Information & 100 Facts About Vatican City in Hindi

Vatican City Facts in Hindi - दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। इटली के साथ 2 मील की सीमा से घिरा, वेटिकन सिटी एक स्वतंत्र शहर-राज्य है जो सिर्फ 100 एकड़ में फैला है, जो इसे न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के आकार का आठवां हिस्सा बनाता है। वेटिकन सिटी एक पूर्ण राजशाही के रूप में शासित है, जिसके सिर पर पोप (pope) है। वेटिकन अपने स्वयं के यूरो (Euro) का खनन करता है, अपने स्वयं के टिकटों (Stamps) को प्रिंट करता है, पासपोर्ट और लाइसेंस प्लेट जारी करता है, मीडिया आउटलेट संचालित करता है और इसका अपना ध्वज और राष्ट्रीय गान है। तो चलिए अब हम वेटिकन सिटी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते है!
Vatican City Flag

वैटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य - Vatican City Amazing Facts in Hindi

  • वेटिकन सिटी सिंगापुर की तरह एक शहर-राज्य (City-State) है।
  • वेटिकन सिटी का राष्ट्रध्वज 7 जून 1929 को अपनाया गया था।
  • वेटिकेन सिटी की मुद्रा यूरो (Euro) है। वेटिकन सिटी और इटली द्वारा वर्ष 2000 में एक अग्रीमेंट साइन किया गया, जिसमें ‘होली सी’ द्वारा यूरो को अधिकारिक मुद्रा के तौर पर मान्य किया गया और उसे ढालने का अधिकार दिया गया।
  • वेटिकन एक छोटा देश होने के बावजूद भी अपनी डाक टिकट संचालित करता है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी वेटिकन सिटी इटली देश के 'रोम शहर' के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है।
  • वेटिकन सिटी ने ईसाई धर्म की प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख केंद्र है और रोमन कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों के सर्वेसर्वा पोप का निवास स्थान भी वैटिकन सिटी ही है।
  • यह नगर एक प्रकार से रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासाद समूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित है।
  • वेटिकन सिटी में कुल 135 स्विस गार्ड है, जो 500 से अधिक वर्षों से पोप की रक्षा कर रहे है।
  • 1970 तक वेटिकन सिटी में Nobal और Palatine Guard जैसे मिलिट्री यूनिट कार्यरत थी, इन्हें 1970 में पोप पॉल षष्ठम द्वारा समाप्त कर दिया गया था।
  • वेटिकन सिटी में जन्म के आधार पर नहीं, बल्कि देश में की जाने वाली नौकरी या कार्यालय के आधार पर नागरिकता प्रदान की जाती है। वेटिकन सिटी में कोई अस्पताल नहीं है, इसलिए व्यावहारिक रूप से वहाँ कोई पैदा ही नहीं होता।
  • फिलीपींस के साथ वेटिकन सिटी दुनिया के उन दो देशों में शामिल है, जहाँ तलाक के लिए कानून नहीं है।
  • वेटिकन सिटी के लोगों को पासपोर्ट जारी होते है। ये पासपोर्ट ‘होली सी’ (Holy See) और (Vetican City State) दोनों द्वारा जारी किये जाते है। वेटिकन सिटी स्टेट सामान्य पासपोर्ट जारी करता है। वहीं ‘होली सी’ पर्सनल पासपोर्ट, डिप्लोमेट पासपोर्ट और सर्विस पासपोर्ट जारी करता है।
  • वेटिकन सिटी में नागरिकों पर किसी प्रकार का करारोपण नहीं किया जाता।

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी – Vatican City In Hindi

  • इटली के लोग अपने करों का 8% वेटिकन सिटी को दान कर सकते है। इससे वेटिकन सिटी को अपने खर्च पूरा करने में सहायता मिलती है।
  • वैटिकन सिटी केवल व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र राज्य है जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं बन पाया है।
  • ऐतिहासिक दस्तावेज से पता चलता है कि सेंट पीटर को वेटिकन पहाड़ी पर नेरोनियन उद्यान के पास सूलि पर चढ़ाया गया था और बेसिलिका की पहाड़ी में दफनाया गया था। इसे ही सेंट पीटर की कब्र माना जाता है।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार पी.एन.ओक के अनुसार वेटिकन सिटी का संबंध भगवान शिव से रहा है। ऐसा माना जाता है वेटिकन शब्द की उत्पत्ति वाटिका नामक शब्द से हुई है और वैटिकन सिटी का आकार भी शिवलिंग के आकर से मिलता जुलता है।
  • वेटिकन सिटी में लोगों के कपड़े पहनने का स्टाइल उनकी सामाजिक स्थिति दर्शाता है। पोप सफ़ेद कपड़े पहनते है, जो उन्हें दूसरों से भिन्न प्रदर्शित करता है, वहीं कार्डिनल लाल रंग के कपड़े पहनते है।
  • सेंट पीटर्स बेसिलिका (St Peter’s Basilica) में लोगों पर ड्रेस कोड लागू होता है। ये ड्रेस कोड कैथोलिक चर्च में पहने जने वाले ड्रेस कोड की तरह ही होता है। यहाँ हैट, घुटने के ऊपर की शॉर्ट स्कर्ट, स्लीवलेस शर्ट, अधिक आभूषण पहनने की मनाही है।
  • वेटिकन सिटी में विवाहित लोग मुख्यत: यहाँ काम करने वाले लोग है, जो इटली से आना-जाना करते है।
  • वेटिकन सिटी विश्व-प्रसिद्ध चित्रों और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जो सेंट पीटर्स बेसिलिका (St Peter’s Basilica), सिस्टिन चैपल (the Sistine Chapel) और वेटिकन संग्रहालय (Vatican Museums.) जैसे सांस्कृतिक स्थलों में मौजूद है।

Vatican City Government Facts in Hindi

  • वेटिकन सिटी के लोगों की बोलचाल की भाषा लैटिन और इटालियन है। यहां के लोग लैट्रिन और इटालियन में बातचीत करते है।
  • वेटिकन देश के कानून के तहत वेटिकन नागरिकों को किसी भी तरह का कर अपनी सरकार (पोप) को नहीं देना पड़ता। यह लोग अपने देश की विकास तथा सड़के आदि की मुरम्मत के लिए सरकार को कर की वजाय करेंसी दान में देते है।
  • वेटिकन सिटी में धार्मिक आधार पर कोई छुट्टियाँ नहीं होती। यहाँ की मुख्य छुट्टियाँ क्रिसमस और ईस्टर के त्यौहार पर होती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न पवित्र संतों के त्यौहार के दिन छुट्टी होती है।
  • तीर्थयात्रा और टूरिज्म वेटिकन सिटी के दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है।
  • वेटिकन सिटी में सप्ताहांत पर लोगों के लिए प्रेयर मॉस (mass) का आयोजन होता है। पोप प्रति सप्ताह आम जनता से मुलाक़ात करते है।
  • वेटिकन सिटी में मुख्यतः रोमन/इतालवी स्टाइल का भोजन तैयार किया जाता है और इतालवी लोगों की तरह यहाँ के लोग अपनी पाककला को विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानते है।
  • वेटिकन सिटी दुनिया का एकमात्र देश है, जहाँ निरंतर गैर-वंशानुगत राजशाही (non-hereditary monarchy) है।
  • पोप का आधिकारिक निवास ‘अपोस्टोलिक पैलेस’ (Apostolic Palace) 30 अप्रैल 1589 को खोला गया था। इसे पैपल पैलेस, वेटिकन पैलेस और वेटिकन पैलेस भी कहा जाता है।
  • सोलहवीं शताब्दी के बाद से वेटिकन सिटी के एकमात्र गैर-इतालवी पोप ‘जॉन पॉल द्वीतीय’ (John Paul II) रहे है। वे अब तक के सबसे अधिक देशों का दौरा करने वाले पोप भी है। उनके द्वारा अब तक 130 से भी अधिक देशों का दौरा किया जा चुका है।
  • वेटिकेन सिटी में केवल एक रेलवे स्टेशन है, जिसका अधिकारिक तौर पर उद्घाटन 2 अक्टूबर 1934 को हुआ था। इस स्टेशन का उपयोग सिर्फ़ माल ढुलाई के लिए किया जाता है। इसका मुख्य रेलवे ट्रैक ‘स्टैण्डर्ड गेज’ है और यह 300 मीटर (980 फीट) लंबा है। इस तरह यह दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रीय रेलवे स्टेशन सिस्टम (Shortest National Railway System In The World) है।

Facts About Vatican City in Hindi

  • वेटिकन सिटी में कोई एयरपोर्ट नहीं है। लेकिन देश के पश्चिमी कोने पर एक हेलीपोर्ट अवश्य है।
  • वेटिकन सिटी के निवासियों द्वारा शराब का अत्यधिक सेवन किया जाता है। यहाँ प्रति वर्ष शराब की खपत लगभग 54 लीटर/व्यक्ति है।
  • ‘सेंट पीटर बेसिलिका’ गिरिजाघर का निर्माण कार्य पूर्ण करने में 120 वर्ष का समय लगा था। 18,000 वर्ग गज में निर्मित यह गिरिजाघर 400 फीट लंबा और 138 फीट व्यास का है। इसके गुंबद का डिज़ाइन ‘माइकल एंजेलो’ (Michel Angelo) द्वारा तैयार किया गया था।
  • इस देश को आप एक दिन के अंदर घूम सकते हो।
  • वेटिकन सिटी और फिलीपींस एकमात्र दो ऐसे देश है जिनके पास तलाक के लिए कोई कानून नहीं है, एक तलाक की अनुमति नहीं है, आपको केवल एक विलोपन की अनुमति है।
  • कहा जाता है कि पुरातात्विक ख़ुदाई के दौरान वेटिकन सिटी में एक शिवलिंग प्राप्त हुआ था, जिसे ग्रेगोरियन इट्रस्केन संग्रहालय में रखा गया है।
  • वेटिकन सिटी की स्थापना किए जाने के पीछे का कारण – पोप को ईसा मसीह का प्रतिनिधि माना जाता है और पोप का निवास किसी देश के अधीन नहीं होना चाहिए। इसलिए वेटिकन सिटी को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
  • डाक टिकटों की बिक्री, पर्यटक स्मृति चिन्ह, संग्रहालयों के लिए प्रवेश शुल्क, प्रकाशन की बिक्री आदि से देश की अर्थव्यवस्था को सहायता मिलती है।
  • वेटिकन सिटी का अपना रेडियो स्टेशन भी है जो वेटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है और यह स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारित होता है।

Vatican City Army Facts in Hindi

  • वेटिकन सिटी में रेलवे स्टेशन भी है जिसे 1930 में बनाया गया था और यह स्टेशन वैटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्टों द्वारा उपयोग में लाया जाता है।
  • वैटिकन सिटी की करेंसी इटली में भी चलाई जा सकती है अर्थात इटली में यह करेंसी मान्य है।
  • वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर गिरिजाघर UNESCO द्वारा घोषित विश्व धरोहर में शामिल है।
  • वेटिकन सिटी निरंकुश राजतंत्र द्वारा शासित देश है। यहाँ पोप राज्य-प्रमुख होता है। उसके पास विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका की शक्तियाँ होती है।
  • पोप द्वारा 5 वर्षों के लिए राष्ट्रपति की नियुक्ति कर कार्यपालिका शक्ति उसे हस्तांतरित की जाती है। आमतौर पर राष्ट्रपति कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है।
  • वेटिकन सिटी उन चुनिंदा स्वतंत्र राष्ट्रों में शामिल है, जो संयुक्त राष्ट्र (UN) के सदस्य नहीं है।
  • वेटिकन सिटी में कोई आर्मी फ़ोर्स नहीं है। पोप की सुरक्षा के लिए वहाँ स्विस गार्ड (Swiss Guard) तैनात है। स्विस गार्ड का गठन पॉप जूलियस द्वितीय द्वारा 22 जनवरी 1506 को किया गया था। यह पोप के साथ ही apotolic palace का भी का आधिकारिक गार्ड है।
  • वेटिकन सिटी में जेल नहीं है और केवल एक न्यायाधीश है। जिन लोगों को किसी अपराध का दोषी ठहराया जाता है, उन्हें पड़ोसी देश इटली भेज दिया जाता है।
  • पूरे वेटिकन सिटी में मात्र एक एटीएम है, जिसे लैटिन भाषा में access किया जा सकता है। दुनिया में इस तरह का यह एकमात्र एटीएम है। यह वेटिकन बैंक द्वारा संचालित होता है।
  • वेटिकन सिटी में वाहनों की लाइसेंस प्लेटों पर SCV “स्टेटो सीटा वेटिकनो (Stato Citta Vaticano)” लिखा होता है।
  • वेटिकन सिटी की अपनी एक फुटबॉल टीम (वेटिकन सिटी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम) भी है।

Information About Vatican City in Hindi

  • वेटिकन सिटी में स्थित ‘वेटिकन म्यूजियम’ (Vatican Museums) की स्थापना 16 वीं शताब्दी के प्रारंभ में पोप जूलियस द्वितीय (Pope Julius II) द्वारा की गई थी। 9 मील लंबे इस म्यूजियम में मौजूद पेंटिंग्स दुनिया में कला के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है।
  • वेटिकन म्यूजियम/संग्रहालय में प्रतिवर्ष लगभग पाँच से साढ़े पाँच मिलियन पर्यटक आते है।
  • वैटिकन सिटी का अपना खगोलीय विभाग है और सबसे बड़ा दूरबीन है जो एरिज़ोना में स्थित है।
  • वेटिकन सिटी की जनसंख्या मात्र एक हजार है और इस देश की मातृभाषा लैटिन है।
  • वेटिकन में एक विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय है जो 14.5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। कहा जाता है यदि आप इस संग्रहालय की पेंटिंग को देखने में 1 मिनट लगाते है तो यह पूरा संग्रहालय घूमने में आपको पूरे 4 साल लग जायेगे।
  • वेटिकन को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है और यह विश्व का पहला ऐसा देश है जो संपूर्ण देश ही वर्ल्ड हेरिटेज साइट के अंतर्गत आता है।
  • विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है।
  • वेटिकन एक पूर्ण राजशाही देश है। इसके तहत पूर्ण विधायी, न्यायिक और कार्यकारी प्राधिकरण पोप के साथ रहता है।
  • वेटिकन में बने राजशाही महल में 1,000 से अधिक कमरों के साथ कई भवन है। महल के भीतर अपार्टमेंट, संग्रहालय, बैठक कक्ष और सरकारी कार्यालय है।
  • वेटिकन सिटी की स्थापना इसलिए की गई क्योंकि कैथोलिक चर्च के अनुसार ईसा मसीह के प्रतिनिधि को पोप कहा जाता है और जो पोप का निवास स्थान होता है। वह किसी देश के अधीन नहीं होना चाहिए। इसी के तहत वेटिकन सिटी को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गई तथा यह दुनिया के नक्शे पर सबसे छोटा देश बनकर उभरा।

Cultural Facts About Vatican City in Hindi

  • इटली और ‘होली सी’ के बीच हुई लेटरन संधि के बाद 1929 में वेटिकन सिटी अस्तित्व में आया।
  • वेटिकन सिटी का नाम पहली बार 11 फरवरी 1929 को लेटरन संधि पर हस्ताक्षर करते समय इस्तेमाल किया गया था। यह नाम ‘वेटिकन हिल्स’ (Vatican Hills) के नाम पर रखा गया।
  • वेटिकन सिटी का आधिकारिक इतालवी नाम ‘स्टैटो डेला सीटा डेल वेटिकन’ (Stato della Citta del Vaticano) है।
  • वेटिकन सिटी की कोई जीडीपी (GDP) नहीं है, क्योंकि यह देश व्यापार के उद्देश्य से वस्तुओं का उत्पादन नहीं करता।
  • वेटिकन सिटी में अपनी नौकरी के आधार पर नागरिकता प्राप्त करने वाले नौकरी जाने पर अपनी नागरिकता गंवा देते है। ऐसा होने पर वे अपनी मूल नागरिकता में वापस लौट जाते है। कोई नागरिकता न होने पर उन्हें इतालवी नागरिकता मिलती है।
  • दुनिया में सबसे अधिक अपराध दर (Crime rate) वेटिकन सिटी में है। मात्र 825 आबादी के बावजूद यहाँ प्रति व्यक्ति अपराध दर 1.5 है। हालांकि यहाँ पॉकेटमारी, उठाईगिरी और चेन स्नेचिंग जैसे छोटे अपराध ही मुख्य तौर पर होते है। 
  • 13 मई, 1981 को वेटिकन सिटी में ‘पोप जॉन पॉल द्वीतीय’ (Pope John Paul II) की हत्या का प्रयास हुआ था। लेकिन पोप द्वारा हमला करने वाले व्यक्ति को क्षमा कर दिया था।
  • वेटिकन सिटी की 100% जनसंख्या कैथोलिक है।
  • न्यू इयर ईव पर इतालवी परंपरा के अनुसार यहाँ भोजन में सात मछलियाँ खाई जाती है, जिनमें ईल, कोंच, स्क्विड प्रमुख है। ईस्टर का पारंपरिक भोजन मेमना है। इस सब भोज्य पदार्थों के साथ पास्ता अवश्य रहता है।  
  • वेटिकन सिटी एक छोटा सा देश है, जहाँ मात्र एक रेस्टोरेंट है। यहाँ का मुख्यत: इतालवी भोजन बनाया जाता है, ख़ासतौर पर रोमन स्टाइल का भोजन।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Information & 100 Facts About Vatican City in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.Com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments