140+ Crazy Information & Facts About Australia in Hindi

Facts About Australia in Hindi - दोस्तों आज हम ऑस्ट्रेलिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानेंगे। ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया का सबसे बड़ा देश और कुल क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। लगभग 26 मिलियन की इसकी आबादी अत्यधिक शहरीकृत है और पूर्वी समुद्री तट पर भारी रूप से केंद्रित है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है और इसका सबसे बड़ा शहर सिडनी है। देश के अन्य प्रमुख महानगरीय क्षेत्र मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडिलेड है।
ऑस्ट्रेलिया एक विकसित देश है, जहां दुनिया की तेरहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और दसवीं-उच्चतम प्रति व्यक्ति आय है। इसे एक क्षेत्रीय शक्ति माना जाता है और इसमें दुनिया का तेरहवां सबसे ज्यादा सैन्य खर्च होता है।
कम से कम उपजाऊ मिट्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया सबसे पुराना, समतल और सूखा देश है। इसमें 7,617,930 वर्ग किलोमीटर (2,941,300 वर्ग मील) का भूभाग है। ऑस्ट्रेलिया विभिन्न स्रोतों से अपनी आय उत्पन्न करता है, जिसमें खनन से संबंधित निर्यात, दूरसंचार, बैंकिंग, विनिर्माण और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शामिल है। तो चलिए अब हम आपको ऑस्ट्रेलिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें (Facts & Information About Australia in Hindi) बताते है।

Crazy Information & Facts About Australia in Hindi

ऑस्ट्रेलिया के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी - Facts About Australia in Hindi

  • ऑस्ट्रेलिया, लंदन से मॉस्को के बीच की दूरी जितना बड़ा है।
  • ऑस्ट्रेलियाई हर साल औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते है।
  • WWI के बाद से, ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या चौगुनी हो गई है।
  • ट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के तट से दूर पाया जाता है और यह दुनिया का सबसे बड़ा रीफ सिस्टम है।
  • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक दो बार ऑस्ट्रेलिया में, एक बार 1956 में और एक बार 2000 में हुआ है।
  • 750 से अधिक सरीसृप प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में रहती है।
  • सऊदी अरब मीट के लिए ऑस्ट्रेलिया से ऊंटों का आयात करता है।
  • 1902 से पहले यहां दिन के वक्त समुद्री तटों पर तैरना गैरकानूनी था।
  • ऑस्ट्रेलिया में 200 से ज्यादा अलग-अलग भाषाएं और बोली सहित 45 देशी भाषा बोली जाती है।
  • मेलबर्न लगातार तीसरे साल विश्व के सर्वाधिक रहने योग्य शहर में पहले पायदान पर है।
  • Australia में कंगारूओ की संख्या लोगो की संख्या से ज्यादा है।
  • पूरी दुनिया में बिजली के सबसे ज्यादा दाम आस्ट्रेलिया में है और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है कि आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे लंबा फेंस (बाड़) है। यह 5,614 किमी लंबा है। जंगली कुत्तों से उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इसे बनाया गया था।
  • मेलबर्न में गंदे गीत गाने पर सजा का प्रावधान है। हालांकि, शर्त यह है कि अगर आप ऐसा कोई गीत गाते है तो इसकी आवाज दूसरे के कानों तक नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके लिए 6 महीने की सजा हो सकती है।
  • 25% से ज्यादा Australians किसी और देश में पैदा हुए है।
  • ऑस्ट्रेलिया आने वाले पहले यूरोपियन डच यात्री विलियम जैन्सजून थे, जिसने सन 1606 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रखा था। उसके बाद से यूरोपीय यात्री लगातार यहाँ आते रहे। वे इसे New Holland कहा करते थे।
  • 1770 में ब्रिटिश समुद्री यात्री जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया आये और ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर ब्रिटिश उपनिवेश निर्माण का संपूर्ण विवरण लेकर वापस लौटे।
  • 26 जनवरी 1788 को अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया। आज भी यह दिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिन (Australia’s National Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • ब्रिटिश यात्री मैथ्यू फ्लिंडर्स (Matthew Flinders) ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए Terra Australia नाम प्रस्तावित किया था, जो कालांतर में वर्तमान में प्रयुक्त नाम Australia बना।
  • अकेले आस्ट्रेलिया द्वारा हर साल 1.35 खरब शराब की बोतलें बनाई जाती है।
  • आस्ट्रेलिया मे एक वर्ष मे पैदा हुयी ऊन से स्कार्फ बुना जाये तो वह इतना बडा हो जायेगा कि पूरे विश्व को उसमे सौ बार लपेटा जा सकता है।
  • Australia के 91% भाग पर वनस्पति है यह 7 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।
  • दुनिया में Australia को खेल की राजधानी कहाँ जाता है। यहाँ की 70 प्रतिशत जनसंख्या हर हफ्ते किसी न किसी खेल में भाग लेती है।
  • बीयर पीने का World Record आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बाॅब हाॅक के नाम है उन्होने 11 सैकेंड में 2.5 pints(1.18 Litre) बीयर पी कर World Record बनाया था।
  • ऑस्ट्रलिया के मेलबोर्न शहर में किसी भी फिल्म या ड्रामा की शूटिंग करते समय आर्टिफीशियल बारिश करना गैर-कानूनी है।
  • ‘ऑस्ट्रेलिया’ (Australia) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘ऑस्ट्रलिज़’ (Australis) से हुई है, जिसका अर्थ है – दक्षिणी (Southern).
  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है, जो एक साथ एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है और सबसे बड़ा द्वीप है।
  • ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई हिस्सा पठारी है, जिसे ‘वेस्टर्न पठार’ कहा जाता है। यहाँ अत्यंत कम वर्षा होती है। अल्पवृष्टि के कारण यह हिस्सा मरूभूमि बन गया है।
  • दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पशुफार्म Anna Creek Station इजरायल (Israel) देश से भी बड़ा है।
  • सर्दियों में बर्फ से ढके रहने वाला ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र आकार में स्विट्जरलैंड (Switzerland) से बड़ा है।
  • 80% से अधिक ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तट के 100 किलोमीटर के दायरे में रहते है।
  • ऑस्ट्रेलिया में 31 टाइम ज़ोन है, जो जीएमटी (Greenwich Mean Time) से 10 घंटे आगे है।
  • ऑस्ट्रेलिया का एक शाही गान है – ‘God save the Queen (or King)’ – यह शाही परिवार की उपस्थिति में बजाया जाता है। अन्य अवसरों पर राष्ट्रगान ‘Advance Australia Fair’ बजाय जाता है।
  • ग्रीस (Greece) के एथेंस (Athens) शहर के अतिरिक्त दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीक आबादी ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न विक्टोरिया (Melbourne Victoria) शहर में बसती है।
  • ऑस्ट्रेलिया के 19 स्थानों को विश्व विरासत स्थल (World Heritage Sites) में सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें कई ऐतिहासिक टाउनशिप, शहर और प्राकृतिक दर्शनीय स्थल शामिल है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे सूखा महाद्वीप है।
  • ऑस्ट्रेलिया की आबादी के सबसे निकटतम आबादी वाला शहर अमेरिका का न्यूयॉर्क है, जहाँ 19.6 मिलियन लोग निवास करते है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल न्यूयॉर्क से 53 गुना अधिक है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा राज्य पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (West Australia) आकार में महाद्वीपीय संयुक्त राज्य अमेरिका (Continental United States Of America) के सबसे बड़े राज्य टेक्सास (Texas) से 3 गुना बड़ा है। लेकिन यदि आबादी पर नज़र डालें, तो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (West Australia) की तुलना में टेक्सास (Texas) की आबादी 13 गुना है।

Information About Australia in Hindi

  • महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला ऑस्ट्रेलिया दूसरा देश था। इसे 1902 में लागू किया गया था।
  • 85 फीसदी से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तट से 50 किमी के दायरे में निवास करते है।
  • मजेदार बात ये है कि एक आस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने एक बार ebay पर न्यूजीलैंड को बेचने की कोशिश की थी।
  • स्विटजरलैंड की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के आल्प्स पर्वत पर सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।
  • 1984 तक ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द किंग/क्वीन’ था।
  • किसी भी देश की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई जुआ खेल कर अधिक पैसे खर्च करते है।
  • ऑस्ट्रेलिया में एक नदी है, जिसका नाम है ‘never never river’.
  • ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10,000 बीच है। इसका अर्थ यह है कि यदि आप यहाँ प्रतिदिन 1 बीच पर जायें, तो पूरे बीच को घूमने में आपको 27 वर्ष लगेंगे.
  • ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स में एक ऐसा स्थान है, जहाँ ज़मीन के नीचे कोयले की आग 5500 वर्षों से जल रही है।
  • ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिसबेन (Brisbane) में प्रतिवर्ष कॉकरोच रेसिंग की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता (World championship of cockroach racing) आयोजित की जाती है।
  • दुनिया के मांस खाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई अव्वल है। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिवर्ष 90 किलो मांस खा जाते है।
  • ऑस्ट्रेलिया में मोटापे का प्रतिशत 67 (वर्ष 2017-18 के आंकड़ों के अनुसार) है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा उत्सव मुम्बा (Moomba Festival) है, जो प्रतिवर्ष मेलबोर्न में आयोजित किया जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा फ्री सामुदायिक त्यौहार (Australia’s Largest Free Community Festival) है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया में कोयले का सबसे बड़ा निर्यातक है।
  • अन्य देशों के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मुज़रिमों से बेहतर सलूक करती है।
  • दुनिया का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स (World’s Longest Golf Course) Nullarbor Links है, जो ऑस्ट्रेलिया (Australia) में है। इसकी लंबाई 850 मील से भी अधिक है।
  • ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा पर्वत भी है, जिसका नाम “Mount Disappointment” है। 1824 में इस 800 मीटर ऊँचे पहाड़ की खोज हेमिल्टन ह्यूम और विलियम होवेल ने की थी। पहाड़ के ऊपर से दिखाई देने वाले निराशाजनक दृश्य के कारण उन्होंने इस पहाड़ का नाम “Mount Disappointment” रख दिया था। खोजकर्ताओं को इस पहाड़ से पोर्ट फिलिप देखने की उम्मीद थी। लेकिन बड़ी संख्या में पेड़ों के कारण यह संभव न हो सका था।
  • विश्व का सबसे बड़ा हाई-वे (World’s Longest High-way) ऑस्ट्रेलिया का हाई-वे नंबर–1 है। 14,500 किलोमीटर लंबा यह हाई-वे पूरे ऑस्ट्रेलिया का चक्कर लगाता है।
  • ऑस्ट्रलिया के मेलबोर्न शहर को फॉक्स कैपिटल (Fox Capital) कहा जाता है। यहाँ प्रति किलोमीटर 10 लोमड़ियाँ पाई जाती है।
  • ऑस्ट्रेलिया का मेलबोर्न शहर ‘खेल की राजधानी’ कहलाता है। यहाँ हर प्रकार के खेलों के मैदान और सुविधायें उपलब्ध है।
  • दुनिया का सबसे पहला सीट बेल्ट कानून ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में 1970 में लागू हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलिया महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान करने वाला विश्व का दूसरा देश है। 1902 में ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं को मताधिकार प्रदान किया गया था। पहला देश न्यूज़ीलैंड था।
  • ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानों में 1 मिलियन से अधिक जंगली ऊँट घूमते हुए दिखाई दे जाते है। इन्हें मूल रूप से रेल निर्माण कार्य में सहायता के लिए लाया गया था।
  • दुनिया के अंडे देने वाले मात्र दो स्तनधारी (mammals) है – (1) प्लैटिपस (platypus) और (2) इचिडना (echidna) है। ये दोनों ही ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है।
  • ऑस्ट्रेलिया में सांप, शार्क और खारे पानी के मगरमच्छों की तुलना में बॉक्स जेलीफ़िश (Box jellyfish) से अधिक मौतें होती है।
  • दुनिया के 15 सबसे जहरीले सांपों में से 10 ऑस्ट्रेलिया में पाये जाते है। ऑस्ट्रेलिया गर्म और रेतीला महाद्वीप है, जो साँपों के अनुकूल है।
  • ऑस्ट्रेलिया का कुल जीडीपी 1.542 ट्रिलियन डॉलर है, जो इसे दुनिया में 12 वां सबसे बड़ा बनाता है। इसकी प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद $ 65,642 है जो दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा है।
  • ऑस्ट्रेलिया में गरीबी दर बहुत कम है, और जीवन का उच्च स्तर है।
  • मेलबोर्न, सिडनी, पर्थ और एडिलेड सभी द इकोनॉमिस्ट की दुनिया के सबसे जीवंत शहरों की सूची में विभिन्न वर्षों में दिखाई दिए है।
  • ऑस्ट्रेलिया में अचल संपत्ति बाजार फलफूल रहा है; हालांकि, उनके पास दुनिया में सबसे अधिक घर की कीमतें है, और ऑस्ट्रेलियाई लोगों के पास बहुत अधिक घरेलू ऋण स्तर है।
  • देश की सरकार एक संघीय संसदीय संवैधानिक राजतंत्र है।
  • फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (Flight Data Recorder) या ब्लैक बॉक्स (Black Box) के अविष्कार का श्रेय ऑस्ट्रेलिया को जाता है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वारेन ने मेलबोर्न की एरोनॉटिकल रिसर्च लेबोरेटरी (Aeronautical Research Leboratory, Melbourne) में 1958 में इसका अविष्कार किया था।
  • Wine Cask का अविष्कार ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।
  • हैनकॉक प्रोस्पेक्टिंग ग्रुप (Hancock Prospecting Group) की चेयरमैन गिना रिनेहार्ट (Gina Rinehart) ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला है। 2019 में उनकी net worth 14.7 $USD थी।
  • अंग्रेजों के ऑस्ट्रेलिया में 6 उपनिवेश स्थापित किये, जो 19वीं शताब्दी में स्वायत्त हुए और 1 जनवरी 1901 को ये सभी उपनिवेश एक संघ के रूप में एकजुट हुए और आधुनिक ऑस्ट्रेलिया अस्तित्व में आया।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया विश्व का 6 वाँ सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 2.9 मिलियन वर्ग मील है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया बहुत बड़ा है, लेकिन यहाँ की जनसंख्या मात्र 22.6 मिलियन है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर सिडनी है, जो न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) राज्य की राजधानी है।
  • ऑस्ट्रेलिया की मरूभूमि ग्रेट विक्टोरिया डेजर्ट (The Great Victoria Desert) क्षेत्रफल की दृष्टि से यूनाइटेड किंगडम (UK) से भी बड़ी है।
  • दुनिया की सबसे लंबी बाड़ (World’s Longest Fence) ऑस्ट्रेलिया की Dingo Fence है। 5614 किलोमीटर लंबी यह बाड़ जंगली कुत्तों से उपजाऊ भूमि की रक्षा हेतु बनाई गई है।
  • दुनिया का सबसे लंबा डेड-स्ट्रेट रेलवे ट्रैक (World’s Longest Stretch Of Dead-Straight Train Track) ऑस्ट्रेलिया में है। इसकी लंबाई 297 मील है।
  • 1880 में मेलबर्न दुनिया का सबसे धनी शहर था।

Facts About Australia in Hindi

  • हमारें देश में फिल्मों में जब चाहे बारिश करवा लेते है लेकिन मेलबर्न में एक खास कानून है जिसके तहत आर्टिफिशियल बारिश नहीं कराई जा सकती। रेन मेकिंग कंट्रोल एक्ट 1966 में ही बना दिया गया था।
  • आस्ट्रेलिया में 15 करोड़ से ज्यादा भेड़ है और केवल 2 करोड़ लोग है यहां हर व्यक्ति के लिए 8 भेड़ है।
  • आस्ट्रेलिया में गुलाबी रंग की ‘Hillier’ झील है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नही लगा सके कि इसका रंग गुलाबी क्यों है ?
  • मेलबर्न को फॉक्स कैपिटल भी कहा जाता है। दरअसल, यहां लोमड़ियों की काफी आबादी है। हर स्क्वॉयर किलोमीटर पर करीब 10 लोमड़ी पाई जाती है। कई बार यह लोगों के लिए परेशानी भी पैदा करता है।
  • 2013 में, ऑस्ट्रेलिया में एक सुअर ने 18 बीयर पी ली और नशे में इतना धुत हो गया था कि एक गाय से लड़ने की कोशिश करने लगा।
  • Australia में 1979 के बाद मकड़ी के काटने से कोई मौत नही हुई।
  • सीट बेल्ट कानून 1970 में सबसे पहले आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लागू हुआ था।
  • हैन्कॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप की चेयरमैन गिना रिनेहार्ट ऑस्ट्रेलिया की सबसे दौलतमंद महिला है। उनके हर घंटे की कमाई एक मिलियन डॉलर (6 करोड़ रु से ज्यादा) है।
  • मेलबर्न के कानून के मुताबिक किसी सामान के खो जाने के बाद उसे लौटाने के लिए इनाम की घोषणा करना गैर कानूनी है।
  • ऑस्ट्रेलिया में ही दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पाया गया था। यह लगभग 340 करोड़ साल पुराना है। यह एकमात्र महाद्वीप है, जहां एक भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है।
  • पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स का आविष्कार मेलबर्न में ही हुआ था। इसे डेविड वारेन ने एरोनॉटिकल रिसर्च लेबोरेटरी में 1958 में बनाया था। दरअसल, वारेन के पापा की मौत एक प्लेन क्रैश में ही हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्लेन के आखिरी वक्त की जानकारी सामने लाने के लिए ब्लैक बॉक्स बनाने का फैसला किया।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकमात्र देश है, जो अपने राष्ट्रचिन्ह पर अंकित पशुओं को सेवन करता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के बुक स्टोर पर लोग किताबों को कागज़ में लपेटकर उस पर उसका विवरण लिखते है, ताकि किताब का कवर देखकर कोई किताब का आंकलन न कर सके।
  • ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी हिस्सा केप यार्क से तस्मानिया द्वीप तक उच्च भूमि की श्रृंखला से ढका है, जो ‘ग्रेट डिविज़निंग रेंज’ के नाम से जाना जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासी अंग्रेजों के आने के लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहाँ निवास कर रहे थे। आज भी यहाँ की आदिवासी संस्कृति पृथ्वी की सबसे पुरानी जीवित संस्कृति मानी जाती है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोसीक्यूज़को (Mount Kosciuszko) है, जिसकी ऊँचाई 2228 मीटर या 7310 फीट है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी अकेली खड़ी चट्टान (Standing rock) आयर्स रॉक (Ayers Rock) ऑस्ट्रेलिया में है। इसे उलुरु’ (Uluru) भी कहा जाता है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आइलैंड (World’s Largest Sand Island) ऑस्ट्रेलिया का Fraser Island है।
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी मुर्रे (Murray River) है, जिसकी लंबाई 2508 किमी (1558 मील) है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टान (coral reef) पूर्वी ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) है। ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) में 3000 से अधिक चट्टानें है, जिसमें 350 से अधिक प्रवाल है और 1500 से अधिक मछलियों की प्रजातियाँ पाई जाती है
  • दुनिया का सबसे ख़तरनाक माना जाने वाला कैसोवरी पक्षी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।   
  • ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं की 60 से अधिक विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु (National Animal Of Australia) रेड कंगारू (Red Kangaroo) है।
  • ऑस्ट्रेलिया विषैली मकड़ियों का भी घर है। दुनिया की सबसे विषैली मकड़ी Sydney Funnel-web Spider (Atrax Robustus) जो सिडनी के 100 किलोमीटर के दायरे में पाई जाती है।
  • ऑस्ट्रेलिया में चुनाव में वोट नहीं डालने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है। पहली बार यह जुर्माना 20 डॉलर होता है। लेकिन पहले जुर्माना देने के बाद फिर से ऐसे करते पाए जाने पर दूसरी बार 50 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है।
  • 8 घंटे काम करने का नियम सबसे पहले 1856 में ऑस्ट्रेलिया में लागू हुआ, जो बाद में पूरे विश्व में लागू हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया में फुटपाथ में दाहिनी ओर चलना गैर कानूनी है।
  • ऑस्ट्रेलिया के कुछ रेस्टोरेंट और शॉपिंग सेण्टर ऐसे है, जहाँ कार पार्किंग स्थल पर क्लासिकल म्यूजिक बजता रहता है। युवाओं को रात में आवारागर्दी करने से रोकने के लिए ऐसा किया जाता है।
  • आज पूरी दुनिया selfie की दीवानी है। लेकिन क्या आप जानते है कि selfie की ख़ोज ऑस्ट्रेलिया में हुई।
  • समुद्र तट पर रहना सबसे अधिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों की इच्छा है। ऑस्ट्रेलिया के लगभग 75% लोग समुद्र तट पर या उसके आस-पास रहते है।
  • ऑस्ट्रेलिया के मुख्य निर्यात में लौह-अयस्क, सोना, प्राकृतिक गैस और कोयला शामिल है। वे अपने अधिकांश उत्पादों को जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में निर्यात करते है।
  • ऑस्ट्रेलिया शराब का एक बड़ा निर्यातक भी है। ऑस्ट्रेलिया की कुल अर्थव्यवस्था में शराब का निर्यात प्रति वर्ष $ 5.5 बिलियन से अधिक है।
  • ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस मनाया जाता है; हालाँकि उनके पास अक्सर क्रिसमस ट्री नहीं होते है। चूंकि देश में गर्म जलवायु है, इसलिए देश लटकाने वाली रोशनी, चैरिटी का काम और कैरोल गाकर मनाते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Crazy Information & Facts About Australia in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments