Information & 60 Facts About Rwanda in Hindi

Rwanda Facts in Hindi - रवांडा एक छोटा अफ्रीकी देश है, जिसका नाम अक्सर 1994 में यहां हुए भीषण नरसंहार से जुड़ा होता है। यह न केवल रवांडा, बल्कि दुनिया के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक थी। हालाँकि, यह देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ भी था। तब से इसने सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिक विकास के एक नए मार्ग की शुरुआत की है और 1994 की घटनाओं के बारे में अधिक जानने के योग्य है। यहां रवांडा के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य है जो आपकी जिज्ञासा को जगाएंगे और देश को आपकी बाल्टी सूची में डाल देंगे।
Rwanda Flag

रवांडा के बारे में रोचक तथ्य – Rwanda Facts in Hindi

  • रवांडा का राष्ट्रीय पशु तेंदुआ है।
  • इस देश की राजधानी किगाली शहर है।
  • यह देश अफ़्रीका महाद्वीप मे स्थित है।
  • इस देश का सबसे बड़ा शहर किगाली शहर है।
  • इस देश की लोकसंख्या 2019 के जनगणना के अनुसार 12,374,397 है।
  • इस देश का सांकेतिक सकल घरेलू उत्पादन प्रति व्यक्ति $830 है।
  • इस देश का सरकार एकात्मक प्रभुत्ववादी पार्टी का राष्ट्रपति संवैधानिक गणतंत्र है।
  • रवांडा का सबसे ऊँचा बिंदु माउंट करिसिम्बी (Mount Karisimbi) है जिसकी ऊंचाई 4,507 मीटर है।
  • रवांडा में तीन मुख्य जाती के लोग रहते है। त्वा लोग, पिग्मी जाती और बांटू जाती। इनमें से त्वा जाती के लोग जंगल में निवास करते है।
  • यहाँ के अकगेरा नेशनल पार्क (Akagera National Park) में तरह-तरह के जीव देखने को मिलते है। जिनमे भैंस, ज़ेबरा, इम्पाला, बबून, वारथोग, शेर, Hippopotamus और कई सारे अन्य जानवरों शामिल है।
  • रवांडा के 80 प्रतिसद से ज्यादा लोग ईसाई धर्म का पालन करते है बाकी के धर्म में मुस्लिम और अन्य धर्म के लोग आते है।

Amazing Facts about Rwanda in Hindi – रवांडा के बारे में रोचक तथ्य

  • रवांडा को 1 जुलाई 1962 में बेल्जियम ने पूर्णतया स्वतंत्रता दे दी थी।
  • रवांडा का कुल क्षेत्रफल 26,338 वर्ग कि.मी. (10,169 वर्ग मील) है।
  • रवांडा की आधिकारिक भाषाएं फ़्रांसिसी, किन्यारवाण्डा, अंग्रेज़ी और स्वाहिली है।
  • रवांडा की मुद्रा का नाम रवांडा फ्रैंक (Rwandan Franc) है।
  • विश्व बैंक के अनुसार 2016 में रवांडा की कुल जनसंख्या 1.19 करोड़ थी।
  • रवांडा की जलवायु मुख्य रूप समशीतोष्ण उष्णकटिबंधीय है जो सामान्य तापमान की तुलना में कम रहता है।
  • रवांडा का राष्ट्रीय पक्षी शोएबिल (Shoebill ) है।
  • दुर्लभ प्रजाति के गोरिल्ला आज अफ्रीका के सिर्फ तीन चार देशों में ही पाए जाते है उन में से एक रवांडा है। अफ्रीका के जंगल सफारी के दौरान युगांडा, कांगो और रवांडा में गोरिल्ला देखने को मिलते है।
  • इस देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार खेती, लकड़ी और मछली पकड़ने से आता है।
  • इस देश में बिजली का केवल एक ही मुख्य स्रोत है जो मुकुंगवा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवरहाउस (The Mukungwa Hydroelectric Power Installation) से आता है। लेकिन इतनी बिजली पर्याप्त नहीं है क्योंकि इससे देश के कुछ ही हिस्सों में बिजली मिलती है। बाकी की बिजली कांगो गणराज्य से आयात की जाती है।

Information About Rwanda in Hindi

  • यही नहीं यहां सत्ता में भी महिलाओं की भागीदारी के मामले में भी कई पश्चिमी यूरोपीय देश और विकसित देशों से आगे है। बता दें कि रवांडा में हुए पिछले संसदीय चुनावों में 63 प्रतिशत महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। संसद में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या का ये आकड़ा बोलीविया के बाद दुनियाभर में दूसरे स्थान पर है।
  • वहां की ये उपलब्धि इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि यह देश 1990 के दशक में भयानक नस्लीय हिंसा झेलने के बाद उबरा है, जिसमें करीब आठ लाख से अधिक लोग मारे गए थे।
  • हिंसा के बाद जब यहां साल 2003 में यहां नया संविधान लागू हुआ था, तो संसद में महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। जिसके बाद उसी साल हुए जो चुनाव हुए उसमें वहां 48.8 प्रतिशत महिलाएं जीत कर संसद पहुंची थीं।
  • Rwanda पूरी तरह से प्राकुतिक सौंदर्य से भरपूर है जिसके पूर्व में घास के मैदान और पश्चिम में पहाड़ियां है।
  • रवांडा के उत्तर में युगांडा, पूर्व में तंज़ानिया, दक्षिण में बुरुंडी और पश्चिम में कांगो गणराज्य है।
  • रवांडा की सांसद में लगभग 60 प्रतिसद से भी ज्यादा महिलाएँ है। इस तरह यह दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसके सांसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
  • रवांडा के लोग किन्यारवांडा भाषा में बात करते है जो इस देश की राष्ट्रिय भाषा है। इसके अलावा इंग्लिश और फ़्रेंच भी यहाँ पर काफी मात्रा में बोली जाती है।

Facts About Rwanda in Hindi

  • रवांडा में साल में दो बार बारिश का मौसम आता है। पहला मौसम फरवरी से अप्रैल तक और दूसरा मौसम नवम्बर से लेकर जनवरी तक चलता है। इस दौरान कई सारे पर्वतीय इलाक़ो में बर्फ भी गिरती है।
  • रवांडा एक एसा देश है जहाँ पर प्लास्टिक की बैग का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। उन्होंने सन 2008 से प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है ताकि environment को हानि ना पहुंचे।
  • रवांडा आधिकारिक तौर पर रवांडा गणराज्य मध्य और पूर्वी अफ्रीका में एक संप्रभु राज्य है और अफ्रीकी मुख्य भूमि पर सबसे छोटे देशों में से एक है।
  • कई विकासशील देशों के मुकाबले गरीब माना जाने वाला देश रवांडा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के किसी भी अन्य विकासशील देश से आगे है। जबकि हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि ये देश वर्षों तक गृह युद्ध की आग में जलता रहा है।
  • आज भी रवांडा अपनी अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और मजबूती देने में जुटा है। विश्व बैंक ने रवांडा सरकार की गरीबी और असमानता को खत्म करने की कोशिशों में कामयाबी के लिए प्रशंसा की है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 60 Facts About Rwanda in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments