100 Amazing Information & Facts About Finland in Hindi

Facts About Finland in Hindi - दोस्तों आज हम फिनलैंड से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें जानेंगे। दोस्तों फिनलैंड (Finland) गणराज्य उत्तरी यूरोप में एक नॉर्डिक देश है। यह स्वीडन के साथ पश्चिम, पूर्व में रूस, उत्तर में नॉर्वे, और पश्चिम में बोथोनिया की खाड़ी और दक्षिण में एस्टोनिया में बाल्टिक सागर की फ़िनलैंड की खाड़ी द्वारा परिभाषित की गई है। 5.5 मिलियन की आबादी के साथ फिनलैंड 338,455 वर्ग किलोमीटर (130,678 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता है। हेलसिंकी देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। फ़िन की मूल भाषा फिनिश, दुनिया की कुछ ही फ़िनिश भाषाओं में से एक है। जलवायु दक्षिणी अक्षांश महाद्वीपीय जलवायु से लेकर उत्तरी बोरियल जलवायु तक अक्षांश के सापेक्ष भिन्न होती है। भूमि कवर मुख्य रूप से एक बोरियल वन बायोम है, जिसमें 180,000 से अधिक दर्ज झीलें हैं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, फ़िनलैंड ने शीत युद्ध और निरंतरता युद्ध में सोवियत संघ और लैपलैंड युद्ध में नाज़ी जर्मनी से लड़ाई लड़ी। युद्धों के बाद, फिनलैंड ने अपने क्षेत्र के कुछ हिस्सों को खो दिया, लेकिन अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखा।
1950 के दशक तक फिनलैंड काफी हद तक कृषि प्रधान देश बना रहा। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, देश ने तेजी से औद्योगिकीकरण किया और एक उन्नत अर्थव्यवस्था विकसित की, जबकि नॉर्डिक मॉडल के आधार पर एक व्यापक कल्याणकारी राज्य का निर्माण किया, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक समृद्धि और एक उच्च प्रति व्यक्ति आय हुई। फिनलैंड को 2018, 2019, 2020 और 2021 के लिए वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट की रिपोर्ट में पहला स्थान प्राप्त किया।

Amazing Information & Facts About Finland in Hindi

फ़िनलैंड के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Finland In Hindi)

  • फ़िनलैंड में गाड़ियों की लाइट 24 घंटे तक ऑन रखनी पड़ती है।
  • Europiean Union और Switzarland का ड्राइविंग लाइसेंस फ़िनलैंड में वैध है।
  • फ़िनलैंड की सड़कें बहुत अच्छी स्थिति में है और अधिकतर ख़ाली रहती है। यहाँ ट्रैफिक जाम बहुत कम होता है।
  • फ़िनलैंड में चुंगी मार्ग (Toll Road) नहीं होते। वहाँ कोई चुंगी कर (Toll Tax) नहीं वसूला जाता।
  • फ़िनलैंड उन देशों में शुमार है, जिन्होंने 1908 से लेकर अब तक हर ओलंपिक (Olympic) में मैडल जीता है।
  • फ़िनलैंड को Olympic में अब तक 18 गोल्ड मैडल प्राप्त हुए है। यह उपलब्धि इसे ओलंपिक इतिहास का सबसे सफ़ल देश बनाती है।
  • मध्य युग से 1809 तक फ़िनलैंड, स्वीडन देश का एक भाग था।
  • विश्व की जानी मानी telecommunication company NOKIA की शुरूवात फ़िनलैंड में हुई थी, जो विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक है।
  • Angry Bird गेम बनाने वाली कंपनी ‘Rovio’ फ़िनलैंड की ही है।
  • फ़िनलैंड की जनसँख्या मात्र 55 लाख है। यहाँ जनसंख्या दिन पर दिन घटती जा रही है। इसलिए प्रजनन दर बढ़ाने के प्रयास के तहत बच्चा पैदा करने पर सरकार द्वारा 10,000 डॉलर प्रोत्साहन राशि बच्चे के माता-पिता को दी जाती है।
  • Aurora Borealis (Northern Lights या उत्तरी रौशनी) यहाँ हर मौसम में देखी जाती है। पर Lapland और फ़िनलैंड के कुछ अन्य भागों में यह गर्मियों में दिखाई पड़ती है। इसे देखने के लिए आप कांच के बने इग्लू (Glass Igloo) में रात गुजार सकते है।
  • फ़िनलैंड में सबसे अधिक पाया जाने वाला पेड़ देवदार है, जिसके जड़ों की कुल लंबाई 30 मील की गहराई तक हो सकती है।
  • यहां बीवियों को उठाने की एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता होती है जिसके विजेता को उसकी बीवी के वजन के बराबर बीयर दी जाती है।
  • फिनलैंड में हर 10 प्लास्टिक बॉटल्स में से 9 रिसायकल कर ली जाती है, जबकि 100% शीशे की बॉटल्स रिसायकल की जाती है।
  • हर साल फ़िनलैंड का सतही क्षेत्रफल 7 वर्ग किलोमीटर बढ़ जाता है। क्योंकि ग्लेशियरों के कारण यह समुद्र तल से उपर आता जा रहा है।
  • फ़िनलैंड में गाड़ी चलाते समय आपको हमेशा अपनी हेडलाइट्स आन रखनी होती है।
  • फ़िनलैंड के देवदार पेड़ों की जड़ों की कुल लंबाई 30 मील से भी ज्यादा होती है।
  • यदि आप फिनलैंड से उत्तर कोरिया पैदल जाना चाहते है, तो आपको सिर्फ एक देश पार करना पड़ेगा, और वो है “रूस”।
  • फ़िनलैंड में प्रतिवर्ष एक अजीबोग़रीब दौड़ का आयोजन किया जाता है, जिसमें पति अपनी पत्नी को कंधे पर उठाकर दौड़ते है। जीतने वाले पति को अपनी पत्नि के वजन के बराबर बियर ईनाम में दी जाती है।

Information About Finland in Hindi

  • फ़िनलैंड में कई अजीबोगरीब खेल खेले जाते है, जिनमें मच्छर पकड़ना (mosquito hunting), फुटबॉल को कीचड़ में डालना (swamp footfall), रबर के जूते फेंकना (rubber boot throwing) और Air Guitar World Championship सम्मिलित है।
  • फ़िनलैंड में सरकार द्वारा 17 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है।
  • विश्व की श्रेष्ठ शिक्षा-व्यवस्था होने के बावजूद फ़िनलैंड में बेरोजगारों की संख्या अत्यधिक है। इसलिए सरकार द्वारा यहाँ बेरोजगारों के लिए 600 डॉलर (38,000 रुपये) प्रति माह के वेतन की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपना जीवन-यापन कर सकें।
  • फ़िनलैंड में Gambling सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है। इससे होने वाली आय गरीबों में वितरित कर दी जाती है।
  • फ़िनलैंड को यूरोप का “Prison Break Capital” कहा जाता है। वर्ष 2013 के रिकॉर्ड के अनुसार, हर 10000 कैदियों में से 1084 कैदी फ़िनलैंड की जेलों से भाग गए। इसका कारण यह है कि फ़िनलैंड में खुली जेलें (Open Prison) है, जहाँ कैदी आम लोगों के साथ आज़ाद घूम सकते है, काम कर सकते है और ख़रीददारी कर सकते है।
  • यूके (UK) और स्वीडन (Sweden) के बाद फ़िनलैंड तीसरा ऐसा देश है, जहाँ बिना VISA के मात्र पासपोर्ट के आधार पर दुनिया के अधिकतर देश घूमे जा सकते है।
  • फ़िनलैंड में 1,87,888 झीलें है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसे ‘झीलों का देश’ (The Land Of A Thousand Lakes) भी कहा जाता है। फ़िनलैंड की सबसे बड़ी झील Saimaa है, जो यूरोप की चौथी सबसे बड़ी झील है।
  • फ़िनलैंड और उसके आस-पास 179,584 द्वीप है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
  • हिमनदी प्रतिक्षेप (post glacial rebound) के कारण फ़िनलैंड लगातार प्रति वर्ष 0.04 इंच बढ़ जाता है। जमीन में हो रहे इस विस्तार के कारण फ़िनलैंड प्रतिवर्ष समुद्र से 7 वर्ग किलोमीटर ऊँचा उठ रहा है।
  • झीलों, नदियों और दलदली क्षेत्रों के साथ ही फ़िनलैंड का 78% हिस्सा जंगली क्षेत्र में आता है। ऊपर से देखने पर फ़िनलैंड हरे और नीले आरीनुमा जटिल संरचना की तरह नज़र आता है।
  • फ़िनलैंड की Paijanne Water Tunnel यूरोप की सबसे लंबी और विश्व की दूसरी सबसे लंबी Tunnel है। इसकी लंबाई 120 किलोमीटर है।
  • Santa Claus या Saint Nicholas के घर होने का सम्मान फ़िनलैंड को प्राप्त है। वे Lapland के उत्तरी क्षेत्र में निवास करते थे।
  • विश्व के सबसे कम भ्रष्टाचार करने वाले देशों (Least Corrupt Countries) में फ़िनलैंड का तीसरा स्थान है।

Finland Ke Bare Mein Rochak Tathy

  • फ़िनलैंड (Finland) का समाज समतावादी है, जहाँ प्रारंभ से ही लैंगिक समता को महत्व दिया जाता है। ये अपनी भाषा में भी gender neutral शब्दों का प्रयोग करते है।
  • यूरोप में महिलाओं को समान मताधिकार प्रदान करने वाला पहला देश फ़िनलैंड ही है, जिसने 1906 में महिलाओं को पुरूषों के समान मताधिकार प्रदान किया था।
  • फ़िनलैंड विश्व का प्रति व्यक्ति सबसे अधिक दूध खपत करने वाला देश है। यहाँ हर व्यक्ति लगभग एक चौथाई गैलन दूध प्रति दिन पी जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि फ़िनलैंड के 17% लोग lactose intolerant है।
  • कॉफ़ी फ़िनलैंड के लोगों का पसंदीदा पेय है। यहाँ के लोग प्रति वर्ष औसतन 12 kg कॉफ़ी की खपत कर लेते है, जो पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। यह अमेरिकन की तुलना में 3 गुना ज्यादा है।
  • फ़िनलैंड के लोग सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा बात नहीं करते। वे अजनबियों के साथ बात-चीत में शामिल नहीं होते, बल्कि शांत रहना पसंद करते है।
  • फ़िनलैंड में लोग जूते-चप्पल घरों के बाहर उतारते है। यदि आप फ़िनलैंड पहली बार गए है, तो किसी के घर जाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें।
  • फिनलैंड और नॉर्वे की सीमा पर स्थित लैपलैंड के उत्तर में देश का सबसे ऊँचा पर्वत है जिसकी ऊंचाई करीब 1,324 मीटर है।
  • फिनलैंड को “मिडनाइट सन की भूमि” के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि गर्मियों के दौरान इस देश में सूरज रात के समय क्षितिज से नीचे नहीं गिरता है।
  • इस देश के कुछ अनोखे वन्यजीव है जिनमें ग्रे वुल्फ, वूल्वरिन, एल्क है। इस देश का राष्ट्रीय प्राणी भालू और राष्ट्रीय पक्षी हंस है।
  • Donald duck की comics Finland में बैन कर दी गई थी क्योंकि उसने कोई पैंट नही पहनी थी।
  • फ़िनलैंड यूं तो कई मायने में खास है, लेकिन दिलचस्प है कि वहां ट्रैफिक चालान लोगों की तनख्वाह के हिसाब से काटे जाते है। हालांकि, इस कानून ने पुलिसवालों को खूब तंग किया, क्योंकि लोग अपनी कमाई हमेशा कम बताया करते थे।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अपना मोबाइल फोन फेंकना फिनलैंड का आधिकारिक खेल है।
  • आप फ़िनलैंड में बिल्लियों के नाखून नही काट सकते।
  • फिनलैंड वालों ने ही दुनिया को पहला इंटरनेट ब्राउज़र दिया है।
  • फिनलैंड में National Sleepy Head Day मनाया जाता है। जिसमें घर में सबसे देर तक सोने वाले सदस्य को घर के बाकी सदस्य पानी में डालकर जगाते है।
  • फिनलैंडवासी कॉफी को सबसे ज्यादा पसंद करते है। वे एक दिन में 3 से 4 कप कॉफी पी जाते है। जो उनकी लाइफ पर सकारात्मक असर डालता है।
  • फ़िनलैंड में पीएचडी पूर्ण कर लेने वाले विद्यार्थियों को टोपी और तलवार दी जाती है।
  • फ़िनलैंड के लोग ‘Restaurant Day’ मनाते है। इस दिन देश के किसी भी मनपसंद स्थान पर वे restaurant प्रारंभ करने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र होते है। पार्क हो या सड़क के किनारे, कहीं भी वे restaurant खोल सकते है।

Facts About Finland in Hindi

  • फ़िनलैंड में TV Tax अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त वहाँ Candy Tax भी देना पड़ता है।
  • फ़िनलैंड यूरोप (Europe) का 8वां सबसे बड़ा देश है। लेकिन जनसंख्या घनत्व के हिसाब से यह यूरोप का सबसे कम आबादी वाला देश है। यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर मात्र 18 लोग रहते है।
  • फ़िनलैंड ने 1995 में European Union की सदस्यता प्राप्त की। यह एकमात्र Nordic State है, जिसने मूलतः लागू होते ही Euro Single Currency को अपना लिया था।
  • फ़िनलैंड में एक ऐसा गोल्फ़ क्लब है, जिसका आधा हिस्सा फ़िनलैंड (Finland) में है और आधा स्वीडन (Sweden) में।
  • फ़िनलैंड की जेल दुनिया की सबसे अच्छी जेलों में गिनी जाती है। यहाँ की कई जेलें भारत के होटलों से भी ज्यादा अच्छी है।
  • फ़िनलैंड के लोग काफ़ी ईमानदार होते है। ‘Reader Digest’ द्वारा फ़िनलैंड में लोगों की ईमानदारी का परीक्षण करने के लिए विभिन्न सार्वजानिक स्थानों पर 12 पैसों से भरे बैग रखे गए, जिनमें से 11 बैग लोगों द्वारा पुलिस स्टेशन में जमा किये गये।
  • यहाँ की शिक्षा व्यवस्था (Education System) विश्व में सबसे अच्छी शिक्षा व्यवस्था मानी जाती है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science & Technology) में ये देश अग्रणी है।
  • फ़िनलैंड में बच्चे 7 साल की उम्र के बाद से स्कूल जाना शुरू करते है।
  • फ़िनलैंड के स्कूलों में 8 वीं कक्षा तक कोई ग्रेड-सिस्टम नहीं है। इसके बाद भी यहाँ के छात्रों का IQ बहुत अच्छा होता है।
  • फ़िनलैंड उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इसलिए यहाँ दिन और रात बड़े अजीब होते है। यहाँ कई इलाकों में 23 घंटें तक सूर्य उगा रहता है, जबकि यहाँ के कुछ इलाकों में 51 दिनों तक रात रहती है।
  • विश्व का सर्वप्रथम graphical web browser फ़िनलैंड के 4 छात्रों द्वारा 1991 में Helsinki में बनाया गया था।
  • वर्ष 2010 में फ़िनलैंड विश्व का ऐसा पहला देश बना था, जहाँ broadband access करना हर नागरिक कानूनी अधिकार है।
  • वर्ष 1939 से फ़िनलैंड सरकार गर्भवती महिलाओं के होने वाले बच्चों के लिए कपड़े, चादरें, नैपकीन और गद्दे प्रदाय कर रही है।
  • फ़िनलैंड का Kerri’s Snow Hotel एक विश्व प्रसिद्ध लक्ज़री होटल है। इसे प्रति वर्ष बर्फ़ से बनाया जाता है, जिसमें snow castle, snow hotel, snow restaurant, snow chapel सम्मिलित है।
  • फिनलैंड (Finland) में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने में तटीय शहरों के मध्य चलये जाने वाले Commercial Cruises प्रमुख भूमिका निभाते है। यहाँ तक कि सस्ती शराब ख़रीदने के लिए भी स्टॉकहोम, स्वीडन और हेलसिंकी (फिनलैंड) के मध्य क्रूज चलते है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल रहने वाले देशों में फिनलैंड का प्रथम क्रमांक आता है।
  • नॉर्डिक देश भारी कॉफी पीने वालों के लिए प्रसिद्ध है और फिनलैंड इसका अपवाद नहीं है। फिनलैंड सालाना 12 किलो कॉफी का उपभोग करता है।
  • फ़िनलैंड के सॉफ्टवेयर इंजीनियर लाइनस टॉर्वाल्ड्स ने लिनक्स नामक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया था।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Amazing Information &Facts About Finland in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments