Inormation & 100 Facts About Antarctica in Hindi

Facts About Antarctica in Hindi - हमारे ग्रह के सबसे नीचे अंटार्कटिका महाद्वीप है। अंटार्कटिका दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए एक ड्रीम ट्रैवल डेस्टिनेशन माना जाता है। यह पेंगुइन, सील, हिमखंड, और बर्फ की भूमि है! वास्तव में, अंटार्कटिका में दुनिया की 90% से अधिक बर्फ है।
अंटार्कटिका हमारे ग्रह का सबसे कम आबादी वाला महाद्वीप है। 'अंटार्कटिका' शब्द ग्रीक शब्द 'एंटार्कटिक' से आया है जिसका अर्थ है 'आर्कटिक के विपरीत' या 'उत्तर के विपरीत'। यह बर्फीला विस्तार 14 मिलियन वर्ग किलोमीटर से अधिक तक फैला है, जो इसे दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप बनाता है। यह लगभग पूरी तरह से अंटार्कटिक सर्कल के भीतर स्थित है, जिसका अर्थ है कि वर्ष के अधिकांश समय में तापमान लगातार शून्य से नीचे रहता है। यह वास्तव में पृथ्वी पर सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है।

Antarctica

अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी - Antarctica Facts in Hindi

  • Antarctica Europe से 1.3 गुणा बड़ा है।
  • Antarctica दुनिया का सबसे बड़ा धुर्वीय रेगिस्तान है।
  • धरती का 90% साफ पानी यही पर है लेकिन बर्फ के रूप में।
  • आपको शायद यकीन ना हों लेकिन अंटार्कटिका में एक ATM भी है।
  • आज तक पाए गए 90% उल्कापिंड Antarctica से आए है।
  • आज तक Antarctica में सबसे ज्यादा तापमान 58.2°F (14.5°C) रिकाॅर्ड किया गया है।
  • Antarctica में कुछ जगहों पर 320KM/H की स्पीड से हवा चलती है।
  • धरती पर केवल Antarctica ही ऐसा महाद्वीप है, जहाँ साँप बिल्कुल ही नही पाए जाते।
  • 1994 के बाद Husky Dogs को Antarctica से बैन कर दिया था।
  • आज तक का सबसे पुराना Sperm अंटार्कटिका में मिला है। एक कीड़े का 50 Million साल पुराना स्पर्म।
  • अंटार्कटिका को एक रेगिस्तान माना जाता है, क्योंकि यहाँ केवल वार्षिक 8 इंच ही बारिश होती है और उसमे भी ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में ही होती है।
  • अंटार्कटिका में एक फायर स्टेशन भी है। इस स्टेशन का नाम Murdo station है।
  • बेहद ठंडा होने के बावजूद अंटार्कटिका में 1,150 अलग-अलग प्रजातियों के कवक (fungi) पाये जाते है।
  • तकनिकी रूप से देखा जाए तो अंटार्कटिका में पृथ्वी के सारे टाइमजोन मिलते है। यहां सभी देशांतर रेखाएं जो टाइमजोन को परिभाषित करने के लिए उपयोग की जाती है, इस महाद्वीप के दोनों ध्रुवों पर मिलती है।
  • अंटार्कटिका में एक भी Polar Bear नहीं रहता है। अगर आपको Polar Bear देखने है तो आपको Arctic या Canada जाना पड़ेगा।

अंटार्कटिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

  • अंटार्कटिका महाद्वीप का अधिकतर भाग उबड़ – खाबड़ तथा पर्वतीय है। यहां का समुद्र तट खड़े ढाल वाला है। यहां तटीय मैदान नहीं है।
  • क्वीनमोड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है।
  • इस महाद्वीप का एक अनोखा भू चिन्ह है, यहां स्थित अर्बुस शिखर, जो यहां का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • इस बर्फीले महाद्वीप को चारों ओर से घेरने वाले महाद्वीप का नाम है, दक्षिणी महासागर। जिसे अंटार्कटिका महासागर के नाम से भी जाना जाता है। प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर के दक्षिणी छोरों को ही दक्षिणी महासागर कहा जाता है। इस महासागर के ऊपरी जल का तापमान 4°C से ऊपर नहीं जाता है। रॉस सागर एवं वेडेल सागर अंटार्कटिका सागर के ही भाग है।
  • विदा अंटार्कटिका की खारे पानी का झील है जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है।
  • रानी मौड रेंज महाद्वीप को भागों में विभाजित करती है। यहाँ व्यापक कोयला भंडार शामिल है।
  • माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है।
  • माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यहाँ 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय नहीं होता है और यह 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच यहाँ सूर्यास्त नहीं होता है।
  • अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान है। अंटार्कटिका का पूर्वी भाग, पश्चिमी भाग की अपेक्षा अधिक उंचाई में स्थित होने के कारण अपेक्षाकृत अधिक ठंडा है। इस दूरस्थ महाद्वीप में मौसम शायद ही कभी प्रवेश करता है इसीलिए इसका केंद्रीय भाग हमेशा ठंडा और शुष्क रहता है।
  • अगर आपको अंटार्कटिका में काम करना है, तो सबसे पहले आपको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा, भले ही वो एकदम स्वस्थ ही क्यों न हों, क्योंकि यहां के वर्क स्टेशंस पर किसी भी तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और अगर ठण्ड की वजह से आपको कुछ होता है तो आपकी सर्जरी यहां नहीं हो पायेगी। यहां कोई ज़्यादा दिनों तक नहीं रह सकता है।
  • इस महाद्वीप पर कोई तटीय मैदान नहीं है और केवल 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है।
  • अंटार्कटिका की पामर प्रायद्वीप जो कुछ हद तक बर्फ मुक्त है।
  • इसे 'गतिशील या सक्रिय महाद्वीप' के रूप में जाना जाता है क्योंकि अंटार्कटिका का आकार मौसम के परिवर्तन के साथ बदलता है।
  • वनस्पति: लाइकेन और मोस यहाँ की मुख्य वनस्पति है।
  • पेंगुइन जो प्रसिद्ध उड़ानहीन पक्षी है इसी महाद्वीप पर पायी जाती है।
  • क्रिल नामक मछली की प्रजाति यहाँ प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। ये समूह में रहते है और इनके समूह को शॉल कहा जाता है।
  • अंटार्कटिका में स्थित पार-अंटार्कटिक पर्वत (Transantarctic Mountains) इस महाद्वीप को ईस्ट और वेस्ट भागों में विभाजित करता है। ये पर्वत श्रृंखला दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है।
  • अंटार्कटिका के अस्तित्व के बारे में किसी को पता न चलता, अगर 1820 में इस महाद्वीप को देखा न जाता। पहले लोगों को लगता था कि यह सिर्फ द्वीपों का एक समूह है।
  • नार्वे के Roald Amundsen पहले आदमी थे, जो सबसे पहले दक्षिण ध्रुव तक पहुंच पाये थे। Amundsen ने एक अंगेज़ी पत्रिका Robert Falcon Scott के माध्यम से 14 दिसंबर 1911 को दुनिया को यह बताया कि एक महाद्वीप और है जहां वो पहुंचे और उन्होंने वहां नॉर्वे का झंडा भी लगा दिया।
  • अंटार्कटिका संधि 1959 के अनुसार इस महाद्वीप को केवल शांति के उद्देश्य से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इस संधि के अनुसार इस महाद्वीप पर परमाणु परीक्षण, परमाणु कचरे को यहां लाना, सैनिक गतिविधियां, खनन कार्य इत्यादि प्रतिबंधित है।

Information About Antarctica in Hindi

  • सन् 1981-82 में भारत ने अपने अंटार्कटिका अभियान की शुरुआत की थी। 9 जनवरी 1982 को डॉ. सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में भारत का पहला अंटार्कटिका महाद्वीप अभियान दल रवाना हुआ था।
  • दक्षिणी गंगोत्री, मैत्री तथा भारती अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित भारत के शोध संस्थान है। जिसमें से सन् 1983 में स्थापित दक्षिणी गंगोत्री अंटार्कटिका में भारत का पहला शोध केंद्र था। जो कि अब नष्ट हो चुका है।
  • सन् 1989 में स्थापित मैत्री भारत का दूसरा शोध केंद्र है।
  • इस महाद्वीप को ‘विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ विभिन्न देशों के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र है जो महाद्वीप की संरचना, जलवायु, जीवाश्म पर्यावरण, खनिज, वनस्पति पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान आदि पर शोध करने के लिए बनाया गया है।
  • 1984 में, भारत ने इस महाद्वीप की संरचना, जलवायु, जीवाश्म पर्यावरण, खनिज और वनस्पति इत्यादि का अध्ययन करने के लिए 'दक्षिणी गंगोत्री' नामक केंद्र स्थापित किया था जो अब पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।
  • दिसंबर 1987 में, भारत ने पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान आदि पर शोध करने के लिए 'मैत्री' नामक एक शोध केंद्र की स्थापना की थी।
  • अंटार्कटिका पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 14 लाख स्क्वायर किलोमीटर्स है।
  • अंटार्कटिका का 99% बर्फ से ढका हुआ है। जो ग्लेशियर इन महद्वीपों का ढके रहते है उनको 'Ice Sheet' कहा जाता है।
  • अंटार्कटिका की बर्फ की औसतन मोटाई लगभग 1.6 किलोमीटर है। अंटार्कटिका में पूरी धरती पर मौजूद पानी का 70% हिस्सा है।
  • 1959 में 12 देशों ने गुप्त वार्ता के बाद इस महाद्वीप को शांतिपूर्ण अनुसंधान गतिविधियों (Peaceful Research Activities) के लिए चुना और अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किये। हालांकि वर्तमान में इस संधि पर 48 देश हस्ताक्षर कर चुके है।
  • जनवरी 1979 में Emile Marco Palma, दुनिया के सबसे आख़िरी दक्षिणीछोर पर जन्म लेने वाली पहली इंसान बनी। ये अर्जेंटीना द्वारा खुद को अंटार्कटिका का हिस्सा बनाने का एक प्रयास था। अर्जेंटीना ने एक गर्भवती औरत को यहां इसीलिए भेजा था।
  • अंटार्कटिका की खोज सन् 1820 में रूसी जहाज के कप्तान फैबियन वेलिंग शॉसेन एवं मिखाईल पेट्रोविच लाजारेव ने की थी।
  • संसार में सबसे कम तापमान इस महाद्वीप में स्थित दक्षिण ध्रुव में अंकित किया गया था। वर्ष भर तेज पवनें चलती है। महाद्वीप के केंद्रीय भाग में वायु अपेक्षाकृत शांत रहती है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित लैंबर्ट ग्लेशियर विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर है।
  • संसार के मीठे पानी के लगभग 70% भंडार इस महाद्वीप के बर्फ छत्रकों तथा बर्फ की चादरों में संचित है।
  • अंटार्कटिका के बर्फ छत्रकों से बर्फ के बड़े बड़े खंड टूट कर समुद्र में तैरते रहते है। इन्हें हिमशैल कहते है।
  • अंटार्कटिका की 98% भाग बर्फ से ढकी हुई है जिसको बर्फ शीट कहते है। बर्फ शीट की औसत मोटाई 2-5 कि.मी है।

Facts About Antarctica in Hindi

  • खनिज भंडार: सोने, चांदी, कॉपर, कोयला, मैंगनीज, यूरेनियम, प्लैटिनम, क्रोमियम इत्यादि यहाँ प्रचुर मात्रा में मिलती है। लेकिन अभी तक वाणिज्यिक रूप से इसका फायदा नहीं उठाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राकृतिक कठिनाइयों के अलावा इस महाद्वीप पर किसी भी देश का स्वामित्व नहीं है।
  • भारत ने 18 मार्च 2012 को लार्समन पहाड़ी में समुद्र विज्ञान और महाद्वीपीय टूटने की घटना का अध्ययन करने के लिए अपना तीसरा शोध केंद्र 'भारती' की स्थापना की थी।
  • दुनिया का सबसे शुष्क स्थान है अंटार्कटिका। इतना ही नहीं पृथ्वी (गृह) का सबसे शुष्क स्थान भी अंटार्कटिका में ही है, जिसे 'Dry Valleys' कहा जाता है।
  • 'ऑस्ट्रेलिया, au' और 'जर्मनी de' की तरह अंटार्कटिका का अपना 'top-level domain = .aq' है।
  • करीब 53 लाख साल पहले अंटार्कटिका बहुत गर्म स्थान था, इतना गर्म कि इसके किनारों पर खजूर के पेड़ आसानी से उग जाते थे। यहां का तापमान उस टाइम 20°C से ज़्यादा ही रहता था।
  • Metallica Band ने सबसे पहले इस महाद्वीप पर एक कॉन्सर्ट किया था। इस Band ने 1 साल के अंदर ही सातों महाद्वीपों पर कॉन्सर्ट किये है।
  • अंटार्कटिका में एक Nuclear Power Station भी है जिसका नाम McMurdo Station. यह पावर स्टेशन 1962 से यहां चल रहा है।
  • अंटार्कटिका में एक Bar भी है, जो दुनिया का सबसे ज़्यादा दक्षिणी-छोर पर मौजूद है। यह Bar Vernadsky Research Station में स्थित है।
  • 21 जुलाई, 1983 में अंटार्कटिका के Vostok station पर अभी तक का धरती का सबसे कम तापमान 128.56 डिग्री फेरनहाइट रिकॉर्ड किया गया था।
  • यहां के सागरों में जीवों की बहुतायत है। पेंग्विन, समुद्री पक्षी और सील यहां बड़ी संख्या में है। पेंग्विन एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। सागरों में व्हेल मछली व क्रिल मछली भी पाई जाती है। क्रिल मछली एक बहुत ही छोटी मछली होती है। अल्बा टरोस और पेटरल नामक उड़ने वाले समुद्री पक्षी इस महाद्वीप के तटीय क्षेत्रों में पाए जाते है।
  • भारत का तीसरा अनुसंधान केन्द्र भारती सन् 2012 में अंटार्कटिका के लार्समन हिल्स में स्थापित किया गया है।
  • राष्ट्रीय अंटार्कटिका अध्ययन केंद्र, गोवा (भारत) में स्थित है।
  • Antarctica में कुछ जगह ऐसी भी है जहाँ पिछले 20 लाख साल से ना तो बर्फ पड़ी और ना ही बारिश हुई।
  • यहाँ पर कोई इन्सान नहीं रहता है केवल संसोधनकर्ता अपनी शोध के लिए आते है। क्योंकि यहां की ठण्ड की वजह से यहाँ पर इंसानों का जीवित रहना मुश्किल है। यहाँ पे सिर्फ पेंगुइन, पोलर बीयर जैसे ही जीव जीवित रह सकते है।
  • महाद्वीप के मध्य भाग में वर्षा की कमी रहती है उसके बावजूद भी वहाँ बर्फ बढ़ी हुई रहती है।
  • अंटार्कटिका साल के लगभग सभी महीनों में दुनिया के सबसे अधिक तूफ़ानी समुद्र और बर्फ़ के बड़े-बड़े तैरते पहाड़ों से घिरा रहता है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Inormation & 100 Facts About Antarctica in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments