120+ Information & Facts About Monkey in Hindi

Monkey Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में एक बहुत ही शरारती जीव के बारे में जानकारी देंगे। वो है बंदर (वानर) दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि बंदर कितने शरारती अंदाज के होते है। पर इसके साथ ही इनकी धार्मिक रूप से एक अलग ही पहचान है। कुछ लोग इनको हनुमान जी से भी जोड़ते है और इनकी पूजा भी करते है। अगर आप बंदर (वानर) के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Unknown Facts About Monkey In Hindi) जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
[120+] Unbelievable Information & Facts About Monkey in Hindi

बंदर के बारे में तथ्य (Facts About Monkey In Hindi)

  • अब तक बंदरों की कुल 264 प्रजातियों को खोजा जा चूका है।
  • एक बंदर, सन् 1949 में चाँद पर भी गया था। लेकिन दम घुटने के कारण उस बंदर की मौत हो गयी।
  • कुछ बंदरों के 36 दाँत होते है, और कुछ के 32.
  • विश्व में 14 दिसंबर का दिन World Monkey Day के रूप में मनाया जाता है।
  • क्या आप जानते है बंदर ही एकमात्र ऐसा जीव है जिससे इंसानों का DNA 98% तक मेल खाता है।
  • कहते है कि बंदरों की आँखें, इंसानों की आँखों से मिलती है।
  • जन्म उपरांत शिशु बंदरों की 4-5 वर्ष का होने तक उनकी माँ द्वारा देखभाल की जाती है। 4 या 5 वर्ष का हो जाने पर बंदर को वयस्क माना जाता है।
  • दुनिया का सबसे छोटा बंदर, एक चूहे जितना होता है।
  • बंदरों की अधिकांश प्रजातियाँ पेड़ों पर निवास करने वाली (arboreal) होती है। लेकिन कई प्रजातियाँ भी जमीन पर रहने वाली भी होती है, जैसे बबून (baboons)।
  • इंसानों की तरह बंदर के भी Finger Print लिए जा सकते है। क्युकि बंदरो की उंगलिया भी इंसानो की तरह ही होती है।
  • बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति 1 मीटर (3.3 फीट) लंबी और 36 किलोग्राम (79 पाउंड) वजन वाली मैनडिल या मैनड्रिलस स्फिंक्स) (Mandrill or Mandrillus sphinx) है।
  • बंदरो को इंसानो द्वारा छूना बिलकुल भी पसंद नहीं है। अगर आप ऐसी कोशिश करते है तो बंदर आपको काट भी सकता है।
  • कुछ बंदर रंगों के बीच का फरक समझ पाते है, लेकिन सिर्फ काले और सफेद के अंतर को।
  • कई देश में बंदरों को किसान के फसल को बर्बाद करने के लिए, मार दिया जाता है।
  • हाल ही में बंदर की एक प्रजाति ‘Burmese sneezing monkey’ खोजी गई है। इस बंदर की ख़ासियत यह है कि जब भी बारिश होती है, यह छींकने लगता है।
  • जापान के यकुशिमा द्वीप में हिरण (Deer) की सवारी के बदले macaque monkey अपना भोजन उनके साथ शेयर करते है और उन्हें संवारते है।
  • क्या आप जानते है बंदरों को Sign Language सिखाई जा सकती है और इन्हें गिनती करना भी आसानी से सिखाया जा सकता है।
  • बंदरों की 260 जीवित प्रजातियाँ है, इनमें से सबसे ज्यादा ब्राज़ील में पाई जाती है।
  • दुनिया का सबसे छोटा बंदर इतना छोटा है कि यह इंसान की हथेली पर भी आ सकता है। ‘Pygmy Marmoset‘ नाम के इस बंदर की लंबाई 4 inch और वजन ताश की गड्डी के बराबर यानि 100 ग्राम होता है।
  • बन्दरों का IQ लेवल 174 होता है, ये गिणती भी गिन सकते है।

Interesting Information About Monkey In Hindi

  • बंदर एक सामाजिक प्राणी है और यह परिवार बनाकर रहते है।
  • बंदर को बहुत लोग आज भी भगवान का दर्जा देकर, उसकी पूजा करते है। लेकिन कहा जाता है कि सालों पहले, औरतों को इसकी अनुमती नहीं दी गई थी।
  • बंदर अपने पूँछ की मदद से, अपने शरीर का संतुलन बनाए रखते है। साथ ही, वे इस अंग के द्वारा, पेड़ों पर लम्बे समय के लिए उलटे लटक पाते है।
  • लोग अक्सर मानते है कि इंसान, बंदर का ही एक रूप है। लेकिन, असल बात ये है कि करीबन 25-30 मिलियन साल पहले, इन दोनों के पूर्वज एक ही थे। वहाँ से इनका विकास धीरे-धीरे होता गया, और इन्हें आज का जीवन मिला।
  • एक दूसरे के शरीर से छोटे-छोटे जीव, और गंदगी निकालने से, बंदरों में प्यार और दोस्ती बढ़ता है। ये भी एक दूसरे के साथ सम्पर्क में रहने का एक तरीका है।
  • एक दूसरे को आसानी से पहचानने के लिए, कई बंदर अपने पूँछ पर खाना मसल देते है।
  • कई बंदरों को, दवाइयों की जाँच करने के लिए, वैज्ञानिक द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
  • कुछ बंदर, इंसानों की तरह, अपने खाने को धोकर ही खाते है।
  • बंदर के एक प्रकार, अपने आप को आइने में पहचान जाते है।
  • कुछ बंदरों को बारिश के मौसम में बहुत छींक आते है।
  • कुछ बंदर, अपने हाथों से पेड़ों पर लटकते हुए, एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चढ़ जाते है।
  • लेकिन कुछ अन्य बंदर, एक पेड़ से दूसरे पेड़, कूद-कूद कर जाते है।
  • जब बंदरों को गुस्सा आता है तो वे अपने होंठ को खींचते है और उबासी लेते है।
  • बंदर अक्सर पेड़, पर्वत, जंगल आदि में पाए जाते है।
  • ज़्यादातर बंदर फल, सब्ज़ी और दूसरे जानवरों को खाते है। लेकिन कुछ बंदर, गंदगी को भी खाते है।
  • बंदर कई सारे उपकरण अपने फायदे के लिए, बहुत ही अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर पाते है।
  • कुछ बंदर अपने पूरे जीवन काल में करीबन 80% आराम ही करते है।
  • कुछ बंदरों के बड़े-बड़े मूँछ होते है।
  • कुछ साल पहले, बंदरों को लोगों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, और इससे इंसान कुछ पैसे कमा लेते थे। बच्चों को ऐसे मनोरंजन के कार्यक्रम बहुत ही पसंद आते थे।
  • कुछ बंदरों की आवाज़, लगभग 3 मील दूर तक सुनाई देती है।

Bandar Ke Bare Mein Rochak Jankari

  • बंदर की सबसे छोटी प्रजाति पाइगी मर्मोसेट या सेबूला पाइग्मिया (Pygmy Marmoset or Cebuella Pygmaea) है, जिनके सिर और धड़ की लंबाई 117 से 152 मिलीमीटर (4.6 से 6 इंच) और पूंछ की लंबाई 172 से 22 मिलीमीटर (6.8 से 9 इंच) होती है। आकार में वे एक hamster (चूहे की जाति का जीव) के बराबर होते है।
  • इंसानों की तरह, बंदरों में फैले गए बीमारियों में से – ईबोला रैस्टन, बी वाइरस, पीत ज्वर (yellow fever), और यक्ष्मा (tuberculosis) जैसे बीमारी, कुछ है।
  • बंदर का पूँछ का अंत, एक इंसान के उंगलियों के निशान का काम करता है।
  • बंदर से जुड़े कई सारे धार्मिक ग्रंथ और कहानियाँ अभी भी बच्चों को सुनाई जाती है। उन्में से हनुमान की कहानी एक है।
  • बंदरों की प्रजातियों में शाकाहारी से लेकर सर्वाहारी श्रेणी के बंदर आते है। जिनमें कुछ बंदर सिर्फ कंदमूल और फल खाते है और इसके अलावा कुछ प्रजातियों के बंदर कंदमूल, फल इत्यादि के अलावा छोटे कीड़े मकोड़े और मांस खाते है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी बंदरों में भी इंसानों की तरह TB की बीमारी हो सकती है।
  • बंदर दिनचर (diurnal) होते है। बंदरों की एकमात्र प्रजाति, जो रात्रिचर (nocturnal) है, वह है: Night Monkey, जिन्हें Owl Monkey (douroucoulis) के नाम से भी जाना जाता है।
  • ई लेने का अर्थ है कि वे थके हुए है।
  • Apes और spider monkeys हाथ से झूलते हुए पेड़ की एक शाखा से दूसरी शाखा में जा सकते है। अन्य बंदर ऐसा नहीं कर सकते। वे पेड़ की शाखाओं के पर चलते है।
  • बंदर एक सामाजिक जानवर है, जो आमतौर पर समूहों में खाते है, सोते है और यात्रा करते है। बंदरों के समूह में कुछ बंदरों से लेकर हजार या उससे अधिक की संख्या में भी बंदर हो सकते है, जो प्रजातियों पर भी निर्भर करता है।
  • बंदरों के समूह को ‘टुकड़ी’, ‘जनजाति’ या ‘मिशन’ (troop, tribe or mission) कहा जाता है।
  • बंदरों का समूह कुछ बंदरों से लेकर 12 बंदरों का हो सकता है।
  • आपस में संवाद करने के लिए बंदर आवाज़, चेहरे के भाव और शारीरिक हरकतों का इस्तेमाल करते है।
  • बंदरों में इंसानों की तरह भावनाएं होती है। वे एक-दूसरे एक प्रति प्रेमभाव प्रदर्शित करते है, एक-दूसरे की सहायता करते है, डरते है, यहाँ तक कि नफ़रत भी करते है। प्रेमभाव प्रदर्शित करने के लिए अक्सर वे एक-दूसरे को संवारते हुए देखे जा सकते है।
  • बंदरों को यदि प्रशिक्षण दिया जाए, तो वह स्वयं को दर्पण में पहचान सकते है। Chinese Academy of Science में रीसस बंदर (rhesus monkey) ने कुछ हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद खुद को दर्पण में पहचानना सीख लिया था।
  • नर बंदरों का समूह के अल्फ़ा या नेता बनने के लिए लड़ना काफी आम है, क्योंकि इससे उन्हें समूह में मादा बंदरों के साथ संभोग करने का अधिकार प्राप्त होता है।
  • बंदरों के संभोग का कोई निश्चित मौसम नहीं होता है। स्थितियाँ अनुकूल हो, जैसे भोजन की अच्छी आपूर्ति और पर्यावरण बच्चे पालने के लिए सुरक्षित हो, तो वे वर्ष के किसी भी समय संभोग कर लेते है।
  • प्रजाति के आधार पर मादा बंदर का गर्भकाल (gestation period) 134 से 237 दिनों के मध्य रहता है। अधिकांश बंदर एक समय में केवल एक बच्चे को जन्म देते है।
  • बंदरों में पाई जाने वाली प्रजाति 'चिंपैंजी' बंदरों में सबसे समझदार और होशियार प्रजाति है।
  • क्या आप जानते है वैज्ञानिकों द्वारा बंदरों को दो वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग में आने वाले बंदरों को प्राचीन बंदरों की श्रेणी में रखा गया है और दूसरे वर्ग के बंदरो को नवीन श्रेणी में रखा गया है।

Amazing Facts About Monkey in Hindi

  • बंदर का शिकार बंदर की प्रजातियों और उस क्षेत्र पर निर्भर करता है, जहाँ वह वास करता है। शिकारी जीव, जो वर्षावन में बंदरों को अपना निशाना बनाते है, उनमें मगरमच्छ, बड़ी बिल्लियां, कैमान (caiman) और सांप शामिल है।
  • बंदर लिखित संख्या समझ सकते है और उसे गिन भी सकते है। वे अंकगणित (arithmetic) और यहाँ तक कि कई बार गुणा (multiplication) के बुनियादी हिस्सों को भी समझ जाते है।
  • सबसे तेज आवाज़ निकालने वाला बंदर Howler Monkeys है। इसकी तेज आवाज़ जंगल में लगभग 3 किलोमीटर (2 मील) तक और झील जैसे खुले क्षेत्रों में 5 किलोमीटर (3 मील) से भी अधिक दूरी तक सुनी जा सकती है।
  • मलेशिया और थाईलैंड में नारियल के बड़े-बड़े बागानों में बंदरों को नारियल तोड़ने का विधिवत प्रशिक्षण देकर कार्य पर रखा गया है।
  • जापान में एक ऐसा भी रेस्टोरेंट है, जहाँ इंसानों के स्थान बंदरों को वेटर का काम करते हुए देखा जा सकता है। Kayabukiya Tavern Japanese Restaurant में ‘मकाक बंदरों’ (Macaque Monkey) को वेटर के तौर पर रखा गया है।
  • वर्ष 2011 में भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने पर एक बंदर को पाकिस्तान के वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। यह बंदर बहावलपुर (bahawalour) जिले के चोलिस्तान (Cholitan) क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। बाद में इसे बहावलपुर चिड़ियाघर (bahawalour zoo) ले जाया गया, जहाँ इसे बॉबी (bobby) नाम दिया गया।
  • यॉर्कशायर (Yorkshire) की एक महिला Marina Chapman’s का दावा है कि जब वह सिर्फ 4 साल की थी, तब उसका अपहरण कर कोलंबिया के जंगल में छोड़ दिया गया था। वहाँ उसे कैपुचिन बंदरों (capuchin monkeys) की एक कॉलोनी में बंदरों द्वारा पाला गया था।
  • बंदर का दिमाग (Brain) दक्षिण एशिया (South Asia), अफ्रीका (Africa) और चीन (China) के कुछ हिस्सों में खाने की एक डिश है। चीन के कई भागों में तो इसे कच्चा भी खाया जाता है।
  • मानव और चिंपांज़ी (chimpanzees) द्वारा Red Colobus species और Olive Colobus monkey का खाने के लिए शिकार किया जाता है।
  • लेसुला बंदर (lesula monkey) 2007 में अफ्रीका (Africa) में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में खोजा गया था।
  • शोधकर्ताओं द्वारा थाईलैंड (Thailand) में मादा बंदरों को अपने बच्चों को इंसानी बाल से दांत के मध्य जमी गंदगी साफ़ करना सिखाते हुए देखा है।
  • बंदर (Monkey) कई बिमारियों के प्रति अतिसंवेदनशील होते है, लेकिन उन्हें कभी सर्दी नहीं होती।
  • Howler नामक मंकी जोर की चीख मारने वाले जानवरों में से एक है। खाली मैदान में इसकी चीख 5km दूर से सुनी जा सकती है।
  • Capuchin मंकी सबसे होशियार होता है, यह पत्थरों से अखरोट फोड़ लेता है, दरारों में डंडियां घुसेड़ सकता है, यहाँ तक की लंबी छड़ी से सांप को भी पीट देता है।
  • लंगूर बंदर में इतनी काबिलियत होती है कि यदि वह एक जगह से दूसरी जगह पर छलांग लगाने में असमर्थ हो जाए तो धरती पर बिना पाँव लगाए अपनी पूंछ के सहारे वापिस उसी स्थान पर आ सकता है।
  • Male Squirrel monkeys अपने अधीनस्थ बंदरों पर पेशाब कर उन पर अपना प्रभुत्व जमाते है।
  • लघु स्पाइडर बंदर (The miniature spider monkey) की पूंछ में अविश्वसनीय ताकत होती है। उनकी पूंछ पूरे शरीर का भार वहन कर सकती है।
  • अध्ययन से पता चला है कि मनुष्य में HIV Virus चिम्पांजी (chimpanzee) के माध्यम से स्थानांरित हुआ था। SIV virus से संक्रमित दो बंदरों red-cappes mangabey monkey (cercocebu) और greater spot-nosed monkey (cercopithecus nicititans) चिम्पांजी (chimpanzee) द्वारा खाए गए, जिससे उसके शरीर में ये वायरस पहुँच गए, जहाँ इनके संयुक्त होने से निर्मित hybrid virus जब मनुष्य में स्थानांतरित हुआ, तो वह HIV-1 बना।
  • बंदरों को पालतू जानवर भी कहा जा सकता है।

Interesting Facts About Monkey In Hindi

  • कई देश में बंदरों को घर पर रखना गैर-कानूनी होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग, इस कानून को तोड़ देते है।
  • बंदरों के पूँछ की लम्बाई, एक जैसी नहीं होती है। ये फरक अलग-अलग प्रकार के बंदरों में दिखता है।
  • बंदरों की पूँछ बहुत ही ताकतवर होते है।
  • सबसे लंबी पूंछ वाली प्राइमेट मादा मकड़ी बंदर (female spider monkey) है। इसका इसका शरीर केवल 2 फीट लंबा होता है, लेकिन पूंछ 3 फीट तक लंबी हो सकती है। उसकी पूंछ बंदर के पूरे शरीर के भार को वहन कर सकती है और मूंगफली जैसी छोटी वस्तुओं को भी उठा सकती है।
  • इन्हें हर चीज़ जानने की जिज्ञासा लगी रहती है, जिसके कारण वे कई बार समस्या में पड़ जाते है।
  • भारत में सर्वाधिक मात्रा में मकैक और लंगूर प्रजाति के बंदर पाए जाते है।
  • बंदर नकल करने में माहिर होते है और इंसानो की हूबहू नक़ल कर सकते है। आपने जरूर बंदरो को इंसानो की नक़ल करते देखा भी होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका में बंदर नहीं दिखते है।
  • इस जानवर की आयू 10-50 साल तक की होती है।
  • बबून नाम के एक बंदर के प्रकार की भाषा में लगभग 30 आवाज़ होते है। वह एक दूसरे के साथ, इशारों के द्वारा भी सम्पर्क में रहते है।
  • बंदर के कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के खतरे में है।
  • बंदर के एक प्रकार के नाक बहुत ही लम्बे होते है। उनके उम्र के साथ, उनके आक और भी लम्बे होते जाते है।
  • बंदर अक्सर दिन के समय में सबसे ज़्यादा फुर्तीले होते है।
  • नई दुनिया के बंदरों में सबसे दुर्लभ और असामान्य बंदर उकरी (uakari) है। यह ऑरंगुटन (orangutan) के समान दिखता है। इसका चेहरा गुलाबी होता है, जो इसके उत्तेजित या क्रोधित होने पर अक्सर चमकदार लाल हो जाता है। यह मानव हंसी के समान आवाज़ भी निकाल सकता है।
  • चीनी कैलेंडर (Chinese calendar) से संबंधित चीनी राशिचक्र (Chinese zodiac) में जानवरों के बारह साल के चक्र में बंदर नौवें स्थान पर आता है। माना जाता है कि इस चक्र में जन्म लेने वाले स्मार्ट, चपल और क्रियात्मक होते है।
  • Apes आकार में बड़े होते है और उनका सीना तथा कंधा चौड़ा होता है। साथ ही उनमें अपेंडिक्स (Appendix) पाया जाता है। जबकि बंदर आकार में छोटे होते है, उनका सीना संकीर्ण होता है और उनमें अपेंडिक्स (Appendix) नहीं पाया जाता।
  • पुरानी समय के मैनड्रिल बंदरों (Mandrill Monkey) के कैनाइन दांत (Canine Teeth) काफ़ी लंबे होते है, शेर (Lion) के दांतों से भी लंबे। इसका उपयोग ये स्वयं की रक्षा के लिए करते है।
  • दुनिया में सबसे बड़ी वानर सेना इथियोपियाई गेलैडस (Ethiopian geladas) बंदरों की है, जिनके समूह में 350 से 650 तक बंदर होते है।
  • बैबून (Baboon) 30 से अधिक ध्वनियों का इस्तेमाल कर आपस में संवाद करते है। वे होंठ सिकोड़कर और चटकारे जैसी आवाज़ निकालकर भी एक-दूसरे तक अपनी बात पहुँचाते है।

Wiered Facts & Information About Monkey In Hindi

  • यदि बाज़ (Eagle) वयस्क नर गाइनोन बंदर (Adult male guenon monkeys) के परिवार के सदस्य को पकड़ ले, तो उसे छुड़ाने वे उसके पीछे-पीछे भागते है।
  • नई समय के बंदरों में सबसे अधिक कलाबाज स्पाइडर बंदर (spider monkey) होता है। यह 35 फीट तक छलांग लगाने के लिए जाना जाता है।
  • भारत में अलग-अलग प्रकार के, बहुत सारे बंदर पाए जाते है।
  • यहाँ मंदिरों में पाए गए बंदरों की कई लोग पूजा भी करते है।
  • बंदर अक्सर 12 के झुंड में रहते है।
  • इंसानों की तरह, बंदर भी किसी के मौत का शोक मनाते है, किसी बात की खुशी मनाते है, और कभी-कभी अपना गुस्सा भी व्यक्त करते है।
  • नई दुनिया के बंदरों में सबसे आम और सबसे बुद्धिमान कैपुचिन बंदर (capuchin monkey) होता है।
  • उल्लू बंदर या रात का बंदर (owl monkey or night monkey) नई दुनिया का एकमात्र निशाचर बंदर है। वे मलेरिया से प्रभावित बंदर प्रजातियों में से एक है। इसलिए गैर-मानव प्रचलित मलेरिया प्रयोग इन पर किये जाते है।
  • सभी बंदरों के पास विरोधी अंगूठे (opposable thumbs) है, जो उन्हें भोजन प्राप्त करने के लिए पेड़ों पर चढ़ने में सहायता मिलती है। अंगूठे की मदद से वे केले का छिलका छील सकते है।
  • बंदर की पूंछ की नोक पर नग्न त्वचा का एक पैच होता है, जो मानव उंगलियों की तरह कार्य करता है। यह संवेदनशील होता है और इसमें छोटी लकीरें भी होती है, जो पूंछ को बेहतर पकड़ प्रदान करती है।
  • बंदर जम्हाई ले सकते है। उनके जम्हा
  • आपको जानकर हैरानी होगी चीन के लोग बंदरो का गोस्त बड़े चाव से खाते है। चीन में मरे हुए बंदर का दिमाग इन लोगो की पहली पसंद है।
  • क्या आप जानते है बंदर को अंतरिक्ष में भी भेजा जा चुका है। अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर “Albert II” था।
  • पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे छोटा बंदर आकार में महज 4.6 इंच का है।
  • कुछ बंदर ज़मीन पर रहते है, और कुछ पेड़ पर।
  • बंदर के अलग-अलग प्रकार, अलग-अलग तरह का खाना खाते है।
  • ज़्यादातर बंदरों के पूँछ होते है।
  • दुनिया में सबसे बड़े बंदर का वज़न करीब-करीब 35 किलो है।
  • क्या आप जानते है बंदर ही एकमात्र ऐसा जीव है जो केले का छिलका उतारकर खाता है।
  • जापान में बंदरों को अजब तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके तहत यहां होटलों में बंदरों को वेटर के रुप में रखा जाता है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट 120+ Information & Facts About Monkey in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments