Top 70+ Unbelievable Facts About Bible In Hindi

Bible Facts in Hindi - आज़ हम आपको बाइबिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। बाइबिल (Bible), ईसाई धर्म (मसीही धर्म) की आधारशिला तथा ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम धर्मग्रन्थ है। इसके दो भाग है : पूर्वविधान (ओल्ड टेस्टामैंट) और नवविधान (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है, तथा उत्तरार्द्ध ईसा मसीह व उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।
बाइबिल ईश्वरप्रेरित (इंस्पायर्ड) है किंतु ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरकृत होते हुए भी उनकी अपनी रचनाएँ भी कही जा सकती है। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई। वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी संस्कृति, शैली तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है। तो चलिए अब हम बाइबिल से जुड़े कुछ रोचक और खास तथ्यों (Interesting Facts About Bible In Hindi) को जानते है।
Top 70+ Unbelievable Facts About Bible In Hindi

बाइबिल धर्मग्रंथ से जुड़े रोचक तथ्य - Interesting Facts Bible Facts In Hindi

  • संपूर्ण बाइबिल (Bible) को कुल 532 भाषाओँ में अनुवादित किया गया है और आंशिक रूप से इस ग्रंथ को कुल 2883 भाषाओँ में अनुवाद किया जा चूका है।
  • बाइबिल (Bible) की रचना एक व्यक्ति द्वारा नहीं हुई है, इसे कई तरह के लेखकों नें मिल कर लिखा है जैसे की, किसान, राजा, पुजारी, मछुआरे, चरवाहे, कवि, शास्त्री और इन सब लेखकों के अलावा इसमें व्यभिचारी, गबन करने वाले, हत्यारे और संकलन करने वाले भी शामिल थे।
  • बाइबिल विश्व में सब से अधिक चोरी होने वाली पुस्तक है। क्योंकि यह आम तौर पर होटल के कमरे में और सार्वजानिक स्थलों पर भी उपलब्ध होती है।
  • China में बाइबल की सबसे ज्यादा Copies त्यार की जाती है।
  • दुनियाँ की सब से बड़ी बाइबिल लुईस वेनई (Louis Wayni) द्वारा निर्माण की गयी। इसका वज़न 1094 पाउंड है। यह 43.5 इंच लम्बी है और इसकी चौड़ाई 98 इंच है।
  • वैसे तो बाइबिल ग्रंथ (Bible) विश्व के लगभग हर कोने में पढ़ी जाती है। लेकिन यूरोप, आफ्रिका और एशियाई देशों में इसे अधिक लोग मानते है।
  • बाइबिल (Bible) के पुराने नियम लिखने में करीब 1000 वर्ष का समय लगा था। वहीं इसके नए नियम तकरीबन 50 वर्ष से 75 वर्ष में लिखे गए।
  • उत्तर कोरिया में अगर किसी के पास से बाइबल बरामद हो जाए तो उसे मौत की सजा दी जा सकती है।
  • बाइबिल शब्द “ग्रीक टा बिबिलिया” से है। इस का अर्थ “किताबें” या “स्क्रोल” होता है। बाइबिल ग्रंथ का कोई मूल लेखन नहीं निकलता है।
  • बाइबल में ईसा मसीह की शारीरिक बनावट और रंग-रूप का कोई वर्णन नही मिलता है।
  • बाइबल ईसाई धर्म की सबसे प्रमुख पुस्तक है। इस पुस्तक को ईसा मसीह के बाद उनके शिष्यों द्वारा लिखा गया था।
  • डोमिनिकन रिपब्लिक एकलौता देश है, जिसके झंडे में बाइबल अंकित है।
  • बाइबल में बाइबल की कस्म खाने की मनाही की गई है। इसी वजह से भारतीय अदालतों में किसी ईसाई को गवाही देने से पहले बाइबल की कस्म नही दिलाई जाती।
  • बाइबल में ईसा मसीह की जीवनी, उनके उपदेश और उनके शिष्यों के किए गए काम लिखे गए है। इसमें कई मिथक कथाओं का भी वर्णन है।
  • यहूदी बाइबिल यानी यहूदी धर्म ग्रंथ का नाम “तनख़” है। ऐसा कहा जाता है की ईसाई बाइबिल (Bible) का प्रथम भाग (पुराना नियम) तनख़ का ही संस्करण है।

Amazing Facts About Bible In Hindi

  • किसी चलित धातु (Movable Metal) से तैयार की जाने वाली पहली बाइबिल “द गुटेनबर्ग बाइबिल” थी।
  • 17वीं सदी के युरोप में डायनासोरों के कंकालों को लेकर यह बात मानी जाती थी कि यह उन्हीं राक्षशों के अवशेष है जिनका वर्णन बाइबल में किया गया है।
  • बाइबल के अनुसार सारी पृथ्वी और इस पर जीने वाले सारे प्राणियों की रचना ईश्वर ने 6 हज़ार साल पहले की थी।
  • बाइबिल की सब से लंबी किताब Psalm 119 है, और सब से छोटी किताब Psalm 117 है, (इसमें सिर्फ दो छंद है)।
  • बाइबिल (Bible) का अंतिम शब्द “Amen” है। इसका हिंदी अनुवाद “तथास्तु” होता है।
  • बाइबिल (Bible) का सब से छोटा वचन जॉन 11:35 है, जिसमें लिखा है “यीशु रोये थे”। (Jesus Wept)।
  • बाइबल की एक कहानी के अनुसार भगवान ने 2 भालुओं को 42 बच्चों को सिर्फ इसलिए मारने के लिए भेजा था क्योंकि वो एक आदमी का गंजे होने के कारण मज़ाक उड़ा रहे थे।
  • इस्लाम के अनुसार बाइबल एक मार्ग भटकाने वाली पुस्तक है और कुरान इसकी गलतियों को सही करती है।
  • “The Bay Psalm Book” दुनियां की सब से महंगी पुस्तक है। यह America की सब से पहली छपी हुई किताब है। इसे $14 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। इस किताब में बाइबिल के स्त्रोतों का अनुवाद किया गया है और यह बाइबिल के पुराने नियम पर आधारित है। इस बुक को अनुवादित करने के प्रयास का श्रेय प्यूरिटन (Puritan) को जाता है।
  • वर्ष 1631 में एक प्रकाशन कंपनी नें TYPO के साथ एक Bible प्रकाशित की थी। इसका नाम “Thou Shalt Commit Adultery.” था। इन अब बाइबिल में से 9 बाइबिल “पापी बाइबिल” नाम से जानी जाती है और यह आज भी मौजूद है।
  • एडम का नाम हिब्रू शब्द “अ डा मा” से उतर आया है जिसका अर्थ ज़मीन (Ground) होता है।
  • बाइबिल (Bible) में यीशु का कोइ वर्णन नहीं, आम तौर पर प्रचलित यीशु की छवि जिसमें, नीली आखें, निखरा रंग और हलके (light) बाल यूरोपीय ईसाई संस्कृति से प्रेरित लगते है।
  • बाइबिल (Bible) में कुल 93 महिलाओं का संवाद है जिसमें 49 विवाहित थीं। उनके द्वारा बोले गए शब्दों की संख्या 14056 है (कुल संवाद का 1.1%)। इस धर्म ग्रंथ में कुल “188 महिलाओं के नाम का उल्लेख” है।
  • विश्व की सब से छोटी बाइबिल “नैनो बाइबिल” के नाम से जानी जाती है। यह इतनी छोटी है की, कलम की नोक पर भी फिट हो सकती है। वैज्ञानिकों नें पुराने नियम (बाइबिल) के 1.2 मिलियन अक्षरों को एक सूक्षम सिलिकोन डिस्क पर बनाया है।
  • बाइबिल में यह उल्लेख नहीं किया गया है, कि कितने बुद्धिमान लोग (Wise Men) मसीह (Christ) के पास गए। इस ग्रंथ में केवल यह लिखा गया है कि वह लोबान, सोना और लोहबान (gold, frankincense, and myrrh) ले गए थे।
  • क्राइस्ट शब्द ग्रीक ख्रिस्तो से उतर आया है। इसका अर्थ “अभिषेक” होता है।

Interesting Facts Bible Facts In Hindi

  • यीशु (Christ) अकेली संतान नहीं थे, उनके चार भाई थे। जिनके नाम का उल्लेख ईसाई धर्म ग्रंथ में मिलता है। इसके साथ उनकी दो बहन भी थी। जिनके नाम का कोई उल्लेख इतिहास में नहीं है।
  • द किंग जेम्स बाइबिल (1611) को उसकी साहित्यिक सुंदरता और सटीकता के लिए माना जाता है, इसे कुल 54 विद्वानों नें मिल के तैयार (अनुवाद) किया और इस कार्य में शेक्शपियर नें भी मदद की थी।
  • एक रचनाकार अनुसार, गॉड नें 25 मिलियन लोगों को बाइबिल में मार डाला। शैतान (Satan) नें 60 लोगों को मारा, जिनमें से एक शर्त के भाग स्वरूप 10 लोगों को मारने की अनुमति ख़ुद God ने दी।
  • विलियम टिंडल (William Tyndale) नें अंग्रेजी भाषा में सब से पहली न्यू टेस्टामेंट बाइबिल की प्रति का उत्पादन किया, बाद में उन्हें इन प्रयासों के लिए जीवित जला दिया गया था।
  • बाइबिल (Bible) में पुराने नियम लेखन में यहूदी धर्म और यहूदी लोगों से जुड़ी पौराणिक कथाएँ लिखी हुई है। इसकी मूल भाषा अरामी और इब्रानी है।
  • “द जिनेवा बाइबिल” गिने हुए छंद का उपयोग करने वाली विश्व की पहली बाइबिल है। इसी Bible को शेक्शपियर नें उपयोग किया था और इसी बाइबिल को पिलग्रिम्स वर्ष 1620 में अमेरिका लाये थे।
  • बाइबिल में नए नियम का लेखन ईसा के शिष्यों द्वारा किया गया। जिसमें Jesus (यीशु) जीवनी, उनके उपदेश और कार्य का वर्णन है। इसकी मूल भाषा अरामी और उसके बाद प्राचीन ग्रीक भाषा उपयोग ली गयी है।
  • एक तारण अनुसार, पुरुषों के मुकाबलें महिलाऐं बाइबिल अधिक पढ़ती है। युवा वर्ग की तुलना में बुज़ुर्ग वर्ग के लोग और विश्व के अन्य भाग के लोगों के मुकाबले, अफ़्रीकी अमेरीकी लोग अधिक Bible ग्रंथ पढ़ते है।
  • बाइबिल (Bible) में लगभग सभी खलनायक (Villans) के बाल का रंग लाल है।
  • अंग्रेजी में छपी पहली आधिकारिक बाइबिल कृति का नाम “द ग्रेट बाइबिल” था। यह रचना 1539 में प्रकाशित हुई। इंग्लैंड के राजा हेनरी आठवें नें घोषणा की थी, कि चर्च सेवाओं के दौरान इसे, चर्च ऑफ़ इंग्लैंड में ज़ोर से पढ़ा जाना चाहिए।
  • अमेरिका में मुद्रित पहली अंग्रेजी बाइबिल “रॉबर्ट एइटकेन बाइबिल” नाम से जानी जाती है। यह बिना एपोक्रीफा (Apocrypha) वाला “द किंग जेम्स वर्ज़न” था।
  • “द किंग जेम्स बाइबल” में 788,258 शब्द है, 31,102 श्लोक है, 1,189 अध्याय है और 66 पुस्तकें है।
  • Esther 8:9 बाइबिल की सब से लंबी आयत है। इस धर्म ग्रंथ का सब से लंबा शब्द Mahershalalhashbaz (Isaiah 8:3) है।
  • प्रति वर्ष 100 मिलियन से अधिक बाइबिल (Bible) धर्म ग्रथ कृति बिकती है। यह पुस्तक मानव इतिहास में सब से अधिक बिकने वाली पुस्तक भी है। अब तक करीब 5 बिलियन बाइबिल कॉपी बेचीं जा चुकी है।
  • तकरीबन 10 में से 8 अमरीकी निवासी बाइबिल को इश्वर प्रेरित मानते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Top 70+ Unbelievable Facts About Bible In Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments