Information & 100 Facts About Saturn in Hindi

Facts About Saturn in Hindi - शनि सूर्य से छठा ग्रह है और हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। बर्फीले छल्लों की चकाचौंध प्रणाली से सुशोभित, शनि ग्रहों में अद्वितीय है। यह एकमात्र ऐसा ग्रह नहीं है जिसके वलय हैं, लेकिन कोई भी शनि की तरह शानदार या जटिल नहीं है। साथी गैस विशाल बृहस्पति की तरह, शनि एक विशाल गेंद है जो ज्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम से बनी है।
60 से अधिक ज्ञात चंद्रमाओं से घिरा, शनि हमारे सौर मंडल के कुछ सबसे आकर्षक परिदृश्यों का घर है। पानी के जेट से जो एंसेलडस से धुंधले टाइटन पर मीथेन झीलों तक स्प्रे करते हैं, शनि प्रणाली वैज्ञानिक खोज का एक समृद्ध स्रोत है और अभी भी कई रहस्य रखती है।
बिना सहायता प्राप्त मानव आँख द्वारा खोजे गए पृथ्वी से सबसे दूर के ग्रह, शनि को प्राचीन काल से जाना जाता है। ग्रह का नाम कृषि और धन के रोमन देवता के नाम पर रखा गया है, जो बृहस्पति के पिता भी थे।
Saturn Planet

शनि ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य - Saturn Planet Facts in Hindi

  • Saturn Planet की सतह सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहों में से सबसे समतल है।
  • शनि को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 29.4 पृथ्वी के वर्ष लगते है।
  • शनि पर, दिन छोटे होते है और पृथ्वी पर इसकी तुलना में वर्ष लंबे होते है।
  • शनि की घूर्णन दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है, अर्थात शनि गृह की घूर्णन दिशा पृथ्वी के समान है।
  • शनि ग्रह के चारो और पाए जाने वाले Ring System के कारण इस ग्रह को सौरमंडल का सबसे आकर्षित ग्रह कहा जाता है।
  • Saturn Planet के चारो और बने Rings (छल्ले) बहुत पतले है। इनकी संख्या 7 है, इन्हें Telescope की मदद से आसानी से देखा जा सकता है।
  • शनि ग्रह पर हवाएं 1800 किमी प्रति घंटे की तेजी (पृथ्वी पर चलने वाली हवाओ से 5 गुना अधिक तेज) से चलती है।
  • विज्ञानिको के अनुसार शनि ग्रह के छल्ले क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और चंद्रमाओं से बने है जो कि बड़े पैमाने पर शनि के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण द्वारा चकनाचूर हो गए थे।
  • Galileo Galile ने पहली बार 1610 में शनि का अवलोकन किया था, तो उन्होंने ग्रह के दोनों ओर एक जोड़ी को देखा, जिसके कारण उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि शनि Triangle Planet है, लेकिन समय के अनुसार शनि ग्रह को लेकर विज्ञानिको द्वारा किए गए शोध से ये साफ़ हो गया है गैलीलियो गैलीली ने जिस जोड़ी को देख कर इस ग्रह को त्रिगुणमय ग्रह बताया था, वो वास्तव में शनि ग्रह के छल्ले थे।
  • शनि ग्रह की सतह का गुरुत्वाकर्षण बल 10.4 प्रति सेकंड वर्ग मीटर है और इस ग्रह का पलायन वेग 129,924 किमी/घंटा है।
  • सौर मंडल में किसी भी अन्य ग्रहों की तुलना में, शनि की घनत्व सबसे कम है (- 687 kg/m^3) या दूसरे शब्दों में, यह पानी की तुलना में भी हल्का है। यदि इसे पानी पर रखा जाए तो यह आसानी से तैर सकता है। कम घनत्व इसकी संरचना के लिए जिम्मेदार है। ग्रह काफी हद तक हाइड्रोजन और हीलियम जैसी गैसों से बना है।
  • 26.73 डिग्री, शनि के अक्षीय झुकाव के कारण (पृथ्वी के जैसा) उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध अलग तरह से गरम होता है, जिससे मौसमी तापमान भिन्न होती है। तापमान में (In temperature), इनमें से बहुत से भिन्नताएं क्षैतिज (horizontal) है।

Amazing Facts About Saturn in Hindi

  • Saturn Planet पर अंडाकार आकार के तूफान आते है जोकि बृहस्पति ग्रह के तुफानो के समान है, वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि दक्षिणी ध्रुव पर एक भंवर भी है जो पृथ्वी पर आने वाले तूफानों से मिलता-जुलता है।
  • शनि हल्के पीले रंग का दिखाई देता है। क्योंकि इसके ऊपरी वायुमंडल में अमोनिया क्रिस्टल होते है, अमोनिया बर्फ की इस सबसे ऊपरी परत के नीचे बादल होते है जो मोटे तौर पर पानी की बर्फ के बने होते है।
  • अब तक कुल चार अंतरिक्ष यान द्वारा शनि का दौरा किया गया है, ये है Pioneer 11, Voyager 1, Voyager 2 और Cassini, कैसिनी ने 1 जुलाई, 2004 को शनि कि कक्षा में प्रवेश किया था।
  • शनि का आंतरिक भाग बहुत गर्म है, जिसका तापमान 11,700°C (21,000°F) तक के स्तर को आसानी से पार कर लेता है।
  • शनि ग्रह की सतह का औसतन तापमान लगभग -139 डिग्री सेलसियस है। शनि ग्रह आकार में पृथ्वी से नौ गुना बड़ा ग्रह है। यह लोहा, निकल और चटानों के कोर से बना हुआ है ये धातु हाइड्रोजन की परत से घिरी हुई है।
  • शनि सूर्य के चारों ओर बहुत धीरे-धीरे चला जाता है शनि पर एक वर्ष पृथ्वी के 29 वर्षों के बराबर है। ये अपनी अक्ष पर बहुत तेजी से स्पिन करता है शनि का एक दिन धरती के हिसाब से 10 घंटे और 14 मिनट के बराबर है।
  • शनि ग्रह पर अक्सर तूफान महीनों बाद या फिर सालों बाद आते है। साल 2004 में शनि ग्रह पर बहुत तेज तूफान आया था जिसे Dragon Storm का नाम दिया गया।
  • शनि पर सबसे पहले पायोनीर अभियान भेजा गया। जो 6 अप्रैल 1973 को भेजा गया था जिसने शनि के छल्लों के बारे में खोज की थी।
  • शनि ग्रह हमारे सौरमंडल का छठवां ग्रह है। यह हमारे सौरमंडल का सबसे खूबसूरत ग्रह है।
  • खूबसूरती के साथ-साथ रहस्य में साइज और कंपोजीशन में यह ग्रह जुपिटर से मिलता जुलता है और बहुत सी बातें ऐसी है जो यह हमारे सोलर सिस्टम का एक बेहद ही रोचक ग्रह बनाती है।
  • रोमन में शनि को फादर ऑफ जुपिटर, किंग ऑफ गॉड और गॉड ऑफ एग्रीकल्चर कहा।
  • शनि ग्रह वह आखिरी ग्रह था जिसे हमारे पूर्वज जानते थे।
  • शनि ग्रह पर अगला ग्रेट व्हाइट बोट तूफान सन 2020 में आएगा। शनि ग्रह की नॉर्थ पोल वर्टेक्स में एक हेक्सागोनल क्लाउड पैटर्न बना हुआ है जो इस ग्रह के साथ ही घूमता है। पर यह पैटर्न कैसे बना यह आज भी एक रहस्य है।

Information About Saturn in Hindi

  • क्या आप जानते है Saturn Planet पर चलने वाली हवाएं सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहो पर चलने वाली हवाओ से भी तेज होती है।
  • शनि ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र बेहद शक्तिशाली है, आपकी जानकारी के लिए बता दे शनि का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की तुलना में 578 गुना अधिक शक्तिशाली है।
  • 700 ईसा पूर्व के आसपास Assyrian द्वारा सबसे पुराने लिखित रिकॉर्ड में शनि का उल्लेख किया गया था। उन्होंने शनि का नाम, "Star of Ninib" रखा, जो रात के समय आकाश में चमकने वाली एक शक्ति थी।
  • बृहस्पति के Ganymede के बाद सौरप्रणाली में शनि ग्रह का चंद्रमा Titan दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है, और यह बुध (सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह) से भी बड़ा है।
  • इसके बाद साल 5 सितंबर 1977 को वायेजर अमेरिका की तरफ से भेजा गया यह अभियान 13 नम्बर 1980 को शनि ग्रह पर पहुंचा था। इसने शनि ग्रह के छल्लों की लगभग 1000 के पास तस्वीरें खींची थी और छल्लों के बारे में जानकारी हासिल की थी।
  • Saturn के व्यास को देखते हुए, लगभग 750 पृथ्वी शनि में और 1600 शनि सूर्य के अंदर फिट हो सकते है।
  • शनि पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 100 गुना अधिक है।
  • Saturn Planet का औसत वेग 9.64 किमी प्रति सेकंड है जबकि पृथ्वी का औसत वेग 30 किमी प्रति सेकंड है।
  • Saturn Planet की सूर्य से दुरी लगभग 1.4 बिलियन किमी (886 मिलियन मील) या 9.5 AU है।
  • Saturn Planet का नाम रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार God Jupiter के पिता के नाम पर रखा गया था।
  • Saturn उन पांच ग्रहों में से एक है जिसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है और यह सौरमंडल की पांचवीं सबसे चमकीली वस्तु भी है।
  • आप शनि पर नहीं खड़े हो सकते है यह पृथ्वी की तरह नहीं है शनि ज्यादातर गैसों से बना है इसमें बहुत हीलियम है यह वही गैस है जो आप गुब्बारे में डालते है।
  • शनि ग्रह के छल्लों को हम अपनी आँखो से आसानी से देख सकते है, इसके लिए आपको बस एक छोटी सी दूरबीन चाहिए।
  • शनि के छल्लें एकदम ठोस नहीं है, यह छल्ले धूल, मिट्टी और बर्फ के टुकड़ो से बने है, ज्यादातर तो छोटे-छोटे पत्थर ही है।
  • शनि ग्रह सूर्य से लगभग 142 करोड़ 66 लाख 66 हजार 421 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • आपको जनकर हैरानी होगी कि धरती से कई गुना बड़ा और भारी ग्रह शनि पानी में तैरता है, यदि आप एक बहुत विशाल समुद्र में शनि को रखें तो यह कभी डूबेगा नहीं बल्कि तैरता रहेगा। शनि का घनत्व पानी के घनत्व से काफी कम है।
  • शनि के 150 चंद्रमा और छोटे चंद्रमा है। सभी जमे हुए हालत में है। सबसे बड़े चन्द्रमा titan (टाइटन) और rhea (रिया) है। Enceladus में जमी हुई सतह के नीचे एक महासागर है।
  • शनि को एक gas giant के रूप में जाना जाता है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इसमें एक ठोस चट्टानी (rocky) कोर है जो हाइड्रोजन और हीलियम से घिरा हुआ है।
  • शनि का नाम फसल और समय के रोमन देवता (Cronos) के नाम पर रखा गया है। यह समय के ग्रीक देवता के बराबर है।
  • हालांकि शनि ग्रह में जीवन की संभावना शून्य है, इसके कई चंद्रमा जैसे टाइटन या Enceladus में आंतरिक महासागर है, जो संभवतः जीवन धारण कर सकते है।
  • ग्रहों का रंग इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस चीज से बने है और उनकी सतह या वायुमंडल सूर्य के रोशनी को कैसे परावर्तित और अवशोषित करते है।

Facts About Saturn in Hindi

  • शनि ग्रह का आयतन 827,129,915,150,897 घन किलोमीटर और द्रव्यमान 568,319,000,000,000,000,000,000,000 Kg है।
  • विज्ञानिको के अनुसार शनि ग्रह के कुल 150 प्राकृतिक उपग्रह हो सकते है जिन में से अभी तक सिर्फ 62 प्राकृतिक उपग्रहों को ही वैज्ञानिक मान्यता मिल पाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे प्राकृतिक उपग्रहों को चंद्रमा के नाम से भी जाना जाता है।
  • शनि का चंद्रमा Titan सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा (सबसे बड़ा चंद्रमा गेनीमेड है जोकि बृहस्पति ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है) है। टाइटन की जमी हुई सतह में तरल मीथेन झीलें और एक परिदृश्य है जो जमे हुए नाइट्रोजन से ढका हुआ है।
  • शनि ग्रह सूर्य से प्राप्त होने वाले विकिरण से लगभग 2.5 गुना अधिक विकिरण उत्सर्जित करता है।
  • शनि की औसत कक्षीय दूरी 1.43×109 किमी है। इसका अर्थ है कि शनि, औसतन, पृथ्वी से सूर्य की दूरी का लगभग 9.5 गुना है।
  • Saturn का ऊपरी वायुमंडल बादलों के bands में विभाजित है। ऊपरी परतों में ज्यादातर Ammonia ice (अमोनिया बर्फ) है। उनके नीचे- clouds, बड़े पैमाने पर पानी की बर्फ (Water ice) होते है। नीचे ठंडे हाइड्रोजन और सल्फर बर्फ के मिश्रण की परतें है।
  • शनि, ज्यादातर हाइड्रोजन से बना है। यह उन परतों में मौजूद है जो ग्रह में सघनता प्राप्त करते है। आखिरकार, गहराई से, हाइड्रोजन – धातु बन जाता है। कोर में एक गर्म इंटीरियर है।
  • शनि बहुत बड़ा ग्रह है यह हमारे सौर मंडल में आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है आकार में सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह है।
  • शनि पर बहुत हवा है भूमध्य रेखा के आसपास हवाएं 1,800 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। यह 1,118 मील प्रति घंटा है! पृथ्वी पर, तेज हवाएं “केवल” प्रति घंटे लगभग 400 किलोमीटर तक पहुंचती है। यह प्रति घंटे केवल 250 मील प्रति घंटे है।
  • शनि का वायुमंडल लगभग 96% हाइड्रोजन और 4% हीलियम से बना है, जिसमें अमोनिया, एसिटिलीन, ईथेन, फॉस्फीन और मीथेन जैसी गैस भी पाई जाती है।
  • Saturn Planet पर पाई जाने वाली ऋतुएँ शनि ग्रह की स्वयं उत्पन्न की गई गर्मी से बदलती है, इस ग्रह का मौसम सूर्य पर निर्भर नहीं करता।
  • क्या आप जानते है कि शनि के छल्लों में कई ऐसे कण होते है जो धूल के कणों की तरह छोटे और पहाड़ों से भी बड़े हो सकते है।
  • शनि ग्रह का व्यास 120,660 किमी और अक्ष का झुकाव 26.7 डिग्री है।
  • शनि ग्रह के Enceladus चंद्रमा को लेकर NASA के विज्ञानिको का मानना है कि इस चंद्रमा पर एलियन जीवन हो सकता है। इसी कारनवश NASA ने इस चन्द्रमा के पास चक्कर लगा रहे Cassini अंतरिक्ष यान को नष्ट करने का फैसला किया है, क्युकि भविष्य में यान में आई तकनीकी खराबी के कारण ये अंतरिक्ष यान Enceladus चंद्रमा व् यह रहने वाले एलियन के जीवन को प्रभावित न कर दे। आपकी जानकारी के लिए बता दे NASA ने इस अंतरिक्ष यान पर $ 3.26 बिलियन का भारी निवेश किया था।
  • सौरमंडल में शनि के सबसे extensive rings (व्यापक वलय) है। सैटर्नियन वलय अधिकतर, बर्फ के टुकड़े और छोटी मात्रा में carbonaceous dust (कार्बोनेस धूल) से बने होते है। Rings ग्रह से 120,700 किमी से अधिक बाहर फैलता है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से पतले होते है: केवल लगभग 20 मीटर मोटी।
  • शनि का रंग हल्का पीला (Light yellow) है क्योंकि वायुमंडल में अमोनिया (Ammonia), फॉस्फीन (Phosphine), जल वाष्प (Water Vapour) और हाइड्रोकार्बन के निशान है।
  • इसकी साउथ पोल पर कोई वर्टेक्स यह हेक्सागोनल पैटर्न नहीं है पर एक बहुत बड़ा और साफ-साफ दिखाई देता तूफान है जो कि आईवाल की तरह है इससे पहले से पृथ्वी पर ही इस तरह के तूफान देखे गए थे सनी पर यह तूफान अरबों सालों से है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 100 Facts About Saturn in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments