120+ Facts About Elephant in Hindi - हाथी की विशेषताएँ

Facts About Elephant in Hindi - दोस्तों विश्व में अनेक प्रकार के पशु पाए जाते हैं लेकिन सबसे भारी भरकम पशु हाथी है। जंगल में हाथी झुण्ड में ही पाए जाते हैं। हाथी का शरीर विशालकाय होता है। हाथी की एक लम्बी सूंड होती है जिससे वह भोजन उठाकर मुँह में डालता है। दोस्तों हाथी के बहुत सारे रोचक तथ्य भी होते है। आज की इस पोस्ट में हम हाथी के इन रोचक तथ्यों के बारे में जानेगें। इस पोस्ट में हमनें बहुत सारे हाथी की रोचक जानकारी दी है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Shocking Facts About Elephant in Hindi

120 Shocking Facts About Elephant in Hindi

  • हाथी खड़े-खड़े सोते है।
  • अफ़्रीकी हाथियों का वजन लगभग 6000 Kg और ऊँचाई 3.2 मीटर होती है, वहीं एशियाई हाथियों का वजन लगभग 4000 Kg और ऊँचाई 2.7 मीटर होती है।
  • हाथियों की दृष्टि बहुत कमज़ोर होती है।
  • शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथ़ी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।
  • बड़े कान होने के बावजूद हाथी की श्रवण क्षमता कमज़ोर होती है।
  • अफ्रीकन हाथियों के कान भारतीय हाथियों के कानों से बड़े होते है।
  • हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते है।
  • हाथी की सूँड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है।
  • हाथी अपने कानों को बार-बार हिलाते है। इस तरह वे अपने शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर अपने शरीर का तापमान नियंत्रित रखते है।
  • हाथ़ी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते है। अफ्रिकी हाथ़ी के 4 दाँत होते है।
  • अफ्रीकी हाथी अपने लंबे कानों का उपयोग दूसरों को संकेत देने और सुरक्षा के लिए भी करते है।
  • हाथी भी मनुष्यों की तरह Right या Left Handed होते है।
  • हाथी कई तरह की आवाजें निकालते है। उनकी सबसे अच्छी तरह से पहचाने जानी वाली आवाज़ चिंघाड़ है, जो वे उत्तेजना, संकट, या आक्रामकता के समय निकालते है।
  • हाथी लंबी दूरी तक एक-दूसरे से low-pitch आवाज़ में संवाद कर सकते है, जो मनुष्य के लिए अश्रव्य होती है।
  • हाथी अपने मृत साथी की हड्डियों को उसके मरने के स्थान पर दफ्न करते है।
  • हाथी अपनी सूंड में 2.5 गैलन तक पानी भर सकते है।
  • हाथ़ी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते है। जब हाथ़ी चलते है तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है। इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते है।
  • हाथी बहुत कम Frequency पर बात करते है वे लगभग 10 Hz पर बात करते है जिसे हम इंसान सुन नहीं सकते है।
  • हाथी की आँखों में पलकें होती है, जो लगभग 5 इंच लंबाई की हो सकती है। अध्ययनों से पता चला है कि पलकों की आदर्श लंबाई आँख की कुल लंबाई का लगभग एक-तिहाई होती है, जो आँखों को सूखने से रोकने में मदद करती है।
  • हाथी की आंत 19 मीटर तक लंबी होती है।
  • हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है।
  • सबसे महंगे कॉफ़ी ब्रांड में शुमार Black Ivory Coffee थाईलैंड की कंपनी Black Ivory Coffee Company Ltd. का प्रॉडक्ट है। यह कॉफ़ी हाथियों द्वारा खाए गए arabica coffee beans को उनके मल से इकट्ठा कर बनाई जाती है।
  • मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है। 1% मामलों में जुडवा बच्चे जन्म लेते है।
  • नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है।
  • हाथी अपनी सूंड से 770 pounds तक वजन उठा सकते है।
  • अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते है।
  • अफ्रीकी हाथियों की तुलना में एशियाई हाथियों के tusks बहुत छोटे होते है।
  • हाथी की सूंड उसकी नाक और ऊपरी होंठ दोनों है। इसके द्वारा वे सांस लेते है, सूंघते है, पकड़ते है और आवाज़ भी निकालते है।
  • हाथी की सूंड के अंत में उंगली (finger) जैसे उपांग होता है, जो अफ़्रीकी हाथियों में दो और एशियाई हाथियों में एक होता है। इसके द्वारा ही हाथी विभिन्न वस्तुएं उठा पाते है।
  • हाथी की सूंड बहुत बड़ी और लगभग 400 पाउंड वजन की होती है, इसके बावजूद ये काफ़ी फुर्तीली होती है और हाथी इससे चावल के दाने जैसी छोटी वस्तु भी उठा सकते है।
  • हाथी का अपनी शक्ति पर पर्याप्त नियंत्रण होता है। वह अपनी सूंड से कच्चे अंडे को बिना तोड़े उठा सकता है।
  • हाथीयों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है। झुंड का नेतृत्व भी बड़े उम्र के नर या मादा हाथी ही करते है।
Read More Articles:

हाथी की विशेषताएँ

  • हाथी बहुत कम नींद लेते है। ये रात में लगभग 5 घंटे ही सोते है।
  • हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते है।
  • हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते है।
  • हाथी थाईलैंड का राष्ट्रीय पशु (National Animal) है।
  • प्रतिवर्ष 22 सितंबर को Elephant Appreciation Day मनाया जाता है।
  • एक हाथ़ी का बच्चा अक्सर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है।
  • हाथियों में एक प्रकार का तपेदिक (Tuberculosis) होता है, जो मानव में स्थानांतरित हो सकता है। इसलिए हाथियों के करीब काम करने वालों को इससे बचाव के लिए वैक्सीन लगाईं जाती है।
  • एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है। लेकिन आपको बता दे कि हाथी हर मिनट में केवल 2 से 3 बार सांस लेते व छोड़ते है।
  • अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है।
  • हाथी में इंसानों जैसी भावनाएं होती है। जैसे किसी के जाने का दुःख महसूस करना, शोक मनाना और रोना। वे मौत के कई साल बाद तक अपने प्रियजनों को याद करते और शोक मनाते है। जब “एलीफेंट व्हिस्परर” (Elephant Whisperer) लॉरेंस एंथोनी (Lawrence Anthony) की मृत्यु हुई थी, तो हाथियों का एक झुंड उनके घर शोक मनाने पहुँच गया था।
  • यदि अपने मृत साथियों का सम्मान करते है और उनका अंतिम संस्कार भी करते है। वे मृत हाथी की हड्डियों को उसके मरने के स्थान पर दफ्न भी करते है।
  • हाथ़ी साफ सुथरा रहना पसंद करते है और हर रोज नहाते है।
  • हाथियों का पाचन बहुत ख़राब होता है। नतीजतन, वे एक अविश्वसनीय मात्रा में गैस (मीथेन) छोड़ते है और एक दिन में लगभग 250 पाउंड खाद का उत्पादन करते है।
  • हाथियों को पानी बहुत पसंद है। वे पानी में गोता लगाना, तैरना और लहरों से खेलने में बहुत आनंद लेते है।
  • हाथी अपनी सूँड से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते है। कई अन्य प्रजातियों की तरह, हाथी अपनी सूंड से ब्रश को पकड़ कर “कलाकारी” भी करते है।
  • जवान अफ्रीकन हाथ़ी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथियों की 10 फीट।
  • अफ्रीकी हाथियों की तुलना में एशियाई हाथियों के प्रत्येक पैर में एक अतिरिक्त नाखून होता है। एशियाई हाथियों के सामने के पैरों पर चार और पीछे के पैरों पर चार नाखून होते है, जबकि अफ्रीकी हाथियों में चार आगे और तीन पीछे होते है।
  • प्रारंभिक दौर में रेल के डिब्बों को धकेलने, उठाने और माल ढोने में हाथियों का इस्तेमाल होता था। 1963 में बड़ौदा में ट्रेन खींचने से लेकर माल ढुलाई का कार्य हाथियों द्वारा करवाया जाता था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, मित्र राष्ट्रों द्वारा बर्लिन पर गिराए गए पहले बम ने बर्लिन चिड़ियाघर के एकमात्र हाथी को मार दिया था।
  • केन्या के माउंट एलगॉन नेशनल पार्क (Mount Elgon National Park) में हाथियों का एक समूह भूमिगत गुफाओं से नमक खोदने के लिए अपने दांतों का उपयोग करता है। वे अपने दांतों से महसूस करते हुए रास्ता बनाते है और दांत से नमक तोड़कर खाते है।
  • हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते है।
  • हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है। हाथी जिस आवाज को सुनते है, उसकी नक़ल कर सकते है।
Read More Articles:

हाथीओं के बारे में बहुत रोचक और अद्भुत तथ्य

  • हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते।
  • हाथियों की पल्स रेट बहुत धीमी होती है, लगभग 27 बीट प्रति मिनट।
  • हाथी के कान के पीछे का हिस्सा उसके शरीर का सबसे कोमल भाग होता है, जिसे knuckle कहा जाता है।
  • सर्कस में जो हाथी देखे जाते है, वे मादा होती है। क्योंकि उन्हें नियंत्रित करना आसान होता है।
  • कई मिथकों के अनुसार हाथी चूहों से डरते है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। हाँ, वे चींटियों और मधुमक्खियों से ज़रूर डरते है। यही कारण है कि कई अफ्रीकी देशों में किसान हाथियों से अपने खेत को बचाने के लिए खेत के किनारों पर मधुमक्खियों पालते है।
  • वर्तमान समय में अब दो ही हाथीओं की प्रजाति बची हों पर दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातीयां विकसित थी। यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलीया और अंर्टाकटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए है।
  • हाथीयों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 जा 14 साल की आयु में आ जाती है।
  • जानवरों में हाथियों का दिमाग सबसे बड़ा होता है और हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते है।
  • मादा हाथी बहुत बड़े झुंड़ो में रहते है जिन का नेतृत्व एक बुढ़ी मादा हाथी करती है।
  • हाथी पॉलीफाइडोडोन (polyphyodonts) होते है। उनके tusks जीवन भर बढ़ते रहते है।
  • नर हाथी के tusks एक वर्ष में लगभग 7 इंच तक बढ़ जाते है।
  • हाथी के tusks 200 pounds तक भारी और 10 फ़ीट तक लंबे हो सकते है।
  • नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते है।
  • हाथी लंबी दूरी तक तैरने में भी सक्षम होते है। वे बिना आराम किये लगातार 6 घंटे तक तैर सकते है।
  • इंसान की तरह हाथी भी left or right-handed होते है। जैसे, यदि हाथी “लेफ्टी” है, तो वह लड़ने, चीजों को उठाने, या पेड़ों को छीलने के लिए बाएं दांत का इस्तेमाल करेगा। 
  • निरंतर इस्तेमाल में आने के कारण समय के साथ हाथियों का अधिक उपयोग में आने वाला दांत घिस कर छोटा हो जाता है।
  • हाथी सूंड मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन करते है।
  • हाथी एकमात्र स्तनपायी है, जो कूद नहीं सकता। वह इतने भारी होते है कि एक ही समय में जमीन से चार पैरों को नहीं उठा सकते।
  • हाथियों के मुँह के बाहर जो बड़े दांत दिखाई देते है, उन्हें tusk कहा जाता है। वे बढ़े हुए incisors है। इनके अतिरिक्त हाथियों में 4 मोलर दांत (molar) भी होते है – 2 ऊपर और 2 नीचे। हर मोलर (molar) का वजन लगभग 5 pounds होता है।
  • पूरे जीवनकाल में हाथियों के molars के केवल 6 सेट ही बढ़ सकते है। यदि हाथियों के molars के पूरे 6 टूट गए, तो उसके बाद वह जीवित नहीं रह पाता, क्योंकि वह आहार गरहन करने में असमर्थ हो जाता है।
  • कीचड़ हाथियों के लिए suncream का काम करता है। वह उसकी त्वचा को सूर्य के पराबैंगनी विकिरणों से बचाता है। इसलिए हाथी कीचड़ में लोटते है।
  • हाथी अधिकतम 25 मील (40 किमी) प्रति घंटे की गति से चल सकते है। फिर भी जब वे अपनी सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहे होते है, तब भी वे हर समय जमीन पर कम से कम एक पैर रखें होते है।
  • हाथी अपने पैरों की संवेदी कोशिकाओं के जरिये भूकंपीय संकेतों को महसूस कर सकते है। जमीन के कंपन की आवाज़ जब इनके अग्र पैरों से होते हुए कंधे की हड्डियों और फिर मध्य कान तक पहुँचती है, तो वे इन आवाज़ों को भी “सुन” सकते है।
  • अफ्रीकी हाथी और एशियाई हाथी के कान के आकार में भिन्नता होती है। अफ्रीकी हाथियों के कान एशियाई हाथियों के कान से तीन गुना बड़े होते है।
  • हाथी दिन में बहुत कम सोते है। बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे। हाथी अक्सर चलना ज्यादा पसंद करते है, वे निरंतर खाने की तलाश जारी रखते है।
  • इंसानों के कई बच्चों में जैसे अंगूठा चूसने की आदत होती है। वैसे ही हाथियों के बच्चों में अपनी सूंड चूसने की आदत होती है।
Read More Articles:

Facts About Elephants in Hindi

  • हाथी की सूंघने की क्षमता तीव्र होती है। अच्छी तरह सूंघने के लिए हाथी अपनी सूंड को लहराते है।
  • हाथी की सूंड में कोई हड्डी नहीं होती। 150,000 से अधिक मांसपेशियां और तंत्रिकाएं सूंड को लचीलापन प्रदान करती है।
  • हाथी अपनी सूंड से पानी नहीं पीते। वे इसमें पानी भरते है और उस पानी को अपने मुँह में खाली कर लेते है।
  • मोटी होने के बावजूद हाथी की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। वे उस पर बैठने वाली मक्खी को भी महसूस कर सकते है।
  • दुनिया में अब तक का सबसे बूढ़ा हाथी एशियाई हाथी ‘Lin Wang’ नामक हाथी था, जिसकी फरवरी 2003 में ताईवान के एक चिड़ियाघर में 86 साल की उम्र में मौत हुई।
  • दुनिया में हाथियों की दो प्रजातियाँ अस्तित्व में है : अफ़ीकी हाथी और एशियाई हाथी। हाथियों की तीसरी प्रजाति मैमथ लुप्त हो चुकी है।
  • अफ्रीकन हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशालकाय स्तनपायी प्राणी है।
  • वर्ष 2019 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में लगभग 415000 अफ्रीकी हाथी और 40000 से 50000 एशियाई हाथी है। प्राकृतिक आवास का विनाश और हाथी दांत के लिए शिकार के कारण इनकी संख्या में गिरावट देखने को मिली है।
  • University of Sussex, Brighton, UK में हाथियों पर किये गए अध्ययनों में पता चला है कि वे इंसानों की आवाज़ सुनकर उनके लिंग और उम्र में अंतर कर सकते है।
  • दुनिया के सबसे बड़े हाथी का वजन 26,000 पाउंड (11793.402 किलो) और ऊँचाई 13 फीट (3.9624 मीटर) थी। वह 1955 में अंगोला में मारा गया।
  • हाथी खाने के शौकीन होते है और प्रतिदिन लगभग 16 घंटे भोजन करने में बिताते है। इस दौरान वे 600 पाउंड तक का आहार ग्रहण कर लेते है।
  • हाथी के शरीर का सबसे मुलायम हिस्सा उनके कान के पीछे होता है जिसे क्नुले (knule) कहते है। हाथियों को संभालने वाले महंत अपने पैरों का उपयोग करके क्नुले के जरिए हाथियों को निर्देश देते है।
  • हाथी की त्वचा 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की त्वचा से अधिक झुर्रीदार दिखती है। लेकिन वास्तव में ये झुर्रियाँ नमी धारण कर उनकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जब वे कीचड़ में नहाते है, तो उनकी त्वचा को नरम करने के लिए मिट्टी की नमी झुर्रियों में रहती है।
  • इतिहास के सबसे छोटे हाथी यूनान के क्रीट द्वीप में पाए जाते थे और गाय के बछड़े या सूअर के आकार के होते थे।
  • मादा हाथी सामाजिक होती है और अपने संबंधियों के साथ समूह में रहती है। वहीं नर हाथी 13-14 वर्ष का होने पर समूह छोड़ देता है। नर हाथी सामान्यतः अकेले रहते है। लेकिन कभी-कभी वे भी नर हाथियों का एक छोटा समूह बनाते है।
  • हाथी शाकाहारी जानवर है। वे विभिन्न प्रकार के पौधे, पत्ते, फल आदि आहार के रूप ग्रहण करते है।
  • डॉल्फिन, बंदर, एप्स की तरह हाथी भी खुद को दर्पण में पहचान सकते है।
  • हाथी अपनी सूंड से पेंट भी कर सकते है। फीनिक्स चिड़ियाघर (Phoenix Zoo) में रूबी नामक हाथी द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की जब बिक्री की गई, तो सबसे महंगी पेंटिंग 25,000 डॉलर में बिकी।
  • संपूर्ण प्राणी-जगत में सबसे ज्यादा विकसित दिमाग हाथियों का होता है। उनके मस्तिष्क का वजन 4 से 6 किलोग्राम होता है, जो इंसानों के मस्तिष्क की तुलना में 3 या 4 गुना बड़ा है। हालांकि उनके विशाल शरीर के वजन के अनुपात में उनका मस्तिष्क काफ़ी छोटा होता है।
  • हाथी एक बुद्धिमान जानवर है, जो देखकर और नक़ल कर बहुत सी चीज़ें सीख जाते है। चिड़ियाघर में वे बड़ी आसानी से साधारण ताला खोलना सीख जाते है।
  • नवजात हाथी पूर्णतः अंधा होते है। चलने-फिरने के लिए वे अपनी माता या समूह की अन्य मादा हाथियों पर निर्भर होते है। सूंड द्वारा टटोलकर भी वे चलने-फिरने में मदद लेते है।
  • हाथी के कान और आँख के मध्य एक टेम्पोरल ग्लैंड (Temporal Gland) होता है। हाथी एकमात्र जीव है, जिसमें टेम्पोरल ग्लैंड पाया जाता है। यौन उत्तेजना के समय इस ग्लैंड से तैलीय तरल पदार्थ स्त्रावित होता है। यह नर और मादा दोनों में पाया जाता है। नर में टेम्पोरल ग्लैंड का वजन 3 Kg और मादा में 1 Kg होता है।
  • हाथियों की त्वचा कई जगह अखबार जितनी पतली होती है, जैसे कान के भीतर की त्वचा, तो कई जगह लगभग 1 इंच तक मोटी होती है, जैसे पीठ की त्वचा।
  • एक हाथी की चमडी लगभग एक इंच तक मोटी होती है। 
  • मादा हाथिनी लगभग 50 वर्ष की आयु तक प्रजनन कर सकती है। वे हर 2 से 4 साल में बच्चा पैदा करती है।
  • हाथी के बच्चे का शरीर छोटे बालों से ढका होता है। शारीरिक विकास के साथ इन बालों की वृद्धि भी कम हो जाती है। अधिकांश स्तनधारियों के बालों के विपरीत हाथी के शरीर के बाल अफ्रीका और एशिया के गर्म मौसम में उनके शरीर को ठंडा करने में सहायक होते है।
  • ‘Elephant’ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द ‘elephas’ से हुई है, जिसका अर्थ है – गजदंत (Ivory)।
  • जन्म के समय नवजात हाथी का वजन 90 से 121 किलो (200 से 268 पाउंड्स) तक और लंबाई 3 फ़ीट (1 मीटर) होती है।
  • अपने भारी वजन के बावजूद नवजात हाथी जन्म के कुछ समय बाद ही खड़ा हो जाता है।
  • एक बार में हथिनी आमतौर पर एक ही बच्चा जन्मती है। हाथियों के जुड़वा बच्चे बहुत कम होते है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Shocking Facts About Elephant in Hindi पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमरी यह पोस्ट पसंद आयी है तो आप इससे अपने Friends के साथ शेयर जरूर करे और हमें Subscribe कर ले। ता जो आपको हमारी Latest पोस्ट के Updates मिलते रहे। दोस्तों अगर आपको हमारी यह साइट FactsCrush.com पसंद आयी है तो आप इसे bookmark भी कर ले।

Post a Comment

0 Comments