70 Unbelievable Facts About Delhi in Hindi

Facts About Delhi in Hindi - दोस्तों आज हम भारत की राजधानी दिल्ली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT), भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें नई दिल्ली, भारत की राजधानी है। इसकी सीमा तीन तरफ हरियाणा राज्य और पूर्व में उत्तर प्रदेश से लगती है। एनसीटी 1,484 वर्ग किलोमीटर (573 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार, दिल्ली की जनसंख्या 11 मिलियन से अधिक थी, जो मुंबई के बाद भारत में दूसरी सबसे अधिक थी। इसके शहरी क्षेत्र की मेट्रो अर्थव्यवस्था के हाल के अनुमानों ने दिल्ली को भारत का सबसे अधिक या दूसरा सबसे अधिक उत्पादक मेट्रो क्षेत्र का दर्जा दिया है।
दिल्ली मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे धनी शहर है और यहां 18 अरबपति और 23,000 करोड़पति है। Human Development Index में दिल्ली भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवें स्थान पर है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति GDP भारत में दूसरे नंबर पर है। एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक, परिवहन और सांस्कृतिक केंद्र के साथ-साथ भारत के राजनीतिक केंद्र के रूप में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्व है। अब हम आपको दिल्ली के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे!
Unbelievable Facts About Delhi in Hindi

दिल्ली के बारे में कुछ रोचक तथ्य - Delhi Facts in Hindi

  • दिल्ली भारत की राजधानी है और उत्तरी भारत में स्थित है।
  • दिल्ली की आबादी लगभग 14 मिलियन है। भारत के सभी महानगरों में आबादी के हिसाब से दिल्ली दूसरे नंबर पर है।
  • 1 नवंबर 1956 को दिल्ली को केंद्र शासित क्षेत्र में शामिल किया गया।
  • दिल्ली को भारत की धड़कन कहा जाता है। क्योंकि यहां पर भारत के प्रत्येक प्रांत से आए लोग रहते है।
  • दिल्ली एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शहर है। जहां पर कई सारी मस्जिदें मंदिरे गुरुद्वारे आदि है।
  • दिल्ली पर कई राजाओं ने राज किया मुगल और हिंदू दोनों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। कहा जाता है कि दिल्ली सात बार उजड़ी और दोबारा 7 बार बनाई गई।
  • दिल्ली के मुख्य दो रूप है एक पुरानी दिल्ली तो दूसरी नई दिल्ली।
  • दिल्ली का विश्व पुस्तक मेला भी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। जो कि दिल्ली में प्रतिवर्ष जनवरी या फरवरी में आता है। इसे प्रगति मैदान में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 1972 से चलता हुआ आ रहा है।
  • दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल में लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला फिरोज़ शाह कोटला, लोधी पार्क, जामा मस्जिद, गौरी शंकर मंदिर, बिरला मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, हुमायूं का मकबरा, राजपूत राजा द्वारा निर्मित जंतर मंतर है।
  • डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) की रिपोर्ट है कि, अप्रैल 2000 से जून 2019 के दौरान दिल्ली में संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 89.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2017 में 29.11 मिलियन घरेलू पर्यटक और 2.74 मिलियन विदेशी पर्यटक आए थे।

देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी दिलचस्प बातें!

  • दा हिन्दू बिज़नस लाइन की खबर के मुताबिक दिल्ली में बोतलबंद पानी उद्योग का आकार 2013 में Rs 6,000 करोड़ का था और इसके 22% की सालाना वृद्धि के साथ 2018 में Rs.16,000 करोड़ होने का अनुमान था।
  • नई दिल्ली में पूरी परिवहन प्रणाली, संपीडित प्राकृतिक गैस (सी एन जी) पर चलती है। जिसकी वजह से यहाँ वायु प्रदुषण को कुछ हद तक काबू किया जाता है।
  • दिल्ली का खड़ी बाओली बाज़ार एशिया का सबसे बड़ा मसलों का बाज़ार है। जहाँ आपको कई अलग-अलग मसाले अलग-अलग रंग के, वाजिब दामों में मिल जायेंगे। अगर आपको मसलों के कुछ नए रंग और नए स्वादों को जानना है तो यही वह जगह है।
  • देश की राजधानी दिल्ली, देश के सबसे हरे-भरे शहरों में से भी एक है। यहाँ का लगभग 20% भाग हरियाली से ढका हुआ है।
  • दिल्ली का सुलभ शौचालय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय, अपने तरह का एक विचित्र संग्रहालय है। जहाँ आप यहाँ की प्रदर्शिनी देख ज़रूर आश्चर्य हो जायेंगे। यह दुनिया में अपनी तरह का एक विचित्र संग्रहालय है।
  • साल 2014 में दिल्ली मेट्रो को दुनिया के दूसरे सबसे प्रसिद्द सिस्टम का स्थान मिला था। यह यहाँ के निवासियों की जीवन रेखा और देश की सबसे बड़ी मेट्रो सुविधा है।
  • दिल्ली रिड्ज, जंगल क्षेत्र पक्षियों की कई विभिन्न जातियों का वास स्थल है। इसलिए केन्या के नैरोबी शहर के बाद, नई दिल्ली दुनिया की दूसरी पक्षी से सबसे समृद्ध राजधानी है।
  • वित्त वर्ष 2018-19 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income of Delhi) 402,173 रुपये थी। गोवा के बाद यह सबसे ज्यादा है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय इसी अवधि में प्रतिवर्ष 502,425 थी।
  • दिल्ली में प्रमुख उद्योग इस प्रकार है, आईटी और आईटीईएस, बैंकिंग, निर्माण और रियल एस्टेट, पर्यटन और कूरियर सेवाएँ, वित्तीय सेवाएँ और बीमा (बीएफएसआई), और कृषि और प्रसंस्कृत भोजन इत्यादि।
  • दिल्ली से वित्त वर्ष 2020 (सितंबर 2019 तक) में कुल माल निर्यात $ 5.18 बिलियन था, जबकि वित्त वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 9.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

Information About Delhi in Hindi

  • दिल्ली का कमल मंदिर, दुनिया के 8 प्रसिद्द बहाई मंदिरों में से एक है। भारत के अलावा पुरे एशिया में यह इकलौता बहाई मंदिर है।
  • क़ुतुब-उद-दीन-ऐबक द्वारा बनवाया गया क़ुतुब मीनार दुनिया का सबसे ऊँचा ईंटों से बनाया गया मीनार है। मोहाली के फ़तेह बुर्ज के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा मीनार भी है।
  • दिल्ली के आज़ादपुर में एक थोक बाज़ार है, जिसे पूरे एशिया में फलों और सब्ज़ियों का सबसे बड़ा बाज़ार कहा जाता है।
  • यूं तो दिल्ली में बहुत सी म्यूजियम है लेकिन डॉल म्यूजियम अपने अनोखे पन के कारण पूरी दुनिया में फेमस है।
  • लाल किले का निर्माण शाहजहां ने अपनी राजधानी आगरा के बजाय दिल्ली को बनाने के लिए पुराने किले की जगह पर 1638 पर लाल किले का निर्माण शुरू कराया जो कि 1648 में पूरा हुआ।
  • प्राचीन समय में जंतर मंतर के द्वारा सूर्य चंद्रमा के नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता था।
  • शिक्षा का प्रमुख केंद्र दिल्ली में ही है। यहां पर दिल्ली विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय आदि विश्वविद्यालय दिल्ली में ही स्थित है।
  • इतिहास में दिल्ली कई राजवंशों की राजधानी रही है। भारत की नई राजधानी 'नई दिल्ली' सन् 1911 में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज 5 द्वारा घोषित कर दी गई थी, पर नई दिल्ली ने सन् 1931 से पूरी तरह राजधानी के रूप में कारभार संभाला।
  • दिल्ली क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर भी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1,484 वर्ग किलोमीटर है।
  • कुछ महान लोगों के अनुसार दिल्ली का यह नाम, राजा ढिल्लू के नाम पर पड़ा जिन्होंने इस क्षेत्र में लगभग 50 ईसा पूर्व राज किया था। जबकि कुछ अन्य दिग्गजों के अनुसार यह शब्द प्राकृत भाषा के शब्द की ओर इशारा करता है, जिसका इस्तेमाल तोमारस (प्राचीन शासकों) द्वारा किया जाता था।
  • दिल्ली में हिमायू का मकबरा, लाल किला, कुतुब मीनार, जैसे ऐतिहासिक स्थल है। वहीं राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट आदि यह उसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते है।

Facts About Delhi in Hindi

  • दिल्ली के बिरला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण उद्योगपति जेडी बिरला द्वारा निर्मित किया गया था। जो कि 1939 में पूरा हुआ था और जिसका उद्घाटन महात्मा गांधी द्वारा किया गया था।
  • दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (Delhi GDP growth rate) 2011-12 और 2018-19 के बीच 12.41% की दर से बढ़ा था।
  • दिल्ली के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का आकार 2018-19 में ₹7.80 ट्रिलियन या  108.06 बिलियन डॉलर था।
  • दिल्ली/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) भारत का सबसे बड़ा दूध बाजार है। क्षेत्र में प्रति दिन 5 मिलियन लीटर दूध की खपत होती है।
  • रियल एस्टेट सेक्टर, दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वित्त वर्ष 2018-19 में दिल्ली के सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) का लगभग 28.49% इसी क्षेत्र से आया था।
  • किसी ज़माने में दिल्ली दीवारों का शहर हुआ करता था, जहाँ 14 मजबूत दीवारों वाले गेट हुआ करते थे। अब इन 14 गेटो में से सिर्फ 5 गेट अस्तित्व में है। ये ऐतिहासिक गेट है, अजमेरी गेट, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, दिल्ली गेट और तुर्कमान गेट।
  • कहा जाता है कि दिल्ली क्षेत्र, महाभारत के इंद्रप्रस्थ शहर से सम्बंधित है, जिसके अनुसार यह पांडवों की राजधानी हुआ करती थी।
  • जामा मस्जिद जिसे मुग़ल शासक शाह जहाँ द्वारा सन् 1644 से 1656 के बीच बनवाया गया था, भारत की सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में प्रसिद्द है।
  • दिल्ली के चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय है। जिसमें रेल विरासत की प्रदर्शिनी की गई है। एक टॉय ट्रेन द्वारा पर्यटकों को पूरे संग्रहालय की सैर कराई जाती है।
  • दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का अशोक स्तम्भ खड़ा है। सम्राट फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ इस 27 टन स्तम्भ को अंबाला के तोपर से दिल्ली लाये थे, जहाँ महान सम्राट अशोक ने इसे बनवाया था।
  • दिल्ली के आज के रिहायशी इलाके विलिंग्डन क्रेसेंट (लुट्येन्स दिल्ली), कनॉट प्लेस और लोधी गार्डन पहले दिल्ली में नहीं गिने जाते थे, ये अन्य गाँवों के अन्तर्गत आते थे।
  • वर्ष 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से हटाकर दिल्ली कर दिया गया और भारत के स्वतंत्रता के बाद दिल्ली को ही भारत की राजधानी बनाई गई।
  • दिल्ली एक व्यवसायिक नगरी है जहां पर व्यापार के लिए देश-विदेश से लोग आते है। जहां पर पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक का बाजार बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है वही नहीं दिल्ली का वहीं नई दिल्ली का कनाट प्लेस भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Unbelievable Facts About Delhi in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments