Information & 60 Facts About Game Of Thrones in Hindi

Game Of Thrones Facts in Hindi - दोस्तों आज हम गेम ऑफ थ्रोन्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को जानेंगे। गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) एक अमेरिकी कल्पनातमक नाटक है, जो डेविड बेनिओफ और HBO के लिए D.B. Weiss द्वारा बनाई गई है। यह जॉर्ज आर.आर. मार्टिन के काल्पनिक उपन्यासों की एक श्रृंखला “ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर” का रूपांतरण है, जिनमें से पहला “ए गेम ऑफ थ्रोन्स” है। यह शो यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, क्रोएशिया, आइसलैंड, माल्टा, मोरक्को और स्पेन में शूट किया गया था। यह 17 अप्रैल, 2011 को संयुक्त राज्य अमेरिका में HBO पर प्रीमियर हुआ और 19 मई, 2019 को समाप्त हुआ, जिसमें आठ सीज़न में 73 एपिसोड प्रसारित हुए। तो चलिए अब हम गेम ऑफ थ्रोन्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें बताते है!
Game of Thrones

गेम ऑफ़ थ्रोंस से जुड़े रोचक तथ्य - Game Of Thrones Facts in Hindi

  • सातवें सीजन के अंत तक GOT में अब तक लगभग 1,50,965 मौतें हो चुकी है। 
  • GOT के अंतिम सीजन की प्रोडक्शन कास्ट $100 मिलियन को पार कर गयी थी।
  • आठवें सीजन के स्टार्ट होने से पहले ही आधे से ज्यादा किरदार ख़त्म हो चुके थे।
  • शो में बहुत सारे न्यूड सीन्स की वजह से Emilia Clarke पहले इस शो को करने से कतरा रही थी।
  • शो की अपार सफलता को देखते हुए लोग अपने बच्चों के नाम शो के किरदारों के नाम पर रखने लग गए है।
  • Harrington द्वारा अभिनीत Jon Snow का लोकप्रिय किरदार पहले Iwan Rheon द्वारा निभाया जाना था। बाद में Iwan Rheon ने Roose Bolton के दुखी और मक्कार बेटे Ramsay का किरदार निभाया था।
  • Torrent Freak नामक वेबसाइट के अनुसार सन 2012 से 2017 के बीच Game Of Thrones दुनिया में सबसे ज्यादा पायरेटेड शो था।
  • इस नाटक में आपने Dothraki नाम की भाषा सुनी होगी जिसे खाल ड्रोगो समेत डेनेरिस और उनके कुनबे के लोग बोलते है। खास बात ये है कि Dothraki असल में एक भाषा है और इसे भाषाकार डेविड पीटरसन ने खासतौर से इस शो के लिए इजाद किया।
  • दुनियाभर में लोगों को ये शो देखने में ज्यादा मजा इसलिए आता है क्योंकि आरआर मार्टिन ने अभी भी इस सीरीज के नॉवेल पूरे नहीं लिखे है। इस वजह से फैंस को ये बिलकुल अंदाजा नहीं है कि सीरीज में आगे क्या होने वाला है।
  • Game of Thrones का शुरुआती पायलट संस्करण Tom McCarthy के द्वारा निर्देशित किया गया था, जो कि HBO चैनल वालों को अच्छा नहीं लगा और उसे कभी रिलीज़ ही नहीं किया गया।
  • गेम ऑफ़ थ्रोंस में सेक्स और न्यूड दृश्यों की भरमार है, इसलिए इसमें काम करने के लिए बहुत सारे वास्तविक एडल्ट मूवीज में काम करने वाले एक्टर्स को चुना गया था।

Information About Game Of Thrones in Hindi

  • PETER DINKLAGE द्वारा अभिनीत TYRION LANNISTER का किरदार अब तक सबसे ज्यादा बार स्क्रीन पर दिखाया गया किरदार है। GOT के सातवे सीजन के अंत तक वो 67 एपिसोड्स में से 61 एपिसोड में दिखाई दिए है।
  • 2016 के Emmy Awards में इस शो ने रिकॉर्ड 23 अवॉर्ड जीते, शो को रिकॉर्ड 64 नॉमिनेशन भी मिले थे। कुल मिलाकर ये शो 38 ऐमी अवॉर्ड जीत चुका है जो कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड है।
  • पहले सीजन में नील फ्लिंगटन ने सीरीज में एक दानव का किरदार निभाया जो मेंस रेडर का साथी है। नील की हाईट असल में 7 फुट 7 इंच थी और वो किसी भी टीवी सीरियल में काम करने वाले सबसे लंबे अदाकार बने। साल 2017 में नील की मौत हो गई। इतना ही नहीं, नील ब्रिटेन के भी सबसे लंबे व्यक्ति थे।
  • गेम ऑफ़ थ्रोंस में यूज़ की गयी Dothraki नाम की भाषा एक वास्तविक भाषा है। इसे शो के लिए ख़ास तौर पर David J. Peterson ने डिजाईन किया था।
  • दूसरी यूज़ की जाने वाली भाषा HIGH VALRYIAN को भी सीखा जा सकता है। डुओलिन्गो (Duolingo) एप्प इसे ऑनलाइन सीखने की सुविधा देता है।
  • जॉन स्नो, डेनेरिस, आर्या स्टार्क, सर्सइ, ये नाम आप में से कई लोगों को अटपटे लगें, लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोग इन नामों के फैंस है। ये किरदार है टीवी के सबसे भव्य और लोकप्रिय शो Game of Thrones के।
  • गेम ऑफ थ्रोन्स लेखक आरआर मार्टिन के उपन्यासों की सीरीज पर आधारित है। इस सीरीज का नाम “A Song of Ice and Fire” है और इसकी श्रृंखला की पहली नॉवेल का नाम Game of Thrones है।
  • आपको शायद यकीन न हो लेकिन पिछले कुछ सीजन में इस सीरीज के एक-एक ऐपिसोड को बनाने में 65 करोड़ से ज्यादा रूपए खर्च हुए है। इस बजट में तो हमारे देश में कई फिल्में बन जाती है।
  • गेम ऑफ थ्रोन्स का आखिरी सीजन 2019 में आएगा। ये सीरीज का आंठवां सीजन होगा और इसमें 6 ऐपिसोड होंगे और हर ऐपिसोड की लागत करीब 100 करोड़ रुपए होने वाली है।
  • इस शो की लागत इतनी इसलिए है क्योंकि इसमें दिखाई गई भव्य लोकेशन्स के लिए दुनियाभर के देशों में शूटिंग होती है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड, माल्टा, मोरक्को, स्कॉटलैंड समेत कई देशों में सीरियल की शूटिंग होती है।

Facts About Game Of Thrones in Hindi

  • HBO के इस सीरियल में ग्राफिक्स का बेजोड़ इस्तेमाल होता है। बेहतरीन सेट्स, ग्राफिक्स और शानदार मेकअप के जरिए किरदार बेहद रोमांचक दिखते है। साथ ही इस सीरियल में कई मौकों पर हजारों एक्स्ट्रा कलाकार काम करते है जिससे लागत और बढ़ जाती है।
  • ‘Game of Thrones’ का सातवाँ सीजन आइसलैंड में शूट किया गया था, जहां कभी-कभी तापमान -28°C तक चला जाता था।
  • Game of Thrones का पहला एपिसोड 11 April 2011 को प्रसारित हुआ था और अंतिम एपिसोड 19 May 2019 को प्रसारित किया गया है। GOT को Imdb पर 9.5/10 रेटिंग दी गयी है।
  • Game Of Thrones के पहले सीजन में Daenerys द्वारा खाया गया घोड़े का दिल दरअसल Gems का बना हुआ एक विशाल कैंडी बार था। इसे दिल के आकार का बनाया गया था।
  • Jack Gleeson के अनुसार जो कि दुखी और क्रूर राजा Joffrey Baratheon का किरदार निभाते है, उनका किरदार “Gladiator” में Joaquin Phoenix के कमांडर से प्रेरित था।
  • पीटर डिंकलेज ( PETER DINKLAGE), जो TYRION LANNISTER की भूमिका निभाते है, ने एक फंतासी शो होने की वजह से पहले GOT करने से मना कर दिया था। बाद में जब उन्होंने इसकी कहानी का गहराई से अध्ययन किया तो वो इस शो को करने के लिए तैयार हो गये।
  • Sansa Stark का किरदार निभाने वाली Sophie Turner ने उनके साथ पहले सीजन में काम करने वाले कुत्ते ‘Zunni’ को गोद ले लिया था। Zunni नाम के कुत्ते ने GOT के पहले सीजन में संसा स्टार्क के पालतू भेडिये का किरदार निभाया था।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा गेम ऑफ़ थ्रोंस के बहुत बड़े प्रशंसक और फैन है। एक बार छठे सीजन की शुरुआत में उन्होंने इसे सबसे पहले देखने की इच्छा दिखाई थी। HBO की टीम ने उनकी ये इच्छा पूरी की थी।
  • Robb Stark की पत्नी की भूमिका Oona Chaplin ने निभाई है। वह महान अभिनेता चार्ली Chaplin की पोती है।
  • ये दुनिया का सबसे ज्यादा पाइरेटेड शो है। गेम ऑफ थ्रोन्स को पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा बार पाइरेसी की मार झेलनी पड़ी और लोगों ने गलत तरीके से सबसे ज्यादा इस शो को डाउनलोड किया।
  • आमतौर पर अमेरिकी टीवी सीरियल 21 से 24 ऐपिसोड के होते है, लेकिन गेम ऑफ थ्रोन्स के शुरुआती 6 सीजन में 10-10 ऐपिसोड बने और सांतवे सीजन में 7 ऐपिसोड। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरीज का हर एक ऐपिसोड करीब एक से डेढ़ घंटे लंबा होता है।
  • ये बात बहुत कम लोग जानते है लेकिन गेम ऑफ थ्रोन्स में दिखाई देने वाले अधिकतर कपड़े, हथियार आदि भारत में बनते है। जी हां. दिल्ली में मौजूद Rangrasons नाम की कंपनी ऐतिहासिक कपड़े, सैनिकों के हथियार आदि बनाने के लिए मशहूर है। शो के लिए टेंट, कारपेट आदि यहीं से सप्लाई होती है।
  • एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क को दुनियाभर में फैंस ड्रैगन की मां यानि डेनेरिस टार्गेरियन के रूप में जानते है। ऐमिलिया को हाल ही में दुनिया की सबसे सेक्सी महिला घोषित किया गया था। खास बात ये है कि इस शो के पहले पायलट में एमिलिया की जगह तामजेन मर्चेंट ने निभाया था। लेकिन बादमें उन्हें ऐमिलिया ने रिप्लेस कर दिया।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 60 Facts About Game Of Thrones in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments