90+ Information & Facts About Dubai in Hindi

Dubai Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे सुरक्षित देश दुबई से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। दुबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और दुबई अमीरात की राजधानी में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 18वीं सदी में मछली पकड़ने के एक छोटे से गाँव के रूप में स्थापित, शहर 21वीं सदी की शुरुआत में एक महानगरीय महानगर में पर्यटन और आतिथ्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ तेज़ी से बढ़ा। दुबई दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा पांच सितारा होटल है और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है।
फारस की खाड़ी के तट पर अरब प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित, दुबई का उद्देश्य पश्चिमी एशिया का व्यापारिक केंद्र है। यह यात्रियों और कार्गो के लिए एक प्रमुख वैश्विक परिवहन केंद्र भी है। तेल राजस्व ने शहर के विकास में तेजी लाने में मदद की, जो पहले से ही एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र था। 20वीं शताब्दी की शुरुआत से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक केंद्र, दुबई की अर्थव्यवस्था व्यापार, पर्यटन, विमानन, अचल संपत्ति और वित्तीय सेवाओं से राजस्व पर निर्भर करती है। 2018 में अमीरात के सकल घरेलू उत्पाद में तेल उत्पादन का 1 प्रतिशत से भी कम योगदान रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुबई की जनसंख्या 8 सितंबर 2020 तक लगभग 3,400,800 अनुमानित है। तो चलिए अब हम आपको दुबई से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें (Facts & Information About Dubai) बताते है।

dubai facts in hindi

दुबई के बारे में रोचक तथ्य - Dubai Facts in Hindi

  • दुबई में औसत वर्षा 3.71 इंच/वर्ष है।
  • तेल उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद दुबई सोलर एनर्जी पर बहुत ज्यादा निवेश करता है।
  • दुबई का सबसे बड़ा व्यवसायिक साझेदार चीन (China) है। उसके बाद भारत (India) और अमरीका (Amrica) का स्थान है।
  • दुबई के पुलिस स्टेशन मॉडर्न और हाईटेक है। यदि आपको यहाँ शिकायत दर्ज करवानी है, तो आप खुद ही शिकायत दर्ज कर सकते है।
  • 1990 में दुबई में एक मात्र गगनचुंबी इमारत ‘वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर’ (World Trade Center) थी। लेकिन आज दुबई में 156 गगनचुंबी इमारतें है। यहाँ कुल 911 ऊंची इमारतें है। शेष निर्माणाधीन है।
  • विश्व की सबसे ऊँची इमारत ‘बुर्ज़ खलीफा’ (Burj Khalifa) दुबई में स्थित है। इस इमारत का निर्माण वर्ष 2010 में पूर्ण हुआ और तब से लेकर अब तक यह विश्व की सबसे ऊँची इमारत है। इसकी ऊँचाई 828 मीटर है। इसमें 160 फ्लोर है। 90 किलोमीटर दूर से भी इस इमारत को देखा जा सकता है।
  • इस शहर में कुछ ऐसे एटीएम है, जो सोने के सिक्के निकालते है।
  • पेट्स के तौर पर यहां लोग कुत्ते-बिल्ली नहीं शेर और चीता पालना पसंद करते है।
  • यहां इमारतों के अंदर ही नहीं बल्कि बस स्टेंड पर भी ए सी (A.C) लगा होता है।
  • यहाँ के मूल निवासियों की संख्या, कुल संख्या में से केवल 17 प्रतिशत है, बाकी जनसंख्या भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य यूरोपिय देशों की है।
  • दुनिया की सबसे महंगी कारें दुबई में ही होती है।
  • इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है, जहां 1200 से भी ज्यादा स्टोर है।
  • यहां पर शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। कोई ऐसा करते हुए पकड़े जाते है तो गिरफ्तार करने के बाद निर्वासित किया जाता है।
  • इस शहर में हॉर्न नहीं बजाया जाता, सब लोग व्यवस्थित चलते है। इस लिए दुबई की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण नहीं होता।
  • इस शहर में बाकी देशों की तरह अड्रेस सिस्टम नहीं है, किसी को अड्रेस पर जाना होता है, वहां के आस-पास के मकान, होटल्स, अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।
  • सबसे बड़ी आतिशबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड दुबई के नाम है।
  • दुबई एयरपोर्ट का अपना बैगपाइप बैंड है।
  • जब से दुबई में तेल की ख़ोज हुई है। जमीन को सम्मान देने के लिए कोई जमीन पर नहीं थूकता या जमीन गंदी नहीं करता।
  • दुबई में गोल्डन बर्गर बिकता है जिसकी कीमत $100 से भी ज्यादा होती है। इस बर्गर पर गोल्ड की परत जमी होती है और इस बर्गर को खाया भी जा सकता है।
  • दुबई को एक मुस्लिम आबादी वाला शहर माना जाता है लेकिन इसकी कुल आबादी में से करीब 50 प्रतिसद आबादी भरतीय लोगो की ही है।
  • दुबई संयुक्त अरब अमीरात के उन दो अमीरातों में शामिल है, जिसे देश की विधायिका अनुसार राष्ट्रीय महत्त्व के महत्त्वपूर्ण विषयों पर वीटो पॉवर प्राप्त है। दुबई के अतिरिक्त वीटो पॉवर वाला दूसरा अमीरात अबुधाबी है।

Information About Dubai in Hindi

  • यहाँ की official language अरेबिक (arabic) है। पर अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अंग्रेजी (English) है।
  • लोगों को ये गलतफ़हमी रहती है कि दुबई की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा हिस्सा तेल का होगा. लेकिन ऐसा नहीं है। यहाँ की अर्थ्वावस्था में तेल का योगदान मात्र 6% है। यहाँ राजस्व का मुख्य श्रोत टूरिज्म बिज़नस और रियल एस्टेट है।
  • दुबई में किसी प्रकार की कर प्रणाली (Taxation System) नहीं है। कम समय में अधिक धन बचाने की चाह भी विदेशियों को दुबई की ओर आकर्षित करती है।
  • दुनिया के सबसे महंगे शहरों में दुबई 22वें स्थान पर आता है।
  • दुबई में 70 से भी ज्यादा शॉपिंग सेण्टर है। इसलिए इसे ‘शॉपिंग सेण्टर ऑफ़ मिडिल ईस्ट’ (Shopping Centre Of Middle East) भी कहा जाता है।
  • दुबई को ‘सोने का शहर’ (City Of Gold) भी कहा जाता है। सोने का व्यापार यहाँ बड़े पैमाने पर किया जाता है। यहाँ सोने की लगभग 300 दुकानें है और इन दुकानों में हर वक़्त 10 टन सोना मौजूद रहता है। वर्ष 2013 में विश्व के सोने का व्यापार का 40% दुबई में हुआ था। उस वर्ष बिके सोने को यदि हाथियों से तौला जाए, तो वह 396 हाथियों के वजन के बराबर होगा।
  • बुर्ज़ खलीफा में 24 कैरेट गोल्ड का इंटीरियर है। इस इमारत में इस्तेमाल किये गए सोने से मोनालिसा की पेंटिंग 46265 बार ढकी जा सकती है।
  • दुबई में ‘दुबई लैंड’ (Dubai Land) amusment park निर्माणाधीन है, जो वर्ष 2020 में पूर्णतः तैयार हो जायेगा। यह आकार में ‘डिज्नी लैंड’ (Disney Land) से दुगुना होगा। निर्मित होने के उपरांत यह दुनिया का सबसे बड़ा ‘टूरिस्ट अट्रैक्शन’ होगा।
  • दुबई में Tower Of Creek Hoover निर्माणाधीन है, जो बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा। यह वर्ष 2020 में तैयार हो जायेगा और लगभग 1000 मीटर ऊंचा होगा। विश्व के सबसे ऊंचे टावर (Tallest Tower In the world) में वर्तमान में टोकियो के Tokyo Skytree का नाम आता है। लेकिन निर्मित हो जाने के बाद Tower Of Creek Hoover विश्व का सबसे ऊंचा टावर होने के साथ-साथ बुर्ज खलीफा को पीछे छोड़ विश्व का सबसे ऊंचा स्ट्रक्चर भी होगा।
  • विश्व की दूसरी सबसे ऊंची रिहायशी इमारत दुबई में स्थित प्रिंसेस टावर (Princess Tower) है, जो दुबई के मरीना डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। यह 2012 से 2015 तक विश्व की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत (Tallest Residential Building In The World) थी। लेकिन 2015 में यह स्थान New York की 432 PARK Avenue Building ने ले लिया।
  • विश्व का सबसे बड़ा इंसानों द्वारा निर्मित द्वीप (World’s Largest Man-made Island) दुबई का The Palms Jumeriah Island है। इसके निर्माण में 94 मिलियन क्यूबिक मीटर रेत इस्तेमाल हुई थी। यह Island अंतरिक्ष से भी दिखाई पड़ता है।
  • दुबई में एक ऐसा गोल्फ कोर्स है, जिसमें रोज़ाना चार लाख गैलन पानी की आवशयकता पड़ती है।
  • विश्व का सबसे बड़ा Flower Garden दुबई का Miracle Garden है। यहाँ 50 मिलियन फूल और 250 मिलियन पौधे है। यह गार्डन 72000 वर्ग मीटर (780000 वर्ग फीट) क्षेत्र में विस्तृत है। यह दुबई का सबसे बड़ा Tourist Attraction है।
  • दुबई में ट्रैफिक नियम सख्त है। यहाँ हर वाहन चालक नियम तोड़ने से डरता है। यहाँ यातायात पुलिस सड़कों पर नज़र नहीं आती। जगह-जगह पर कैमरे लगे हुए है। नियम तोड़ने पर फोटो, नियम तोड़ने के समय और तोड़े गए नियम के विवरण सहित चालान कार मालिक के घर पहुँच जाता है। ऐसे चालानों का वर्ष के अंत तक भुगतान करना पड़ता है, अन्यथा वाहन चलाने के लिए NOC नहीं मिलती। चालान की राशि बड़ी होती है, जो माध्यम आय वर्ग के लोगों की कई महीनों के वेतन तक हो सकती है।
  • दुबई में हर गाड़ी पर प्री पेड टोल टैक्स कार्ड होना आवश्यक है। जब गाड़ी उन रास्तों से गुजरती है, जहाँ टोल टैक्स बार लगे होते है। तो प्री पेड टोल टैक्स कार्ड से स्वतः ही 2 या 4 दीनार कम हो जाता है। यदि किसी वाहन पर प्री पेड टोल टैक्स कार्ड नहीं आगा हुआ है, तो वाहन मालिक को टोल टैक्स का 50 गुना चालान पटाना पड़ता है।
  • सड़कों पर गाड़ी की स्पीड निर्धारित होती है। हर गाड़ी कैमरे की नज़र में रहते है। निर्धारित स्पीड से तेज गाड़ी चलाने पर चालान भरना पड़ता है।
  • दुबई में पेट्रोल गैलन में मिलता है।
  • दुबई की सड़कों पर ज्यादातर कार ही देखने को मिलती है। बाइक पर यह तो फ़ूड डिलीवरी बॉय होते है या अखबार बांटने वाले।
  • दुबई में सार्वजानिक प्याऊ देखने को नहीं मिलते। यहाँ पानी ख़रीदना पड़ता है। हर जगह पानी का मूल्य एक जैसा भी नहीं रहता। कई-कई जगह पानी के लिए 200 रुपये तक चुकाने पड़ते है।
  • दुबई में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल और क्रिकेट है।
  • दुबई में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है।

Facts About Dubai in Hindi

  • दुबई में स्थित दुबई मॉल (Dubai Mall) विश्व का सबसे बड़ा मॉल है। यहाँ का रिटेल एरिया 5,02,000 वर्ग मीटर (54,00,000 वर्ग फीट) है, जो 4 फ्लोर में विस्तृत है और इसमें 1200 स्टोर्स है।
  • दुबई मरूस्थल में बसा देश है। फिर भी दुबई माल (Dubai Mall) में indore snow sking का आनंद उठाया जा सकता है।
  • दुबई में सबसे पहले 2009 में ऑटोमेटेड मेट्रो ट्रेन (Automated Metro Train) चलाई गई थी, यह विश्व की सबसे लंबी ऑटोमेटेड मेट्रो है, जो 74.6 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसका निर्माण मात्र 18 माह में पूरा कर लिया गया था। 18 माह में ही यहाँ 42 मेट्रो स्टेशन बना दिए गये थे।
  • विश्व की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई (Dubai) में है। इस चेन की लंबाई 4.2 किलोमीटर है। इसका वजन 22 किलो है और इसे 9600 लोगों ने मिलकर खरीदा है।
  • 1968 में दुबई में मात्र 13 कारें पंजीयत थीं, जो आज बढ़कर 2 मिलियन से भी अधिक हो चुकी है।
  • दुबई (Dubai) में ड्राइविंग लाइसेंस मिलना आसान नहीं होता। पहली बार लाइसेंस लेने में टेस्ट के कई चरणों से गुजरना पड़ता है। यहाँ हर 3 साल में गाड़ी का लाइसेंस रि-न्यू करवाना पड़ता है। गाड़ी ख़रीदते समय भी ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक होता है। लाइसेंस नहीं होने पर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव भी नहीं मिलती।
  • दुबई में पैदल चलने वाले बहुत कम है। फिर भी यहाँ पैदल यात्रियों के लिए ट्रैफिक नियम आसान है। यहाँ हर ज़ेब्रा क्रासिंग पर एक स्विच लगा होता है, जिसे दबाकर ट्रैफिक को रोका जा सकता है और रास्ता पार करने के बाद स्विच दबाकर ग्रीन सिग्नल दिया जा सकता है।
  • इस शहर में क्राइम 0% है, तभी इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है।
  • इस शहर में घर में शराब रखने के लिए लाइसेंस लेना ज़रूरी होता है। लाइसेंस के बिना घर में शराब पीने की इज़ाज़त नहीं है।
  • यहां की पुलिस के पास लेम्बोर्गिनी, फेरारी और बेंटले जैसी कारें होती है।
  • दुनियाभर के देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना पड़ता है, दुबई में ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
  • सबसे ज्यादा क्रेन दुबई में है।
  • यहां पर पुरषों के लिए शेख और औरतो के लिए शेखा नाम लिया जाता है।
  • यहां पर पानी से ज्यादा सस्ती कोल्ड ड्रिंक मिलती है।
  • दुबई में सोने (Gold) का व्यापार बहुत ज्यादा है, दुबई के लोग सोने के बहुत ज्यादा शौकीन होते है।
  • दुबई का विकास 1960 के बाद तब प्रारंभ हुआ, जब यहाँ तेल की खोज हुई। उसके पहले यहाँ कुछ भी नहीं था। लेकिन मात्र 50 वर्षों में इसने इतनी उन्नति कर ली कि आज यह विश्व के शानदार शहरों में गिना जाता है।
  • दुबई के मूल निवासियों को ‘अमीराती’ (Emiratis) कहा जाता है। ये दुबई की कुल जनसंख्या का मात्र 15% है। शेष आबादी विदेशी है, जिसमें अधिकांश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और फ़िलिपीन्स से आकर दुबई में बसे है।
  • दुबई की आबादी लगभग 28 लाख है, जिसमें से 43.4 % लोग भारतीय मूल के है।
  • शुक्रवार को ज़ुम्मे की नमाज़ होने के कारण वर्ष 2006 से दुबई में week-end शनिवार और रविवार के स्थान पर शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया।
  • विश्व की सबसे तेज लिफ्ट दुबई (Dubai) की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज़ खलीफा (Burj Khalifa) में है।
  • दुबई की ‘बुर्ज़ ख़लीफा’ (Burj Khalifa) इमारत की ऊँचाई इतनी है कि इसके 80वें फ्लोर पर रहने वाले लोग अपना रोज़ा ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों के 2 मिनट बाद खोलते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें सूर्य 2 मिनट ज्यादा दिखाई पड़ता है।
  • दुबई (Dubai) में एक घूमने वाली बिल्डिंग निर्माणाधीन है, जो 2020 में बनकर तैयार होगी। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 1075 फीट होगी। ये दुनिया की पहली ऐसी घूमनी वाली बिल्डिंग होगी। इसकी एक ख़ासियत यह भी होगी कि ये जितनी एनर्जी खर्च करेगी, उसकी 10 गुना ज्यादा स्वयं पैदा कर देगी।
  • विश्व का एकमात्र 7 स्टार होटल दुबई का ‘बुर्ज़-अल-अरब जुमीराह’ (Burj Al Arab Jumeirah) है। इसकी गिनती विश्व के तीसरे सबसे ऊँचे होटल के रूप में की जाती है। इसकी ऊँचाई 1053 फीट है। यहाँ एक दिन का अधिकतम किराया 13 लाख रुपये है।
  • विश्व का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर (Roller Coaster) दुबई के अबू धाबी (Abu Dhabi) के फ़रारी वर्ल्ड (Ferrari World) में है। इसकी रफ़्तार 240 किलोमीटर/घंटा तक होती है। फ़रारी वर्ल्ड विश्व का सबसे बड़ा इनडोर थीम पार्क (Indore Theme Park) है।
  • दुबई (Dubai) में गंदी कार नहीं चलाई जा सकती। ऐसा करने पर कार के मालिक को 200 दीनार का जुर्माना लगता है। दुबई में खुले में कार धोना भी वर्जित है। कार स्पेशल कार वाशिंग सेण्टर में ही धुलावाई जा सकती है।
  • यहाँ के अरबपतियों और उनके बच्चों का अमीरी प्रदर्शित करने का तरीका भी अनोखा है। वे अपनी कार में सोने की परत चढ़ाकर घूमते है।
  • United Arab Emirates का राष्ट्रीय पशु Arabian oryx है। इस प्रकार यह दुबई का भी राष्ट्रीय पशु (National Animal) हुआ।
  • दुबई (Dubai) में आप बालकनी पर कपड़े नहीं सुखा सकते। यहाँ बालकनी में कपड़े सुखाने पर चालान बन जाता है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & Facts About Dubai in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments