125 Cool Facts About Norway in Hindi

Norway Facts in Hindi - दोस्तों आज हम नॉर्वे देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। दोस्तों नॉर्वे, जिसे किंग्डम ऑफ नॉर्वे भी कहा जाता है, एक नॉर्डिक देश है जो स्कैंडिनेविया क्षेत्र का हिस्सा है। यूरोप के सबसे पहाड़ी देशों में से एक के रूप में जाना जाता है, इसके आश्चर्यजनक fjords और बाहर के लोगों के लिए आपको इसे जानने में मज़ा आएगा। नॉर्वे के अजूबों के आगामी दौरे की योजना बनाने या प्रस्थान करने से पहले, हमने आपको स्वाद देने के लिए नॉर्वे के खास तथ्यों की एक सूची तैयार की है। मैं जानता हूं कि आपको इन्हें पढ़ने के बाद नॉर्वे से प्यार हो जाएगा, तो चलिए जानते है!
Norway Facts in Hindi

नॉर्वे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी - Norway Facts in Hindi

  • नॉर्वे की जनसंख्या करीब 55 लाख है।
  • नॉर्वे का राष्ट्रीय पशु बारहसिंघा है।
  • नॉर्वे में बेरोजगारी दर 3.5% है।
  • ईस्टर और क्रिसमस नॉर्वे में प्रमुख छुट्टियाँ है।
  • नॉर्वे के लोग गर्मी के मौसम में चार सप्ताह की छुट्टी का आनंद लेते है, इस प्रकार उनके पास मछली पकड़ने और आराम करने का बहुत समय होता है।
  • Cheese slicer का आविष्कार 1925 में नॉर्वे के थोर बोज्रकलकुंड (Thor Bjørklund) द्वारा किया गया था।
  • लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर (Trafalgar Square) में वर्ष 1946 से आधिकारिक क्रिसमस ट्री हर साल नॉर्वे से आता है।
  • Norway के राष्ट्रीय ध्वज में शेर का चित्र दिखाई देता है पर हकीकत में यहाँ पर शेर है ही नही।
  • नॉर्वे की राजधानी ओस्लो है जो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है।
  • नॉर्वे की Public University अपने सभी नागरिकों को फ्री में शिक्षा प्रदान करती है।
  • सन 2008 में नॉर्वे ने अमेज़न जंगल को बचाने के लिए 1 Billion डॉलर दान में दिए थे।
  • नॉर्वे में मौत की सजा (Death Penalty) नहीं दी जा सकती। यहाँ 1979 में Death Penalty को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया था। नॉर्वे में अधिकतम सज़ा 21 वर्षों की जेल है।
  • नॉर्वे की जेलों में कैदियों को इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
  • नॉर्वे की हेलडेन जेल (Halden Prison) को दुनिया की सबसे दयालु जेल का दर्जा प्राप्त है। इस जेल में कैदियों को होटल जैसी सुविधायें मिलती है। यहाँ कैदियों को विडियो गेम, टीवी, म्यूजिक रिकॉर्ड रूम बास्केटबॉल कोर्ट और जिम की सुविधायें दी गई है। जेल का मकसद कैदियों को एक बेहतर इंसान बनाना है।
  • नॉर्वे के Longyearbyen शहर में घर से बाहर जाते वक़्त बंदूक साथ में रखने का नियम है। बंदूक न रखने पर ध्रुवीय भालू द्वारा मारे जाने की संभावना रहती है।
  • नॉर्वे में पहली बार हुई विमान हाईजैकिंग में हाईजैकर ने शराब के बदले अपने हथियार सरेंडर कर दिया था। 21 जून 1985 को Braathen SAFE Flight 139 स्टीन अर्विड हुसेबी नामक नशे में धुत्त व्यक्ति ने हाईजैक कर लिया था। विमान की पूरी शराब पीकर ख़त्म करने के बाद उसने और शराब की मांग की और उसके एवज़ में अपने हथियार सौंप दिए। Fornebu में लैंड किये गये इस विमान में लोकल पुलिस द्वारा शराब पहुँचाई गई और कुछ ही देर बाद हाईजैकर को पकड़ लिया गया।
  • नॉर्वे (Norway) में एक शहर का नाम “हेल” (hell) है।
  • नॉर्वे में 50,000 से अधिक द्वीप (islands) है।
  • नॉर्वे का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा पहाड़ी है। यहाँ 2,000 मीटर से ऊँचे लगभग 300 पर्वत शिखर है।
  • नॉर्वे की ‘लाएरदल सुरंग’ (Laerdal Tunnel) दुनिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। 15.23 मील (24.51 किमी) लंबी यह सुरंग राजधानी ओस्लो को बर्गेन शहर से जोड़ती है। 1995 में निर्माण कार्य प्रारंभ होने के उपरांत नवंबर 2000 से यह सुरंग यातायात के लिए खुली है। प्रतिदिन लगभग 1000 वाहन इसमें से होकर गुजरते है।
  • नॉर्वे के लोग दुनिया के अन्य देशों के लोगों के मुकाबले अधिक किताबें पढ़ते है। वे औसतन 500 क्रोनर ($ 76) प्रति वर्ष पुस्तकों पर खर्च कर देते है। नॉर्वे में सालाना 2,000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होती है।
  • जब भी नॉर्वे में कोई पुस्तक प्रकाशित होती है, सरकार उसकी 1000 प्रतियाँ खरीद लेती है और इसे देश में पुस्तकालयों में वितरित करती है, ताकि लोगों को भुगतान किए बिना उन किताबों तक पहुँच हो सके।
  • नॉर्वे की 30% आबादी उच्च शिक्षा प्राप्त है। नॉर्वे के विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के कॉलेज अंतरराष्ट्रीय छात्रों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं लेते।
  • Norway की समुद्री सीमा 20,000 किलोमीटर से भी ज्यादा लम्बी है और यहाँ Jostedalsbreen नाम का ग्लेशियर दक्षिणी यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर यानी हिमखंड है।
  • Norway का Beerenberg ज्वालामुखी जो की 7,306 ft. यानि 2,227 मीटर बड़ा है और यह Norwegian समुद्र पर Jan Mayen Island पर नॉर्वे का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcano) है।
  • नॉर्वे के उत्तरी भाग में मई महीने से लेकर जुलाई महीने तक लगातर 76 दिन तक सूरज नहीं डूबता। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और 40 मिनट बाद फिर उग जाता है।
  • नॉर्वे का राष्ट्रीय प्रतीक/चिन्ह (National Symbol) कुल्हाड़ी पकड़ा हुआ शेर (lion) है।
  • 17 मई नॉर्वे में बाल दिवस (children’s day) के रूप में मनाया जाता है।

Information About Norway in Hindi

  • वर्ष 2020 की World Happiness Report के अनुसार नॉर्वे विश्व का 5वां सबसे ख़ुशहाल देश है। वर्ष 2019 में नॉर्वे को तीसरा स्थान प्राप्त था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत संयुक्त राष्ट्र (United Nation) की स्थापना में नॉर्वे की भी भी अहम् भूमिका थी। संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव नॉर्वे के ‘ट्रीगवी लाई’ (Trygve Lie) थे।
  • किंग हेराल्ड के बारे में एक बेहद दिलचस्प बात है। उन्होंने ने तय किया था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे अगर उनकी शादी उससे नहीं हुई जिससे वो प्यार करते है। वो एक कपड़े के व्यापारी की बेटी से प्यार करते थे। नॉर्वे सरकार की मदद से उनकी शादी उस लड़की से हो पाई। वो लड़की Sonja Haraldsen है जो अब नॉर्वे की रानी है।
  • नॉर्वे में आप अपने कुत्ते को बांध कर नहीं रख सकते, ऐसा करना यहां गैरकानूनी है। केवल जरूरी परिस्थितियों में आप कुत्ते को बांध सकते है।
  • 1999 में नॉर्वे के सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के एक drug smuggler को शरण देने का फैसला किया क्योंकि उनके अनुसार अमेरिका के जेल मानवों के रहने लायक नहीं है।
  • नॉर्वे जलवायु परिवर्तन से सबसे कम प्रभावित देश है।
  • नॉर्वे (Norway) का औपचारिक नाम ‘कोंगेरिकेट नोरगे’ (Kongeriket Norge) है, जिसका अर्थ है – ‘नॉर्वे राज्य’ (Kingdom of Norway)।
  • नॉर्वे को मूल रूप से ‘नॉर्डवे’ (Nordweg) कहा जाता था, जिसका अर्थ है – ‘उत्तरी मार्ग’ (Northern Way)।
  • नॉर्वे बहुत लंबा देश है। इसकी भू-सीमाओं की कुल लंबाई 2,566 किमी है, जिसमें से 709 किमी सीमा फिनलैंड, 1,666 किमी स्वीडन और 191 किमी रूस को छूती है।
  • नॉर्वे के 5 प्रमुख शहर ओस्लो, बर्गन, स्टवान्गर, ट्रॉनहैम, ट्रोम्सो है।
  • नॉर्वे का कुल क्षेत्रफल 125,021 वर्ग मील (323,802 वर्ग किमी) है, जिसमें बुवेट (Bouvet), जान मायेन और स्वालबार्ड द्वीप समूह (Svalbard Islands) शामिल है।
  • नॉर्वे के fjord (खड़ी चट्टानों के बीच लंबा समुद्री मार्ग) पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और हर साल पूरे विश्व से पर्यटक यहाँ इसका नज़ारा लेने आते है। नॉर्वे के विभिन्न भागों में 1000 से भी ज्यादा fjord है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध fjord है: Geiranger fjord, Lysefjord, Hardanger fjord, Naeroyfjord और Sognefjorden.
  • Sognefjorden नॉर्वे का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा fjord (खड़ी चट्टानों के बीच लंबा समुद्री मार्ग) है। यह दुनिया का सबसे लंबा बर्फ-मुक्त fjord भी है और समुद्र के अंदर 127 मील (205 किमी) तक विस्तृत है।
  • नॉर्वेजियन सागर के जेन मायेन द्वीप (Jan Mayen Island) में नॉर्वे का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ‘बीयरबर्ग’ (Beerenberg) है।
  • उत्तरी नॉर्वे में सर्दियों के मौसम के दौरान सूरज कभी नहीं निकलता है और वहाँ ध्रुवीय रातें (Polar nights) होती है। जबकि इसी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में सूरज कभी अस्त नहीं होता (Midnight Sun)।
  • रोरोस (Roros) नॉर्वे का सबसे ठंडा स्थान है, जहाँ का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस रहता है।
  • जनवरी 1993 में नॉर्वे के एर्लिंग कागेज (Erling Kagge) दक्षिणी ध्रुव पर अकेले पहुँचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • Eiksund Tunnel नॉर्वे की सबसे गहरी undersea Tunnel है। 7,776 मीटर लंबी यह undersea Tunnel नॉर्वे के उत्तर-पश्चिमी तट पर बनी है। Boknafjord Tunnel के बाद यह विश्व की दूसरी सबसे गहरी undersea tunnel है।
  • यूरोप का सबसे बड़ा पठार नॉर्वे का ‘Hardanger Plateau’ है। 1981 में इसके 3,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया गया। यहाँ बड़ी तादात में रेनडियर पाए जाते है।
  • नॉर्वे अपने ग्रैंडियोसा फ्रोजन पिज्जा (Grandiosa Frozen Pizza) के लिए भी प्रसिद्ध है। यह नॉर्वे में सबसे ज्यादा बिकने वाला पिज्जा ब्रांड है और यह नॉर्वे की अनाधिकारिक राष्ट्रीय डिश है। कुछ अनुमानों के अनुसार नॉर्वे में हर साल ग्रैंडियोसा फ्रोजन पिज्जा की चौबीस मिलियन यूनिट्स का उत्पादन किया जाता है।
  • सैल्मन मछली से बने व्यंजन सैल्मन सुशी के लिए जापान दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन असल में सैल्मन सुशी की उत्पत्ति नॉर्वे में हुई थी और अस्सी के दशक में उसने जापानियों को इससे परिचित करवाया।
  • नॉर्वे में 2011 से मक्खन का संकट (butter crisis) है। देश में 250 ग्राम मक्खन की कीमत लगभग $ 50 है।
  • एयरोसोल स्प्रे (Aerosol spray) का आविष्कार 1920 में नार्वे के एरिक रोटहीम (Eric Rotheim) द्वारा किया गया था।
  • Norway की तटरेखा लगभग 1,01,388 किलोमीटर लंबी है जो कि पृथ्वी के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नॉर्वे के पास 50 हज़ार से ज्यादा द्वीप है और इसके मुख्य भाग का तट काफी कटा-फटा हुआ है।
  • इस देश में कोई भी व्यक्ति अपनी कमाई को छुपा नहीं सकता। यहां का टैक्स डिपार्टमेंट हर नागरिक की कमाई को अपनी वेबसाइट पर डाल देता है ताकि उसे हर कोई देख सके।
  • नॉर्वे में अगर आप कोई कत्ल कर दें तो आपको शायद फांसी नहीं होगी क्योंकि यहां सबसे बड़ी सज़ा बस 21 साल की कैद है। यहा पर सारी उम्र कैद रहने की सज़ा को 1971 में खत्म कर दिया गया था।
  • यदि आप नॉर्वे में किसी व्यक्ति या कंपनी की आय के बारे में जानना चाहते है, तो आप उनके आयकर रिटर्न को देखकर आसानी से पता लगा सकते है। क्योंकि नॉर्वे में सभी नागरिकों के टैक्स रिटर्न वेबसाइट में निरीक्षण हेतु पब्लिक किये जाते है।
  • नॉर्वे में समान दूरी के लिए टैक्सी निजी कारों की तुलना में सस्ती पड़ती है। यह सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

Facts About Norway in Hindi

  • नॉर्वे के दिवंगत राजा ‘ओलाव पंचम’ (King Olav-V) सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया करते थे और हमेशा टिकट लेते थे। ऐसा कर वे आम जनता को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करते थे, ताकि प्रदूषण और ट्रैफिक कम किया जा सके।
  • नॉर्वे और स्वीडन 1814 से 1905 तक एक ही देश थे। 1905 में स्वीडन नॉर्वे से अलग हो गया।
  • नॉर्वे में 872 ई. से राजशाही परंपरा चली आ रही है। वर्तमान में नॉर्वे के राजा ‘हेराल्ड पंचम’ (Harald-V) है, जो अपने पिता King Olav-V की मृत्यु उपरांत 17 जनवरी 1991 को राजा बने।
  • 17 मई 1814 को नॉर्वे का संविधान बना था। तबसे यह दिन नॉर्वे के ‘राष्ट्रीय दिवस’ (National Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • नॉर्वे द्वारा 836 AD में डबलिन (Dublin) और आयरलैंड (Ireland) देशों की स्थापना की गई थी।
  • लगभग 5 मिलियन नॉर्वेजियन अमरीकी (Norwegian Americans) यू.एस. में रहते है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए मिनेसोटा (Minnesota) नार्वे की अनाधिकारिक राजधानी है। नॉर्वे के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मिनेसोटा की आबादी अधिक है।
  • नॉर्वे में विक्रय होने वाली सभी नई कारों में से आधी हाइब्रिड या फिर इलेक्ट्रिक कारें है। नॉर्वे ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग पर अधिक जोर देता है।
  • नॉर्वे की 98-99% बिजली पनबिजली (hydroelectric power) से उत्पन्न की जाती है।
  • दुनिया में सबसे अधिक गैसोलीन की कीमत 7.32 डॉलर प्रति गैलन नॉर्वे में है।
  • 1966 की गर्मियों में पहला कुआँ नॉर्वे में ड्रिल किया गया था, लेकिन यह सूखा था। 1960 के अंत में नॉर्वे में अपतटीय तेल और गैस (offshore oil and gas) की खोज की गई थी। इस क्षेत्र से उत्पादन 15 जून 1971 को शुरू हुआ।
  • 1978 से 1989 के बीच नॉर्वे में स्केटबोर्ड (Skateboard) पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में नॉर्वे के केवल 10 पुलिस कर्मी मरे गए थे।
  • नॉर्वे (Norway) में 4,50,000 से भी ज्यादा झील है। यदि नॉर्वे की आबादी के हिसाब से देखा जाए, तो यहाँ हर 12वें व्यक्ति के लिए के एक झील है।
  • नॉर्वे बारहसिंगों, ध्रुवीय भालू, व्हेल के मांस, वफ़ल, ट्रॉल्स, मछली, वाइकिंग्स आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • नॉर्वे का राष्ट्रीय पशु एल्क (Elk) है। यह दुनिया में हिरण परिवार Cervidae की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है।
  • नॉर्वे में पुरुषों के दो नाम सबसे ज्यादा रखे जाते है – Odd और Even.
  • नॉर्वे (Norway) में यदि आपके घर टेलीविजन है, तो आपको 480.66 $ वार्षिक लाइसेंस शुल्क देना होगा।
  • नार्वे (Norway) के बच्चे 6 साल की उम्र तक स्कूली शिक्षा शुरू नहीं करते।
  • नॉर्वे में 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को विज्ञापनों में दिखाना गैरकानूनी है। स्वीडन में भी यही नियम लागू होता है।
  • नॉर्वे की भाषा के दो भिन्न versions इस्तेमाल में लाये जाते है। सामान्य तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले version को “Bokmal” और दूसरे version को ‘Nynorsk” कहा जाता है।
  • शराब पीकर ड्राइविंग करने पर नॉर्वे में 30 दिन की जेल की सजा है।
  • 2008 से नॉर्वे में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त है।
  • नॉर्वे में वर्ष 2015 से पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी मिलिट्री सर्विस अनिवार्य है। ऐसा करने वाला नॉर्वे पला NATO सदस्य और पहला यूरोपियन देश है।
  • कनाडा की तुलना में नॉर्वे में अंग्रेजी बोलने वाले लोग ज्यादा है। कनाडा की आबादी का 76% हिस्सा अंग्रेजी बोलता है, जबकि नॉर्वे की आबादी का 86% हिस्सा अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते है।
  • नॉर्वे में करों (Taxes) की भरमार है। उन्हें टीवी कर, ईंधन कर, प्लास्टिक की बोतल कर, चीनी कर आदि देने पड़ते है।
  • नॉर्वे का ट्रॉनहैम (Trondheim) शहर यूरोप के पहले वायरलेस शहरों (wireless cities) में से एक था।
  • नॉर्वे ने किसी भी अन्य देश के मुकाबले शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) में सबसे अधिक पदक जीते है। 1932 में पहला शीतकालीन ओलंपिक खेल आयोजित होने के बाद से अब तक नॉर्वे ने 368 पदक जीते है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा सैल्मन मछली (Salmon Fish) उत्पादक नॉर्वे है।
  • फिनलैंड के बाद नार्वे में प्रति व्यक्ति काफ़ी की खपत बहुत है। यहाँ हर व्यक्ति साल भर में लगभग 9.9 Kg कॉफ़ी पी लेता है।
  • नॉर्वे के Spitsbergen Island में स्थित Longyearbyen शहर दुनिया का सबसे उत्तरी शहर माना जाता है। लगभग 2000 की आबादी वाले इस गाँव में पिछले लगभग 70 सालों से किसी भी मुर्दे को नहीं दफ़नाया गया है। यदि कोई बीमार हो या उम्रदराज़ हो, तो उसे दूसरे शहर भेज दिया जाता है। कहा जा सकता है कि इस गाँव में लोगों का मरना मना है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहाँ की जमीन पर हमेशा बर्फ़ जमी रहती है। इसलिए दफनाई गई लाशें decompose नहीं होती और संरक्षित रहती है।
  • वर्ष 2008 में नॉर्वे में निल्स ऑलव (Nils Olav) नामक पेंगुइन को राजा हेराल्ड पंचम द्वारा ‘नाईट’ की उपाधि से नवाज़ा गया। यह पेंगुइन वर्ष 1972 से राजा हेराल्ड पंचम के गार्ड का शुभंकर (mascot) था। पूर्व में भी समय-समय पर इसे कई उपाधियों से नवाज़ा गया था। 1982 में इसे Corporal, 1987 में sergeant, 1993 में regimental sergeant major, 2001 में honourable regimental sergeant major और 2005 में colonel-in-chief की उपाधि दी गई थी।
  • नॉर्वे में ओस्लो तट से करीब 75 किलोमीटर दूर बैस्ट्वॉय जेल है। यहां रहने वाले अपराधियों पर मर्डर, रेप और स्मगलिंग के मुकदमें है। नॉर्वे के आइलैंड जेल में कैदियों को लगभग हर तरह के काम करने की छूट होती है जो वह करना चाहते है। नॉर्वे सरकार का कहना है अपराध सुधारने का प्रयास पहले दिन से ही होना चाहिए। रिपोर्टो के मुताबिक़ पिछले कुछ सालो नॉर्वे में क्राइम रेट काफी गिरावट हुई है।
  • साल 2011 में Norway में बटर की बहुत कमी हो गयी थी। उस समय 250 ग्राम बटर की कीमत 50 अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 3000 रुपये थी।
  • Norway का Hardangervidda पठार पूरे यूरोप का सबसे बड़ा पर्वतीय पठार है और यह जंगली हिरणों के झुंडों का घर भी है।
  • पूरी दुनिया के बहेतरीन पर्यटक स्थान के मामले में नॉर्वे की गिनती होती है, इसीलिए हर साल लाखों की तादाब में लोग यहाँ घूमने आते है।
  • नार्वे के नागरिक well Educated और आधुनिक है।। इनके संग्रहालय और पेंटिग दुनिया मे विख्यात है।
  • Norway के नागरिक अपनी कब्र की जमीन स्वयं खरीदते है और उसकी डिजाइन खुद करते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Cool Facts About Norway in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments