70+ Information & Facts About Honey Bee in Hindi

Facts About Honey Bee in Hindi - दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में मधुमक्खी (Honey Bee) के बारे में जानकारी देंगे। दोस्तों मधुमक्खी कीट वर्ग का प्राणी है। मधुमक्खी से मधु (शहद) प्राप्त होता है, जो कि एक अच्छा पौष्टिक भोजन है। यह संघ बनाकर रहती हैं। प्रत्येक संघ में एक रानी, कई सौ नर और शेष श्रमिक होते है। मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती है। इनका यह घोसला (छत्ता) मोम से बनता है। इसके वंश एपिस में 7 जातियां एवं 44 उपजातियां है। मधुमक्खी नृत्य के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों को पहचान करती है। तो चलिए अब हम आपको शार्क मछली के बारे में रोचक तथ्य (Facts About Honey Bee In Hindi) बताते है।

70 Information & Facts About Honey Bee in Hindi

मधुमक्खी के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य - Honey Bee Facts in Hindi

  • शहद एकमात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें जीवन को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • शहद का रंग जितना गहरा होगा, उसमें एंटीऑक्सिडेंट गुणों की मात्रा उतनी ही अधिक होगी।
  • इंसानों के द्वारा मधुमक्खी पालन का काम पिछले 4500 सालों से किया जा रहा है।
  • मधुमक्खियाँ पिछले 15 करोड़ सालों से एक ही तरीके से शहद बनाती आ रहीं हैं।
  • हमारे द्वारा खाए जाने वाला लगभग एक तिहाई भोजन मधुमक्खी के परागण का ही परिणाम है क्योंकि परागण की वजह से ही फूल से फल बनते हैं।
  • 28 ग्राम शहद से मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो पूरी धरती का चक्कर लगा देगी।
  • धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में से, मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन है। 1973 में ‘Karl von Frisch’ को इनकी भाषा “the waggle dance” को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
  • एक छत्ते में 2 रानी मधुमक्खी नही रह सकती, अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए, क्योंकि जब दो queen bee आपस में मिलती है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे पर हमला करना पसंद करती है और ये तब तक जारी रहता है जब तक एक की मौत न हो जाए।
  • मधुमक्खियों के छत्ते में तीन प्रकार की मक्खियां होती है इनमें से सबसे जानी पहचानी मक्खी है रानी मक्खी यह मक्खी सिर्फ़ चार से पांच वर्ष तक जिंदा रहती है।
  • संसारभर में तकरीवन 20,000 प्रकार की मक्खियां पाई जाती है जिनमे से केवल 4 प्रजातियां ही शहद पैदा करती है।
  • इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।
  • रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है।
  • एक किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है।

Facts About Honey Bee In Hindi

  • किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खी के 1100 डंक काफी है।
  • प्राचीन मिस्र में, लोग शहद से अपने करों का भुगतान करते थे।
  • पाषाण युग की गुफाओं में मधुमक्खी पालन के प्राचीन चित्र मिले हैं।
  • सर्दियों के दौरान, कुछ श्रमिक मधुमक्खियां छत्ते को गर्म रखने का काम करती हैं, जहां वे 35 डिग्री के अनुकूल तापमान बनाये रखने के लिए अपने शरीर को कंपन करते हैं।
  • मधुमक्खी एक मात्र ऐसा कीट है जिसके द्वारा बनाए गए शहद को मनुष्य खाता है।
  • मधु मक्खी के दो पेट होते है एक खाना खाने के लिए और दूसरा फूलों का रस इक्कठा करने के लिए।
  • एक मधुमक्खी की छ: टांगे और दो पंख होते है।
  • रानी मक्खी को एक ख़ास प्रकार का पदार्थ खाने को दिया जाता है। जिसे रायेल जैली कहा जाता है।
  • हर छत्ते में तीन प्रकार की मधुमक्खियाँ होती है। एक मादा मक्खी होती है जिसे रानी भी कहते हैं दूसरा नर मक्खी और तीसरा फल-फूलों से रस चूसकर एकत्रित करने वाली श्रमिक मक्खियाँ।
  • नर मक्खी का काम केवल रानी मक्खी को गर्भधारण कराना होता है। जब गर्भधारण हो जाता है तो नर मख्खियों को काम करने वाली मक्खियाँ मार डालती हैं।
  • पुरुष मधुमक्खियों का आकार काम करने वाली मक्खियों से बड़ा होता है लेकिन इनके पास डंक नही होते और ये काम भी नही करते हैं।
  • आपको जानकर हैरानी होगी मधुमक्खियों में भी कुत्तों की तरह ही बम ढूँढने की शक्ति भी होती है। इनमें 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते है।
  • मधुमक्खियों के झुंड में एक लीडर मक्खी होती है जो इन मक्खियों की रानी होती है। छत्ते में रहने वाली हजारो मक्खियों को रानी मखि के आदेश का पालन करना पड़ता है।
  • क्या आप जानते है मधुमक्खियों का बनाया शहद हजारो सालो तक ख़राब नहीं होता।
  • आयुर्वेद चिकित्सा में शहद को एक उत्तम औषधि माना गया है यह गले की खराश, पाचन सम्बन्धी समस्याएं और त्वचा रोगों में अत्यधिक लाभकारी होता है।

Madhumakhi Honey Bee Facts in Hindi

  • इसमें एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते हैं इसलिए इसका उपयोग जलने-कटने, और घावों को भरने में किया जाता है।
  • मधुमक्खी के डंक के जहर का उपयोग कई बीमारियों के उपचार के रूप में किया जाता है, जिसमें गठिया और उच्च रक्तचाप शामिल हैं।
  • मधुमक्खियों को जन्म से ही शहद बनाने की कला नही आती बल्कि यह काम छत्ते में उन्हें पुराने मधुमक्खियों द्वारा सिखाया जाता है।
  • मधुमक्खी एकमात्र प्रकार की मक्खी है जो डंक मारने के बाद मर जाती है।
  • एक मधुमक्खी अपने पूरे जीवनकाल में केवल 1/12 चम्मच शहद का ही उत्पादन करती है।
  • एक छत्ते में हर साल लगभग 25 से 45 किलो शहद का उत्पादन होता है।
  • मधुमक्खियां अपने पेट पर एक विशेष ग्रंथि में मोम का निर्माण करती हैं, जिसे वे फिर मधु रखने के लिए मधुकोश बनाने के लिए चबाते हैं।
  • मधुमक्खियों की सूंघने की शक्ति इंसान से कहीं ज्यादा होती है।
  • मधुमक्खियां 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकती है।
  • मधुमक्खी के पांच आंखे होती है दो बड़ी आंखें और इनके बीच माथे के उपर तीन आंखें होती है।
  • मधुमक्खी के जीवन में चार तरह के परिवर्तन होते है, जैसे अंडा, लारवा, प्यूपा और मक्खी।
  • एक छत्ते में 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियाँ, कुछ सौ नर मधुमक्खियाँ और 1 रानी मधुमक्खी होती है।
  • मक्खियां अपना पंख एक सेकंड में 200 बार फड़फड़ाती है।
  • शहद का रंग फूल पर निर्भर करता है जिनसे मक्खी रस लेती है।

मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Honey Bee in Hindi

  • रानी मधुमक्खी की उम्र 5 साल तक हो सकती है यह छत्ते की अकेली ऐसी मेम्बर है जो अंडे पैदा करती है। यह गर्मियों में बहुत बिजी हो जाती है क्योंकि इस समय छत्ते की जनसंख्या maximum हो जाती है। ये जिंदगी में एक ही बार सेक्स करती है और अपने अंदर इतने स्पर्म इकट्ठा कर लेती है कि फिर उसी से पूरी जिंदगी अंडे देती है। यह एक दिन में 2000 अंडे से सकती है। मतलब, हर 45 सेकंड में एक।
  • क्या आप जानते है विश्व में मुख्य रूप से मधुमक्खियों की 5 प्रजातियां ही ऐसी है जो शहद का निर्माण करती है। जिनमें से चार प्रजाति भारत में निवास करती है।
  • मधुमक्खियों से शहद के इलावा मोम भी प्राप्त होता है और इनका छता मोम से ही बना होता है।
  • एक स्वस्थ मक्खी का जीवनकाल लगभग 45 दिनों का होता है।
  • मधुमक्खियों का छता HEXAGONAL आकार का होता है यानि की मधुमखियाँ 6 कोनो के आकार का घर बनाती है।
  • लगभग 500 ग्राम शहद बनाने के लिए मधुमक्खी को 90000 मील यानि धरती के तीन बार चक्कर लगाने के बराबर उड़ना पड़ता है।
  • मधुमक्खियाँ 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती हैं।
  • मधुमक्खियों की एक कॉलोनी में 50,000 से 60,000 मधुमक्खियाँ होती हैं जिनमे से एक रानी मधुमक्खी होती है।
  • शहद निकालने के लिए मधुमक्खी को एक बार में 50 से 100 फूलों पर मंडरा कर रस निकालना होता है।
  • ये नृत्य के जरिये आपस में बातचीत करती हैं।
  • एक श्रमिक मधुमक्खी अपने शरीर के वजन के 80% के बराबर पराग ले जा सकती है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & Facts About Honey Bee in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments