक्ति की नींद खुल जाती है और वह झटके से उठकर बैठ जाता है। नींद में सांस रुकने की यह समस्या कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक हो सकती है। खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को जैसे पता नहीं चलता कि वह खर्राटे ले रहा था, वैसे ही स्लीप एपनिया में व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि उसकी सांस रुक गई थी।
  • मनुष्य में सोते समय सूंघ पाने की क्षमता नहीं होती। यदि सोते समय में घर की रसोई में गैस लीक को जाए या धुएं की गंध आये, तो पता नहीं चलता।
  • सामान्य तौर पर, नियमित रूप से व्यायाम करने से नींद आना आसान हो जाता है। हालांकि, बिस्तर पर जाने से ठीक पहले व्यायाम करने से नींद आने में मुश्किल होती है।
  • तलाकशुदा, विधवा और अलग हुए लोग अनिंद्रा के अधिक शिकार होते है।
  • अनिंद्रा (Insomnia) सबसे आम निंद्रा-विकार है।
  • तीन-चौथाई लोग जो अवसाद से पीड़ित होते है, वे भी नींद की कमी से भी पीड़ित होते है।
  • उम्र के हिसाब से अनिंद्रा की दर बढ़ जाती है, लेकिन अक्सर नींद की गड़बड़ी के पीछे कुछ चिकित्सीय कारण हो सकते है।
  • ब्रिटिश गायक जॉन लेनन (John Lennon) वे अक्सर पुराने ताबूत में सोया करते थे।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 में हंगरी के पॉल कर्न (Paul Kern) नामक व्यक्ति के ब्रेन के फ्रंटल लोब पर गोली लग गई थी। उसे बचा लिया गया। लेकिन उसके बाद अपनी मौत (1955) तक वह कभी सो नहीं सका।
  • निंद्रा-चक्र (Sleep cycle) REM (rapid eye movement) और NREM (non rapid eye movement) Sleep के बीच घूमता है। REM sleep के दौरान आँखें विभिन्न दिशाओं में घूमती है, जबकि NREM sleep में ऐसा नहीं होता।

Facts And Information About Sleep In Hindi

  • निंद्रा-चक्र में पहले NREM sleep आता है, फिर थोड़े समय के लिए REM sleep. यह चक्र पूरी नींद के दौरान चलता रहता है।
  • हर 4 शादीशुदा जोड़ो में से एक जोड़ा ऐसा है, जो अलग-अलग बेड पर सोता है।
  • जब आप खुश होते है तो कम नींद में काम चल जाता है।
  • 1998 में किये गए एक experiment से पता चलता है कि घुटनों के पीछे, तेज प्रकाश पड़ने से दिमाग में चलने वाली नींद और चेतना की घड़ी reset हो जाती है।
  • खरगोश अपनी आँखे खोल कर सोता है।
  • अमेरिका के 8% लोग नंगे सोते है।
  • जिस प्रकार आहार और व्यायाम हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। उसी प्रकार नींद भी हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।
  • हम सोते वक्त सपने देखते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जिनको सोने के बाद कभी सपने नहीं आते है। उन्हें विज्ञान की भाषा में पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की बीमारी कहा जाता है।
  • निद्रा पक्षाघात (sleep paralysis) एक बीमारी है। जिसमें व्यक्ति नींद से उठने, जागने और बोलने में असमर्थ रहता है। इस स्थिति में वह काल्पनिक वस्तु को वास्तविक वस्तु समझने लगता है।
  • यदि आपने पूरी नींद नही ली तो आप बाॅडी में लैप्टिन की कमी होने के कारण आप ज्यादा खाना खाएंगे।
  • कभी-कभी अधिक ऊंचाई के कारण भी नींद नही आती।
  • “Sleep Apnea” एक ऐसी बीमारी है जब सोते वक्त साँस रूक जाता है इसके कारण आदमी सोने से डरता है और हमेशा तनाव में रहता है।
  • ब्रिटेन में किये गये एक सर्वेक्षण में 50% पायलटों ने माना कि वे यात्री विमान उड़ाते समय सो गए थे।
  • अलार्म घड़ी आने के पूर्व ब्रिटेन में मिल कारखाने में शिफ्ट में काम करने वाले श्रमिकों को जगाने के लिए ‘नौकर्स अप’ हुआ करते थे। वे लंबे बांस से श्रमिकों की खिड़कियों को तब तक ठोंकते थे, जब तक वे जाग न जायें।
  • डेविड एचिंसन 1849 में मात्र 1 दिन के लिए अमरीका के राष्ट्रपति बने थे। उस 1 दिन का अधिकांश समय उन्होंने सोते हुए गुज़ार दिया था।

Interesting Facts About Sleep In Hindi

  • पेट के बल सोना पाचन में सहायक होता है। बाईं ओर करवट लेकर सोने से सीने की जलन (heartburn) कम होती है।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से सोने की सबसे अच्छी स्थिति पीठ के बल सोना होती है, क्योंकि इस स्थिति में पीठ, गर्दन और रीढ़ तटस्थ होते है और शरीर को पूर्ण आराम पहुँचता है।
  • सोने जाने के ठीक पहले कॉफी पीने से मनुष्य की Internal Body Clock 40 मिनट पीछे चली जाती है।
  • जो लोग पीठ दर्द से पीड़ित है, उन्हें सबसे ख़राब नींद आती है।
  • सुबह 3 से 4 बजे के मध्य इन्सान का शरीर सबसे ज्यादा कमज़ोर होता है। यही कारण है कि अधिकतर लोगों की मृत्यु नींद में इसी समय होती है।
  • लगभग 90 मिलियन अमेरिकी वयस्कों की नींद में खलल पड़ने का प्राथमिक कारण खर्राटे है। नियमित आधार पर लगभग 37 मिलियन लोगों की नींद में खलल खर्राटों के कारण पड़ती है।
  • ‘नेशनल स्लीप फाउंडेशन’ (National Sleep Foundation) के अनुमान अनुसार दुनिया के लगभग 15% लोग नींद में चलते है। अक्सर सुनने को मिल जाता है कि नींद में चलने वाले इंसान को जगाना नहीं चाहिये। पर वास्तव में यह एक मिथक है।
  • बिस्तर से पहले अपने फोन या टैबलेट का उपयोग करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। सोने से पहले किसी भी प्रकार का प्रकाश अच्छा नहीं होता। नींद उत्प्रेरण हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ का स्त्राव प्रकाश द्वारा और विशेष रूप से नीली रोशनी से प्रभावित होता है। इसलिए नीली रोशनी नींद के लिए दुगुनी खराब होती है।
  • टेलीविज़न देखने से कहीं अधिक कैलोरी सोते समय बर्न होती है।
  • स्तनपान कराते समय बच्चे के साथ सोने वाली माताएं उन माताओं की तुलना में 24 घंटे की अवधि में अधिक नींद लेती है, जो ऐसा नहीं करती।
  • जब आपकी नींद Alarm बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती है तो उसे “Circadian Rhythm” कहते है।
  • कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते है, तो घडी की टिक-टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता है।
  • अगर आप किसी सपने से जाग गए है और वापस उस सपने को देखना कहते है। तो आपको जल्दी से आंखे बंद करके सो जाना चाहिये बिलकुल सीधा होकर। ये तरीका हर बार काम नहीं करता पर आप एक अच्छा सपना जरूर देख पाएंगे।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि 15% जनसंख्या को नींद में चलने की और 5% जनसंख्या को नींद में बोलने की बीमारी है।
  • सोते समय साँस छोड़ते वक्त हमारा वजन एक पौंड यानि 450 ग्राम तक कम हो जाता है।
  • जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था, तब लगभग 80% जनसँख्या को सपने भी काले और सफ़ेद आते थे।
  • जिराफ़ को दिन में केवल 1.9 घंटे नींद की आवश्यकता होती है।
  • एक भूरे रंग के चमगादड़ को दिन में 19.9 घंटे नींद की आवश्यकता होती है।
  • घोंघे लगातार 3 वर्ष तक सो सकते है।
  • सोते समय डॉल्फ़िन के दिमाग का आधा हिस्सा सोया होता है, जबकि आधा जागा। सांस लेने के लिए डॉल्फिन को सचेत रहना पड़ता है। इसलिए वे पूरी तरह से सो नहीं सकती।

Facts About Sleep In Hindi

  • सामान्य तौर पर, अधिकांश स्वस्थ वयस्कों को एक रात में 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। हालांकि, कुछ लोग 6 घंटे की नींद के बाद भी बिना उनींदापन के कार्य करने में सक्षम होते है। जबकि कई लोग जब तक 10 घंटे तक सोते नहीं लेते, तब तक बेहतर ढंग से अपना कार्य नहीं कर पाते।
  • नवजात शिशुओं के माता-पिता अपने बच्चे के जीवन के पहले 2 वर्षों में अपनी 6 माह की नींद खो देते है।
  • नींद में आप छींक या खांस नहीं सकते। यदि आपने किसी को सोती हुई अवस्था में खांसते हुए देखा है, तो इसका अर्थ है कि वे खांसी पूरी करने के लिए उनकी नींद टूट चुकी है।
  • नींद के लिए कैफीन सबसे लोकप्रिय दवा मानी जाती है। दुनिया भर में लोग कॉफी, चाय, कोको, चॉकलेट, कुछ शीतल पेय और कुछ दवाओं में दैनिक आधार पर कैफीन का सेवन करते है।
  • हम स्वाभाविक रूप से दिन के दो अलग-अलग समयों पर सबसे ज्यादा थकते है: सुबह 2:00 AM और दोपहर 2:00 PM.
  • दुनिया के 5% लोगों को नींद में बोलने की बीमारी (Somniloquy) है।
  • आदर्श रूप से रात में बिस्तर पर जाकर नींद आने में आपको 10 से 15 मिनट लगने चाहिए। यदि आपको 5 मिनट से कम समय लगता है, तो संभावना है कि आपको नींद की कमी है।
  • हर दिन 30 मिनट का व्यायाम प्रति रात 14 मिनट की नींद बढ़ा देता है।
  • एक अध्ययन अनुसार दूज के चाँद (new moon) की रात सबसे अच्छी नींद आती है और पूर्णमासी (full moon) की रात सबसे ख़राब।
  • नींद की कमी से दर्द सहने की शक्ति कम हो जाती है। ऐसा क्यों है, ये अब तक ज्ञात नहीं है।
  • नींद की कमी मनुष्य की याददाश्त को प्रभावित कर सकती है।
  • शोध में यह बात सामने आई है कि नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है।
  • NSF के द्वारा 2008 में किये गए ‘स्लीप इन अमेरिका पोल’ (Sleep in America poll) के नतीजों के अनुसार 36 प्रतिशत अमेरिकन गाड़ी चलाते समय सो जाते है।
  • अमेरिका में प्रति वर्ष 1,500 से अधिक मौतें गाड़ी चलते समय ड्राइवरों के सो जाने के कारण होती है।
  • मनुष्य NREM sleep में रात का लगभग 75% खर्च करता है।
  • वयस्कों की तुलना में नवजात शिशुओं में REM sleep दुगुनी होती है।
  • REM sleep के दौरान मनुष्य का मस्तिष्क लगभग उतना ही सक्रिय होता है, जितना जागते समय होता है।
  • सोते वक्त अगर आप के दिमाग को लगता है की आप किसी खतरे में नही है तो वे उन आवाजो को छानकर निकाल देता है जो आप को नींद से जगा सकती है।
  • जो लोग सपने नहीं देखते उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती है।
  • अगर आप 16 घंटे तक लगातार जागते है तो आपका दिमाग ऐसा महसूस करेगा जैसे आपके खून में 0.5% अल्कोहल होने पर करता है।
  • आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को रात में कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। और छोटे बच्चों को और भी अधिक नींद की आवश्यकता होती है। वृद्ध लोगो की बात करें, तो उन्हें भी कम से कम 7 घंटे की नींद की जरूरत होती है।
  • 80 प्रतिशत भारतीय काम के समय में नींद आना महसूस करते है और यह हफ्ते में 1 से 3 दिन होता है।
  • 16 प्रतिशत भारतीयों को लगता है, कि उन्हें इंसोमिया (नींद ना आने की बीमारी) है।
  • न्यूज़ीलैंड, फिनलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में लोग क्रमश सबसे ज्यादा समय सोते है, जो साढ़े साथ घंटे से भी ज्यादा है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Crazy Facts About Sleep in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments