Information & 100 (Unbelievable) Facts About Earthquake in Hindi

Facts About Earthquake in Hindi - भूकंप के बारे में अधिक जानना चाहते है? यहाँ भूकंप के बारे में 100 रोचक तथ्य है। जो मुझे यकीन है कि आप इसे पढ़ने से पहले नहीं जानते थे! यह नेचर के कारण हुई सबसे शक्तिशाली घटनाओं में से एक है, और यह शहरों, सड़कों को नष्ट कर सकती है और इमारतों को ढहा सकती है। भूकंप विनाशकारी और बहुत खतरनाक हो सकते है। इसलिए उनके बारे में अधिक जानना एक अच्छा विचार है, इसलिए आप जानते है कि क्या करना है और साथ ही भूकंप का मुख्य कारण क्या है।

भूकंप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Earthquake Facts in Hindi

  • दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध से ज्यादा भूकम्प आते है।
  • एक औसत भूकम्प (Earthquake) लगभग 1 मिनट तक आ सकता है।
  • जापानी पौराणिक कथाओ में नामाजू नामक एक विशाल कैटफ़िश को भूकम्प के लिए उत्तरदायी माना जाता है।
  • Focus या HypoCenter को भूकम्प के आने का प्रारम्भिक बिंदु माना जाता है।
  • हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार पृथ्वी आठ विशाल हाथियों पर स्थित है जो एक कछुए के पीठ पर संतुलित है जो स्वयं सांप की कुंडली पर खड़ा हुआ है। अगर कोई भी इनमे से जानवर अपने स्थान से सरक जाता है तो भूकम्प आता है।
  • भूकम्प (Earthquake) से बचाव के लिए पगोडा आकार के घर बनाये जाते है।
  • हर साल टेकटोनिक प्लेट्स 3 इंच से कम अपने स्थान से सरकती है। हालांकि एक बड़ा भूकम्प 20 सेमी टेकटोनिक प्लेट्स को सरकाने के लिए काफी है।
  • एक भूकम्प को तब रजिस्टर किया जाता है जब उसकी तीव्रता 7.0 या उससे ज्यादा हो। 3.0 या उससे कम तीव्रता वाल भूकम्प को ज्यादा महत्व नही दिया जाता है।
  • 1906 में कैलिफ़ोर्निया में आया भूकम्प फोटोग्राफी जे जरिये रिकॉर्ड किया गया पहला सबसे बड़ी त्रासदी माना जाता है।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि पशु भूकम्प से पहले ही कमजोर झटको को महसूस कर लेते है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि पशुओ को जमीन के अंदर की चट्टानों से इलेक्ट्रिक सिग्नल आते है।
  • प्राचीन मिस्त्रवासियों का मानना था कि भूकम्प पृथ्वी के अंदर से गुफा के जरिये हवा के कारण आते है।
  • 1880 में एक अंग्रेज जॉन मिलने ने सिस्मोग्राफ (seismograph) का अविष्कार किया था।
  • हर साल 2.9 या उससे कम तीव्रता वाले लगभग 13 लाख भूकम्प आते है।
  • हर साल 8.0 तीव्रता से ज्यादा वाला एक भूकम्प प्रतिवर्ष आता है।
  • 31 जनवरी,1906 को इक्वाडोर में 8.8 की तीव्रता से भूकंप आया। इससे वहां सुनामी आ गई। इस प्राकृतिक आपदा ने यहां कम से कम 500 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
  • भूकंप (Earthquake) से बचाव के लिए पैगोडा आकार के घर बनाये जाते है।
  • प्लेट टेक्टोनिक्स थ्योरी का विकास 20वी सदी के मध्य में हुआ था। हैरी हेस के द्वारा सागर नितल प्रसरण की खोज से इस सिद्धान्त का प्रतिपादन आरंभ माना जाता है।
  • भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है और इस यंत्र को रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल भी कहा जाता है। भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल 1 से 9 तक के आधार पर मापता है।
  • अमेरिका में सबसे अधिक भूकम्प (Earthquakes) की आशंका वाला प्रदेश अलास्का है।
  • अरस्तु ने सबसे पहले इस चीज को नोट किया था कि हार्ड जमीन की बजाय सॉफ्ट जमीन ज्यादा हिलती है।
  • विश्व में सबसे ज्यादा भूकम्प की आशंका वाला देश जापान है जहा हर साल 1500 भूकम्प आते है लेकिन ज्यादातर कमजोर होते है।

Information About Earthquake in Hindi

  • 11 मार्च 2011 में 9.0 तीव्रता का आया भूकम्प जापान के इतिहास का सबसे भयानक भूकम्प था। इसकी वजह से 30 फीट सुनामी आ गयी थी। कई परमाणु केन्द्रों को भी नुक्सान पहुचा था।
  • 1900 से लेकर अब तक हर साल लगभग 18 बड़े भूकम्प आये है तथा हर साल 1 विनाशकारी भूकम्प आया है।
  • 2015 में नेपाल में आये भूकम्प की वजह से माउंट एवेरेस्ट 1 इंच सिकुड़ गया था।
  • अलास्का सबसे ज्यादा भूकंप वाला राज्य और दुनिया का सबसे सिस्मीकली एक्टिव क्षेत्र है। इस क्षेत्र में करीब 7.0 मेग्नीड्यूड के भूकंप हर साल आते है। यही नहीं 14 साल में एक बार करीब 8 मेग्नीटयूड और इससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप का आना आम बात है।
  • हर साल करीब लाखों भूकंप आते है। लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। शायद आपको नहीं मालूम होगा कि नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। जिसमें से 100 भूकंप ऐसे होते है जिनसे नुकसान होता है।
  • भूकंप के कारण अब तक का सबसे खतरनाक हिमस्खलन सन 1970 में पेरू में आया था। यह हिमस्खलन लगभग 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया था। इस हिमस्खलन की वजह से पूरा गांव ही तबाह हो गया था और इसमें लगभग 18 हजार लोग मारे गए थे।
  • कैलिफोर्निया के पार्कफील्ड को “The Earthquake Capital of the World” कहा जाता है। दरअसल पार्कफील्ड ऐसी जगह स्थित है, जहां दो टेक्टोनिक प्लेट आपस में एक-दूसरे से जुड़ती है।
  • भूकंप आने के प्रारंभिक बिंदु को फोकस या HypoCenter (भूकंप के भूमिगत फोकस बिंदु) कहा जाता है।
  • 26 दिसंबर, 2004 को इंडोनेशिया में भूकंप से हिन्‍द महासागर में जल प्रलय सुनामी आ गई। इसमें लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों की जिंदगी चली गई।
  • धरती चार परतों से बनी है- इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल को लिथोस्फेयर कहा जाता है। लिथोस्फेयर 50 किलोमीटर की मोटी परत होती है। ये परत वर्गों में बंटी है और इन्हें टेक्टोनिकल प्लेट्स कहते है। जब इन टेक्टोनिकल प्लेटों में हलचल तेज होती है तो भूकंप आता है। यही नहीं उल्का के प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट और माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते है।
  • अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया गया भूकंप 22 मई 1960 को चिली में आया था। यह 9.5 मेग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप था।
  • चिली के बाद अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 28 मार्च 1964 में यूनाइटेड स्टेट्स में रिकॉर्ड किया गया था। ये 9.2 मेग्नीट्यूड का था, इससे प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ था।
  • शायद आप नहीं जानते होंगे कि भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। लेकिन अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।
  • 1556 में शांसी चीन में आया भूकंप अब तक का सबसे भयानक भूकंप था, जिसमें 830,000 लोग मारे गए थे।
  • भूकंप से जो ऊर्जा निकलती है वो 1945 में जापान में डाले गए परमाणु बम से निकली ऊर्जा से 100 गुना ज्यादा होती है।
  • भूकंप की तीव्रता मापने वाले रिक्टर स्केल का विकास अमेरिकी वैज्ञानिक चार्ल्स रिक्टर ने 1935 में किया था। रिक्टर स्केल पर प्रत्येक अगली इकाई पिछली इकाई की तुलना में 10 गुना अधिक तीव्रता रखती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.2 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।
  • 27 फरवरी 2010 को चिली में आये 8.8 तीव्रता के भूकम्प (Earthquake) से शहर की धरती 10 फीट पश्चिम में सरक गयी। इस भूकम्प से पृथ्वी का दिन भी छोटा हो गया और पृथ्वी के घूर्णन में भी हल्का परिवर्तन हुआ।
  • भूकम्प (Earthquake) से हर साल लगभग 8000 लोगो की जाने जाती है और पिछले 4000 वर्षो में इन विनाशकारी भूकम्पो की वजह से अब तक लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है।

Facts About Earthquake in Hindi

  • 1930 के दशक में रिएक्टर स्केल को 1970 के दशक में moment magnitude scale (MMS) ने जगह ले ली।
  • 2004 में आये हिन्द महासागर में आये भूकम्प में इतनी ऊर्जा थी कि वो अमेरिका के घरो और व्यवसायों को तीन दिन तक पॉवर दे सकता था।
  • समुद्र के अंदर भूकम्प आने से सुनामी आ सकती है जो सभी दिशाओं में 970 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फ़ैल सकता है जो एक जेट की स्पीड के बराबर है।
  • भूकम्प (Earthquake) की वजह से आयी सबसे ऊँची सुनामी 1771 में जापान में आयी थी। ये सुनामी 85 मीटर ऊँचे इशीगाकी द्वीप को टकराई थी।
  • लगभग 2000 वर्ष पहले ज्हेंग हेंग नामक एक चीनी खगोलशास्तत्री ने सबसे पहले विश्व का पहला पहला earthquake detector खोजा था जो 600 किमी दूर वाले भूकम्प को नाप सकता था।
  • पृथ्वी के लगभग 80 प्रतिशत भूकम्प Ring of Fire के नजदीक आते है जो प्रशांत महासागर में स्थित घोड़े की नाल के आकार का इलाका है जहा टेकटोनिक प्लेट्स मिलती है।
  • जब पृथ्वी की ऊपरी सतह हिलती है तो उसे भूकंप का नाम दिया जाता है। भूकंप आने का मुख्य कारण टेक्टोनिक प्लेटों का खिसकना, ज्वालामुखी विस्फोट, परमाणु धमाके और खदानों की खुदाई आदि भी हो सकते है।
  • क्या आपको पता है कि पृथ्वी पर हर साल लगभग 5 लाख भूकंप आते है इन में से सिर्फ 1 लाख भूकंप ही महसूस किए जा सकते है। 1 लाख भूकंपों में से सिर्फ 100 भूकंप ही ऐसे होते है जो कि विनाशकारी प्रलय लाते है।
  • आज तक का सबसे विनाशकारी भूकंप सन 1960 में चिली में आया था, जिसकी तीव्रता 9.5 दर्ज की गई।
  • सन 1811 में एक जबरदस्त भूचाल के कारण उत्तरी अमरीका में बहने वाली मिसिसिप्पी नदी (mississippi river) उल्टी दिशा में बहने लगी थी।
  • 15 अगस्त, 1950 को तिब्बत में आए विनाशकारी भूकंप में 780 लोगों की जान चली गई।
  • प्राचीन ग्रीस में लोगों का मानना था कि भूकंप समुद्र के देवता पोसाइडन की वजह से आता है। उनका कहना था कि जब देवता नाराज हो जाते है तो जमीन पर अपने त्रिशूल से प्रहार करते है जिससे धरती कांपती है।
  • भूकम्प के कारण अब तक का सबसे खतरनाक लैंडस्लाइड चीन के कान्सू प्रान्त में सन 1920 में आया था। लैंडस्लाइड की वजह से लगभग 2 लाख लोग मारे गये थे।
  • सन 1935 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यरत वैज्ञानिक चार्ल्स रिक्टर ने बेनो गुटेनबर्ग की सहायता से रिक्टर स्केल पैमाने की खोज की थी।
  • 25 अप्रैल, 2015 को 7.8 की तीव्रता से भूकंप आया और नेपाल में तबाही मच गई। 8,857 लोगों की मौत हुई। यहां पर इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा।
  • क्या आपको मालूम है कि भूकंप से पहले नहरों, नालों और तालाबों में से अजीब सी खुशबू आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी के नीचे की गैसें बाहर निकलने लगती है। यही नहीं ग्राउंड वाटर का तापमान भी भूकंप से पहले बढ़ने लगता है।
  • 1201 ईस्वी में पूर्वी भू-मध्य सांगरी भूकम्प को इतिहास का सबसे खतरनाक भूकम्प माना गया है जिसमे लगभग 10 लाख लोगो की जाने गयी थी।
  • सन फ्रांसिस्को में स्थित 260 मीटर ऊँचे ट्रांसमेरीका पिरामिड को भारी से भारी भूकम्प के झटको को सहने के लिए तैयार किया गया है।
  • भूकम्प की वजह से ज्वालामुखी भी फुट सकते है जिसका उदाहरण 1980 में माउंट हेलेन ज्वालामुखी विस्फोट और 2002 में माउंट एतना का ज्वालामुखी विस्फोट।
  • चन्द्रमा पर आने वाले भूकम्प को moonquake कहते है moonquake सामान्यत: भूकम्प से कमजोर होते है।
  • 1995 में भूकम्प की वजह से धरती केवल 20 सेकंड के लिए सरकी लेकिन इस भूकम्प में 5000 लोग मारे गए, तीन लाख लोग बेघर हो गये और 1 लाख से ज्यादा इमारते ढह गयी।
  • 1964 में अलास्का में आये 4 मिनट के भूकम्प से सदके 6 मीटर गहरी तक धस गयी जिसकी वजह से हवाई के तटो पर बाढ़ आ गयी थी।
  • एक रोचक जानकारी ये भी है कि भूकम्प (Earthquake) की वजह से पानी सोने में बदल जाता है।
  • इंका आर्किटेक्चर भूकंप प्रतिरोधी होने के लिए बनाया गया था। इंका चिनाई भी बड़े झटके को समझने में प्रभावी है।
  • 132 ई में, एक चीनी आविष्कारक ने एक सिस्मोग्राफ का निर्माण किया, जिसने एक भूकंप के समय, एक तांबे की गेंद को एक अजगर के मुंह से और एक मेंढक के मुंह से बाहर निकाल दिया।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 100 (Unbelievable) Facts About Earthquake in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments