90+ लोमड़ी के बारे में रोचक तथ्य - Information & Facts About Fox in Hindi

Facts About Fox in Hindi - दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट को लोमड़ी (Fox) के बारे में जानकारी देंगे। लोमड़ी 2 से 3 वर्ष तक जीवित रहती है। लोमडी के आहार में रोडेन्ट, कीड़ों, कृमि, फल, मछली, पक्षी, अंडे और अन्य सभी प्रकार के छोटे जानवर है। यह छोटे मध्यम आकार के जीव है, जो सर्वहारी होते है। वर्तमान में इनकी 25 ज्ञात प्रजातियां है। इनकी सबसे बड़ी प्रजाति रेड फॉक्स है और लोमड़ी की सबसे छोटी प्रजाति फेन्स फॉक्स है। ये भेड़िये परिवार का छोटा सदस्य है। लोमड़ी अंटार्टिका समेत विश्व के लगभग सभी महाद्वीपों में पाई जाती है। तो चलिए अब हम आपको लोमड़ी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Facts About Fox in Hindi) बताते है।

90 Information & Facts About Fox In Hindi You May not Know

लोमड़ी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी - Fox Facts in Hindi

  • लोमड़ियाँ शिकार करने के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करती है। पक्षियों, शार्क और कछुओं जैसे जानवरों में यह “चुंबकीय संवेदना” (magnetic sense) होती है, लेकिन लोमड़ी पहली ऐसी जीव है, जो शिकार को पकड़ने में इसका उपयोग करती है।
  • भेड़िया, चील और वनबिलाव लोमड़ी के प्राकृतिक दुश्मन है।
  • आपको पता होगा के यह जानवर अपना शिकार बिल्ली की तरह करती है। यह शिकार के साथ कुछ समय खेलती भी है और इस के बाद शिकार को मारकर खा जाती है। 
  • फ़ेनेक नामक लोमड़ी की लंबाई करीबन 24 से लेकर 42 सेंटीमीटर के आसपास लम्बी होती है। 
  • क्या आप जानते हो कि दुनिया भर में अलग-अलग लोमड़ी का आकार, रंग या स्वभाव में काफी विभित्रता पायी जाती है।  
  • लोमड़ियाँ कुत्ते परिवार (dog family) की सदस्य है। नर लोमड़ी को ‘dog fox’ और मादा लोमड़ी को ‘vixen’ कहा जाता है। लोमड़ियों के बच्चों को “pups”, “kits” या “cubs” कहा जाता है।
  • दुनिया भर में लोमड़ियों की 25 प्रजातियाँ है।
  • लोमड़ी 40 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ भी सकती है। 
  • लोमड़ी अकेले ही रहना ज्यादा पसंद करती है। 
  • लोमड़ी जानवर शिकार भी अकेले ही करती है। 
  • आप जानते होगे की लोमड़ी जानवर की सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है। 
  • क्या आप जानते हो कि लोमड़ी दूर से भी कोई आवाज सुन सकती है। 
  • आपको जानकर हैरानी होगी लोमड़ी अपनी मांद बनाने की वजाय दूसरे जीवो की मांद पर कब्जा कर उन्हैं ही अपना घर बना लेती है।
  • लोमड़ी की नाक नुकीली और पूंछ झबरी और आंखें बड़ी तेज़ होती है।

Amazing Facts About Fox In Hindi

  • लोमड़ी तेजी से दौड़ लगाने में माहिर होती है और यह 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
  • एक मादा लोमड़ी एक समय में 2 से 5 बच्चों को जन्म दे सकती है।
  • लोमड़ियों और बिल्लियों में कई समानताएं होती है। बिल्लियों के समान लोमड़ियों की आँखों की पुतलियाँ (Pupils) भी लंबवत (vertical) होती है, जिससे उन्हें रात में अच्छी तरह से देखने में मदद मिलती है।
  • बिल्लियों की तरह लोमड़ियाँ में भी आंशिक रूप से वापस खींचने योग्य पंजे (retractable claws) होते है।
  • लोमड़ियाँ के शिकार का तरीका भी बिल्लियों की तरह होता है। यह बिल्लियों के समान ही शिकार का पीछा कर और उछलकर शिकार करती है।
  • लोमड़ी की फ़र (Fur) मोटी और कई रंगों की होती है। आर्कटिक लोमड़ी ठंड एक मौसम में पूरी सफ़ेद होती है। वहीं रेड फॉक्स प्रायः चमकीले नारंगी रंग की होती है।
  • आर्कटिक लोमड़ी (arctic fox) बर्फ के नीचे घूमने वाले छोटे कृन्तकों को सुन सकती है और उनके स्थान का पता लगाकर शिकार कर सकती है।
  • लोमड़ी से विशेष प्रकार की गंध आती रहती है। यह गंध उनकी पूंछ के आधार पर पाई जाने वाली गंध ग्रंथियों (scent glands) से आती है।
  • लोमड़ियाँ पादाग्रचारी (digitigrade) होती है और अपने पंजों पर चलती है।
  • विश्व में पाई जाने वाली सबसे बड़ी लोमड़ी की प्रजाति रेड फॉक्स है और इस लोमड़ी का वजन लगभग 14 किलोग्राम होता है।
  • क्या आप जानते है लोमड़ी भूमि के इलावा पेड़ों पर भी शिकार कर सकती है क्योंकि यह पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होती है।
  • मांसाहारी भोजन में लोमड़ी मुर्गा , मछली , ख़रगोश और मोर का शिकार सर्वाधिक करती है।

चालाक लोमड़ी से जुड़े रोचक और दिलचस्प तथ्य

  • लोमड़ी या तो एकांत में रहती है या फिर छोटे समूहों में। भेड़ियों और कुत्तों के समान वे कोई सामाजिक संरचना नहीं बनाती।
  • लोमड़ियाँ अकेले शिकार करना पसंद करती है। परिवार या समूह में रहते हुए भी वे शिकार पर अकेले ही निकलती है।
  • चेहरे के साथ-साथ लोमड़ी के पैर पर भी मूंछ (whiskers) होते है। यह उसे अंधेरी मांद में बेहतर तरीके से आने-जाने में मदद करते है।
  • हालाँकि लोमड़ी जंगली जानवर है, लेकिन उसका मनुष्य के साथ रिश्ता सालों पुराना है। वर्ष 2011 में शोधकर्ताओं को जॉर्डन में एक 16,500 साल पुराने कब्रिस्तान की एक कब्र से एक आदमी और उसकी पालतू लोमड़ी के अवशेष प्राप्त हुए थे। यह मानव और घरेलू कुत्ते को एक साथ दफन किए जाने के प्रमाण प्राप्त होने के 4000 साल पहले के अवशेष है।
  • लोमड़ियों के शिकार की शुरुवात इंग्लैंड (England) में 16वीं शताब्दी में हुई। कुत्तों एक साथ लोमड़ियों का शिकार आज इंग्लैंड में वर्जित है। हालांकि कुत्तों के बिना लोमड़ियों का शिकार आज भी मान्य है।
  • अंटार्कटिका (Antarctica) को छोड़कर दुनिया के हर महाद्वीप में लोमड़ियों पाई जाती है।
  • लोमड़ियों लोमड़ी की सबसे आम प्रजाति लाल लोमड़ी (red fox) है, जो उत्तरी अमेरिका (North America), यूरेशिया (Eurasia) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पाई जाती है।
  • जंगल में लोमड़ियाँ का जीवनकाल लगभग 3 वर्ष का होता है। लेकिन चिड़ियाघर में उनका जीवनकाल 10 वर्ष तक का हो सकता है।
  • लाल लोमड़ी (red fox) का पदचिन्ह (foot print) 4.4 सेंटीमीटर चौड़ा और 5.7 सेंटीमीटर लंबा होता है।
  • लोमड़ियों की सबसे छोटी प्रजाति Fennec Fox है। इनका वजन 0.7 से 1.6 kg तक होता है। लंबाई 9.5 से 16 इंच (पूंछ छोड़कर) तक होती है। पूंछ की लंबाई 7 से 12.2 इंच तक होती है। यह सहारा मरूस्थल और उत्तरी अफ्रीका के गर्म स्थानों में पाई जाती है।
  • आर्कटिक लोमड़ी (arctic fox) का वजन केवल 7 पाउंड होता है। इसमें भी अधिकांश भार इसके फर का होता है।

Fox Animals Facts In Hindi - लोमड़ी के बारे में रोचक तथ्य

  • आर्कटिक लोमड़ियाँ (arctic foxes) अपने फ़र (Fur) का रंग बदल सकती है। ठंड के मौसम में इनके फर (fur) का रंग बर्फ़ के समान सफ़ेद होता है, वहीं गर्मियों के मौसम में यह भूरे या स्लेटी रंग के होते है।
  • लोमड़ियाँ प्रति वर्ष शुरुआती सर्दियों में एक बार संभोग करती है। संभोग के मौसम में मादा लोमड़ी नर को आकर्षित करने के लिए चिल्लाती है।
  • मादा लोमड़ी का गर्भकाल मात्र 53 दिनों का होता है।
  • मादा लोमड़ी मार्च और मई के बीच औसतन 4 से 6 बच्चों को जन्म देती है।
  • जब लोमड़ी के बच्चे पैदा होते है, तो वे देखने, सुनने और चलने में असमर्थ होते है। जन्म के दो सप्ताह बाद उनकी आँख खुलती है और श्रवण क्षमता विकसित होती है।
  • दंतकथाओं में लोमड़ियों को एक धूर्त और चालाक जानवर के रूप में वर्णित किया गया है। कई कथाओं में इनके पास जादुई शक्तियाँ होना भी दर्शाया गया है।
  • यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, इटली, रूस आदि देशों में मनोरंजन के लिए लोमड़ियों के शिकार की प्रथा है।
  • लोमड़ी सर्वाहारी जीवो की श्रेणी में आने वाला जीव है। जिसके तहत यह जीव भूख मिटाने के लिए शाकाहारी भोजन से लेकर मांसाहारी भोजन तक खा सकते है।
  • लोमड़ी एक माहिर शिकारी होती है और यह जीव दिन की बजाय रात में अधिक शिकार करते है क्योंकि लोमड़ी की देखने की क्षमता दिन की बजाय रात में अधिक होती है।
  • एक स्वस्थ लोमड़ी का जीवन काल लगभग 15 वर्षों का होता है।
  • फेंनेक नाम की लोमड़ी संसार की सबसे छोटी लोमड़ी है। जिसका वजन केवल 1 से लेकर 1.6 किलोग्राम तक होता है और इसके कान 15 सेंटीमीटर लम्बे होते है।
  • फेंनेक लोमड़ी रेगिस्तान के इलाकों में रहने वाली लोमड़ी है जो ज्यादातर रेतीले इलाकों में रहती है।
  • क्या आप जानते है लोमड़ी 28 अलग-अलग प्रकार की आवाज निकाल सकती है।
  • इस का प्रसव का समय फरवरी मार्च में होता है। 

Fox Animals Facts In Hindi - लोमड़ी की जानकारी

  • लोमड़ी एक बार में 3 से 5 बच्चो को जन्म देती है। और जन्म के बाद बच्चे अंघे होते है। इस बच्चे को कुछ दिनों बाद दिखाए देता है। 
  • मादा लोमड़ी बच्चो की देखरेख करती है। 
  • इस जानवर की एक बड़ी पूंछ होती है। 
  • लोमड़ियों के समूह को एक ‘Skulk’ या ‘Leash’ कहा जाता है।
  • लोमड़ियाँ आमतौर पर वन क्षेत्रों में रहती है। हालांकि वे पहाड़ों, घास के मैदानों और रेगिस्तानों में भी पाई जाती है।
  • लोमड़ी ‘Crepuscular’ है। यह अधिकतर सुबह और शाम को कम रोशनी वाले समय में अधिक सक्रिय रहती है।
  • लोमड़ियाँ जमीन की खुदाई कर अपने लिए घर बनाती है, जिसे मांद (dens) कहा जाता है। मांद सोने के लिए एक शांत क्षेत्र, भोजन संग्रहित करने के लिए एक अच्छा स्टोर और बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान होता है।
  • लाल लोमड़ी (Red Fox) हमेशा लाल नहीं होती है, लेकिन क्रीम से लेकर लगभग काले रंग तक की एक किस्म होती है।
  • लाल लोमड़ी (Red Fox) की पूंछ का सिरा सफेद होता है, जबकि swift foxes की पूंछ का सिरा काला होता है।
  • लोमड़ी की हड्डी पालतू कुत्ते की उसी आकार की हड्डी से लगभग 30% हल्की होती है।
  • लोमड़ियाँ भूमिगत कृन्तकों (rodents) की आवाज़ भी सुन सकती है। (चूहै, गिलहरी जैसे कुतरने वाले जीव)।
  • लोमड़ियाँ 45 मील/घंटे (72 किमी/घंटा) की रफ़्तार से दौड़ सकती है, जो उन्हैं दुनिया का सबसे तेज जानवर बनाता है।
  • लोमड़ी एक दिन में लगभग 1 किलोग्राम खाना खा जाती है।
  • लोमड़ियों में अतिरिक्त भोजन संग्रहित करने की आदत होती है। उस भोजन को वे अपनी मांद में छुपाकर रखती है और भूख लगने पर बाद में खाती है।
  • बच्चों को पालने की ज़िम्मेदारी नर और मादा दोनों उठाते है। नर बाहर जाकर भोजन की व्यवस्था करते है और मादा मांद में बच्चों की देखभाल करती है। लोमड़ियों के बड़े बच्चे भी छोटों भाई-बहनों के लिए भोजन ख़ोज कर लाते है।
  • लगभग 4 सप्ताह का होने पर लोमड़ी का बच्चा मांद से बाहर निकलना शुरू कर देता है। 6 से 12 माह के होने के बाद वे अपनी माँ को छोड़कर चले जाते है। कुछ आजीवन अपने परिवार के साथ रहते है।
  • 10 माह की उम्र से लोमड़ी संभोग कर सकती है।
  • गर्म और रेगिस्तानी इलाकों में रहने के कारण Fennec Fox के कान बड़े आकार (6 इंच) के होते है, जो इसके शरीर से गर्मी उत्सर्जित कर इन्हैं ठंडा रखने में मदद करते है।
  • मोटे फ़र (Fur) के कारण आर्कटिक लोमड़ियों (Arctic foxes) -70°C के तापमान को आराम से सहन कर सकती है।
  • लोमड़ियों का स्वभाव मित्रवत और जिज्ञासु माना जाता है। वे आपस में और साथ ही अन्य जानवरों के साथ भी खेलते है, जैसे बिल्लियाँ और कुत्ते करते है। उन्हैं गेंदे बहुत पसंद होती है, जिन्हैं वे कई बार बैकयार्ड और गोल्फ कोर्स से चुरा लेते है।

दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & Facts About Fox in Hindi You May not Know पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments